Top 28 Travel Youtubers in India [2024]

Best Indian (Hindi) Travel vloggers on YouTube?

मैं एक यात्री, घुम्मकड़, ट्रैवलर हूँ। इसी लिए यह पोस्ट लिख रहा हूँ। ये पोस्ट लिखने में मैंने तीन बातों का खास ध्यान रखा।

  1. जितने भी ट्रेवल यूटूबर के बारे में बता रहा हूँ। सभी के सभी ‘Independent Travel Youtuber’ है। मतलब ये सब लोग अपनी मेहनत से कामयाब हुए है, इनके पीछे किसी संस्था या टीम, काम नही करती।
  2. दूसरी बात सभी ट्रेवल यूटूबर भारतीय (indian) है।
  3. तीसरी बात की सभी लोग हिंदी में बोलते है।

आज मैंने इस पोस्ट को कई टुकड़ो में ना बांटकर सभी तरह की Travelling को एक साथ जोड़ दिया है। मतलब घूमने के लिए भी कई तरह की एक्टिविटी या माध्यम होता है। उन सभी को जोड़ दिया है। इन नीचे दिए गए टॉपिक्स को मैंने जोड़ा है।

  • Best Travel Vlogger in Hindi
  • Top Motovloggers in india
  • Bharat ke best moto vlogger
  • train journey vlogger
  • female travel vloggers india
  • best travel youtube channels india

तो चलिए अब जानते है इनके बारे में संक्षिप्त में जानकारी हिंदी भाषा में।

 

NOTE ⇒   ENN SBHI YOUTUBER KI BIOGRAPHY (JEEVAN PARICHAY) AAP MERE BLOG KE ALL POST SECTION PAGE ME JAAKAR HINDI BHASHA ME READ KAR SAKTE HAIN.

#1. Mountain Trekker

travel vloggers on youtube india, top 10 indian travel youtubers,

आज जितने भी आप भारत में ट्रेवल यूटूबर देखते है। या फिर ऐसे लोगो को अपने आसपास देखते हैं जो बिना किसी भौतिक चीज की प्राप्ति के घूमते रहते है। इनमे से 60% लोग ऐसे है जो माउंटेन ट्रैकर उर्फ वरूण वगीश से प्रभावित है। वरुण वगीस ने ही सबसे पहले भारतीयों को एहसास दिलाया की यह भी जिंदगी का एक प्रोफेशन है। आप दुनिया और देश घूमकर भी पैसा कमा सकते है। उन सभी लोगो में से एक नाम मेरा भी आता है। मैं भी इनसे ही इंस्पायर्ड होकर अपने जीवन का मुख्य लक्ष्य सम्पूर्ण भारत की यात्रा करना बनाया है। अगर आप Mountain Trekker Varun Vagish के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं।

#2. Nomad Shubham

travel vloggers on youtube india, top 10 indian travel youtubers,
नोमेड शुभम यूटयूब चैनल के मालिक का नाम शुभम यादव है। जो की बिहार के एक छोटे से गांव में रहते है। राजस्थान के कोटा शहर में कॉलेज की पढ़ाई करते-करते उन्हें घूमने का चस्का लगा। फिर क्या था, घर वालो को बेवकूफ बनाकर निकल पड़े दुनिया घूमने। और आज नोमेड शुभम भारत के नम्बर वन ट्रेवल यूटूबर है। उनके चैनल पर घूमने, यात्रा से हटकर कुछ भी आपको अंड-शंड कंटेट देखने को नही मिलेगा। उनके वीडियो में जान होती है, आधे घण्टे का वीडियो देखने के बाद भी ऐसा लगता मानो पांच मिनट का ही था।

