Vegan kya Hota Hai? वीगन डाइट के फायदे | Veganism in india Hindi Me

Vegan Food Kya hai in hindi?

आपने बहुत बार वीगन के बारे में सुना होंगा। आखिर ये होता क्या है? क्या आपको एक Vegan व्यक्ति बनने की जरूरत है? क्या इस दुनिया को वीगनिज्म की जरूरत है? आपको इस पोस्ट में वीगन फ़ूड, डाइट, क्या, कैसे, क्यों के सभी सवालों के जवाब मिल जायेंगे। कुछ लोग इसे वेगन कहते हैं जो की इसका गलत उच्चारण हैं।

वीगन का अर्थ क्या है?  What is Vegan in Hindi 

ऐसे लोग जो जानवर के शरीर से निकले हुए किसी भी उत्पाद का प्रयोग नही करते उन लोगो को Vegan कहते हैं। वीगन लोग डेयरी उत्पाद जैसे; दूध, दही, घी, पनीर, लस्सी, श्रीखण्ड नही खाते इसके अलावा एनीमल फ़ूड या नॉनवेज भी इसके अंदर शामिल हैं। मांसाहारी व शाकाहारी दोनों प्रकार के लोग वीगन नही होते। क्योकी शाकाहार में भी लोग डेयरी उत्पाद का भक्षण करते हैं ऐसे लोगो को आप वीगन नही कह सकते हैं। दूसरी परिभाषा यह भी है की जो व्यक्ति किसी भी तरह से जानवरों का शोषण नही करता उसे ‘Vegan’ कहते हैं।

 वीगन फूड डाइट क्या है? (Vegan diet in hindi)

vegan diet chart in hindi, Vegan diet benefits in hindi,
वीगन डाइट चार्ट

वीगन फूड का मतलब उस भोजन से है जो जंतु उत्पाद की श्रेणी में नही आते हैं। उदाहरण के लिए सभी प्रकार के अनाज, चावल, फल, सब्जी तथा सूखा मेवा (डॉयफ्रूट्स) ये सब वीगन भोजन कहलाते हैं। Vegan Food में अंकुरित अनाज भी आते हैं। 

यह भी पढ़े –
डीआईपी डाइट क्या है और इसे कैसे ले?

 

वीगन चाय (Vegan Tea) कैसे बनाये?

ये सवाल वाजिब है क्योंकी आप जो अभी दूध और काली चायपत्ती वाली चाय पीते हैं इसमें कई प्रकार के जानवरों का खून मिलाया जाता है। वीगन चाय बनाने के लिए आपके लिए एक गाइड है।

Vegan और Vegetarian में क्या अंतर है?

वीगन आदमी शुद्ध शाकाहारी होता है। मतलब वो पेड़-पौधों तथा खेत से प्राप्त भोजन को खाता है। वही वेजेट्रीयन व्यक्ति नाम का शाकाहारी होता है लेकिन वो दूध, दही व घी दबाकर खाता है। हां, वेजेट्रीयन व्यक्ति की एक अच्छी बात यह है की वो मांस नही खाता।

Vegan Celebrities, Cricketers, Actors, Actress & Famous People

क्या आपको पता है? जिनके पास करोड़ो-अरबो रूपये है वे लोग भी वीगन है जिनमें अभिनेता, अभिनेत्रियाँ व बड़ी-बडी हस्तियां भी शामिल है। जिसमें दुनिया के महान इंफ्लूनसर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, आर. माधवन, श्रद्धा कपूर, ईशा गुप्ता, सोनम कपूर, जॉन अब्राहम, नेहा धूपिया, जैकलीन फर्नांडीज, रिचा चड्ढा, हॉलीवुड अभिनेता तथा बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय संगीतकार जेसे कई सेलेब्रिटीज़ वीगन है।

Vegan Frequently Asked Questions in Hindi

Q.1) Vegan meaning in hindi

वे लोग जो पशु उत्पाद ग्रहण नही करते। यानी Animal Food नही खाते हैं।

Q.2) vegan meaning in english

वीगन एक अंग्रेजी शब्द है ' people who don't consume any food driven through animals.

Q.3) Kya Hum vegan supplements Le Sakte hai?
नही। भले कुछ सपलीमेंट शुद्ध शाकाहारी हो सकते हैं लेकिन ये स्वास्थ्य की दृष्टि से सही नही है।


Q.4) Vegan Milk Kaise Banaye?
वीगन मिल्क आप कोकोनट को मिक्सी में पीसकर बना सकते हैं। पानी वाले नारियल को मिक्सी में पीसेंगे तो वो एकदम दूध की तरह बन जायेगा।

 

Q.5) Vegan Breakfast Me Kya Khaye?
रोटी-सब्जी, अंकुरित अनाज (Sprouts) तथा फल आप नास्ते में खा सकते हैं।


Q.6) Vegan restaurants Village Mein Khole Ya city Me?

वीगन रेस्टोरेंट शहर में चल जायेगा क्योकी वहाँ पर लोग थोड़े इस कॉन्सेप्ट के प्रति जागरूक है। लेकिन गाँव में आप लोगो को डेयरी उत्पादों को छोड़ने का बोलना मतलब ऊंट के मुँह में जीरा डालने के बराबर है। गांव की बहुत बड़ी आबादी मजबूरी में डेयरी उत्पादों का सेवन करती है। इसलिए Vegan Hotel विलेज में नही चलेंगी।


Q.7) Kya Vegan Butter, Cheej, Cake Chocolate Ban Saktee hai?
जी बिल्कुल!!

 

Q.8) क्या वीगन बनना भारत में मुश्किल है?
नही। अगर आपको जीवनभर स्वस्थ रहना है तथा आपके कोई रोग है तो वीगन बनना ही पड़ेगा।


Q.9) Vegan Activist in India
Arvind Animal Activist भारत के एकमात्र  जीवों के लिए लड़ने वाले व्यक्ति है।

 

वीगन आहार खाने के फायदे (vegan benefits for health)

1. वीगन भोजन करने वाले की 50 प्रतिशत बीमारिया ऐसे ही खत्म हो जाती है। जैसे – दूध छोड़ने से गैस, कब्ज खत्म हो जाती है।

2. वीगन भोजन सबसे सर्वश्रेष्ठ व प्राकृतिक भोजन है।

3. वीगन भोजन करने से प्रकृति माता आपसे प्रसन्न होती है

4. वीगन बनके भी आप सारे पोषक तत्व ले सकते हैं। मतलब सारे न्यूट्रिशन आपको इस डाइट में मिल जायेगें।

5. अगर आपको Complete Body Transformation करना है तो Veganism ही एकमात्र तरीका है।


इस तरह आपने वीगन क्या है और कैसे आप Veganism को अपनाकर अपने जीवन को बदल सकते हैं। उसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की। पोस्ट से कुछ भी फायदा मिले तो आगे शेयर जरूर करें। अपने सवाल/सुझाव/विचार नीचे ब्लॉग कॉमेंट सेक्शन में लिखे।

Related Post 

पशु-पक्षी प्रेमियों के लिए – Animal Lover Quotes (Sabhi Vegan Log Must Read)

 

 

Leave a Comment