5 दिन में मारवाड़ी भाषा सीखने का तरीका (Marwari language Kaise Sikhe)

Table of Contents

Marwari language Kaise sikhe?

नमस्कार दोस्तो, मैं राजस्थान राज्य के मारवाड़ जंक्शन तहसील में रहता हूँ इसलिए मारवाड़ी भाषा पर मेरी बहुत अच्छी पकड़ हैं। और आज आपको मैं मारवाड़ी लेंग्वेज सीखाकर ही मानूंगा। आज से 5 साल पहले मैं यह समझता था, की मारवाड़ी सिर्फ एक क्षेत्रीय भाषा हैं। परन्तु जब मैंने राजस्थान के जालोर, सीकर, सिरोही, जोधपुर, जयपुर जैसे शहरों के लोगो को मारवाड़ी बोलते देखा तो मैं समझ गया यह पूरे राजस्थान में बोली जाती है।

marwadi people, marwari langauge,

मारवाड़ी भाषा का इतिहास

मारवाड़ी ( राजस्थानी ) लगभग पूरे राजस्थान व भारत को मिलाकर 6 करोड़ लोग बोलते हैं। आप महाराष्ट्र जाओ या साउथ इंडिया, हर जगह पर आपको मारवाड़ी बोलने वाले लोग मिलेंगे। भारत के हर बड़े शहर में आपको मारवाड़ी कम्युनिटी जरूर दिखेंगी। आपको बताना चाहता हूँ, की मारवाड़ी कोई जाति या धर्म नही, ये एक भाषा हैं। हिन्दू धर्म का ‘ हिन्दू ‘ भी मारवाड़ी लिपि से ही बना है, सिंधु से हिन्दू।  यह भाषा ‘मोडिया’ लिपि में आती हैं। मारवाड़ी बोलने का मजा भी आता हैं, अगर आप विदेशी हो या भारत के किसी अन्य राज्य से हो,  अगर मारवाड़ी में बात करते हैं, तो उसका एक अलग ही प्रभाव पड़ता हैं।

मारवाड़ी भाषा घर बैठे सीखने के 5 तरीके (How to learn rajasthani marwari language)

1. मारवाड़ी को बहुत जल्द सीखना हैं, तो पहले आप हिंदी सीख ले,  वैसे आप भारत देश से हो, तो आपको हिंदी आती ही होंगी, और जिनको नही आती, वो लोग भी टेंशन ना ले,  क्योंकि आपको नींचे बिंदुओं में बताउँगा।

 

2. मारवाड़ी सीखने की सबसे बेहतरीन ट्रिक हैं,  आप ये समझ ले, की  हिंदी भाषा और मारवाड़ी में सिर्फ कुछ शब्दों को बदलना हैं, और कुछ शब्द जिनकी shortcut सीखने की कोई टिप्स & ट्रिक नही हैं, उनको रट-रट कर याद कर दो, जिस प्रकार आपने अंग्रेजी की कुछ स्पेलिंग सीखी ठीक उसी प्रकार।  कुछ काम के शब्द;-

HINDIMARWADI
क्याकोई
तेरे कोथारे
मेरे कोमारे
अच्छाहूलो
सब ठीक-ठाक हैंहेंग हावल हैं
सब/गर्म /ठंडाहैंग/उनो/ठंडो
बहुत ज्यादा गर्मकलकतो
मजबूतहेंठो
काम / व्यापारकोम / वोपार
मौज मस्ती करनामौज करना
शर्ट / बहुत बार /बूशट / घनी वगत
जीन्स व सभी प्रकार की पहनने की पेंट कोमारवाड़ी में पेंट कहते है
जीना-मरनाजीवणों-मरणो
काम किया क्या ?कोम किदो कोई ?
मेरे साथ चलोम्हारे हाथे हाले कोई
इधर- उधरअटने - वटने
बनाये/बनाऊ/बनायावनाउ / वनाउ कोई
किसी चीज को लाना या मंगवानालवाड़े नी / लवाड़े कोनी
कमाल /गजबओ तो जोरदार हैं
चप्पल / जूतासपल / पगरका
चाकू / चम्मचसकू / समस
बताया/ बताऊवताऊ
दिन-रातदन- रात
समयटेम- वगत
बीमारी / किया / मजदूरव्यमारी / किदो / वडिया
छोटा बच्चा / बहुत कम / साथ /टाबर / नोमेक / हाथ
इसके अलावा / अच्छा बढ़ियावरे / सोको
दिवार (wall ) / थैली -पॉलीथिनभीत / कोतली
शहर-गाँवसेर-गोंव
बहुत- ज्यादा / थोड़ाघणो / थोड़ो
एंव- औरवरे
छिपकलीविसुन्दरी (visundari)

 

3. मारवाड़ी भाषा सीखने का तीसरा तरीका हैं,  फेसबुक पर राजस्थान राज्य के मारवाड़ जंक्शन तहसील के किसी गाँव नाम गूगल पर खोजे, अब उस गाँव का नाम फेसबुक सर्च बॉक्स में लिखे, इसके बाद वहां पर अंग्रेजी में ( people ) लिखा होंगा, उस पर क्लिक करें। अब उस गाँव के सारे लोग जो फेसबुक चलाते है, वो आपको मिल जायेंगे, अब आप उन्हें friend request सेंड करें। मान लो आपने 100 लोगो को request भेजी और सिर्फ 10 लोगो ने ही आपकी मित्रता प्राथना स्वीकार की, तो भी आपका काम बन जायेगा, अब आप उनसे ऐसे ही कुछ दिन बात करे, उनकी प्रशंसा करे, की आपका फ़ोटो अच्छा हैं, Nice DP  इससे क्या होंगा, उस आदमी का आपके ऊपर विश्वास बढेंगा, और फिर आप उससे मारवाड़ी में बात करे, और उनको बोले भी, की मैं मारवाड़ी सीखना चाहता हूँ, आप मेरे से बात करेंगे। या फिर आप खुद मारवाड़ी के रोम-रोम सा (hello) से शुरुआत करें, और फिर वह भी हिंदी में ही बात करेंगा।