#3. 200Journeys

200journey biography in hindi, 200journey youtube income,

टू हंड्रेड जर्नी का हिंदी में मतलब होता है 100+100 = दो सौ यात्रा। धोलेश कुमार 200Journeys YouTube Channel के फाउंडर है। उनका चैनल इंडिया के बेस्ट एंड टॉप ट्रेन जर्नी वलॉगर की सूची में शामिल है। लोगो की उनकी आवाज बहुत पसंद आती है। उनके बोलने का अंदाज काफी अच्छा है साथ वीडियो की गुणवत्ता भी कमाल की है। ये सबसे ज्यादा तब प्रसिद्ध हुये जब इन्होंने विवेक एक्सप्रेस व रामायण टूरिस्ट सर्किट वाली रेल सीरीज शुरू की थी। इन दोनों यात्रा के बाद वे भारत के घर-घर में प्रसिद्ध हो गये।

#4. Cycle Baba

travel vloggers on youtube india, top 10 indian travel youtubers,
साईकल बाबा यूटयूब चैनल के संस्थापक डॉ. राज प्रधान है। अपनी प्रिय धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन के बाद वे डिप्रेशन में चले गए  डिप्रेशन के इलाज के लिए उन्होंने जहरीली एलोपैथी दवाइया खानी शुरू कर दी जिससे उनको आत्महत्या करने के विचार आने लगे। अब ऐसी परिस्थिति में उनके दोस्त ने उन्हें यात्रा करने की सलाह दी। और वही से साईकल बाबा का सफर शुरू हो गया। अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।


#5. Nomadic Indian

travel vloggers on youtube india, top 10 indian travel youtubers,

 

नोमेडिक इंडियन भी भारत के सैकड़ों घुम्मकड़ लोगो के लिए प्रेरणा के मॉडल है। उन्होंने घूमने के लिए अपनी अच्छी-खासी नौकरी छोड़ दी। वे हमेशा विदेशों से बैकपैक पहने हुए विदेशी पर्यटकों को देखकर सोचते रहते थे की हम भारतीय कब घूमेंगे।

#6. Kritika Goyal

female travel vloggers india, kritika goyal youtuber biography in hindi,

कृतिका गोयल एक यात्री युवती है।वे अपने शानदार लुक्स, जबरस्त वीडियो कंटेट और अपनी शानदार Travel Vlogs के लिए जानी जाती है। उन्होंने अन्य ट्रेवल यूट्यूबर के एक ट्यूटोरियल वीडियो भी बनाया है जिसमें वे बताती है की कैसे आप अपने ट्रेवल वीडियोज को एडिट कर सकते है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में भारत के जाने माने यूटयूब स्टार सतीश कुशवाहा के साथ फ्री में भारत कैसे घूमे इसके बारे में वीडियो भी बनाया है। 



#7. Ted Kunchok

travel vloggers on youtube india, top 10 indian travel youtubers,

टेड कुनचोक एक तिब्बती वलॉगर है। सबसे अच्छी बात टेड हिंदी बोलते है। उनके अधिकतर वीडियो Travel Vlogs, Humanity तथा Helping वीडियोज होते है। For More information checkout below url.

#8 Tanya Khanijov

female travel vloggers india,

FEMALE INDIAN TRVAEL YOUTUBER में तान्या खानिजोव का नाम शीर्ष पर आता है। वे नार्थ-ईस्ट इंडिया पूरा घूम चुकी है। तान्या भी सभी भारत की महिलाओं और युवतियों के लिए Travel inspiration है। तान्याने भी अपनी अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर फुल टाइम ट्रेवल करना शुरू किया। आज वे एक ब्रांड बन चुकी है। Foreign Ke Bahut Saari Countries me Tanya Tourism Brand Ambassador रह चुकी है।

#8. Indian Backpacker

indian backpacker youtube income, anmol jaiswal biography in hindi,,इंडियन बैकपैकर कम समय में लोकप्रिय होने वाला पहला युवा भारतीय ट्रेवल यूटूबर है। उनके वीडियो अपलोड करते ही कुछ दिनों में वायरल हो जाते है। वे विदेश यात्रा करना ही पसंद करते है। अबतक इंडियन बैकपैकर बीस से ज्यादा देश घूम चुके है।

