Table of Contents
- 1 मच्छर भगाने का घरेलू उपाय (machar bhagane ke gharelu upay in hindi)
- 1.1 मच्छर आने के कारण
- 1.2 मच्छर भगाने के A to Z असरदार, प्राकृतिक व आयुर्वेदिक उपाय
- 1.3 Best Mosquito Killer In India in Hindi (मच्छर मारने की दवा का काला सच)
- 1.4 Mosquito Killer Side Effects in Hindi
- 1.5 मच्छरदानी एक सर्वश्रेष्ठ स्वदेशी विकल्प
- 1.6 FAQ Sawal Jawab
- 1.7 Mosquito Electric net good for Vegan Person?
- 1.8 मच्छरो के काटने से कौनसी बीमारियां होती है?
- 1.9 क्या मच्छर मारने से पाप लगता है?
- 1.10 मच्छर भगाने की रिंगटोन और आवाज (Mosquito Killer Sound & Voice Download)
- 1.11 घर में ये पौधे लगाए नजदीक नही आयेगे मच्छर (mosquito repellent plants in hindi)
- 1.12 मच्छर भगाने का स्प्रे, क्रीम, पाउडर, लिक्विड, काम करता है? [Don’t Waste Money in Buy Mosquito Killer Cream, Spray & refill liquid]
मच्छर भगाने का घरेलू उपाय (machar bhagane ke gharelu upay in hindi)
एक छोटा सा दिखने वाला जीव जिसको हम हिंदी में मच्छर बोलते हैं और अंग्रेजी भाषा में ‘Mosquito’ बोलते हैं। मच्छर के आतंक से दुनिया का कोई भी इंसान नही बच सकता क्योकी घर में या किसी भी रहने लायक स्थान पर मच्छरों के पनपने के बहुत सारे कारण होते हैं। किसी एक कारण को ही मच्छर आने की वजह बताना बेवकूफी होंगी। अब बाती है इसके समाधान की, तो लोग इंटरनेट पर अनाप-शनाप कीवर्ड्स सर्च करते हैं। नब्बे प्रतिशत ऐसे गलत तरीके इंटरनेट पर मच्छरो को मारने के मौजूद है जिससे मच्छर मरेगा इसकी कोई गारंटी नहीं, लेकिन आपकी मौत उस ‘mosquito Killer’ से निश्चित है। इसलिए बेहतर यही है की हमेशा ‘मच्छर मारने के घरेलू, नेचुरल (प्राकृतिक) तरीके अपनाएं। इस पोस्ट में 70% बातें दिल से अपने परिवार पर सभी उपाय इस्तेमाल करने के बाद लिखी गई है। इसके अलावा किसी भी उत्पाद का प्रचार नही किया गया है। सभी मच्छर भगाने के तरीके घर के सस्ते सामान की मदद से तैयार किए जा सकते हैं। इसलिए पूरे जोश के साथ और लंबी गहरी सांस लेकर पोस्ट को शुरुआत से अंत तक पढ़े।
जीव का नाम | मच्छर |
English Name | Mosquito |
age ( ife cycle) | Max. 10 Days |
teeth (दांत) | Daat nahi hote |
mosquito types | 60 |
mosquito free country | France & Iceland |
मच्छर आने के कारण
वैसे तो ये सब प्रकृति की लीला है लेकिन कुछ ऐसे मानवजनित कारण होते हैं जिसके कारण ये मच्छर हमारे आसपास व घरों में पनपते हैं।
- घर में झूठे बर्तन ना रखे और शाम को कपड़े भिगोकर ना रखे।
- सप्ताह में एक बार बिस्तर-कंबल को धूप में सूखाए। गंदे बिस्तर से भी मच्छर आते है। इसलिए महीने में एकबार बिस्तर को धोने का नियम बनाए।
- अपने घर-ऑफिस के बाहर के एरिया में किसी को पेशाब ना करने दे। अक्सर सार्वजनिक जगह पर लोग पेशाब करने से मच्छर पनपते है।
- अपने घर के बाहर के रोड पर बारिश के मौसम में कई गड्डो में पानी भर गया हो तो उसको बाहर निकाले।
