रोजाना सुबह जल्दी कैसे उठें?

रोजाना सुबह जल्दी कैसे उठें?

सुबह जल्दी उठना किसी भी व्यक्ति के लिए जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय होता हैं। क्योकी इसी नियम का हर दिन पालन करने से हम अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते है, पूरे दिन खुश रह सकते हैं, हर काम जल्दी कर सकते हैं, वह पूरे जोश ऊर्जा के साथ उस काम को खत्म कर सकते हैं। लेकिन 90% प्रतिशत लोग इस आदत को बनाने में विफल हो जाते हैं, लेकिन मैं, चाहता हूँ, आप उन संसार के दस प्रतिशत लोगो की श्रेणी में शामिल हो जाये, जो हर दिन जल्दी उठते हैं, और जिंदगी के मजे लेते हैं। अगर आप सुबह जल्दी कैसे उठे? टॉपिक पर इंटरनेट पर पोस्ट सर्च कर रहे हैं, तो मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूँ, इस पोस्ट को आराम से शांति से दो बार पढ़ लो क्योंकी इस पोस्ट में जितने भी सुबह जल्दी उठने के फायदे 5 baje uthne ke fayde  मैं बता रहा हूँ, उसको सीखने में मुझे कई सालों का  समय लगा और ये नियम आज भी मैं हर दिन पालन करता हूँ, और सुबह जल्दी उठता हूँ।

सुबह जल्दी उठने का फिक्स टाइम क्या हैं? (which time is best to wake up in the morning)

सब लोगो को यह तो पता हैं, की सुबह जल्दी उठना जरूरी हैं। पर यह नही पता की, सुबह जल्दी कब उठे, कौनसा सही समय हैं सुबह जल्दी उठने का, इसके बारे में सही जानकारी कोई नहीं देता। लेकिन मैं आपको एकदम सही समय बताऊंगा सुबह जल्दी उठने का।अगर आपके जीवन का लक्ष्य बड़ा हैं, और आपको लगता हैं, की इसमें पूरी जिंदगी या पांच-दस साल  लग जायेंगे तो आपको सुबह ब्रह्मूहत 3 से 4 बजे के बीच उठना चाहिए।  ब्रह्म मुहूर्त (brahma muharta) में क्यों उठे, इसके चमत्कारिक फायदे क्या हैं, इसकी पोस्ट आप इसी पोस्ट के अंत में Related post के नींचे पढ़ेंगे। अब वो लोग कब उठे? जो नोकरी करते हैं, और उनका टाइमटेबल  सुबह दस बजे ऑफिस जाने का हैं। मेरा सुझाव है, की आप सुबह 5 बजे उठे, क्योकी मैंने बहुत सारे employees कर्मचारियों को देखा हैं, जो ऑफिस जाने के एक घण्टे पहले उठते हैं, तो जल्दबाजी तैयार होकर जाते हैं। अगर आप 5 बजे उठेंगे तो अपने शरीर को समय दे पायेंगे, योग कर पायेंगे अपने परिवार के साथ कुछ समय बिता पायेंगे और अपना ऑफिस का जरूरी सामान चेक कर पायेंगे।

हमें सुबह जल्दी क्यों उठना चाहिए?

निम्नलिखित सभी बाते सुबह जल्दी उठने के कारण है।

● अपने आप को जानने के लिए

● अपनी समस्या को दूर करने के लिए

● किसी नये कौशल को सीखने के लिए

● अपने परिवार को समय देने के लिए

● सम्पूर्ण सेहत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए

● सफल व अमीर इंसान बनने के लिए

● खुद को बेहतर इंसान बनाने के लिए

सुबह जल्दी उठने के लिए सबसे पहले ये गतिविधियां करें (early morning wake up tips in hindi)

ध्यान रहे, यह सारे काम एक्टिविटी आपको शाम को सोने से पहले करनी हैं, तभी आप सुबह जल्दी उठने में सफल हो पाओंगे। और ये सारी wake up early morning activities मैं खुद शाम को करता हूँ, यह सारे काम सोने से आधे घन्टे या एक घण्टे पहले ही शुरू कर दे।

● सोने से पहले ( सुबह जल्दी क्यों उठे) शीषर्क लगाकर  आपने जो सारे फायदे लिखे हैं, उसको पढ़कर सोये और नही लिखे तो ये वाली पोस्ट और मेरी ‘Brahma-Muharta’ वाली पोस्ट दोनो की लर्निंग अपनी कॉपी में लिख दे।  और हर रोज शाम को सोने से पहले इसे एकबार जरूर पढ़ें।

● शाम को 2- 4  अलार्म सेट करके सो जाये, और ‘Daily’ सेट कर ले ताकी समय पर बज जाये।

