Short Moral Stories In Hindi | नैतिक कहानियाँ सबके लिए

शॉर्ट मोरल स्टोरीज़ इन हिंदी (naitik kahaniya)

कुछ कहानियाँ ऐसी होती है जो हमें डराती है, कुछ कहानियाँ हमें अतीत के बारे में बताती है लेकिन आज की इस पोस्ट में दो ऐसी नैतिक कहानियाँ पढ़ने वाले हैं वो आपके जीवन को पूरी तरह बदल सकती है। ये दोनों कहानियां वास्तविक जीवन पर आधारित है। इन ‘Hindi Short Moral Stories’ से आपको जीवन में आगे बढ़ने का हौसला मिलेगा। ये दोनों नैतिक कहानियाँ किसी भी निराशा में डूबे व्यक्ति के लिए जादू का काम कर सकती है।

#1. Power of Good environment (अच्छे माहौल की शक्ति)

यहाँ पर मैं बात कर रहा हूँ चीन देश की। दुनिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन ओलम्पिक को माना जाता है। जो भी देश ओलम्पिक में सर्वाधिक मेडल जीतता है वो अपने आप को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश समझता है। जिस भी देश का खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतता है उसको अपार धन-दौलत उस देश की सरकार देती है। यही नहीं, उस देश की सभी बड़ी कंपनियों के लिए वो एक New Brand Ambassador का चेहरा बन जाता है और उनसे भी करोड़ो रूपये कमाता है। इन सब बातों में चीन देश (China Country) एकदम फिट बैठता है। हर ओलपिंक में मेडल टैली (Medal List) में चीन देश सबसे टॉप पर रहता है। गोल्ड, ब्रॉन्ज तथा सिल्वर तीनो ही पदक सूची में सबसे अधिक मेडल, चाइना देश के लोग ही जीतते हैं। अगर आंकड़ो की और रौचक तथ्य की बात करें, तो दुनिया के 140 देश मिलाकर जितने मेडल जीतते हैं, उतने तो चीन के दस खिलाड़ी जीत लेते हैं। इसके पीछे क्या रहस्य है? इसके पीछे का एक ही रहस्य है अच्छा माहौल (Good environment) आप यकीन नहीं मांनेगे लेकिन यह बात बिल्कुल सच है की जो भी Chinese Sports एथलीट ओलम्पिक की तैयारी कर रहे होते हैं वहाँ की सरकार और खेल मंत्रालय उनको कुल पाँच साल के लिए एक खेल एकेडमी में बंद कर देती है। अब पांच साल इन सभी खिलाड़ियों को अपने-अपने क्षेत्र के स्पोर्ट्स में स्वर्ण पदक जीतना है वो एक चीज ही नजर आती है। बाकी सबकुछ उनसे दूर कर दिया जाता। यहाँ तक की उनको घर जाने की अनुमति भी नहीं मिलती। उन एथलीटों को अनुभवी कोच के द्वारा ट्रेनिग दी जाती है। इसके अलावा जो उस खेल के पूर्व मेडलिस्ट है उनसे भी उनको टिप्स एंड ट्रिक्स दी जाती है। पांच साल रात-दिन एक करके कड़े अभ्यास का नतीजा आप जानते ही है। पूरे विश्व में हर ओलम्पिक खेलों में चीन देश सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतता हैं।

【सीख】⇒ आप जिस भी क्षेत्र (Profession) में कामयाब होना चाहते हैं। उन लोगो को खोजिए। उनके साथ मुफ्त में फिजिकली काम करने का प्रस्ताव रखें। ऐसा करने से आपको वो सबकुछ पता चल जाएगा। जिससे की आपको Right direction में काम करके कामयाबी मिलेंगी।

राजा सत्यव्रत और भगवान का अवतार (King Satyavrata and Matsya Avtaar)