- बारिश से घर की छत पर टायर, मटकी और अन्य जगहों पर पानी भर जाता है उसको बाहर निकाले।
मच्छर भगाने के A to Z असरदार, प्राकृतिक व आयुर्वेदिक उपाय
#1. नीम का तेल (Neem Oil) – रात को सोते समय नीम के तेल का दिपक जलाए। ये तरीका मैंने खुद इस्तेमाल किया है और शत प्रतिशत काम करता है। नीम का पेड़ भारत के हर गांव-शहर में होता है। चलिए कुछ स्टेप्स में, मैं आपको घर पर ही नीम का तेल बनाना सीखाता हूँ;
【स्टेप -1】नीम की पत्तियां तोड़कर लाए > जितनी आपको आवश्यकता है।
【स्टेप -2】अभी उन पत्तो को मिक्सी में पीस दे थोड़ा सा पानी मिलाकर।
【स्टेप -3】अभी जो पत्ते आपने पीसे > उसको एक कढ़ाई में ले लीजिए > और सरसों का तेल डालिए > कुछ मिनट गरम होने दे।
【स्टेप -4】अभी उस नीम के पत्तो को पानी छानने के कपड़े से छान लें > जो आपने सरसो का तेल छाना > वो पूरी तरह नीम का तेल बन चुका है
【स्टेप -5】अभी उसको एक शीशी में भरकर रख दे > रात को दीपक में डालकर जलाए > रूई की बाती को अच्छे से नीम के तेल से भिगोए।
#2. गौ-धूपबत्ती – मतलब भारतीय देशी गाय के गोबर से बनी अगरबत्ती या धूपबत्ती जलाए। उस धुएं को पूरे घर में फैलाए। इससे आपके मच्छर भी मर जायेंगे और घर का वातावरण भी शुद्ध होंगा। गौ-धूपबत्ती आप इंटरनेट पर वीडियो देखकर घर पर भी बना सकते है और बाजार से किसी गौ- उत्पाद बनाने वाली संस्था से भी खरीद सकते हैं।
#3. तेजपत्ता – यदि आप एक सेकेंड में मच्छरों को घर से भगाना चाहते हैं तो किसी मटकी में या किसी भी बर्तन में तेजपत्ता जला दीजिए। मैं उन्ही तेजपत्ते की बात कर रहा हूँ जो आप घर में सब्जी में डालते हैं। मार्किट में दस रूपये में बहुत ज्यादा मात्रा में तेजपत्ते आपको मिल जायेंगे। इसका धुंआ इतना तेज होता है की मच्छर इसकी महक को सहन नहीं कर पाते। तेजपत्ते का धुआं आपके दिमाग को शांत करता है। ये एक आयुर्वेदिक औषधि है।
#4. कपूर – घर में कपूर जलाने से भी मच्छरों के आतंक को रोका जा सकता है। सबसे अच्छी बात कपूर की गोली आपको बाजार में एक रूपये में मिल जायेगी और ये आयुर्वेदिक है। इसके धुंए से आपके घरवालों को कोई नुकसान नहीं होंगा।
#5. कपूर और नीम – के तेल का मिश्रण करके अपने पूरे शरीर पर लगाकर रात को सो जाए। मच्छर काटना तो दूर की बात, पास आने से भी डरेंगे।
#6. लहसून – जिसे लसन भी बोलते हैं। लहसून की तीन कलियों को कूटकर उसमें कपूर की गोलियां का पीसा हुआ पाउडर डाल दे फिर उसमें एक चम्मच गाय का घी डालकर जला दे। ये काम किसी मिट्टी के टूटे हुए टुकड़े पर कर दे। दस से पंद्रह मिनट जलाने से एक भी मच्छर नजदीक नही आयेगा।
Best Mosquito Killer In India in Hindi (मच्छर मारने की दवा का काला सच)
क्या आपको पता है? जो आप बाजार से मच्छर मारने के लिए ऑल आउट व गुड नाईट (Good night & All Out) खरीदते हैं। ये दुनिया कई देशों में प्रतिबंधित (Ban) है। इसकी वजह है इसमें मिलाए जाने वाले जहरीले व खतरनाक केमिकल। बाजार में मिलने वाली सभी ‘मोसक्यूटो’ लिक्विड, टिकिया या कोइल में तीन खतरनाक कैमिकल इस्तेमाल होते हैं ;
