[200+ Tips] English Ko Improve Kaise Kare?

[200+ Tips] english ko improve kaise kare?

जीते हुए व्यक्ति की सलाह लेना आपको अपने जीवन लक्ष्य या उद्देश्य में कामयाबी दिला सकता है। ये पोस्ट आपके 2 से 3 महीनों का समय बचा लेंगी! पर कैसे? इस आर्टिकल के अंतर्गत भारत व दुनिया के वो सारे लोग जिनको पहले इंग्लिश बोलना या समझना नही आता था, उन्होंने अपने दम पर अंग्रेजी भाषा को सीखा और उसके बाद उन्होंने अपने ‘English Journey Success Tips’ को लोगो के साथ शेयर किए। यहाँ पर जितने भी ‘English Language Ko Improve Karne Ke Tips & Tricks’ आपको बताए जा रहे है उनको implement करके आप अपनी english communication Skill को पहले से दस गुणा बेहतर बना सकते हैं। मेरे वादा है आपसे इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप मुझे नीचे ब्लॉग कॉमेट बॉक्स में धन्यवाद बोलेंगे। एक और गुजारिश या प्रार्थना है आपसे की इन सभी अंग्रेजी को सुधारने के तरीको को अपनी नोटबुक में लिख देवे क्योकी लिखी हुई चीज से आप हर दिन अभ्यास कर सकते हैं और लिखी हुई बाते जीवनभर हमें याद रहती है। आइए जानते हैं ‘english ko improve kaise kare in hindi’


#1. अंग्रेजी या कोई भी नई भाषा सीखने के लिए बार-बार गलत बोलना, गलत उच्चारण करना एक सामान्य व स्वाभाविक प्रक्रिया है।

#2. नई भाषा सीखते समय जब हम एक-दो शब्द या वाक्य सही बोलते हैं तो उसकी खुशी मनानी चाहिए!

#3. आप अंग्रेजी बोलने वाले लोगो के साथ रहकर इंग्लिश सीख सकते हैं।

#4. अंग्रेजी भाषा के प्रति झिझक खत्म करने के लिए हमेशा अनजान लोगों से बातचीत करने की सलाह दी जाती है।

#5. जिस प्रकार आप हिंदी के नए वाक्य को याद कर लेते हो उसी प्रकार इंग्लिश सेटेन्स के वाक्यों को भी दिमाग में कंठस्थ कर दो। ऐसा करने से आप कभी उसको नही भूलेंगे। उदाहरण के लिए;” एक वाक्य है जो आप चाहकर भी नही भूल सकते और इसका हिंदी मतलब भी आपको पता है – ” I LOVE YOU” !!

#6. गलती यह है की आप ‘english language’ समझ तो लेते है लेकिन बोल नहीं पाते। जब हम हिंदी में बोल रहे होते हैं तब हिंदी में ही सोच रहे होते हैं। वही जब हम अंग्रेजी बोलते है तो पहले अपने मन में हिंदी में सोचते हैं और फिर उसको माइंड में इंग्लिश में ट्रांसलेट या Convert करते है उसके बाद बोलते हैं। यही समस्या की जड़ है। इस टिप्स को व्यक्तिगत मैंने पालन किया है और मेरा इंग्लिश बोलने में बहुत ज्यादा सुधार हुआ है और एक कॉन्फिडेंस भी आया है। आपको इंग्लिश में ही सोचना है और बिना उसको Hindi to English किये बिना सीधे बोल देना है। ताकि बीच में गैप ना रहे, सोचना ना पड़े। आप पायेंगे की आपने बहुत बड़ी सफलता प्राप्त कर ली है।


#7. कभी भी English Learning Institute & Coaching Classes में मत जाओ।


#8. हिंदी भाषा हमने कैसे सीखी? अगर इन तरीकों को, अंग्रेजी सीखने पर लागू कर दे तो आप अंग्रेजी सीख जाओंगे।

#9. पूरे दिन में जितने भी विचार आपको आते हैं उनको नोटबुक कॉपी में इंग्लिश लेंग्वेज में ही लिख दो अब उस नोटबुक को एक महीने बाद पढ़ना। आपको बहुत अच्छा लगेगा। हर दिन एक से दो पेज हिंदी से इंग्लिश बिना मिस्टेक की चिंता करे लिखने की आदत डालें।

