Red Bull Energy Drink क्या है? red bull ingredients in hindi

रेडबुल क्या है और कैसे बनता है? Red bull details in hindi 

रेडबुल की बोतल पर अंग्रेजी भाषा में लिखा होता है ” RED  BULL APPRECIATED WORLDWIDE BY TOP ATHLETE, BUSY PROFESSIONAL, UNIVERSITY STUDENTS AND TRAVELLERS ON LONG JOURNEYS” 
जिसका हिंदी में मतलब होता है – “लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोग, विश्वविद्यालय के छात्र, व्यस्त रहने वाले बिजनेसमैन और खिलाड़ी रेडबुल की सराहना करते हैं, ये लोग इसको ज्यादा पीते हैं।”  लेकिन वास्तविकता यह है की कोई भी सेलेब्रिटीज़ या स्पोर्ट्स ख़िलाड़ी रेडबुल की सराहना करना तो दूर की बात इसको हाथ लगाना पसन्द नही करते।  आज इस पोस्ट में आप रेडबुल का काला सच जानेंगे।

 रेडबुल पीने के बाद समीक्षा (Red Bull Energy Drink Review in Hindi)

2022 में मेरी उम्र चौबीस साल है इससे पहले कभी मैने रेडबुल नही पी। लेकिन एक दिन मन हुआ और बाजार से  ₹100 रूपये खर्च करके 250 ML की बोतल खरीदी। आप विश्वास नही मांगेंगे, एक घूट पीने के बाद पूरी बोतल (केन) को नाली में बहा दिया। और इसके बाद मुझे इतना दुःख हुआ जिसके कारण इस पोस्ट को लिखना पड़ा। ताकी ये गलती कोई अन्य भारतीय (indians) ना करे। इसके लिए रेडबुल की सच्चाई बतानी जरूरी है।  अगर मैंने उसी 100 रुपये से फलो का ताजा रस (फ्रूट्स ज्यूस) पी लिया होता या कुछ भी अच्छी हेल्दी खाने की आइटम खरीद ली होती तो ज्यादा अच्छा होता।

 रेडबुल पीने के नुकसान (Red Bull Ke side effects in Hindi)

अब इतना कुछ पढ़ने के बाद भी कुछ लोग ‘रेडबुल ड्रिंक पीने के फायदे’ नेट पर सर्च करेंगे। भाई लोगो जितने भी खिलाड़ी (स्पोर्ट्स पर्सन), बॉलीवुड के अभिनेता-अभिनेत्रियां या कोई भी प्रसिद्ध हस्ती अगर इसका विज्ञापन करके इसके फायदे बताती है तो इसका मतलब रेडबुल कंपनी ने उनको इस विज्ञापन करने के लिए बहुत मोटी रकम दी है। आप इन उपरोक्त सभी लोगो को व्यक्तिगत मिलकर उनकी ‘माँ की कसम’ दिलाकर पूछना क्या आप वास्तव में रेडबुल पीते हैं? तो उनका जवाब होंगा कभी नही! क्योंकी हर सेलेब्रिटीज़ को अपने स्वास्थ्य की चिंता होती है। आइए अभी रेडबुल ऊर्जा देने वाली ड्रिंक पीने के नुकसान पढ़ते हैं;

  • अत्याधिक मात्रा में बडी वाली शक्कर का उपयोग करने से आपकी किडनी, दाँत व फेफड़े पूरी तरह खराब हो सकते है।
  • रेडबुल बोतल पर साफ-साफ इंग्लिश लैंग्वेज में लिखा हुआ है की बच्चों को इससे दूर रखें तथा गर्भवती महिलाओं को भूल से ना पिलाए।
  • रेडबुल बोतल पर चेतावनी स्पष्ट रूप से लिखी गई है की एक दिन में 500Ml मतलब दो केन Bottle  से ज्यादा भूल से ना पीयें।
  • हकीकत यह है की यह ऊर्जा घटाने वाली ड्रिंक है। इसको पीने के बाद आपको एक बुरी फिलिंग आयेगी।
  • कैफीन नामक केमिकल का ज्यादा मात्रा में उपयोग करने से आप एक नशेड़ी बन जाते हो, ठीक उसी प्रकार जैसे; किसी व्यक्ति को हर दिन, शराब, सिगरेट और चाय की लत लग जाती है।
  • बाकी सारे नुकसान नीचे के उपबिन्दु रेडबुल सामग्री में पढ़े।