● अपने मोबाइल  और अलार्म क्लोक घड़ी को अपने से इतना दूर रखें, की उसको बंद करने के लिए आपको उठना ही पड़े। इस तरह आपकी नींद खुल जायेगी।

● शाम को पेट भरकर पानी पीकर सो जाओ, जितना आपको अच्छा लगता हो, इससे क्या होंगा सुबह आपको जोर से पेशाब आयेगी और उसके लिए आपको जल्दी उठना ही पड़ेंगा।

● सोते समय मुँह धोकर सोये (यह महत्वपूर्ण है) आलस के साथ सोयेगे तो मॉर्निंग में भी आलस ही आयेगा।

● सुबह मॉर्निंग में उठने की सबसे बड़ी वजह क्या हैं,उसे कॉपी में लिखे, और अगर वो चीज आपको नही मिली या आपके हाथ से निकल गई, तो उसका क्या नुकसान होंगा, पूरी लिस्ट बनाये, और हर रोज उसे सोने से पहले या दिन में एकबार पढे। मेरे कहना मतलब यह है, की कोई भी अच्छा भय (डर) होना जरूरी हैं।

” उदाहरण के लिए जब मैं इस्कॉन मंदिर वृंदावन में समयदान करने गया था, तब मैं हमेशा देर से उठता था, इसकी वजह से iskon prabhuji ने एक दिन मुझे जबरदस्त फटकारा और बोले कल अगर लेट हुए तो तुम्हे मंदिर से निकाल दूँगा, उसके बाद हर रात सोते समय अपने मन को यह बोलता था, की अगर मैं सुबह इतने बजे नही उठा तो मुझे यहाँ से निकाल दिया जायेगा, उसके बाद मैं, एक महीने iskcon mandir में रहा क्योकी फिर सुबह समय पर नींद खुल जाती थी। “

● एक दिन में आपने चाहे कितनी भी उपलब्धि हासिल कर ली हो, उसको बिस्तर पर सोने से पहले ही बोल दो। सोते समय कुछ भी चटर-पटर मत करो।

● सुबह आपकी जो 5 मिनट नींद लेने की आदत है, वह एक या तीन घण्टे में तब्दील हो जाती हैं, और आपको पता भी नही चलता। इसलिए जब भी सुबह उठकर पांच मिनट सोने का मन हो तो, मन को बोलो मैं अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उठा हूँ, तू मेरा टाइम वेस्ट नही कर सकता।

● शाम को सोते समय आपके दिमाग में सिर्फ तस्वीरें चल रही हैं, तो चलने दो, पर आवाज voice को शांत कर दो। इससे आपकी नींद पूरी हो जायेगी। और आप बिना परेशानी के ताजगी के साथ जगेंगे।

● अपना towel, toothpaste, toothbrush, hair oil, बाल सही करने का कंघा सब एक जगह पर रख दो, ताकी फ़टाफ़ट आप नित्यकर्म कर सको और उसके बाद नींद ना आये।

● 9 बजे के बाद बिल्कुल काम ना करें, मोबाइल को सोने से एक घण्टे पहले बंद करने की आदत डालें। इससे आपको बहुत सारे लाभ होंगे और जल्दी उठने में यह तरीका भी रामबाण हैं।

● किसी भी टीवी चैनल या अखबार के समाचार के भरोसे ना रहे। हमें सिर्फ पांच घण्टे (5 Hour) नींद ही चाहिए।

●सोने से पहले मन को शांत करने वाकई गतिविधियां कर सकते हैं, जैसे ;-कोई भारतीय वाद्य यंत्र बजाना, ध्यान, हरिकीर्तन करना आदी।

● सूर्यास्त के बाद फोन में Dark mode ya bluelight filter app jaroor lagaye.

● सोते समय मोबाइल फोन alarm sound को तेज करके सोये।

● सुबह उठते ही मोबाइल फोन नही चलाये वरना आँखे भारी -भारी हो जायेगी और वापस सोने का मन होंगा।

● सुबह उठते ही अपना रजाई-गदा बाहर रख दे, या समेटक रख दे, वरना वापस सोने का मन होंगा।

● सुबह उठकर वापस सोने का मन हो, तो अपने बिस्तर पर बैठे -बैठे ही अपने लक्ष्य के अनुसार positive अफ्फर्मेशन व विजुलाईज़शन करो। इससे आप में ऊर्जा  आ जायेगी।

सुबह जल्दी उठने के 100+ फायदे (wake up early in the morning benefits in hindi)

जितने भी फायदे लिख रहा हूँ, अपने अनुभव और मोस्ट प्रैक्टिकल टिप्स हैं, और 100 नही लिख पाऊ तो मुझे माफ़ करना, वैसे भी आपको जितने भी फायदे लिखूंगा, उससे आपको सन्तुष्टि तो मिल ही जायेगी।