★ नोट- मेरे हिसाब से यह तरीका मारवाड़ी सीखने का सबसे अच्छा तरीका हैं, क्योंकि मारवाड़ी ही नही आपको कोई भी भाषा सीखनी हो, तो उस क्षेत्र के लोगो के साथ आपको समय व्यतीत करना होता हैं, चाहे वो ऑफलाइन हो या ऑनलाइन।  सिंपल आपको गूगल पर मारवाड़ जंक्शन के गाँव इंग्लिश में लिखना हैं, सारी लिस्ट आ जाएंगी, और उसमें से कोई भी एक गाँव को या एक से अधिक भी आप गांव के नाम को कॉपी करके फेसबुक में पेस्ट कर दे। इससे भी आपको फायदा मिलेंगा।

 

4. इस आर्टिकल में लिखीं सारी बाते अपनी नोटबुक में लिख दो, इससे आपको बार-बार आर्टिकल देखने की जरूरत नही पड़ेंगी। अब आपको एक बार समय लगाकर ये पूरी पोस्ट को  पढ़ लेना हैं, और इसमें लिखी सारी मुख्य बाते  नोटबुक में लिख दो। जिससे आपको अच्छी तरह से समझ में आ जाये। इन लिखे नियमो को हर दिन दो बार पढ़ने की आदत डालें,  सुबह स्नान करने के बाद वह शाम को सोने के बाद पढ़े। और तब तक इन टिप्स को अभ्यास करें, आप शत प्रतिशत मारवाड़ी सीख लोंगे।

 

5. मैं आपको गारंटी देता हूँ, इस पाँचवे तरीके को आप अगर ध्यान से पढ़कर implement करते हो। तो बहुत जल्दी आप मारवाड़ी ( राजस्थानी )  भाषा सीख लोंगे।

● आपको हर दिन एक घण्टे मारवाड़ी गाने सुनने हैं, आप किसी भी प्रकार के गाने का मारवाड़ी वर्जन सुन सकते हैं, उसको किस तरह से सर्च करना हैं, वो आपको पता हैं, बताने की जरूरत नही हैं। यह में इसलिए बोल रहा, अगर आपके फेवरेट सॉन्ग आप अपनी पसंद के सुनेगे तो आपको बोरिंग भी नही लगेंगा। इसके अलावा आप मारवाड़ी भाषा के शार्ट वीडियो और फ़िल्म भी देख सकते हो, जिससे की आपको अच्छी तरह से समझ आ जायेगा कोनसे सीन पर क्या बोला जा रहा हैं, आपको बस ध्यान केंद्रित करना हैं। भले आपको मारवाड़ी नही आती।

 

मारवाड़ी भाषा और हिंदी में अंतर सिर्फ एक शब्द का

मारवाड़ी भाषा और हिंदी में मात्र एक शब्द को बदलना हैं, अगर आपको हिंदी पहले से आती हैं, और आप मारवाड़ी सीखना चाहते हो, तो मारवाड़ी ( राजस्थानी ) भाषा सीखना आपके बाऍ हाथ का खेल है। आपको कुछ उदहारण के द्वारा समझाता हूँ।

 

● हिंदी में

सड़क

मारवाड़ी में

हड़क

 

● हिंदी में

चाय

मारवाड़ी में

सा

 

● हिंदी में

चुपचाप काम कर

 

मारवाड़ी में ।

सुपसाप कोम कर

 

● हिंदी में

आज से तेरा – मेरा कोई रिश्ता नही

 

मारवाड़ी में

आज उ थारो-मारो कोई लेनो- देणो कोनी / या फिर, थू थारे घर मैं, मारे घर

 

नोट – [ हर मारवाड़ी शब्द ह से शुरू नही होता हैं, पर 50 % हिंदी शब्दो का ‘ स ‘ वर्ड मारवाड़ी में ‘ ह ‘ का उच्चारण किया जाता हैं।

 

 मारवाड़ी भाषा के 50 सबसे ज्यादा बोले जाने वाले वाक्य

basic marwari sentence, english to marwari translation,

● आपका नाम क्या हैं

[ In marwari language ]

Thaaro nom koi hain

 

● कैसे हो?

Koi haal- Chaal hain bhai

 

● श्रीमान आपका शुभनाम क्या हैं

Aapro nom koi hain saa

 

● सही ढंग से बैठो

Haawal betho saa

 

● सभी लोग भोजन कर लो

Lou Heng Jana jeem lou

 

● आनन्द करो

Moz karo

 

●  भाई पानी लेकर आना

Are bhai thodo poni paa- e- ze

 

● मेरा नाम धीरेन हैं

Maaro nom dhiren hain

 

● मैं राजस्थान राज्य के पाली शहर में रहता हूँ।

Main rajasthan mein pali shahar ro hu.