#9. Visa2Explore

couple travel bloggers india, visa2explore biography in hindi,,
वीजा टू एक्सप्लोर ट्रेवलर पहले टेक्नोलॉजी यूट्यूब चैनल पर काम करते थे। आज वे भारत के Top Spiritual Travel Vlogger में से एक है। उनके चैनल पर दस लाख से अधिक सब्सक्राइबर है। वीजा टू एक्सप्लोर पर ज्यादातर आपको धार्मिक यात्रा देखने को मिलेंगी। इसके अलावा उनका नाम भारत के Top Food Blogger में भी आता है। वे जिस भी राज्य/शहर/गांव जाते हैं। वहाँ के स्थानीय भोजन की समीक्षा जरुर करते हैं। सबसे अच्छी बात Visa2Explore Yt Channel की ये है की वे जिस भी जगह की यात्रा करते है उसकी लोकेशन वीडियो के डिस्क्रिप्शन में जरूर डालते है।

#10. Mumbaikar Nikhil

mumbiker nikhil biography in hindi, most famous youtuber in india,

मुम्बईकर निखिल को ज्यादातर लोग इंटरनेट पर ‘Mumbai Ka Nikhil’ नाम से खोजते है। मुम्बईकर निखिल भारत के बेस्ट वलॉगर में से एक है। वे मुख्य रूप से Lifestyle, Daily Routine, Family, Relationship, Life stories व यात्रा व्लोग डालते है। उनका लुक्स व अच्छी बॉडी लोगो को काफी पसन्द आती है। इनकी चैनल ग्रोथ गौरव चौधरी के साथ Collaboration करने के बाद ज्यादा हुई। गौरव चौधरी के बारे में इसी पोस्ट में जानकारी दी गई है उसको भी जरूर पढ़ें।

#11. RiderGirl Vishakha (India’s first female moto vlogger)

female travel vloggers india, ridergirl vishakha biography in hindi,

राइडर गर्ल विशाका भारत की पहली फीमेल मोटो वलॉगर है। Moto Vlogger Ka matlab बाइक पर बैठकर बाइक द्वारा यात्रा को कैमरे में कैद करना। राइडर गर्ल विशाका एक निडर व जूनूनी लड़की हैं। उनकी माँ ने उनके एक इंटरव्यू में कहा की आज जो आप विशाका की सफलता देखते हो उसके पीछे उसकी तीन साल की कड़ी मेहनत है। उनको मणिपुर सहित कई राज्यों के पर्यटन विभाग की तरफ से राज्य का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है। जो उनके लिए बहुत बड़ी बात है। वे मुम्बई से कन्याकुमारी तक बाइक लेकर गई थी जो उनकी सबसे बड़ी moto vlogging थी। आज उनके चाहने वालों की संख्या लाखो में है।

#12. VS Monu Vlogs

vishwajeet singh youtube train journey, vs monu vlogs biography in hindi,,

VS Monu Vlogs full meaning विश्वजीत सिंह मोनू है। हाल में उनका चैनल 10 गुणा तेजी से ग्रो हुआ है। वीएस मोनू का नाम भारत के सर्वश्रेष्ठ और फेमस ट्रेन यात्रा यूट्यूबर में आता है। वे अपने Train Vlog में रेल के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देते है। जब इन्होने रामेश्वरम जाने वाली रेल की यात्रा का वीडियो बनाया तो वो बहुत ज्यादा वायरल हो गया। उस वीडियो पर 2022 में अठारह मिलियन से अधिक व्यू है। जिसका शीषर्क है “Most Dangerous Train journey’  

#13. Subh Journey

couple travel bloggers india, shubh journey biography in hindi,,

शुभ जर्नी YT चैनल के मालिक राजस्थान के रहने वाले संजय कुमार स्वामी है। अगर आपको राजस्थान को देखना है तो उनके चैनल पर चले जायें। अभी तक उनका राजस्थान टूर ही चल रहा है उसी के अंदर उन्होंने 15 लाख सब्सक्राइबर जोड़ लिये है।