#10. अगर आप सोचना ही इंग्लिश में शुरू कर दो, तो प्रॉब्लम ही सॉल्व हो जायेगी। हमे आदत पड़ी हुई है सुबह से शाम तक हिंदी में बात करने की । ध्यान रखे यह पूरा कंट्रोल आपके हाथ में है।



#11. बात करे Grammar (व्याकरण) की तो WH WORDS, MODALS, PREPOSITION & TENSE ये चारों चीजें काफी महत्वपूर्ण हैं। इनको बस एकबार नजर से बाहर निकाल दे। मतलब ये पढ़ ले की इसमें क्या-क्या आता है। जब आप ये चार महत्वपूर्ण ग्रामर चेप्टर सीख जाते हैं तो फिर आप बहुत सारे वाक्य अपने मन से बिना व्याकरण अशुद्धि के बना सकते हैं।

#12. अच्छी-अच्छी बेस्ट सेलर ‘english speaking’ की किताबें पढ़े।


#13. शीशे जिसे कांच, दर्पण या Mirror भी कहते है इसके सामने खड़े होकर कुछ भी Self-Talk करे। सेल्फ-टॉक मतलब खुद से बात करना।

#14. Hindi to english Dictionary खरीदे। जरूरी नहीं की आपके पास Oxford डिक्शनरी ही हो। बाजार में जाकर स्टेशनरी की दुकान पर जाकर 50 से 70 रुपये में बढ़िया कोई भी Dictionary खरीदकर ले आओ।



#15. अपने लिए एक Challange तैयार करे। वो चेलेंज एक दिन का भी हो सकता है और 6 महीने का भी जिसमें आपको सुबह से शाम तक सिर्फ अंग्रेजी में ही बात करनी है। ये इस पूरे पोस्ट का सबसे महत्वपूर्ण पॉइंट/सुझाव है। ऐसा करने से आपको दुनिया की कोई ताकत अंग्रेजी सीखने से नही रोक पायेगी। इसमें एक चीज मैं और जोड़ देता हूँ। अपने पास स्मार्टफोन हमेशा रखे और उसमें गूगल ट्रांसलेट ऐप्प को इन्सटॉल करे  मान लेते हैं आप बाजार किसी भी काम से गए तो किसी पहचान वाले व्यक्ति ने आपको कुछ बोल दिया या सवाल पूछ दिया तो अब उसको जवाब तो देना पड़ेगा ना? ऐसे में जो उसने बोला वो Google Translate App में लिख दो > उसके बाद आप उस सवाल का क्या जवाब देना चाहते हो > उसको हिंदी में लिख डालो व english me ussi app me translate कर दो > अभी जो अनुवाद से उत्तर निकला हूबहू उसको बोलकर सुना दो। ध्यान रहे, जब आप ये करे तो उसको आपके पास रूकने का बोले इस तरह ‘ Please Stop ‘ Wait a Minute.



#16. कोई भी कोचिंग सेंटर आपको ये कहता है की 30 दिन में अंग्रेजी सीख लो, 60 दिन में  ‘fartatedar angreji’  सीख लो। तो समझ जाना वो झूठ बोल रहे है। ऐसे इंस्टिट्यूट जॉइन न करे।

#17. सिर्फ और सिर्फ english में बात करने की प्रतिज्ञा लेकर, वो भी तबतक, जबतक आप बिना डरे, बिना अटके इंग्लिश बोलना सीख नही जाते।

#18. नई भाषा हम अपने जीवन में विकास के लिए, सफलता अर्जित करने के लिए, अधिक से अधिक लोगों से बातचीत करने के लिए सीखते हैं।

#19. Observation (ध्यान से किसी चीज को देखना) और Practice (अभ्यास) से आप जल्द से जल्द ‘Dharapravah Angrezi’ बोलना सीख सकते है।

#20. यह बात तो सच है की अगर Daily Use Sentence, Words, Vocalabary & Grammar को समझ कर कोई इंग्लिश सीख लेता , तो ‘3’ साल का बच्चा कैसे अंग्रेजी सीख लेता है? उसको तो ग्रामर की कोई नॉलेज नही है।