 

 रेडबुल पेय पदार्थ में क्या सामग्री मिलायी जाती है? (Red Bull ingredientes in Hindi)

red bull ingredientes in hindi, red bull ke andar kya samagri hoti hai,1. High Caffeine 75mg – आपको जानकारी के लिए बता दूं की कैफीन एक खतरनाक केमिकल होता है जिसका सेवन करने के बाद आपको ऊर्जा (Energy) तो मिलती है लेकिन उसका आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

2. Sucrose –  सुक्रोज एक मीठी चीनी है।

3. Acidulant (Citric Acid) – साइट्रिक एसिड के उपयोग से त्वचा में जलन होती है, आंखों में दर्द, दांतो की समस्या और पेट खराब होता है।

4. Carbon Dioxide – कार्बन डाइऑक्साइड से चक्कर का एहसास, सांस लेने में दिक्कत, सिर दर्द की समस्या व शरीर में भारीपन का अहसास जैसे आदि कई नुकसान देखने को मिलते है।

5. Taurine – यह एक रासायनिक एसिड केमिकल है जिसका उपयोग कुछ पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए किया जाता है। लेकिन ये प्राकृतिक नही होता।

6. Acidity Regulator (Sodium bicarbonate, Magnesium Carbonate) – सोडियम बिकारबोनिट खाने का सोडा होता है। वही मैग्नेशियम कार्बोनेट के साइड इफेक्ट निम्नलिखित है दस्त लगना, पेट की गैस, मतली या उलटी आना आदि।

7.  Flavours (Natural & Artificial) – आर्टिफिशियल कलर को मानव द्वारा निर्मित कृत्रिम रंग भी बोल सकते हैं।

8. Sugar  –  शूगर को यानी बड़ी (मोटे दाने वाली चीनी) को आज के आयुर्वेद स्वास्थ्य विशेषज्ञ सफेद जहर बोलते हैं। आपको जानकर हैरानी होंगी इस एक Can में ग्यारह ग्राम शक्कर मिलाई जाती है जिसका मतलब है 250Ml में पांच चम्मच चीनी। 

रेडबुल भारत व दुनिया में सबसे घटिया ड्रिंक होने के बाद प्रसिद्ध कैसे हो गई?

विज्ञापन, विज्ञापन और विज्ञापन!!!!! यही Redbul Success story है। यही इस बकवास ड्रिंक की सफलता का राज है। ये कंपनी क्या करती है दुनियाभर के प्रसिद्ध और लोकप्रिय Sports person, Celebrities, Actor & Actress से अपने प्रोडक्ट का Advertisement करवाती है। जिससे उनके चाहने वाले लोग या फिर देश-दुनिया की आम जनता ये समझती है की यार ये इतना अमीर होने के बावजूद रेडबुल पीता है इसका मतलब इसमें कुछ तो बात है। ऐसे में वह व्यक्ति उस सेलेब्रिटीज़ से प्रभावित होकर एक दिन खरीदकर पी लेता है। यही से उस उत्पाद की लोकप्रियता का सफर शुरू होता है।

Sawal Jawab FAQ

Red Bull Price in india Hindi Me Bataye

Answer - रेडबुल हेल्थ एनर्जी ड्रिंक की कीमत 250 ml बोतल की भारत में 98 रुपये हैं। लेकिन भारत के रिटेल स्टोर वाले व्यापारी इसका 150 रूपये लेते हैं। वही इसका दूसरा बॉक्स टाइप में एक पैक भी आता है उसकी कीमत 600 रूपये से अधिक है। ये नीले व लाल रंग की स्टील की छोटी बोतल (केन) होता है। अब तो इसका Yellow edition भी आ गया।

रेडबुल किस देश की कंपनी है?

Answer - रेडबुल स्विट्जरलैंड (Switzerland) देश की कंपनी है। और इसकी मैन्युफैक्चरिंग संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होती है। भारत में इसका ऑफिस अंधेरी ईस्ट एरिया, मुंबई, महारष्ट्र में है।

Red Bull Energy Drink meaning in Hindi
Answer – एक ऊर्जा देने वाला पेय पदार्थ

Red Bull is Good For Health?
Answer –  कभी नहीं। अगर आपने हर दिन पीना शुरू कर दिया, तो ये आपको समय से पहले ही मार देंगी।

Caffeinated Beverage serve chilled meaning in Hindi
कैफीनयुक्त ठंडा पेय पर्दाथ

Redbull company Ka contact number, email address & complaint number
[email protected]
Phone – +912266180888
Country of origin – Austria

Are Red Bulls Vegan?