#14. Travelling Desi

travelling desi biography in hindi, travelling desi earnings,

ट्रैवलिंग देशी एक हाई प्रोफाइल या प्रोफेशनल Travel Youtuber है। उनका शुरुआती करियर जॉब में गुजरा। एक दिन उन्होंने नौकरी छोड़ने की ठान ली और निकल पड़े दुनिया घूमने। ट्रैवलिंग देशी के सारे वीडियोज बहुत ज्यादा उपयोगी और एचडी क़्वालिटी के होते हैं। उनके कैमरे की कीमत 70,000 से 80,000/- “रूपये के बीच में है। इनके ज्यादातर वीडियोज ‘Out of india’ के होते है। ट्रैवलिंग देशी भारत से बाहर कम खर्चे में यात्रा कैसे करे उस पर अधिक वीडियो बनाते है।

#15. Yatri Doctor

travel vloggers on youtube india, top 10 indian travel youtubers,

यात्री डॉक्टर नाम से बना यूट्यूब चैनल के Owner नवकार चौधरी है। उनको घूमने का इतना शौक था कि अपने दोस्तों से पैसा उधार लेकर वे विदेश यात्रा पर निकल पड़े। आज वे विदेश यात्रा की वीडियो बनाने वाले पोपुलर ‘indian youtubers’ की सूची में शामिल हैं।

#16. Ankit Bhatia Vlogger

ankit bhatia birthday in hindi,, ankit bhatia vlogger,

अंकित भाटिया एक प्रोफेशनल वलॉगर है। उनके लुक व किसी भी जगह को फ़िल्म की तरह शूट करना ही उनकी सफलता का राज है। 2022 में उनके चैनल पर 700K यानी सात लाख से अधिक सब्सक्राइबर है। अंकित भाटिया यूटयूबर का सपना पूरी दुनिया घूमकर उसकी  फ़िल्म वीडियो बनाना है ‘I also make filmmaking tutorials and reviews on camera equipment’s.’ इसका मतलब यह है की अंकित घूमने के वीडियो के साथ फ़िल्म कैसे वनाये व कैमरा कौनसा खरीदे उस पर समीक्षा(रिव्यू) भी करते है।



#17. XTreme Moto Adventure

moto vlogger kaise banate hain, khud ka youtube channel kaise khole,
एक्ट्रीम मोटो एडवेंचर YT चैनल के founder का नाम दीपक गुप्ता है। वे एक full-time traveller व मोटो वलॉगर है। वे कहते हैं की जब मैं मोटरसाइकिल के द्वारा इस सुंदर दुनिया को घूमता हूँ तो आजादी का अनुभव करता हूँ। एक्ट्रीम मोटो एडवेंचर अबतक जम्मू कश्मीर, लदाख, लेह, साउथ इंडिया, नार्थ-ईस्ट व अंतरास्ट्रीय स्तर पर म्यामार, भूटान, नेपाल घूम चुके है। दीपक भाई का यात्रा करते समय, व्यवहार बहुत ही प्यारा होता है ऐसा लगता है जेसे वो हमें अपने परिवार की तरह समझते है।

#18. Distance Between

डिस्टेंस बीटवीन के युवा ट्रेवलर भारत के बहुत सारे महत्वपूर्ण जगहों का डीटेल गाइड वीडियो बना चुके है। उनके चैनल पर 2022 में 819K फॉलोवर है। वे अपने चैनल डिस्टेंस बीटवीन पर tour with family, solo yatra, budget travel, india tourism और विदेश यात्रा पर detailed information वीडियो बनाते है।

#19. Mithlesh Backpacker

mithilesh backpacker income, mithilesh backpacker biography,

 

ये भाई कमाल का बंधा है। मिथलेश बैकपैकर के वीडियोज लोग ‘ Night-Life’ वाला कंटेट देखने के लिए करते है। nightlife ka matlab hota hai किसी शहर के विशेष क्षेत्र में अय्याशी करना मतलब ड्रिंक, लड़कियां, डांस, ये सारी चीजें। इसके अलावा इनके वीडियो लड़कियों के साथ ज्यादा होते है। ये जहाँ भी घूमने जाते है Female Dost बना लेते है। इसके अलावा Budget Travel के टिप्स भी देते है।