 

● बच्चों पढ़ाई कैसी चल रही हैं

Taabro padhai kikan hale ri hain

 

● ये लड़का बहुत समझदार हैं

O taabar ghano hushiyaar hain

 

●मुझे आपसे कुछ कहना हैं

Mane aap u vaat karni hain

 

● आदमी बड़ा मजबूत हैं या शक्तिशाली हैं

O Manak ghano hetho hain

 

● घर मैं पोछा लगा दिया

Ghar mein pocho lagai diyo koi

 

● आप घर में झाडू लगा दीजिए, मैं घर का दूसरा काम करता हूँ।

Thain ghar mein jhadu kaad dou, mein ghar ro dusro kom po karu

 

● अच्छे लोगो की संगत करो, जीवन अच्छा बनेगा।

Soka logo re haathe rou laa, tou zindagi badiya vai jee.

 

● घर में कचरा मत फैलाओ

Ghar mein Vaido mat karo

 

● क्या आपने नहा लिया

Koi saa Hanon kar diyo koi

 

● आओ बैठो जी

Aavo Virajo saa

 

● चप्पल यही पर खोल दो

Chappla aties khol dou

 

● अब मैं क्या करूँ

Ame mein koi karu

 

● अब मैं कहा पर जाऊ

Ame mein kate jaau

 

● अब मेरा क्या होंगा

Ame maaro koi haal vai laa

 

● सबकुछ सही चल रहा  हैं

Sabkuch thik thak hain

 

●  तुम गाँव में रहते हो या शहर

Koi saa aap gonv mein ro ya shahar mein

 

● मेरा घर उसके सामने हैं

Maaro vane homi hain

 

● लड़ाई-झगड़ा बंद करो

Lado mat / kalai mat karo

 

● गपशप  करने से  कुछ नही मिलता।

Gup-shup mat karo, anu koi nee Mile

 

● वो लड़की सुंदर हैं

Vaa ladki ghani shoki hain / Futaree hain

 

● भईया ये रास्ता कहा पर जाता हैं,

A bhai aa Hadak katne jaaye / O rasto katne jaaye

 

● मेरा भाई जहाजपुर में काम करता हैं।

Maaro bhai jahajpur mein kom kare

 

● कपड़े धो लो, मुझे मेरे कपड़े धोने हैं

Kpada dhove nee paa, maara kapda dhovnaa hain

 

● तुम्हारा दिमाग खराब हैं, क्या ?

Thaharo bhejo kom nee kare koi

 

● किसी को भी गुस्सा आना

Ane tou khatarnaak ree aaeyodee hai

 

● मजाक करना, मैं तो मजाक कर रहा था

Mazak koi kare , me tou mazak kar reeyo thou

 

● घर में बिजली गुल हो गई

Light koni  / Light gee pee

 

● मैं सुबह जल्दी उठता हूँ

Mein Subah Vegho Uthu

 

● शादी, बारात, सास- ससुर

[ Viaav, Zon,  Hau ji – Horo ji ]

 

● बुआ, काकोसा, काकीस.

[ Bhuaa, Kaka, Kaki]

 

●  मौसी- मौसा,  फूफाजी

[ Mososaa – Maasi, bhurosaa ]

 

● भाई- बहन, दादा-दादी

[ bhai- ben, Baasa-Dhaasa ]

 

● पति-पत्नी, सगे

[ Bind- Bindani- Hagaa ]

 

● पेड़, चाय, पानी, आग

[ Rukddou, Saa, Poni, Waadi ]

 

● क्या कर रहे हो

[ koi karo saa / ladki hou tou – koi kare ree hain ]

 

● मुझे भी कुछ काम दो ना

[ Mane kom bhalavo ]

 

● बारिश बहुत तेज हैं

[ varsat ghano joro aayo / mai tgado aayo hain ]

 

● रोज मंजन से दाँतो को साफ करना चाहिए

[ Douto ri saaph- safaee bahut jarooree hain ]

 

● व्यापार में आज बहुत मंदी हैं

[ Bazar sust hain / bazar thando hain ]

 

● भाई पेड़ लगाओ / पेड़ को पानी सींचो

[ A bhai rukdaa lagav / rukdaa ne poni dou ]

 

● ज्यादा देर तक मोबाइल ना चलाये, इससे आंखे खराब हो जाती हैं

[ Ghani door tak phone mati halavo, thori ankhiyon kharab pee vai laa ]

 

● सभी विद्यालय के लड़के- लड़कियां शैक्षणिक टूर पर जा रहे हैं, ताकि वो अपना भौगोलिक सर्वे पूरा कर सके।

[ Heng Sora ne soriyo bhugol re survey karane jaaye riya hain ]

 

● सभी प्रकार के नशे करना अच्छी बात नही हैं।

[ Koi bhi nasho soko koni hain ]

 

● विवाह में सबको आना हैं

[ Vivaw mein hangou nee aavno hain ]

 

● वो आदमी बहुत थक गया है

[ Aoe aadmi ghano thako ]

 

● हर दिन हरि- कीर्तन करना जरूरी हैं

[ bhajan karnaa bahut zaroori hain saa ]

 

● भजन जागरण या रात्रिजागरण

[ Ratizogo ]

 

● बात गई रात गई / अब छोड़ना ना यार

[ ame chode nee yaar ]

 

● प्लास्टिक की थैली पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक हैं

[ plaastik ree kotalee apore paryavaran re vaaste soki koni ]

 

● सुनो भाई, दरवाजा बंद करना

[ A hun bhai aaddo bandh karje ]

 

● तुम वहाँ पर जाओ, तुम्हारा यहाँ पर कोई काम नही

[ Thain vate jao, thaaro atte koi kom koni ]

 

● कपड़े, कपड़े सुखाने के तार पर सूखा दो

[ ae gaba tanni maate hukhai de ]

 

● घर में साफ-सफाई रखने से लक्ष्मी आती हैं

[ Ghar mein roj Vaidou kaada u laxmi aave ]

 

● बच्चो ज्यादा देर तक टीवी देखने से आँखे खराब होती हैं

[ taabro ghana der tak tv mati dekho ]

 

● अच्छे लोगों की संगत करने से हमारा पूरा जीवन बदल जाता हैं।

[ Soka logo ree sangat karvaa u apori puri zindagi vadal jaaye.