(९.) एथनॉल-डि [ethanol-d]
(२) मेल्फोक्वीन (mefloquine)
(३.) फोस्फीन (Phosphine)
ये तीनो कैमिकल यूरोप के 56 देशों में बंद है। और पिछले 40 सालों से बंद है। इसीलिए मैं बोलता हूँ। ऑल आउट व गुड नाईट मच्छरों को मारेगी या नही इसकी कोई गारंटी नही लेकिन आपको समय से पहले जरूर मार देंगी।
Mosquito Killer Side Effects in Hindi
- सांस से संबंधित सारी बीमारियां होती है जिसमें अस्थमा सबसे बड़ा रोग है।
- जब तक कोई भी रिफिल जलाते हैं चाहे वो इलेक्टिक हो या धुंए वाली तो उसकी दुर्गंध (बदबू) से मानसिक रोग होते हैं।
- गुड नाईट, मोर्टिंन और आल आउट जैसे ‘mosquito repellent’ यंत्रो से बहुत गंदी बदबू निकलती है जिससे आपको नींद लेने में परेशानी होती है।
- दिल की बीमारियां होती है और घर का वातावरण प्रदूषित होता है।
- पर्यावरण प्रदूषण होता है और नवजात शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
मच्छरदानी एक सर्वश्रेष्ठ स्वदेशी विकल्प
मच्छरदानी को english में ‘Mosquito Net’ कहते हैं। ये रेडीमेड बनी हुई बाजार में मिलती है। और आप चाहे तो इसे देशी जुगाड़ से घर पर भी बना सकते हैं। ये जाली इतनी बारीक होती है की कितना भी छोटा मच्छर क्यों ना हो वो आपके मच्छरदानी में प्रवेश नही कर सकता।
FAQ Sawal Jawab
उत्तर- Mosquito Facts in Hindi निम्नलिखित है । #1. अगर मच्छरों की जिंदगी की बात करें तो मच्छर दो महीने से ज्यादा दिन तक जीवित नहीं रह पाते हैं। #2. आइसलैंड व फ्रांस देश में बिल्कुल भी मच्छर नही पाए जाते हैं। #3. मच्छर इंसानों की महक को पहचानते है। वो आपकी महक से पहचान जाते है कि उनका आपसे पहले सामना हुआ है कि नहीं। उत्तर- जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राज्यो में, शेष भारत के मुकाबले मच्छर कम पाए जाते है क्योकी यह ठंडे इलाके है।प्रश्न) मच्छरों के बारे में रोचक तथ्य क्या है?
प्रश्न) भारत के किस राज्य में मच्छर कम पाए जाते है?
Mosquito In Hindi Pronunciation
हिंदी उच्चारण – ‘मोस क्यूटो’ है।
Culex And Anopheles Mosquito In Hindi
क्यूलेक्स एक मच्छर की प्रजाति का नाम है। जो पानी के अंदर पनपता है इसके काटने से फाइलेरिया रोग होते हैं। अब बात करे एनोफेलीज मच्छर की तो इसके काटने से मलेरिया रोग होता है।
Mosquito Ka Matlab Kya hota hai in Hindi
मोसक्यूटो का अर्थ ‘मच्छर’ होता है।
मच्छर भगाने के लिए मंत्र
पढ़िए, ऐसा कोई मंत्र नही है। घरेलू उपाय जरूर है जो आपको इस पोस्ट में बता दिए हैं।
Mosquito Electric net good for Vegan Person?
वैसे तो वीगन और जैन धर्म के लोग किसी भी प्रकार के जीव जंतु को नही मारते। लेकिन मेरी सलाह है आप मोसक्यूटो इलेक्टिक नेट ना खरीदे क्योकी इससे मच्छर मरने के बाद गंदी बदबू आती है। और आपका Vegan व्रत भी टूट जाता है।
यह भी पढ़े – Vegan kya Hota Hai?