#20. Travel india With Rishi

travel india with rishi biography in hindi, youtube vlog kaise banaye,

ट्रैवल इंडिया विथ ऋषि यूटयूब चैनल भारत के टॉप रेल यात्रा पर वीडियो बनाने वाले चैनलों में से एक है। उनके रेल व्लोग भी काफी वायरल होते है। अगर आप को भी Train Journeys देखना पसंद है तो आप भी इनके चैनल को विजिट कर सकते है। जब आप यूट्यूब पर ‘

#21.Indian Railways Fan Club -by Satya

indian railways fan club by satya net wort, indian railways fan club biography in hindi,


इंडियन रेलवेज फेन क्लब बाय सत्या यूट्यूब चैनल ‘Top Train Journey Youtuber’ की लिस्ट में शामिल है। उनका पूरा वीडियो सामग्री रेल यात्रा पर आधारित रहती है। वे भारत की अलग-अलग स्थानों पर जाने वाली रेल यात्राओं की समीक्षा करते है। Train Food व Budget Rail Yatra के बारे में विस्तार से बताते है।

#22. MOinsideHit

moinsidehit income, moinsidehit biography in hindi,

मोइनसाइडहिट इक्कीस करोड़ व्यूज और साढ़े आठ लाख सब्सक्राइबर के साथ भारत के प्रसिद्ध ट्रैन फ़ूड ट्रैवलर की सूची में आते है MOinsideHit founder का नाम मोहित सिंह है। उनके ज्यादातर वायरल वीडियो रेल के अंदर मिलने वाले फ़ूड रिव्यू के होते है। राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन ने उनकी लोकप्रियता को बढ़ाने के काफी मदद की है।

#23. Travel Junkie

travel junky founder, travel junky biography in hindi,


ट्रेवेल जंकी के फाउंडर सुरेश है वे दुनियाभर के सभी देशों में जाकर वहाँ पर नाईटलाइफ वीडियो बनाते हैं। इसके साथ ही हर देश में एक महिला मित्र (Girlfriend) बनाते हैं। मुझे लगता है इन्ही दो कारणों से लोग इनके चैनल को विजिट करते है। बाकी आपको यात्रा से संबंधित इतनी जानकारी नही मिलेंगी।

#24. Jatt Prabhjot

couple travel bloggers india, jatt prabhjot youtuber biography,

जाट प्रभजोत एक पॉपुलर मोटो वलॉगर है। वे बाइक से आधा भारत घूम चुके है। भारत से नेपाल उन्होंने बाइक से राइड भी की है। उनके हर एक वीडियो पर 100K से 500K व्यूज आते है। Jatt Prabhjot bike name ; FZ 150 , BMW GS 310 Bike, BMW GSA 1250 Bike, Range Rover Evoque. जाट प्रभजोत पॉपुलर पंजाबी मोटो व्लोगर है।

#25. Chintamani Jaipuri

chintamani jaipuri wikipedia, chintamani jaipuri biography in hindi,

चिंतामणि जयपुरी मूल रूप से रायपुर के निवासी है। वे एक बहुत ही जोशीले, आध्यात्मिक व धार्मिक ट्रेवलर है। घूमने के साथ-साथ ध्यान मेडिटेशन को भी बढ़ावा देते है। उनके वीडियो काफी रौचक होते है।

#26. Gourav Choudhary

gaurav chaudhary biography in hindi, most famous indian youtubers,
गौरव चोधरी भारत के नम्बर एक टेक यूटब चैनल के मालिक है ही साथ वे एक प्रोफ़ेशन वलॉगर भी है। उनके दुसरे चैनल गौरव चौधरी पर वे Travel & Tourism Vlogs, Daily Routine, videos With Celebrities, Concert & Events इन सभी टॉपिक्स पर1 गौरव भाई वीडियो बनाते है। इनके चैनल पर 2022 में पांच मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर है।