#21. अंग्रेजी सीखने के लिए Writing, Spoken, Watching & Reading ये चार मुख्य स्तंभ है। यदि आप इन चारों के बारे में विस्तार (Detail) में जानकारी चाहते हैं तो इस पर मैंने एक Dedicated पोस्ट लिखी है जिसको आप “Related Post’ इसी पोस्ट के सबसे अंत में पढ़ सकते है।

#22. Talk to Customer Care Executive – ये एक Golden Trick है। आपके फोन में Airtel, Vodafone, jio की सिम होंगी या फिर Amazon, Flipkart, Mantra किसी भी शॉपिंग कंपनी का ऐप्प होंगा > अभी आपकी कोई समस्या हो या न हो, ऐसे ही मन से सवाल पूछे, की ये कैसे होंगा, नया ऑफर क्या है, इस तरह घण्टो- लंबी बात करे। ऐसा करने से आपके अंदर जबरदस्त Confidence आयेगा। चाहे आप Beginner हो या मध्यम लेवल के आपको हर दिन इस नियम का पालन करना है। ज्यादा नही तो हर दिन 20 मिनट बात करने की आदत डालें।

#23. इंग्लिश रटने की भाषा नही है, समझने की भाषा है। पब्लिक स्पिकिंग को जॉइन करें।

#24. अपना परिचय तेज आवाज में देने की कोशिश करें।

#25. हर रोज English Articles/BlogPost/Newslatter को पढ़ने की आदत डालें।



#26. इंग्लिश इस तरह सुना करे जैसे आप मेडिटेशन में है। क्योकी english language speaking countries के बच्चें दो साल तक सिर्फ सुनते ही है।



#27. जब आप तेज आवाज में ‘अंग्रेजी’ बोलना शुरू कर देते हैं, तो आपकी जीभ, कान, मुंह, सब Trained हो जाते है।

#28. अगर अंग्रेजी नही आने की वजह से आपको लाखो-करोड़ो रूपये का नुकसान हो रहा है। तो जल्द से जल्द इस चैलेंज को खत्म कीजिए।

#29. अंग्रेजी सीखते समय धीरे-धीरे बात करे, इससे दिमाग को Sentence बनाने में आसानी होगी। और पढ़ते समय तेज आवाज में बोले।

#30. Learn Basic Words – आप जो भी शब्द हिंदी भाषा में ज्यादा इस्तेमाल करते हो, उन शब्दों के इंग्लिश वर्ड याद कर लो। For Example;- भूख (Hungary), प्यास लगना या प्यासा ( Thirsty) ! ऐसा करने से आप किसी भी अंग्रेजी बोलने वाले राज्य या एरिया में चले गए तो आपको भूख लगने पर पूरा वाक्य न बोलकर सिर्फ आप ‘hungary’ बोल दोंगे तो वो अगला आदमी समझ जायेगा की आपको भूख लगी है। अब सोचिए आपको भूख का अंग्रेजी में मिनिग ही नही पता और किसी अंग्रेज (गोरे) व्यक्ति के सामने जाकर सिर्फ अपने पेट पर हाथ फेर रहे हो, वो समझेगा की यार इसका तो पेटदर्द हो रहा है।

 

#31. Step by step – What is the Correct Way to learn English?

A.) LEARN BASIC WORDS – सामान्य सिम्पल शब्दो को सीखें

B.) THINK IN ENGLISH – अंग्रेजी में ही सोचे

C.) LEARN FIXED PHRASES – कुछ महत्वपूर्ण छोटी Spellings होती है। उनको याद कर ले जैसे ;- Payment, Through, Go, etc.

D.) LEARN BASIC GRAMMAR STRUCTURES – बेसिक व्याकरण का ढांचा सीखे

E.) DEVELOPING ENGLISH FLUENCY – तेज इंग्लिश बोलने का विकास करे। हर दिन अभ्यास करें।


#32. अपने फोन/लेपटॉप/टेबलेट/PC की लेंग्वेज को बदलकर ‘इंग्लिश’ सेट करे। इससे आप हर दिन बहुत सारे नए शब्द सीखेंगे।

#33.अंग्रेजी एक विषय (सब्जेक्ट) नही है यह एक भाषा है। जबतक आप इसे Subject की तरह सीखेगे, आप कभी भी सीख नही पायेंगे।

#34. अपने आसपास की हर चीज़ो के बारे में इंग्लिश में सोचना शुरू करे। उदाहरण;-पेड़ को Tree बनाए, पानी को Water बनाए। (पहले ये सीख ले की किस वस्तु को क्या बोला जाता है)