Good Morning in Marwari

(गुड मॉर्निंग को तीन तरह से बोला जाता हैं)
१. हवेर वई गई [ haver – vai- gee ]

२. वेलासर [ velasar ]

३. ठंडा पौर [ Thanda – Pour ]

Good night in marwari

हिंदी में – शुभरात्रि

मारवाड़ी में – रात वईगी [ Raat – Vai – Gee ]

 

मसालों और सब्जियों के नाम मारवाड़ी भाषा में

HINDIMARWADI
चायपत्तीSaa - Patti
सेन्धा नमकPaako - Loon अंत में 'ण' की ध्वनि।
छाछ / चायदोनो को marwadi me ' Saa ' बोलते हैं।
मख्खन
Moukhn
मिश्रीNavaat

पशु-पक्षियों के नाम मारवाड़ी में

गाय – Gaa

शेर – Ser

भैंस – Bhain

कुत्ता – Kutto

बिल्ली – Minki

चींटी – Kidhi अंत में ‘ड़ी’ की ध्वनि

जानवर – [ J – Naavar ]

बैल – Baladh अंत में ‘ध’ की ध्वनि

मछली – Maslee

बन्दर – [ Vondaro ]

बहुत सारे बंदर हो तो, [ vondraa या Langooriya ]

 

 [नोट] ⇒ एक से अधिक पशु- पक्षीयो को संबोधित करना हैं, या बोलना हैं, तो पीछे ” रा ” या “यो” जोड़ दे।
उदहारण:- एक से अधिक मछली ( Masleeyo)
एक से अधिक डॉग ( Kutraa )

 

 रंग (colours) के नाम मारवाड़ी में

रेड – Lal

काला ब्लैक – Kaalou

नीला ब्लू – Aasmaani

पीला – peelou

भूरा ब्राउन – Chocolatee colour

सिल्वर – Chaandi color

गोल्डन – Sona jedo

शरीर के अंग वह अन्य रोज काम आने वाले शब्द marwadi में

हाथ – Haath

पैर – Pagh पग

बाल – Baal ya कुछ लोग मजाक में या गुस्से में ‘Lattiyaa’ बोलते हैं।

जीभ – Zabon

आँख – Aunkh

त्वचा – samdi

जबड़े – Gaal

दांत – Dout

गला – Galou

पेशाब – Mooti अंत में ‘ति’ का उच्चारण

घुटने के ऊपर का हिस्सा – Haathal

नाखून – Nakh

कैप्सूल या कोई भी मेडिसिन टैबलेट को – Goli बोलते हैं।

पीने की दवाई को – [ Peewa Ri Dawa ] देना – (Lou )

अरे भाई ये चीज मुझे देना – A bhai aa cheej mane da-e-jo

आज चहल-पहल ज्यादा हैं मतलब ज्यादा भीड़, खुशी का उत्सव या ज्यादा शोरगुल – [ Aaj

Dhaaka – Dhikou ghano hain ]

अवकाश / छूटी – [ Sutti ]

Dhanyawaad 🙂

learn marwari language in Mumbai & Hyderabad ( मुम्बई व हैदराबाद शहर में मारवाड़ी कैसे सीखें? )

वेसे आप जिस भी शहर में रहते हो ‘near by marwari people/area/Community’ सर्च करोंगे तो बहुत से लोग मिल जायेंगे जिनसे फिजिकल मुलाकात करके बात कर सकते हैं। लेकिन मैं आपको आज अपने दो शहरों का अनुभव साझा करूँगा जहाँ पर मैंने किसी मकसद से एक समय काम किया था। पहले बात करते हैं मुम्बई शहर की – मुंबई में आपको लगभग-लगभग हर बडे फेमस एरिया में मारवाड़ी दुकाने मिल जायेगी। उनसे दोस्ती करके भाषा सीख सकते है। जेसे – वसई (Vasai), डोम्बिवली, विरार, नालासोपारा, कल्याण, मीरा रोड ये कुछ प्रसिद्ध ‘ मारवाड़ी एरिया है’ हैदराबाद – मुझे दो महीने नवाबो की नगरी हैदराबाद में भी रहने का मौका मिला। यहाँ पर आप बेगम पेठ, बंडला गुड़ा, दिलबाग, नामपल्ली जेसे एरिया में मारवाडी लोग भरे हुए हैं। सबसे ज्यादा यहाँ पर चौधरी समाज के लोग रहते हैं। जो की एक marwadee community है।

 

Marwari Language Facts in Hindi

आज मैं आपको मारवाड़ी भाषा के कुछ रौचक तथ्य बताऊंगा। जिनसे आपको मारवाड़ी होने पर गर्व होंगा। लेकिन ध्यान दे सबसे पहले हम भारतीय है।

1. वर्तमान में 6 करोड़ से अधिक लोग देश-विदेश के लोग इस भाषा को बोलते है। सबसे अधिक पाली व जोधपुर जिले के लोग हैं। जहां ‘शुद्ध मारवाड़ी’ भाषा बोली जाती है।

2. कवि कुशललाभ के ग्रंथ पिंगल शिरोमणि तथा सूफी ग्रंथ आइन-ए-अकबरी में भी मारवाड़ी भाषा का वर्णन मिलता है।