रेडबुल कंपनी दावा करती है की उनकी ड्रिंक वीगन है। वे अपने आप को Dairy Free बताते हैं।

यह भी पढ़े –  Vegan क्या होता है? वीगन बनने के आश्चर्यजनक लाभ

Are Redbulls Gluten Free?
जी बिल्कुल, इसके अंदर किसी प्रकार के जानवर का मांस या रक्त नही मिलाया जाता।

Are red bulls bad for your liver, heart, Kidney, bp patient?
जी बिल्कुल। उपरोक्त सभी बीमारियों में रेडबुल ड्रिंक का सेवन ना करे।

 क्या रेडबुल में शराब मिलाई जाती है? (red bull alcohol percentage in hindi)

रेडबुल एनर्जी ड्रिंक में अल्कोहल नही होता है। ये alcohol free ड्रिंक है।

Red Bull Energy Drink alternative in Hindi (हानिकारक एनर्जी ड्रिंक का स्वदेशी विकल्प)

अब आपके मन में यह सवाल चल रहा होंगा की रेडबुल या अन्य सभी भारत के बाजारों में मिलने वाली XYZ नाम की हेल्थ एनर्जी ड्रिंक ना पीए तो फिर क्या पिए? आइए आपको लंबी उम्र देने वाले भारतीय पेय पदार्थ (indian healthy energy drink) के बारे में बताता हूँ ;

१. गन्ने का ज्यूस – गन्ने का सिर्फ आपको गर्मियों में मिलेगा। गन्ने का रस (Best Summer Health energy drink) है। जिसके अंदर किसी प्रकार की मिलावट नही होती। ये भगवान ने आपके लिए बनाया है।

२. नीम्बू शिकंजी – नीम्बू शिकंजी  के बारे में आप सब लोग जानते ही है। एक गिलास पानी लो > नीम्बू काटकर पानी में निचोड़ दो > फिर देशी खांड या देशी शक्कर मिलाकर > अच्छे से हिलाकर पी लो। यह विटामिन सी और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरा एनर्जी ड्रिंक है।

३. शर्बत (बिना केमिकल वाला) – शर्बत भारतीय परम्परा का हिस्सा रहा, आज के पूंजीवादी सोच के बाजार में शुद्ध केमिकल रहित शर्बत मिलना मुश्किल है। लेकिन अच्छे से खोज करने पर आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन शर्बत मिल जायेगा। जिसको ठंडे पानी में मिलाकर पीना पड़ता है ये बहुत स्वादिष्ट होता है (कोशिश करें गर्मियों में वो ठंडा पानी मटके का हो)

४. ठंडाई – ठंडाई की एक बोतल आती है जिसको गर्मियों में दूध में डालकर पीया जाता है। यह शरीर की गर्मी को शांत करता है

५. जलजीरा – जलजीरा की एक बोतल आती है जिसमें सारे आयुर्वेदिक औषधिया मिलायीं जाती है उसको पानी में डालकर  > चम्मच से हिलाकर > पी लीजिए। एक रूपया वाला पैकेट ना खरीदे।

६. सभी प्रकार के भारतीय फलो का रस – इसमें आम, अन्ननास, केला, पपीता, चीकू, संतरा, अनार, नारियल जैसे स्वास्थ्यवर्धक ज्यूस शामिल हैं।

आज आपने हेल्थ एनर्जी ड्रिंक रेडबुल के बारे में हिंदी में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस पोस्ट का टारगेट 10,000 शेयर है। मतलब अगर दस हजार लोगों तक इस पोस्ट को पहुचा दी, तो मेरा यह स्वास्थ्य जागरूकता अभियान सफल हो जायेगा।  आपके रेडबुल पर क्या सवाल/सुझाव/ विचार है?  नीचे ब्लॉग कॉमेंट बॉक्स में लिखे।

 

इन्हें भी पढ़े [ Related Articles ]

 शरीर कमजोर होने का कारण बनती है ये गलत अनहेल्दी फूड की आदतें

 एल्यूमीनियम बर्तन के नुकसान

 टीवी देखने के होश उड़ा देने वाले नुकसान

 

Leave a Comment