गूगल मैप के गजब फीचर और फायदे | google map kaise use Kare?

How to use google maps in Hindi

गूगल मैप एक मोबाइल एप्पलीकेशन है। जो आपको अपने क्षेत्र और पूरी दुनिया का मानचित्र आपको अपने स्मार्टफोन पर दिखाती हैं। इस एप्प को बनाने वाली कंपनी का नाम गूगल हैं। अबतक इस एप्पलीकेशन को 500 करोड़ लोगो ने डाउनलोड कर दिया हैं। जो एक बहुत बड़ा आंकड़ा हैं। सबसे अच्छी बात आप इस ऐप्प से पैसा भी कमा सकते हैं और भी बहुत कुछ ऐसी चीज जो आपका सपना हैं, वह गूगल मैप आपका पूरा कर सकता हैं। इसलिए पूरी पोस्ट पढ़े आपको पता चल जायेंगा वो राज। आइये जानते हैं गूगल मैप के गजब फीचर और इसको चलाने के फायदे हिंदी भाषा में।

google map features in hindi, google map benefits in hindi,

गूगल मैप सेटेलाइट

अगर आपको अपने गाँव/शहर या मकान का हूबहू फोटो दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर देखना हैं, तो आपको मैप टाइप में जाकर सेटेलाइट ऑप्शन पर क्लिक करना होंगा। अब आप जिस भी जगह का फोटो देखना चाहते हो सेटेलाइट के द्वारा उस जगह का सर्च बॉक्स में नाम लिख दो, आपकी जगह और आसपास के सारे स्थान आप देख सकते हैं।

Must Read ⇒ गूगल से पैसा कमाने के 20 तरिके [Ways To Earn From Google]

गूगल मैप ट्रांसपोर्ट और ट्रैफिक

ट्रांसपोर्ट फीचर की मदद से अपने लोकल परिवहन सेवा की जानकारी प्राप्त कर सकते हो। गाँव के लोग इसका उपयोग नही कर सकते। गूगल मैप ट्रैफिककी मदद से आप लाइव ट्रैफिक देख सकते हो। गूगल आपको खुद ऐसा रास्ता दिखायेगा, जहाँ पर अभी जाम नही हैं। यह बहुत शानदार फीचर हैं। आपको अपने शहर में पता चल जायेंगा की किस एरिया में ज्यादा ट्रैफिक लगा हुआ हैं।

गूगल मैप साइकिलिंग और स्ट्रीट व्यू

गूगल मैप साइकिलिंग फीचर की मदद से आप अपने सिटी का बेस्ट साईकल रूट ढूढ सकते हो, जहाँ पर बिना किसी परेशानी आप सायकील चलाने का मजा ले सको। और गूगल मैपस्ट्रीट व्यू एक गूगल की टेक्नोलॉजी हे। जो पूरी  दुनिया में अपनी गूगल कार हैं, उससे अपने आप सारे गली/ मोहल्ले गूगल पर ऐड हो जाते हैं।

गूगल मैप टेर्रिन

इस फीचर की मदद से आप अपने एरिया का थ्रीडी मानचित्र तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको फोटोशॉप का ज्ञान होना जरूरी है। वह एक मैप जेनेरेटर टूल और एक कंप्यूटर। इसके अलावा आप इस विकल्प पर क्लिक करके दुनिया का इलाके का नज़ारा भी देख सकते हैं।

गूगल मैप से रास्ता कैसे ढूंढें? (how to find location on google map)

बहुत आसान हैं। सबसे पहले गूगल मैप ओपन करें, उसके बाद सबसे ऊपर सर्च बॉक्स आपको दिखेंगा। अब आपको  योर लोकेशन बॉक्स पर पर क्लिक करना हैं उसके बाद नींचे चूज योर लोकेशन बटन पर क्लिक कर देना हैं। यह काम करने से जिस जगह पर आप खड़े हो, उसका पता गूगल स्वंम सेट कर देंगा। अब यह काम खत्म होने के बाद नीचे ” चूज योर डेस्टिनेशन” का ऑप्शन दिखेंगा उस पर क्लिक करके जहाँ पर आपको जाना है, उस जगह/दूकान/अन्य कुछ भी लिख दीजिये। लिखना नही आता तो पास में माइक लगा हुआ है, इसमें बोले। अब आपके सामने उस कीवर्ड से संबंधित बहुत सारे एडरेस दिख जायेंगे, उस पर बटन दबाए और  स्टार्ट पर क्लिक कर देंगे। किसी भी शहर/ गांव चले गये किसी काम से, और वो दुकान/ एड्रेस आपको नही मिल रहा हैं, तो सीधा गूगल मैप ऐप्प खोलकर उस जगह का नाम लिख दो, 90% आशा हैं, आपको वह जगह मिल जाएंगी।

Must Read ⇒ गूगल पे (GooglePay) पेमेंट ऐप्प से पैसा कमाने की ट्रिक

गूगल मैप के अन्य काम के फीचर्स (google map information hindi)

इन सबके अलावा गूगल मैप पर आप कई मोटरसाइकिल से यात्रा कर रहे हो और गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो जाये, तो आसपास का पेट्रोल पंप भी आसानी से ढूंढ सकते हो। परिवार के साथ दुनिया में किसी भी जगह घूमने जाओ तो उससे पहले उस शहर के सारे टूटिस्ट प्लेस की लिस्ट गूगल मैप से नियर बाय टूटिस्ट प्लेस सर्च करके एक पेपर पर लिख दो ताकि फिर घूमना ही रहेंगा। इसके अलावा रूकने के लिए होटल, बेस्ट रेस्टोरेंट, बजट होटल,  एटीएम, बैंक, रेलवे स्टेशन इत्यादि अच्छी- अच्छी जीवनभर काम आने वाली चीजो की जानकारी इस एप्प से आप ले सकते हैं। सच बात बोलू तो दोस्तो इस एप्पलीकेशन ने मेरी जिंदगी को बहुत आसान बना दिया, हर वो चीज जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में प्रतिदिन काम आती हैं। वह चीज हमें यहाँ पर मिल जाती हैं। बहुत सारी समस्याओं का समाधान यह ऐप्प हैं।

