Top 10 Vedic Gurukul in india – भारत के गुरुकुल जहाँ विदेशी बच्चे पढ़ने आते हैं।

Top 10 gurukul in india?

ज्यादातर लोगों को लगता है की आज आधुनिक युग में प्राचीन वैदिक गुरुकुल नही है। ऐसा बिल्कुल नही है मैं यहाँ पर जिन गुरुकुलों के बारे में आपको संशिप्त में जानकारी दे रहा हूँ इनमें से अधिकतर गुरुकुल को मैंने स्वंय वहाँ जाकर देखा है। कई गुरुकुल में मैंने सेवा (Volunteering) भी की है।  जब भारत में ऋषियों द्वारा निर्मित गुरूकुल व्यवस्था थी तब देश में गरीबी, बेरोजगारी और भुखमरी जैसी कोई समस्या नही थी। आज भी वैसा हो जाए तो फिर से भारत सोने की चिड़िया बन सकता है। गुरुकुल के अंदर विद्या देने वाले शिक्षकों को आचार्य कहते हैं। और स्टूडेंट्स को शिष्य कहते हैं। गुरुकुल की शिक्षा व्यवस्था रोजगारोन्मुखी होती है यहाँ से पढ़ने वाला बच्चा जीवन के जिस भी क्षेत्र में जाता है उसमें सफल होता है क्योकी किताबी ज्ञान से ज्यादा व्यवहारिक ज्ञान देने में ज्यादा ध्यान दिया जाता है। इसके अलावा वेदों की शिक्षा सर्वोत्तम ज्ञान है। इस दुनिया के सभी धर्म वेदों से ही निकले है। आइए अब जानते हैं ‘best vedic gurukul in india‘ हिंदी भाषा में।

#1. स्वामीनारायण राजकोट गुरुकुल

पूज्य शास्त्रीजी महाराज श्री धर्मजीवन दासजी स्वामी की प्रेरणा से निर्मित स्वामीनारायण राजकोट गुरुकुल भारत का नम्बर एक गुरुकुल है।

Address ⇒ Padvala Road, Ta. Upleta, Di. Rajkot, Bhayavadar, Gujarat.

#2. गुरुकुल काँगड़ी

गुरुकुल काँगड़ी एक जाना माना नाम है। इसकी स्थापना सन् 1902 में स्वामी श्रद्धानन्द जी ने की थी। इसका मुख्यालय हरिद्वार शहर में स्थित हैं। यहाँ पर 4000 से भी अधिक विद्यार्थी विद्या ग्रहण करते हैं।

Address ⇒ Gurukul Kangri Vishwavidyalaya, Jagjeetpur, Haridwar, Uttarakhand 249404

#3. अनामय वैदिक आश्रम गुरुकुल

अनामय वैदिक गुरुकुल उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा शहर के नजदीक बागेश्वर जिले के कौसानी गांव में स्थित है। यह वास्तव में ठीक उसी प्रकार चलता है जिस प्रकार प्राचीन काल में हमारे गुरुकुल चलते थे। सुबह उठने से लेकर शाम को सोने तक पूरी ‘Vedic Dinacharya‘ होती है। यहाँ सनातन धर्म के सभी 16 संस्कारों का आप देख सकते हैं। अनामय गुरुकुल आश्रम के अंदर ही मौजूद हैं। मैने यह भी नोटिस किया की यहाँ पर पढ़ने वाले बच्चे दुनिया के सबसे खुशनसीब विद्यार्थी होते हैं क्योंकि इनको सभी प्रकार की अच्छी आवासीय सुविधा और शुद्ध सात्विक भोजन दिया जाता है। यहाँ पर बच्चो की Admission Feec भी बहुत कम है सिर्फ एकबार ₹3000 से ₹5000 लगते हैं उसके बाद रहना, खाना, पीना, पुस्तकें सभी निशुल्क है। इसको आप ‘Free gurukul in India‘ भी बोल सकते हैं। इसके अलावा आप यहाँ पर निम्नलिखित गतिविधियों को साक्षात कुछ दिन ठहरकर देख सकते हैं।

  • त्रिकाल संध्या का आयोजन
  • शाम को 7 बजे वैदिक आरती
  • पूरे दिन गुरुकुल और आश्रम परिसर वैदिक मंत्रोच्चारण से गूँजता रहता है।
  • यह गुरुकुल पूरे जंगल में बना हुआ है इसलिए यहाँ पर कोई प्रदूषण नही है।
  • सनातन धर्म के सभी प्रकार के शास्त्र पढ़ सकते हैं।
  • बच्चे आपकी सोच से ज्यादा धार्मिक होते हैं।

Address ⇒ District – Bageshwar, Near City Garud & Almora. Village – Kausani.