#27. Neeraj Musafir

neeraj musafir blog , neeraj musafir bllogger biography in hindi,
नीरज मुसाफिर India’s best hindi travel blog’ Neeraj Musafir Ka Blog’ के मालिक है। जब ब्लॉगिंग में उनको अपार सफलता मिली तो फिर वे यूट्यूब की दुनिया में कूद गये। उनके वीडियो भी काफी ज्यादा मददगार होते है। वे अपनी पत्नी के साथ वीडियो बनाते है।  SABSE BADI BAAT SHURUAAT MEIN SHAAM KO APNI METRO KI NAUKRI MEIN NIGHT DUTY KARTE THAIN AUR SUBAH CHUTTI LEKAR RAIL YATRA KARNE CHALE JAATE THAIN. ESSE KAHTE HAI TRAVEL JUNOON.

#28. DesiGirl Traveller

female travel vloggers india, kya ladkiya bhi youtube channel bana sakti hai,,

देशीगर्ल ट्रैवलर एक ऐसी महिला ट्रेवलर है जो पैसा होने के बावजूद लोगो को ये सलाह देती है की कोई भी चीज XYZ दुकान पर चीज खरीदो तो पहले ही 50% भाव कम करके रेट देना। मेरे अनुसार ये गरीबी की मानसिकता है। मेरी सलाह है आप हमेशा कुछ भी चीज बाजार से खरीदे तो पांच-दस रूपये ज्यादा देने की कोशिश करे, इससे आपको अमीर वाली फिलिंग आयेगी। देशीगर्ल ट्रैवलर पहली युवती है जिन्होंने पूरे नेपाल को एक्सप्लोर किया है। ट्रेवल वीडियो के साथ देशीगर्ल ट्रैवलर फ़िल्म मैकिंग, फोटोग्राफी व मोटिवेशनल वीडियो भी बनाती है।

Ghumakkad Yatri Musafir FAQ 

भारत का नम्बर वन रेलयात्री कौन है?

पहला नम्बर Vs Monu Vlogs का आता है। उसके बाद धोलेश कुमार जो की 200Journeys यूट्यूब चैनल के मालिक है लेकिन टू हंड्रेड जर्नी में आपको सबकुछ मिक्स जानकारी मिलेगी। वी.एस मोनू व्लॉग सिर्फ और सिर्फ रेल यात्रा के बारे में वीडियो बनाते है। नंबर तीन पर रेल ज्ञानकोष Youtube Channel का नाम आता है।

इंडिया का नम्बर वन मोटो व्लोगर कौन है?
भारत का नम्बर वन Moto Vlogger एक्ट्रीम मोटो एडवेंचर है। नम्बर दो पर राइडर गर्ल राधिका व नम्बर तीन पर जाट प्रभोजत है।

इंडिया का नम्बर वन ट्रेवल यूटूबर कौन है?
इंडिया का नम्बर वन ट्रेवल यूटूबर सुभम यादव उर्फ नोमेड सुभम है। उसके बाद माउंटेन ट्रैकर उर्फ वरुण वगीश है।

इंडिया की नम्बर वन फिमेल ट्रैवेलर कौन है?
इंडिया की नम्बर वन फिमेल ट्रैवेलर यानी महिला यात्री तान्या खनिजोव है। नम्बर दो पर कीर्तिका गोयल का नाम आता है।

इस तरह आपने आज भारत के शीर्ष और सर्वश्रेष्ठ हिंदी बोलने वाले तथा हिंदी में वीडियो बनाने वाले ट्रेवल यूटूबर व ट्रेवल यूटूब चैनल के बारे में जानकारी प्राप्त की। आपका फेवरेट Indian Travel Youtuber कौन है? नीचे ब्लॉग टिप्पणी बॉक्स में कॉमेंट करे। इस पोस्ट को सभी ‘Travel Lover’ के साथ साझा करें।

इन्हें भी पढ़े 

भारत में बन रहे Tourism मेगा प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी

 भारत के 22 धार्मिक पशु

 

Leave a Comment