3. राजस्थानी बोलियों को चार वर्गों में बांटा गया है। जिसमें पश्चिम राजस्थानी लोग मारवाड़ी बोलते हैं, पूर्वी ढूंढाडी, उत्तरी मेवाती तथा दक्षिणी मालवी बोलते हैं।

4. मारवाड़ी का प्राचीन नाम मरूभाषा है। वही अमेरिका की संसद ( वाइट हाउस ) ने मारवाडी को अंतरराष्ट्रीय भाषा का दर्जा देकर सभी राजस्थानीयो का मान बढ़ाया है।

5. इतनी लोकप्रिय भाषा होने के बावजूद इसे राज्य भाषा का दर्जा अभी तक नही मिला है जो की एक चिंता का विषय है।

6. राजस्थान के कई विश्वविद्यालयों में राजस्थानी में ही छात्रो को पढ़ाया जाता है। मैं आपको फिर याद दिलाना चाहता हूं की राजस्थानी मतलब मारवाड़ी ही होता है।

7. मारवाड़ी भाषा की सबसे बड़ी विशेषता यह है की इसे देवनागरी लिपि में ही लिखा जाता है। मतलब हिंदी जेसे लिखते है वैसे ही लिखा जाता है।

 

 मारवाड़ी भाषा में सब्जियों के नाम ( Vegetables names in marwari )

Hindi Marwadi
आलू की सब्जी।
आलू रो हाग
आलू व प्याज की सब्जी।
कोंदा आलू रो हाग
लहसून
लषण
फूल गोभी/पत्ता गोभी/बंद गोभीतीनो का कोई अलग शब्द नही है इनको हिंदी में ही बोले।
बैंगन
रिंगड़ा
भिंडी/तींडी
इसी नाम से उच्चारण करें।
लौकी
आल
मैथी व एक अन्य हरे पत्ते की गहरे रंग की सब्जीसन्देलों
खीरा/गाजर/मूली
इसी नाम से उच्चारण करें
तू र ई
तोरी
करेलाकरेलो
पालकपालको

 

फलों के नाम मारवाड़ी भाषा में  Fruits names in marwari

HindiMarwadi
अन्ननास (पाइनेपल)
अन्नार
अनारदाना
दारम
जामफल

जोमफल
केला
केलो
सेब
सेव
अंगूर/संतरा
इसी नाम से उच्चारण करें।
सीताफल
हीताफल
चीकूसीकू
पपीता
पपीतो
बड़े बोर / छोटे लाल रंग के बोरपेमली बोर / सिर्फ बोर फल बोले

 

मिठाईयों के नाम मारवाड़ी भाषा में  Sweets names in marwari

HindiMarwadi
समोसा/मिर्चीवड़ा/कचौरीसमोसों/ मिर्चीवडो/ कसोरी
काजुकतली/पेठा/खीरइसी नाम से उच्चारण करें।
जलेबी/फाफड़ा/खम्मणइसी नाम से उच्चारण करें।



काला गुलाब जामुनकालीमेना
बेसन की चक्कीवेसन री सकी
मेवा

मावो

 

Marwadi Quotes In Hindi

marwadi quotes in hindi, marwari rajasthani quotes,

एक मारवाडी देश के किसी भी शहर में जाकर वहाँ की भाषा सीखकर अपना घर, गाड़ी, दुकान व संपति सबकुछ बना लेता है।

 

व्यापार का पहला नाम गुजराती और दूसरा नाम मारवाडी।

 

दान देना व पैसा कमाना कोई मारवाडी से सीखें।

 

मारवाडी लोग अपना घर बाहर हैदराबाद, मुम्बई, सूरत, बैंगलोर में भी बनाते हैं और मारवाड़ में भी ताकी जब भी बाहर कोई

 

समस्या आये तो मारवाड़ अपनी खेती-बाड़ी का काम फिर से शुरू कर देवे।

 

मारवाड़ी व्यापारी का दिमाग व उसकी कड़ी मेहनत ही उसे सफल बनाती है।

 

English To Marwari Translation

English+Hindi Marwari
मारवाड़ी में जन्म दिन की बधाई
Happy birthday to you
भगवोन थने घनी लंबी उमर दिजो
जन्मदिन री बधाई हो,
मुझे जोर से भूख लगी है।
I'm hungry loudly.
मारे पेट में उन्दरा खुदके रिया है।
मुझे तुम्हारी याद आती है
i miss you
मने थारी याद आवे री है
तुम बहुत सुंदर हो
you are so beautiful
थू मने घनी सोकि/फूटरी/बढ़िया लागे
क्या तुम मुझसे शादी करोंगी
will you marry me
थू माउ वियाव करी कोई

 

मारवाड़ी लड़कियों द्वारा बोले जाने वाले वाक्य 

 

【हिंदी में】
अच्छा मैं चलती हूँ
【In marwari language】
ठीक है मैं जउ रू हूँ।

मुझे बहुत दर्द हो रहा है
मारो ओ दुखे रियो है ( ओ की जगह शरीर का कोई भी अंग जिसमें चोट लगी है उसको Replace कर सकते हैं for example; म्हारो हाथ दुखे रियो है )

मैं एक अच्छी लड़की हूँ
मैं हमझदार हूँ।

मैं आज बहुत सुंदर दिख रही हूं
मैं आज घनी सोकी लागू रू।

मुझे सभी प्रकार के फल खाना पसंद है
मने हेंग तरह रा फल-फ्रूट्स सोका लागे।

मुझे गाली-गलौच और आवारा किस्म के लड़के पसंद नही है
मने गालियों बोले झको व रोवता फरे झको सोरा पंसद कोनी आवे