#35. इंग्लिश बोलते हुए अपना वीडियो रिकॉर्ड करे उसको देखे अपमें गजब की ऊर्जा आयेगी।

#36. इंग्लिश बोलते हुए अपना Audio रिकॉर्ड करे उसको सुने ऐसा करने से आप आत्मविश्वास से लदबद हो जायेगे।

#37. भूल से आप जब अंग्रेजी सीख जायेगे तो अपना अंदाज बोलने का मत बदलना। क्योकी ऐसा करने से आपका जो ‘Natural way of speaking & Communicating’ है वो खत्म हो जायेगा।

#38. Words Per Minute Count करे। मतलब एक मिनट में आप हिंदी व इंग्लिश के कितने शब्द बोल सकते हैं। जब आप एक मिनट में दोनों भाषाओं को बोलना शुरू कर देंगे तब आप समझ लेना की दोनो लेंग्वेज में आपकी पकड़ अच्छी हो गई है।

#39. हमारे देश के Knowledge & Culture को पूरी दुनिया में ले जाने के लिए इंग्लिश जरूरी है।

#40. Smart & Short English Phrases को याद कर लेवे। जैसे; Grow, Hang,Hold, Pay, Go इत्यादी। इससे आप Speake Fluently angrezi बोल पायेंगे।



#41. अंग्रेजी बोलते समय Pronunciation (उच्चारण) का विशेष ध्यान रखे।

#42. Important Learning – अंग्रेजी सीखते समय जो कुछ भी आप कठिन शब्द देखे या नई लर्निग सीखे तो उसको नोटबुक में लिखे। ( english learning Book नाम से टाइटल बनाए, बाजार से एक बड़ी नोटबुक खरीदे) उसमें सारी इंग्लिश से सम्बंधित अच्छी-अच्छी बातें लिखते रहे) यह बहुत महत्वपूर्ण है।

#43. ज्यादा से ज्यादा अपने पसन्द के विषय की अंग्रेजी फिल्मे देखे ‘With Hindi Subtitles’ जब कोई Scene आये तो उस एक्टर ने क्या बोला वीडियो रोककर हिंदी में सबटाइटल पढो।

#44. Start with Common Man – अपने घर के नौकर, माली, पड़ोसी, मित्र, बहन, XYZ के साथ बोलना शुरू करो, ताकी आपको बेइज्जती महसूस नहीं होंगी। क्योकी आपने कुछ गलत भी बोल दिया तो उनको थोड़ी पता।

#45.कोई भी वीडियो देखो तो इंग्लिश में Comment करो।

#46. कुछ भी समीक्षा (Reviews) करो इंटरनेट पर तो इंग्लिश में लिखो ताकि वो आपको याद रह जायेगा।

#47. जितना बड़ा आपका Vision/Mission/Goal/Purpose होंगा उतना जल्दी आप अंग्रेजी बोल पाएंगे।

#48. वो लक्ष्य महिला मित्र (Girlfriend) बनाना हो सकता है।

#49. वो लक्ष्य Hollywood Movies देखने का हो सकता है।


#50. वो लक्ष्य विदेश में नौकरी करने का हो सकता है। या विदेश यात्रा करने का भी हो सकता है।

#51. वो Goal, internet पर कुछ Research करने का हो सकता है।

#52. इंटरनेट पर बहुत सारी ऐसी खुफिया व ज्ञानवर्धक पुस्तकें है जो केवल इंग्लिश में ही प्रकाशित है ऐसे में उस ज्ञान को प्राप्त करने के लिए भी आप अंग्रेजी सीख सकते है।

#53. अंग्रेजी सीखते समय शुरुआत आसान Words में करो। पूरा वाक्य बोलने की जरूरत नही। for example;- Thanks, Good morning, thank you, good night, please, most welcome, etc.

#54. जो भी Spelling याद करो उसे चित्र में याद करो। मतलब उसको Picturization करो, Visualize करो। और सरल भाषा में समझाता हूँ
Money का हिंदी में मतलब होता है पैसा। तो जब भी मनी की स्पेलिंग याद करो तो आंख बंद करके नोट का फोटो अपने मन में देखो। ऐसा करने से सभी Spellings आपको Permanent and Lifetime याद रहेंगी।

 

FAQ

कमजोर छात्र इंग्लिश कैसे सीखे?