राजा सत्यव्रत मनु भगवान विष्णु के भक्त थे और एक धर्मात्मा व्यक्ति भी। लेकिन उन्हें इस बात का घमंड था की मेरे पास पूरे विश्व में सबसे अधिक धन एंव जमीन है। एक दिन जब राजा सत्यव्रत मनु नदी तट पर पूजन और तर्पण कर रहे थे तभी उनके कमंडल में नदी की धारा में बहकर एक छोटी सी मछली आ गई। वो मछली कोई साधारण मछली नही थी, वो तो स्वंय सृष्टि के निर्माता भगवान विष्णु थे। लेकिन राजन को यह बात समझ में ना आई। जब सत्यव्रत मनु उस छोटी सी मछली को वापस नदी में छोड़ने लगे, तो मछली तड़पती हुई बोली की आप मुझे अपने महल में ले चले, वरना यहाँ नदी में बड़ी मछली अपनी भूख मिटाने के लिए मुझे खा जाएगी। ऐसे में राजा ने मत्स्य को अपने साथ ले जाकर महल में एक विशेष सोने के बर्तन में रखवा दिया। कुछ ही घण्टो बाद मछली का आकार बड़ा हो गया और वो चिलाती हुई कहने लगी, हे राजन, मेरी मदद करो, वरना मैं मर जाऊँगी। ऐसे में राजा सत्यव्रत मनु ने एक और बड़ा बर्तन मंगवाया और उसमें मछली को डाला। अंत में मछली का आकार को बढ़ता देखकर, राजा ने समुद्र में छोड़ दिया। लेकिन वो कोई साधारण जलीय जीव नही था। उसी समय मछली इतनी बड़ी हो गई की उसके लिए समुद्र भी छोटा पड़ गया। ये दृश्य देखकर राजा को यह अहसास हुआ की मेरे पास इतनी भी जमीन नही है की मैं आपके प्राण की रक्षा कर सकूं।

【सीख】⇒ हम चाहें जीवन में कितनी भी दौलत, धन, शोहरत हासिल कर ले। लेकिन भगवान से हम कभी ऊपर नही हो सकते। हर व्यक्ति का घमंड एक दिन कोई न कोई व्यक्ति जरूर तोड़ता है। ये बात हमेशा याद रखें, रावण के पास सोने की लंका थी, लेकिन उसके अंहकार और घमंड के कारण सबकुछ उसके हाथ से चला गया।

 FAQ

Q.1) क्यों हमें अधिक से अधिक कहानियाँ पढ़नी चाहिए?

Answer ⇒ कहानियाँ हमारे अवचेतन मन में समा जाती है जिससे हमें हर बुरी परिस्थिति से लड़ने की शक्ति मिलती है। हमारी दादी-नानी हमें बचपन में जब कहानी सुनाती थी तो हम एकदम चुपचाप रहकर उसको ध्यान से सुनते थे। हर कामयाब व्यक्ति की एक कहानी होती है और उसी कहानी को सुनकर, देखकर, पढ़कर अन्य व्यक्ति उस क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ता हैं।


Q.2) भारत की विश्वप्रसिद्ध लोकप्रिय कहानी पुस्तक कौनसी है?

Answer ⇒ आज से 5000 वर्ष पहले पंडित विष्णुगुप्त द्वारा लिखित ‘पंचतंत्र की कहानियां’ पुस्तक इस दुनिया की बाइबल के बाद सार्वधिक बिकने वाली पुस्तक है। इसके पात्र जंगल, पर्यावरण, पशु-पक्षी तथा जीव-जंतु है। कुल 70 से अधिक inspiring, motivational, stories इसमें दी गई है जो एक दूसरे से जुड़ी हुई है।


आपको ये दो नैतिक कहानियाँ (short moral story) कैसी लगी? अपने विचार नींचे ब्लॉग कमेंट बॉक्स में बताए। यह पोस्ट अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें।

इन लेख पर नजर डालें [Related Articles]

दुनिया की सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली अंग्रेजी की कहानी

जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए छोटी आदतें (Small Good Habits)

जीवन बदलने वाले वीडियो 

खाली समय में 99% की तरह टाइमपास करें या 1% की तरह समय इस तरह सदुपयोग करें

आर्यावर्त (भारत) के बारे में दिलचस्प 150 रौचक तथ्य

इंटरनेट के मायाजाल से बाहर कैसे निकले?

सफलता के लिए चरण दर चरण (Step by step) ये काम करे

500 काम की बातें जीवन में चमत्कारीक परिवर्तन के लिए

English Moral stories 

 

Leave a Comment