Latest in the area

इस फीचर की मदद से आप गूगल मैप ऐप्प में अपने आसपास क्या घटित हो रहा है उसके फोटोज देख सकते हैं। आपके नजदीकी क्षेत्र के लोगो द्वारा खींची गई सभी तस्वीरे आप इस लेटस्ट इन द एरिया में देख सकते।

Search near by

उदाहरण के लिए आप जिस भी लोकेशन पर खड़े हो उसके नजदीक में आपको पर्यटन स्थलों को खोजना है तो बस आपको गूगल मैप के सर्च बॉक्स में ‘tourist place near by Your City/Village नाम डालना है। इससे आपको एक ही बार में सारे स्थल मिल जायेंगे।

Things to do

थिंग्स टू डू में आप जिस भी लोकेशन पर खड़े हो वहाँ पर यदि जिम, मूवीज टॉकीज और अन्य कोई भी घूमने लायक या अच्छी गतिविधियां वाली जगह होंगी तो आपको वो इस फीचर में दिख जायेगी।

Air quality & Wild fires feature in Google Map

ये हम सब के लिए खुशखबरी की बात है की अब आप एयर

इंडेक्स मतलब हवा कितनी शुद्ध है और प्रदूषित इसका अंदाजा सीधा इस मैप के फीचर से लगा सकते हैं।। दूसरे फीचर वाइल्ड फायर का मतलब है यदि आपके आसपास के एरिया के जंगल में कही आग लग रही है तो आपको इसके माध्यम से पता चल जायेगा।

FAQ सवाल जवाब

गूगल कंपनी गूगल मैप से पैसा कैसे कमाती है?

आपको लग रहा होंगा की गूगल मैप फ्री है। आपसे कोई पैसा नही लेता लेकिन यदि आज आपने गूगल मैप का बिजनेस मॉडल समझ लिया तो आपके होश उड़ जायेगे। आज से दस साल पहले तो सबकुछ मुफ्त था। लेकिन सन् 2019 से गूगल ने इस पर भी अपने विज्ञापन लगाने शुरू कर दिये हैं। अब आप कोई भी होटल मैप पर सर्च करते हैं तो उसके ठीक ऊपर Sponsored Hotel की लिंक्स दिख रही होती। उन विज्ञापनों को दिखाने का गूगल उनसे बहुत मोटी रकम चार्ज करता है।

गूगल मैप से पैसा कैसे कमाए?

इसके कई सारे रास्ते है लेकिन मैं आपको सही में रियल ऐसे मेथड बताता हूँ जिससे आप मैप से पैसा कमा सकते हैं।

  1. आप अपने शहर-गांव के उन दुकानदारों से मिले जिनकी दुकान गूगल मैप पर लिस्टड नही है। ऐसे में आप उनकी दुकान को गूगल मैप पर डालकर अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। रोज की दो दुकान भी टारगेट रहा तो आपका 500 रूपये Per Day कही नही गया।
  2. दूसरा तरीका आप Google Local Guide बनकर गूगल मैप से पैसा कमा सकते हैं

google map se location kaise bheje?

निम्नलिखित गाइड को फॉलो करके अपनी मौजूदा लोकेशन दूसरे व्यक्ति को भेजना सीखे।

  1. सबसे पहले मैप को चालू करे।
  2. अभी आपको एक नीले रंग का ब्लू डॉट का गोला नजर आयेगा उस पर क्लिक करे
  3. अभी यहाँ पर बाएं तरफ Share Location लिखा होंगा उस पर बटन दबाए।
  4. अभी यहाँ पर आपके सभी सोशल मीडिया हेंडल और उन लोगो के नाम दिखेगे जो गूगल मैप पर एक्टिव है उनके साथ शेयर करे।

Google map facts in hindi

जानिए गूगल मैप के बारे में रोचक तथ्य;

#1. दुनिया की 80% आबादी ने कभी न कभी गूगल मैप काइस्तेमाल जरूर किया है या फिर उन्होंने इस एप्प को बोलते सुना है या फिर कार में देखा है।

#2. यदि गूगल इसको चलाने का शुल्क भी लेना शुरु कर दे तो दुनिया की 40% आबादी इस Membership को खरीदेगी।

#3. संसार के 200 करोड़ लोग प्रतिदिन गूगल मैप का रास्ता खोजने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

#4. इसका फस्ट लॉंच फरवरी 2005 में हुआ था और india में  launch  नवम्बर 2019 में हुआ था।

 

google map app download for android Link

⇒  Click here to download official app

Best offline maps app for android india

भारत में गूगल मैप के सबसे अच्छे विकल्प निम्नलिखित एप्पलीकेशन है;

  • MAPS.ME : offline maps gps navigation
  • All in one Offline Maps

Official website link 

Visit →  https://www.google.com/maps/

 

मुझे उम्मीद है, आपको यह पोस्ट पढ़कर बहुत लाभ हुआ होंगा। अपने दोस्तो और परिवार के साथ भी शेयर करें, जिससे एटीएम, बैंक, होटल ढूढ़ने के लिए उन्हें अलग-अलग ऐप्प फोन में डाऊनलोड नही करना पड़े।

Leave a Comment