Listening skills improve करें। English सुनना आपकी speaking और understanding skills को improve करने में मदद करता है। आप English movies, TV shows, podcasts, और other audio materials सुन सकते हैं।

इंग्लिश स्ट्रांग करने के लिए क्या करें?

English में अच्छी तरह से communicate करने के लिए, आपको पर्याप्त vocabulary का होना आवश्यक है। आप vocabulary बढ़ाने के लिए अंग्रेजी किताबें, लेख, समाचार, और अन्य सामग्री पढ़ सकते हैं। आप flashcards, word games, और अन्य तकनीकों का भी उपयोग कर सकते हैं।

इंग्लिश सीखने के लिए सबसे पहले क्या जरूरी है?

इंग्लिश सीखने के लिए सबसे पहले motivation जरूरी है। अगर आप इंग्लिश सीखने के लिए motivated नहीं हैं, तो आप इसे आसानी से सीख नहीं पाएंगे। आपको यह सोचना चाहिए कि आप इंग्लिश सीखने के लिए क्यों चाहते हैं? क्या आप किसी नौकरी या शिक्षा के लिए इंग्लिश सीखना चाहते हैं? क्या आप किसी नए देश में बसना चाहते हैं? या क्या आप बस एक नई भाषा सीखना चाहते हैं? आप English को किस level तक improve करना चाहते हैं? एक goal set करने से आपको motivated रहने में मदद मिलेगी।

अंग्रेजी कितने दिन में सीख सकते हैं?

यह एक बहुत ही आम सवाल है, और इसका कोई आसान जवाब नहीं है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप अंग्रेजी को किस स्तर तक सीखना चाहते हैं, और आप कितनी मेहनत करने के लिए तैयार हैं। यदि आप अंग्रेजी को केवल basic level तक सीखना चाहते हैं, तो आप इसे कुछ हफ्तों या महीनों में सीख सकते हैं। हालांकि, यदि आप अंग्रेजी को advanced level तक सीखना चाहते हैं, तो आपको कई साल लग सकते हैं।

क्या इंग्लिश सीखना मुश्किल है?

यदि आप अंग्रेजी को advanced level तक सीखना चाहते हैं, तो यह मुश्किल हो सकता है। Advanced level अंग्रेजी सीखने में कई साल लग सकते हैं।

मैं 30 दिनों में धाराप्रवाह अंग्रेजी कैसे बोल सकता हूं?

30 दिनों में धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलना संभव है, लेकिन यह आसान नहीं होगा। आपको नियमित अभ्यास और dedication की आवश्यकता होगी। अंग्रेजी भाषा में डूब जाएं। अंग्रेजी भाषा को सुनें, पढ़ें और देखें। इससे आपको अंग्रेजी में अधिक सहज महसूस करने में मदद मिलेगी।


आज अपने ‘english ko improve kaise kare in hindi’ टॉपिक पर सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की। जो की आपकी ‘अंग्रेजी भाषा की यात्रा’ को आगे बढ़ाने में मदद करेंगी। पोस्ट को धाराप्रवाह अंग्रेजी सीखने के इच्छुक लोगों के साथ साझा करें। धन्यवाद देना ना भूले।

 

इन्हें भी पढ़े [ Related Articles ]

अंग्रेजी ग्रामर सीखना बच्चो का खेल (English Grammar important chapter)

हर रोज बोले जाने वाले 300 अंग्रेजी वाक्य  (Daily use english Sentences)

रोज बोले जाने वाले अंग्रेजी भाषा के शब्द (Daily use english Words)

अंग्रेजी (इंग्लिश) भाषा सीखने के 8 आसान तरीके

अंग्रेजी भाषा सीखकर करोड़पति बनने वाले लोगों के नाम 

इंग्लिश सीखना क्यों जरूरी है? English सीखने के 5 बड़े कारण जा लो

 हिंग्लिश भाषा Hinglish language सीखना हर भारतीय के लिए जरूरी है

हिंदी भाषा सीखने के फायदे जानकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करें

संस्कृत भाषा सीखने के फायदे

भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 5 भाषाओं के नाम

भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 5 भाषाओं के नाम

 

Leave a Comment