मेरे पिता मेरी शादी ऐसे लड़के से करवा रहे हैं जिसको मैं नही चाहती
मारा पापा ऐडा सोराउ म्हारो वियाव करावे रिया है जने मैं बिल्कुल भी नी साउ।

लड़की हुई तो क्या हुआ मैं भी वो सारे कार्य कर सकती हूं जो लड़के करते हैं
सोरी वी तो कोई वीयो मैं भी हेंग कॉम कर सकू जो सॉरा करे।

मारवाडी लडकिया बहुत सुन्दर होती है
मारवाडी सोरियो फूटरी घनी दिखे

मैं जो बोल रही हूं क्या तुझे समझ में नही आता?
मे झको बोलू थने हमझ में नी आवे कोई

ये लड़का तो कुछ भी नही खाता
ओ सोरो तो कोई नी खावे

मुझे गाली मत बोल
मने गाली मत बोलो

 

Marwari People Caste Hindi Me

अभी मैं आपको राजस्थान की कुछ मारवाड़ी जातियो के नाम बता रहा हूँ। जिनका नाम सुनकर या पढ़कर आप तुरंत समझ सकते है की ये पक्का मारवाड़ी आदमी या महिला है।

  • माली Mali
  • चौधरी ( ध्यान रहे चौधरी जाती के लोग हरियाणा में भी रहते है) लेकिन मारवाड में सबसे अधिक
  • चौधरी समाज के लोग रहते हैं।
  • देवासी ( राइका )
  • मालवीय लौहार
  • दास ( वैष्णव )
  • सोनी ( सोनार )
  • रावत, राजपूत, राजपुरोहित, सैन।

 

मारवाड़ी लोग क्या खाते हैं?

marwari food in hindi, marwadi kaisa bhojan khana khate hai,

सामान्य दिनों में सभी लोग रोटी, सब्जी और दाल खाते हैं। साथ में छाछ व बेसन से बनी कड़ी, सिर्फ नोर्मल छाछ, बेसन से भरी हुई हरी मिर्च खाते हैं। त्यौहार के दिन, भजन संध्या या कोई विशेष कार्य्रकम के दिन दाल, बाटी, चूरमा बनाया जाता है। वही सर्दियों में एक विशेष प्रकार का स्वादिष्ट बलवर्द्धक व्यजंन बनाया जाता है जिसे जबतक सर्दी रहती है तबतक सब लोग एक-एक लडू सुबह नाश्ते के रूप में खाते हैं। ये लड्डू आटा, घी, नारियल का बुरा, सभी डॉयफ्रूट्स को मिलाकर एक विधि से बनाया जाता है। अगर आप ये लड्डू बनाना सीखना चाहते हैं नीचे ब्लॉग में कमेंट करे। मैं पोस्ट को अपडेट कर दूंगा। इसके अलावा खीर, तिल के लड्डू, सर्दियों में बाजरा-मक्की का सोगरा, तिल के तेल व देशी काले गुड़ के साथ खाया जाता है। जो सर्दियों में सर्वश्रेष्ठ भोजन माना जाता है। वही हर त्यौहार में एक विशेष प्रकार का पकवान मारवाड़ क्षेत्र में बनता है। नाश्ता के बारे में भी इसी पोस्ट में अलग से पूरी जानकारी दी गई है।

 

राजस्थान में जन्मे मारवाडी सेलेब्रिटीज़ व उद्योगपति का नाम (Rajasthani Marwadi Celebrities in Hindi )

नीचे लिखे नामो को देखकर चौकियेगां नही, इन सभी हस्तियों को अच्छे से राजस्थानी मारवाड़ी भाषा बोलना आता है।

#1. तारक मेहता ( शैलेश लोढ़ा) –

ऑल टाइम हिट टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अंदर मुख्य कवि का किरदार निभाने वाले तारक मेहता उर्फ शैलेश लोढ़ा का जन्म भी जोधपुर सिटी में हुआ था। ऊपर के वीडियो में देखे वे किस तरह धाराप्रवाह मारवाड़ी बोलकर लोगो को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर रहे हैं।

#2. जगजीत सिंह –
जगजीत सिंह एक प्रसिद्ध गायक और Lyricist थे। इसके अलावा इनको गजल का राजा भी कहा जाता है। इनका जन्म राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुआ था।

#3. विश्व मोहन भट्ट –
इनका नाम भारत के महान गिटार बजाने वाले लोगों में आता है। विश्व मोहन भट्ट को पदम् श्री अवार्ड भी मिल चुका है। इनका जन्म राजस्थान के जयपुर में हुआ था।

#4. अभिनेता इरफान खान –
फ़िल्म एक्टर इरफान खान का जन्म भी जयपुर में हुआ था। जो फ़िल्म में कैरियर बनाने के लिए 1987 में मुंबई चले गए थे।

#5.राज्य वर्धन सिंह राठौड़ –
राठौड़ जी का जन्म जैसलमेर में हुआ था। इनको पहले आप एक सफल शूटर के पेशे से जानते थे ये एक अंतरराष्ट्रीय शूटर खिलाड़ी हैं। वही भारतीय जनता पार्टी में केंद्रीय खेल मंत्री भी रह चुके है।

#6. लक्ष्मी नारायण मित्तल –
मशहूर बिजनेस लक्ष्मी नारायण मित्तल का जन्म राजस्थान के चूरू जिले में हुआ था। इनकी कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी स्टील उत्पादन कंपनी है।