#4. आचार्यकुलम पंतजलि

आचार्यकुलम गुरुकुल हरिद्वार शहर से 10-15 किलोमीटर दूर एक एक शांत जगह पर बना हुआ है। इसके संस्थापक योगगुरु स्वामी रामदेव है। यह पुरी तरह से एक वैदिक गुरुकुल है। यहाँ पर पढ़ने वाले बच्चे बहुत विद्वान बनते हैं। इसके अलावा रोजगार के अवसर भी प्राप्त होते हैं। जब आप
पंतजलि योगपीठ फेस-2 से बस में बैठकर पंतजलि नेचुरोपैथी सेंटर जाते हैं तो आपको बस की खिड़की से आचार्यकुलम दिख जाएगा। प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र को पतंजलि योगग्राम नाम से भी जाना जाता है।

Address ⇒ Acharyakulam. P.O. – Patanjali Yogpeeth, Near Patanjali Yogpeeth Phase – I, Haridwar – 249405, Uttarakhand,

#5.  स्वामी भक्तिवेदांत गुरुकुल वृंदावन

इस्कॉन आध्यात्मिक संगठन के संस्थापक स्वामी भक्तिवेदांत ने इस गुरुकुल की स्थापना की थी। इसको आप प्राचीन नही परन्तु आधुनिक गुरुकुल बोल सकते हैं। जहाँ पर प्राचीन वेद विद्या के साथ आधुनिक महत्वपूर्ण कला ज्ञान भी दिया जाता है। यहाँ पर श्रीमद्भगवद्गीता की क्लास भी चलती है जहाँ पर आप वैदिक भारत की झलक देख सकते हैं। ये भक्तिवेदांत गुरुकुल, उत्तरप्रदेश के वृंदावन शहर से बीस किलोमीटर दूर एक छोटे से गांव में एकांत में बना हुआ है। इसी के नजदीक इस्कॉन वृंदावन का फार्म हाउस भी बना हुआ है जिसके कारण मुझे गुरुकुल देखने का मौका मिला। इसके अलावा बात करें भोजन की तो बहुत स्वादिष्ट और सात्विक भोजन बनता है। यहाँ पढ़ने वाले बच्चे बहुत हष्टपुष्ट होते हैं। उनके शरीर का सम्पूर्ण विकास युवावस्था में ही हो जाता है इसके विपरीत लार्ड मैकाले के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे 30 साल की उम्र में भी शरीर से 20, 22 वर्ष के ही लगते हैं। ये पूरा ‘English Speaking Gurukul’ है। हिंदी का प्रयोग भी बोलचाल में होता है।

Address ⇒ Bhaktivedanta Gurukula Marg, Ajhai Khurd, Dist, Chaumuhan, Uttar Pradesh 281406

#6. गायत्री विद्यापीठ

गायत्री विद्यापीठ गुरुकुल उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार शहर में देव संस्कृति विश्वविद्यालय में स्थित है जिसके संस्थापक पंडित श्रीराम आचार्य है। मेरे अनुसार गायत्री विद्यापीठ गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चें इस दुनिया के सबसे भाग्यशाली विद्यार्थी है। इसके कारण मैं आपको बताना चाहता हूं, कक्षा 1 से 12 तक लड़के और लड़कियां दोनों पढ़ाई कर सकते हैं। होस्टल (छात्रावास) की भी सुविधा उपलब्ध है। यहाँ पर भारत के के जितने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं उनको धूमधाम से मनाया जाता है। यहाँ पर बच्चे वेद, योग, ध्यान, प्राकृतिक चिकित्सा एंव अध्यात्म का ज्ञान सीखते हैं। भोजन आस्वाद और शुद्ध सात्विक होता है जिससे आपके बच्चे कभी बीमार नही पड़ेंगे।