मच्छरो के काटने से कौनसी बीमारियां होती है?
मच्छरो के काटने से कई प्रकार की घातक बीमारियां होती है। यहाँ तक की एक छोटा सा मच्छर आपकी जान लेने में भी सक्षम है। मच्छर काटने से डेंगू और मलेरिया जेसी बीमारिया होती है। जिसको प्राकृतिक चिकित्सा और पेड़ पौधों पर आधारित भोजन से भी सही किया जा सकता है। अंग्रेजी दवाई के दर्दनाक 14 इंजेक्शन ठुकवाने की जरूरत नही है
क्या मच्छर मारने से पाप लगता है?
बिल्कुल नही। हमरी सनातन संस्कृति (हिन्दू धर्म) यह कहता है की यदि कोई भी जीव आपकी जान ले रहा है बिना किसी कारण तो ऐसे में आत्मरक्षा के खातिर उस जीव का वध किया जा सकता है। इसके अलावा मच्छर एक निम्नतर योनि का जीव है जिसको मारने पर कोई पाप नही लगता। क्योंकी कोई मनुष्य बहुत बुरे कर्म करता है तभी तो उसे निम्नतर योनि मिलती है। सूक्ष्म जीव को बचाना हमारे हाथ में नही होता क्योंकी ये हमें दिखते भी नही है।
मच्छर भगाने की रिंगटोन और आवाज (Mosquito Killer Sound & Voice Download)
कुछ लोग इसे फर्जी मानते हैं और कुछ लोगो को ये कॉन्सेप्ट मजाक लगता है। लेकिन सच्चाई यही है की मच्छर भगाने की रिंगटोन और साउंड से मच्छर घर से काफी दूर चले जाते हैं उनको ये आवाज कान फोडू लगती है। ये आवाज मच्छरों को पसन्द नही आती।
घर में ये पौधे लगाए नजदीक नही आयेगे मच्छर (mosquito repellent plants in hindi)
तुलसी और ग्वारपाठा (एलोवेरा) के पौधे लगाने से मच्छर नही आते। इसके अलावा कुछ पौधे और है जिनको घर या ऑफिस में रखने से मच्छर पास आने से डरेंगे। जिनमें रोजमरी, लेमन ग्रास, नीम आदि औषधि पौधे शामिल हैं।
मच्छर भगाने का स्प्रे, क्रीम, पाउडर, लिक्विड, काम करता है? [Don’t Waste Money in Buy Mosquito Killer Cream, Spray & refill liquid]
बिल्कुल सही पढ़ा आपने! उपरोक्त बताए गए सभी साधन आपको बीमार बनायेगे, कमजोर बनायेगे और आपके घर की खुशियों को ले जायेंगे। इसलिए इन उत्पादों (Products) को खरीदकर अपना पैसा खर्च ना करे।
आज आपने घरेलू व प्राकृतिक तरिके से मच्छरों को कैसे भगाए? उसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की। पोस्ट के अंदर लिखी अच्छी बातों को का स्क्रीनशॉट इमेज लेकर ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया पर शेयर करे। अपने सवाल/सुझाव/विचार नीचे ब्लॉग कॉमेंट बॉक्स में लिखे।
इन्हें भी पढ़े [ Related Articles ]
मूर्खो की तरह रेडबुल पीकर अपना पैसा बर्बाद मत करो
भारत में फ्री में हवन कैसे करे व सीखें?
एक आदर्श योग दिनचर्या सबके लिए!
बीमार व्यक्ति की घर पर देखभाल कैसे करें?
सुबह जल्दी नहाने के फायदे और स्नान करने का सही समय
स्वस्थ और रोगमुक्त जीवन कैसे जिएं

https://www.internetgyankosh.com
नमस्कार, मुझे इंटरनेट में 7 सालो का गहरा अनुभव है। इसी अनुभव के आधार पर मैने पाया की इंटरनेट पर जीवन की हर समस्या का समाधान उपलब्ध हैं। मेरी पूरी कोशिश रहेंगी, इंटरनेट- दुनिया की हर काम की जानकारी आपके हित में बेस्ट कंटेंट के साथ साझा करने की।