online banking kaise karte hain?
ऑनलाइन बैंकिंग मुद्रा यानी रूपयो का एक डिजिटल लेन देन प्रकिया है। यहाँ पर आपको किसी प्रकार की कागजात संसोधन (डॉक्युमेंट्स वर्क) की जरूरत नही पड़ती, आपको लंबी कतार में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं है। ऑनलाइन बैंकिंग ने उन सभी आम और खास लोगो का जीवन अच्छा कर दिया है जो अपने बैंक से संबंधित सभी कार्य बिना बैंक के चक्कर काटे करना चाहते हैं। इस बात का ध्यान रखें की ऑनलाइन बैंकिंग को इंटरनेट बैंकिंग (internet banking) व नेट बैंकिंग (net banking) के नाम से भी जाना जाता हैं। इसलिए इन तीनो में से कोई भी शब्द आपको सुनाई दे तो समझ ले की बात ऑनलाइन बैंकिंग की ही हो रही है।
ऑनलाइन बैंकिंग के फायदे (Benefits of online banking in hindi)
- सभी प्रकार के डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन बिना बैंक आये कर सकते है।
- आजकल हर सरकारी और प्राइवेट बैंक ने ऑनलाइन बैंकिंग शुरू कर दी है। जिसका ऑफिशियल वेबसाइट व ऐप्प दोनो बना हुआ है।
- आप एक क्लिक में अपना बैंक खाता बेलेंस, स्टेटमेंट, कटौती, आदि चीजे देख सकते हैं।
- आप मोबाइल रिचार्ज, नेट बेलेंस, बिजली बिल, गैस बिल, टोल टैक्स इत्यादी सर्विसेज के बिलों के भुगतान OB से कर सकते हैं।
- यह प्रक्रिया आसान व तनावमुक्त होती है जबकी बैंक के अंदर हर रोज माथा पच्ची होती है।
Internet banking aur Online banking में क्या अंतर है?
दोनो नाम अलग-अलग है लेकिन काम एक ही है। ज्यादातर लोग इसे इंटरनेट बैंकिंग इसलिए कहते हैं क्योंकी इसमें सभी कार्य इंटरनेट की सहायता से किया जाता है। बिना नेट आप कुछ नहीं कर सकते।
मैं अपना ऑनलाइन बैंकिंग खाता कैसे बना सकता हूँ?
अभी बात करते हैं किसी भी बैंक में अपना OB अकॉउंट कैसे बनायें? इन चरणों का पालन करे
- जिस बैंक में आपका खाता बना हुआ है उस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये। ऑफिशियल वेबसाइट की लिंक पता करने के लिए इस पोस्ट में एक टेबल बनी हुई है उसको देखे।
- अभी वहाँ पर आपको Internet banking या फिर Online banking का फीचर दिख रहा होंगा >उस पर क्लिक करें।
- अभी वहाँ पर Create a Account या फिर Sign Up लिखा होंगा। उस पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरे।
- सारा विवरण और जानकारी भरने के बाद वो XYZ बैंक आपको एक Username व Password देंगे।
- इन यूजर आईडी को नोटबुक में लिख दे और Google Chrome Browser में भी सेव कर देवे।
बधाई हो, अभी आप ऑनलाइन बैंकिंग की सारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
All India Banks Online Internet Banking Official website (net banking website all india)
State Bank of India | https://retail.onlinesbi.com/ |
HDFC Net banking | https://v1.hdfcbank.com/ |
Icici Bank | https://www.icicibank.com |
Bank of Baroda | https://www.bankofbaroda.in/ |
Punjab National Bank | https://netpnb.com/ |
Bank of Maharashtra | https://www.mahaconnect.in/ |
Indian Bank | https://www.indianbank.net.in/ |
BOI - BANK OF INDIA | https://www.bankofindia.co.in/ |
Union Bank | https://www.unionbankofindia.co.in/ |
Axis Bank | https://retail.axisbank.co.in/ |
Bandhan Bank | https://bandhanbank.com |
Canara Bank | https://canarabank.com |
CITI BANK | https://www.online.citibank.co.in/ |
IDBI BANK | https://www.idbibank.in |
IndusInd Bank | https://www.indusind.com/in |
Kotak Mahindra Bank | https://netbanking.kotak.com |
UCO Bank | https://www.ucobank.com |
Rajasthan marudhara gramin bank | https://www.rmgb.in/in |
YES BANK | https://www.yesbank.in |
Online banking Fraud aur Scam se Kaise Bache?
साधारण सी बात है कोई भी बैंक आपको ओटीपी, सीवीवी, पासवर्ड, यूजरनेम आईडीई की जानकारी फोन कॉल करके नहीं मांगता है। अगर आप किसी महिला कस्टमर केयर की मीठी-मीठी बातों में आकर उपरोक्त बताई गई जानकारी साझा कर देते हैं तो फिर वो व्यक्ति आपके पूरे बैंक बैलेंस को साफ कर देंगा। दूसरा टिप्स यह है की हमेशा किसी भी बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल नंबर पर कॉल करें ताकी वे आपको सही जानकारी दे।
आज आपने ऑनलाइन बैंकिंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। अपने सवाल/सुझाव/विचार नीचे ब्लॉग कॉमेंट बॉक्स में लिखे। पोस्ट को शेयर करे।
इन्हें भी पढ़े [ Related Articles ]
अपने मोबाइल से बैंक बैलेंस कैसे चेक करें?
गूगल पे से किसी को भी फोन से बैंक खाते में पैसा कैसे भेजे?
एक ऑनलाइन काम करने वाले की जिंदगी कैसी होती है?
रात को बचे हुए इंटरनेट बेलेंस का क्या करे?
हर रोज काम आने वाले एड्रॉयड ऐप्प
मोबाइल को सुरक्षित रखने के टिप्स

https://www.internetgyankosh.com
नमस्कार, मुझे इंटरनेट में 7 सालो का गहरा अनुभव है। इसी अनुभव के आधार पर मैने पाया की इंटरनेट पर जीवन की हर समस्या का समाधान उपलब्ध हैं। मेरी पूरी कोशिश रहेंगी, इंटरनेट- दुनिया की हर काम की जानकारी आपके हित में बेस्ट कंटेंट के साथ साझा करने की।