Address ⇒ DSVV University City Haridwar

#7. इस्कॉन गुरुकुल मायापुर

यह भारत का सबसे अमीर और मॉडर्न गुरुकुल है जहाँ पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। इस्कॉन गुरुकुल मायापुर में पढ़ने वाले 30 प्रतिशत बच्चे विदेशी है। जबकी 70% भारत के उन परिवारों के जो इस्कॉन से जुड़े हुए हैं। वैसे आप भले किसी भी राज्य में रहते हो यदि आपका मन भी ऐसे वैदिक गुरुकुल में विद्या ग्रहण करने का है तो आप बात कर सकते हैं।।

Address ⇒ Bhaktisiddhanta Sarasvati Marg, Near Housing Complex Sri Mayapur Dham, Mayapur, West Bengal 741313

#8. परमार्थ निकेतन गुरुकुल

परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश के पर्यटन स्थलों में नम्बर एक पर आता है और इसी आश्रम में एक गुरुकुल भी है। सनातन धर्म (Hinduism) एंव वेद ज्ञान को यहाँ पर अच्छे से आचार्यों द्वारा पढ़ाया जाता है।

Address ⇒ Nirmal Bag, Rishikesh, Uttarakhand 249202

#9. अहमदाबाद गुरुकुल

भारत के आध्यात्मिक संत श्री आसाराम बापूजी ने इस गुरुकुल की नींव रखी थी। ये गुरुकुल भारत के टॉप 10 गुरुकुलों में शामिल हैं। यहाँ पर प्रतिदिन हजारों बच्चे यज्ञ करते हैं एंव सभी प्रकार की वैदिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। जिससे बच्चे का आध्यात्मिक, मानसिक और शाररिक तीनों विकास होता है।

Address ⇒ Sant Shri Asharamji Gurukul, Ahmedabad, Gujarat – 380005

#10. संस्कृति आर्य गुरुकुलम राजकोट, गुजरात

संस्कृति आर्य गुरुकुलम, जिज्ञासा बहन एवं मेहुल भाई द्वारा राजकोट से संचालित किया जाता है जो अभी भले ही अपने आरंभ स्तर पर है परन्तु यह देश में शायद पहला ऐसा गुरुकुल है जहाँ गुरु एवं गुरुमाँ दोनों ही बच्चो को अपना सानिध्य देने लिए सदैव उपस्थित है मेहुल भाई के अनुसार गुरुकुल गुरु से बनता है क्योंकि ट्रस्ट बनाकर ट्रस्टीकुल बन सकता है गुरुकुल नहीं,  इसी गुरुकुल में अभी भले ही भवन या भव्यता नहीं है परन्तु मेरे अनुसार पूरे भारत में मेहुल भाई और जिज्ञासा बहन जैसे प्रगाढ़ विद्वान आचार्यो जैसा मेल शायद ही कहीं और मिले।

Address ⇒ डायाबापा की बाडी, हरिपर (पाळ) गाँव , HDFC Bank से आगे, कालावाड़ रोड,
राजकोट – 360005, गुजरात, भारत.

Contact Number  ⇒+91 63524 83012, +91 8686 6161 41,

Email ⇓  [email protected]


इस पोस्ट को भारत के हर व्यक्ति के साथ साझा करें जो गुरुकुल में अपने बच्चों का दाखिला दिलाकर उनको एक तेजस्वी, सफल एंव महान इंसान बनाना चाहते हैं। यदि आपकी उम्र 15 साल से कम है तो आप एकबार उपरोक्त दिए गए best vedic gurukul in hindi में जरूर Addmission ले। सबसे अच्छी बात आप घूमने के उद्देश्य से भी इन ‘Top 10 gurukul india’ को देख सकते हैं।

इस पोस्ट से संबंधित लेख 

गायत्री विद्यापीठ गुरुकुल के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

भारत देश (भरत खंडे, आर्यावर्त) के बारे में रौचक तथ्य

संस्कृत भाषा कैसे सीखें और संस्कृत बोलने के फ़ायदे

मेरी जंगल यात्रा 

2 thoughts on “Top 10 Vedic Gurukul in india – भारत के गुरुकुल जहाँ विदेशी बच्चे पढ़ने आते हैं।”

Leave a Comment