1.सुबह जल्दी उठने का सबसे बड़ा फायदा यह हैं, की आपको पूरे दिन आलस नही आयेगा।

2. आपको एक सफल, अमीर वह महान आदमी बनना हैं, तो सुबह जल्दी उठने की आदत डालनी ही पड़ेंगी।

3. सारे ऋषि – मुनि इस नियम का हर दिन पालन करते थे। तभी उनकी पूजा भगवान के बराबर होती थी।

4. ऋषि मुनि सूर्यास्त होते ही एक घण्टे हरीकीर्तन करके सो जाते थे। और सुबह 3 से 5 बजे के बीच के समय में उठकर अपना कार्य करते थे। यही सुखी रहने का नियम है।

5. सुबह जल्दी उठने वाले लोग पॉजिटिव वह ऊर्जावान होते हैं। उनके चेहरे पर पूरे दिन खुशी रहती हैं।

6. जब जल्दी उठकर अपने को बदलते हैं, तो दुनिया आपको देखकर अपने आप बदलती हैं।

7. ज्यादातर लोग सुबह उठते ही फालतू चिंतन करते हैं। और कुछ लोग जल्दी उठकर अच्छा चिंतन करते हैं। फर्क बस  ‘chinta aur Chintan’ का हैं

8.  जिस प्रकार खेल जगत और महान व्यक्तियों
का जीवन सुबह जल्दी उठकर बदला उस तरह आप भी बदल सकते हैं, फैसला लेना आपके हाथ में है

9. व्यापारिक बुद्वि के लिए, स्वास्थ्य के लिए, धन के लिए, गरीबी दूर करने के लिए, किसी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए, खोये हुए आत्मविश्वास और सम्मान को फिर से हासिल करने के लिए सुबह जल्दी उठना जरूरी हैं.

10. अपने मन पर विजय प्राप्त करने के लिए subah jaldi uthna जरूरी हैं।

11. घर की साफ-सफाई और अपने शरीर की साफ सफाई के लिए प्रतिदिन subah jaldi uthna अनिवार्य है।

12. भगवान की पूजा के लिए, और स्वाध्याय करने के लिए सुबह जल्दी उठना  जरूरी हैं।

13. आपसे जलने वाले लोगों को और जलाने के लिए  सुबह जल्दी उठना जरूरी हैं। मतलब आप और समृद्ध बनोंगे।

14. अपने अंदर जल रही आग (किसी चीज को पाने की इच्छा को पूरा)  को बुझाने के लिए सुबह मॉर्निंग में जल्दी  उठना जरूरी हैं।

15. क्रोध को शांत करने के लिए हर व्यक्ति को  सुबह जल्दी उठना चाहिये।

16. इस पोस्ट को पढ़ते-पढ़ते आनंद की अनुभूति हो रही हैं, तो तुंरत इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों, परिवार के सदस्यों और गाँव/शहर के लोगो के साथ शेयर करनी चाहिये।

17. हमारी सबसे बडी संपत्ति ‘ दिमाग और समय’ को विकसित करने के लिए और बढ़ाने के लिए  सुबह जल्दी उठना चाहिये।

18.  मानसिक शांति  और शाररिक आकर्षण के लिए सुबह जल्दी उठना जरूरी हैं।

19. यदि आप स्किन प्रॉब्लम से परेशान हैं, तो सुबह जल्दी जरूर उठे, क्योकी जल्दी उठेंगे, तो स्वच्छ हवा में योग होंगा और योग होंगा तो त्वचा रोग गायब!

20. बीसवा पॉइंट मैं चाहता हूँ, आप खुद लिखे अपने अनुभव का और नीचे blog कमेंट बॉक्स में लिखे, मैं उसे अपनी इसी पोस्ट में पब्लिश करूंगा।

सुबह जल्दी कैसे उठे, क्यों उठे और 5 बजे उठने से क्या लाभ होते हैं उसके बारे में रियल लाइफ जानकारी प्राप्त की। अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगे तो इसे शेयर जरूर करें। धन्यवाद देने के लिए ब्लॉग कमेंट करे। 

RELATED POST [इन्हें भी पढ़े]

सुबह जल्दी नहाने के फायदे और स्नान करने का सही समय

4 thoughts on “रोजाना सुबह जल्दी कैसे उठें?”

  1. वैष्णव जी सादर नमस्कार, आपकी सारी पोस्ट अति सुंदर और वाकई में जीवन को बदलने वाली है … मुझे बहुत पसंद आई …. कृपया wake early morning peaceful affirmation audio मेल करने का कष्ट करे आपका आभारी रहूँगा …..धन्यवाद |

    Reply
    • आपकी जीमेल पर ऑडियो फ़ाइल भेज दी है। डाऊनलोड कर देवे। फ़ाइल प्राप्त होने पर मुझे सूचित करें। मेल के द्वारा।

      Reply

Leave a Comment