#7. श्री घनश्याम दास बिरला –
बिरला ग्रुप का नाम तो सुना ही होंगा? राजस्थान के पिलानी में इनका जन्म हुआ था। पिलानी में ही प्रसिद्ध बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज बना हुआ है।

#8. K.C. BoKadiya –
केसी बोकाड़िया का जन्म अजमेर के नजदीक मेड़ता सिटी में हुआ था। वे एक लेखक, प्रोड्यूसर व फ़िल्म डायरेक्टर थे। उन्होंने फूल बने अंगारे, ‘हम तुम्हारे है सनम’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

#9. कीकू शारदा कॉमेडियन –
वर्ल्ड फेमस कॉमेडी शो कपिल शर्मा में मुख्य किरदार निभाने वाले कीकू शारदा का जन्म जोधपुर सिटी में हुआ था। इनको भी बहुत लंबे संघर्ष के बाद टीवी दुनिया में जगह मिली। सफलता मिलने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इनके अन्य अभिनय की बात करे तो टीवी शो एफ़.आई.आर, हाथिम जेसे कई अन्य सीरियल में काम कर चुके है।

#10. साक्षी तंवर –
लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘कहानी घर घर की’ टीवी ऐक्टर्स साक्षी तंवर का जन्म अलवर में हुआ था। इसके अलावा दंगल में भी अभिनय कर चुकी है।

#11. निम्रत कौर –
अक्षय कुमार की फ़िल्म एयरलिफ्ट (Airlift) में काम कर चुकी हीरोइन निम्रत कौर का birth place राजस्थान का पिलानी शहर है।

#12. करणवीर बोहरा –
टीवी जगत के मशहूर सुपरस्टार करणवीर बोहरा का जन्मस्थान जोधपुर शहर है। इन्होंने ने ‘कसौटी जिंदगी की’, सौभाग्वती भव, नागिन जेसे पॉपुलर टीवी सीरियल में काम किया है।

#13. नकुल मेहता –
उदयपुर में रहने वाले नकुल मेहता टीवी शो इश्कबाज से मशहूर हुए थे।

#14. चित्रांगदा सिंह –
मोस्ट पॉपुलर बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी जोधपुर की रहने वाली है। जोधपुर ऐसा शहर है जहा पर शहर के 90% लोग मारवाड़ी में ही बात करते हैं।

#15. राहुल बजाज – 
बजाज ग्रुप के मालिक राहुल बजाज एक बड़े बिजनेसमेन है। इनकी सालाना कमाई 3000 से 5000 करोड़ आंकी जाती है।

#16. गौरव चौधरी –
राजस्थान के अजमेर शहर में जन्मे गौरव आज भारत के नम्बर एक व्यक्तिगत यूट्यूब चैनल टेक्निकल गुरुजी के मालिक है। ये आज बॉलीवुड व टीवी सेलेब्रिटीज़ से भी ज्यादा युवाओं के बीच में प्रसिद्ध है।

#17.कॉमेडियन गोवर्धन असरानी –
जयपुर में जन्मे गोवर्धन असरानी भारत के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता व हास्य कलाकार हैं।

#18. Top 10 Marwari – Owned Companies In Hindi 

अभी मैं आपको भारत व दुनिया की कुछ अरबो-करोड़ो रूपये कमाने वाली कंपनियों के नाम बताता हूँ जो हो सकता है आप इनमें से काफी नाम से परिचित हो, तो चलिए जानते क्रमशः उन मारवाड़ी कंपनियों के नाम;-

  • बजाज ऑटो, अल्ट्राटेक सीमेंट,
  • जिंदल स्टील एंड पॉवर,
  • हिन्दुस्तान जिंक, श्री सीमेंट,
  • बजाज Finserve, Zee इन्टरेमेंट,
  • JK टायर & इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेन्स,
  • CEAT टायर, JK Cement,
  • Essar Oil, Bajaj Electrical,
  • Raymond Textiles, Jk Paper,
  • Philips Carbon Black,

【निष्कर्ष】 – ऐसी कुल 100 मारवाड़ी Community की बड़ी कंपनियां है जो देश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाती है लेकिन यहाँ पर मैने सिर्फ उनका ही नाम लिखा है जिनका नाम आप पहले से जानते हैं लेकिन इसके मालिक किस राज्य से है वो नही जानते थे।

प्रसिद्ध मारवाड़ी लाखो रूपये कमाने वाले भजन कलाकारों के नाम

  1. प्रकाश माली
  2. छोटू सिंह रावणा
  3. लेहरू दास वैष्णव
  4. सुरेश लोहार
  5. नरेश प्रजापत
  6. मॉइनुधिन मनचला
  7. रानी रँगीली
  8. Geeta Rabadi
  9. Mahendra Singh Rathore
  10. Narpat singh Rawal

Marwadi Breakfast Me Kya Khate Hai?

वर्तमान में ओपीट, पोहा। लेकिन कुछ साल पहले रात को बचा हुआ कुछ भी भोजन होता तो, उसको अच्छे से तड़का लगाकर नई-नई डिश बनाते थे। जेसे चावल की रोटी, शाम को बचे चावल को सुबह हल्दी, जीरा, राई, मीठी नीम के पत्ते डालकर उसको अच्छे से Fry करते थे। इसके अलावा शाम की ठंडी रोटी को सुबह गर्म करके खा लेते थे। लेकिन सबसे स्वादिष्ट मारवाडी नास्ता मक्के की गाट या गेंहू का दलिया था। गेंहू के दलिये में छाछ डालकर पीना ये मारवाड़ी लोगो का सबसे पुराना नास्ता था। लेकिन वर्तमान युवा पीढ़ी पश्चिम संस्कृति से प्रभावित होकर अनहेल्दी फ़ूड खाती है। जिसमें चाय के साथ ब्रेड, टोस्ट, बिस्किट, खारी जेसे अखाद्य प्रदार्थ शामिल है।

 

Marwari Kids Photos, Images, pictures

marwadi bacha, marwari log,

 

ESS PYARE MARWADI BACHE KO DEKHE YE KON HAIN? YE MERE UNCLE YANI KAKOSA KI LADKI HAIN. YE PHOTOS 10 SAAL PURANA HAIN. ESKO SAHI PURPOSE KE LIYE REUSE KIYA JAA  SAKTAA  HAIN. ESS PHOTO KA ISTEMAAL AAP KAHI BHI KARE LEKIN USSME MERI WEBSITE KA REFRENCE WITH FULL URL JARUR MENTION KARE. 

Popular Marwadi Gana/ video song

ESS GAANE ME DIKH RAHE OLD MEN KO KAFI LOKPRIYATA MILI HUI HAIN. JOU KEE EK ACHI BAAT BHI HAIN. LEKIN MEIN AAPKO BATANA CHAHTA HOON AISE GAJAB SINGER RAJASTHAN KE HAR GAAV ME PAAYE JAATE HAIN.

Sabse Popular Marwadi Bhajan Konsa hai ?

ESS GAANE  ME ASLI MARWADI KA MAZZA LIJIYE….

Marwadi LokGeet मारवाड़ी लोक गीत सुने

HAR SAHAR JILE KA EK SEPRATE LOKGEET HOTA HAIN. YE MARIWADI LOKGEET

 

Marwadi Bhasha Ke Sawal Jawab FAQ

मारवाड़ी में नमस्ते को क्या बोलते हैं?

रोम रोम सा  इसके आलावा शुद्ध राजस्थानी में खम्मा घणी भी बोलते है।

मारवाड़ी बोली क्या है?

मारवाडी बोली राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में बोली जाती है। यह राजस्थान के मुख्य जिले: पाली, जोधपुर, बीकानेर , मेवाड़, चित्तौड़गढ़ व सिरोही जिले में बोली जाती हैं

Marwari Caste कितने प्रकार की होती है?

मारवाडी जाती के लोग राजस्थान के जोधपुर पाली सिरोही जालोर एंव बीकानेर क्षेत्र में रहते हैं। माली, वैष्णव, मालवीय, देवासी, राजपूत तथा राजपुरोहित ये सब मारवाडी कास्ट में आते हैं। इसके अलावा सुथार, मीणा, मेघवाल ये सब जाती के लोग भी अधिकतर मारवाड़ में ही रहते हैं।

राजस्थानी भाषा कैसे सीखें?

राजस्थानी और मारवाड़ी भाषा दोनों हूबहू है सिर्फ कुछ शब्दों का अंतर है। बाकी निन्यानवे प्रतिशत शब्द एक जैसे ही है।

राजस्थानी में आई लव यू को क्या बोलते हैं?

मने थाउ प्यार है इसके आलावा मैं तुमसे बहुत अधिक प्यार करता हूँ इस वाक्य को मारवाड़ी में थारा वना मारो जीव नी लागे बोल सकते है

मारवाड़ी भाषा में बन्ना और बन्नी किसे कहते हैं?

राजपूत जाति के लड़कों को बन्ना कहते हैं और लड़की को बायसा व जिस लड़की की शादी हो जाती है राजपूत समाज में उसको बन्नी कहते है।

धन्यवाद को मारवाड़ी में क्या बोलते हैं?

वासा भगवोन थारो भलो करे

i love you in marwari

मने थाउ प्यार है। या फिर, मैं थाउ प्यार करू। दोनों में से कोई भी वाक्य बोल सकते हो।

i know in marwari

मने हेंग ठा है।

Marwadi jokes

4G तो अभी आया लेकिन हमारे राजस्थान में तो गोगाजी, पाबूजी, भेरूजी पहले से थे।

एक मारवाडी कहावत

घर री माँ ने कोई डाकन नी के अतार्थ घर की कमजोरी को कोई भी व्यक्ति बाहर बताना नही चाहता।

marwadi 2 line shayari

टेम टेम री वात है भई म्हारे कने कोई कोनी थो और आज रोमजी राजी है

1 line marwadi status

देख भईरोम हिम्मत री किम्मत है।

2 line Me marwadi Bhajan

थारा उड़ गया केश काला डोकरिया कद फेरे लो माला

marwari language is spoken in which state?

Answer – Only in Rajasthan State.

what is your name in marwari language?

Answer – Tharo Nom Koi hai (थारो नोम कोई है) यदि सामने वाला आपसे बड़ा है और उसका नाम पूछना है तो ये वाक्य बोले ‘आपरो नोम कोई है सा’

Marwari Dishes List

Answer – Here is list of all marwari food dishes;

  • Dal – Dhokli
  • Khata kaddi
  • Hari mirch Besan se bhari hue
  • Chawla ro Saag
  • Rabodi ka saag (saag mean cooked vegetable)
  • Vadiyo Ro Saag
  • Gwarfali Ka Dhokla
  • Paako loon Ke dhokle

Are marwari vegetarian?

Answer is Yes. Almost 90% marwari people caste is pure vegetarian.

 

2 thoughts on “5 दिन में मारवाड़ी भाषा सीखने का तरीका (Marwari language Kaise Sikhe)”

Leave a Comment