भारत में आप इन भाषा में ब्लॉगिंग कर सकते हैं | Google Adsense Support Language in india

Adsense Kaun Kunsi Language Support Karta Hai?

ये पोस्ट सिर्फ भारतीयों के लिए है। भारत का हर वो नागरिक जिसके अंदर लिखने का जूनन है और वो अपने इस लेखन कौशल से अपने ज्ञान को लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुँचाना चाहता है उसके लिए आज का ये लेख बहुत उपयोगी साबित होगा। हमारा प्यारा देश भारत विविधताओं से भरा हुआ है। यहीं कारण है की 29 राज्यों की सभी की अपनी एक राज्य भाषा है। कुछ क्षेत्रीय भाषा (Regional language) बहुत लोकप्रिय है जिसको पूरे देश के अंदर बोला जाता है जैसे; गुजराती, पंजाबी, हिंदी, इत्यादी। अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होंगा की क्या मैं अपनी लोकल लेंग्वेज में Blogging या Youtubing  कर सकता हूँ तथा क्या मुझे Adsense Approval मिल जाएगा? इसी सवाल का जवाब जानने के लिए इस आर्टीकल को शुरूआत से अंत तक पढें।

पोस्ट की शुरुआत करने से पहले Bloggers & Youtubers के लिए एक खुशखबरी है।


‘द फाइनेंशियल एक्सप्रेस’ के ताजा सर्वे के अनुसार भारत में 99% यूजर इंटरनेट पर अपनी लोकल भाषा में कंटेंट पढ़ना / देखना पसंद करते हैं।

 

#1. English अंग्रेजी

अंग्रेजी की वैश्विक छवि के कारण और ब्रिटिश शासन के कारण भारत में जिसको अंग्रेजी नही आती वो भी इंग्लिश में ही सर्च करना पसन्द करते है। उदाहरण के लिए किसी व्यक्ति को अमरूद खाने के फायदे जानने है तो वो Google पर अमरूद बेनेफिट्स इन हिंदी सर्च करेगा। इंग्लिश में आप ब्लॉग या यूट्यूब चैनल शुरू कर सकते हैं।

#2. Hindi हिंदी

इंटरनेट पर पूरे भारत में अंग्रेजी के बाद हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा सर्च होते हैं जिसका प्रतिशत (38%) है। इसके अलावा हिंदी भारत के प्रमुख राज्य उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तरप्रदेश की स्टेट लेंग्वेज भी है।

#3. Tamil तमिल

तमिलनाडु राज्य एंव दक्षिण भारत में तमिल व्यापक रूप में बोली जाती है। कुल 20% internet searches तमिल में होते हैं। तभी यार मैं सोच रहा था ये तमिल ब्लॉगर और यूटूबर के इतने Subscribers व Page Views कैसे आते हैं। अब मैं भी समझ गया और आप भी!!

#4. Marathi मराठी

इंडिया के महाराष्ट्र राज्य को टारगेट करने के लिए आप मराठी में अपना ब्लॉग / यूट्यूब बना सकते हैं। कुल 9 प्रतिशत इंटरनेट पर सर्च मराठी में होता है।

#5. Bengali बंगाली

बंगाली भाषा भारत के पश्चिम बंगाल राज्य की स्टेट लैंग्वेज है।  कुल 8 प्रतिशत इंटरनेट पर सर्च बंगाली में होता है।

#6. Telugu तेलगू

तेलगू आंध्रप्रदेश तथा तेलंगाना स्टेट की मुख्य भाषा है। यही कारण है इसमें भी बहुत ज्यादा कंटेंट कंज्यूम होता है।

#7. Malayalam मलयालम

मलयालम केवल केरल राज्य में बोली जाती है। ब्लॉगर्स के लिए ये अच्छी लोकल भाषा है केरल के लोगो के लिए कंटेंट बनाने के लिए।

#8. Gujarati गुजराती

गुजराती के कुछ शब्द बहुत आसानी से याद रह जाते हैं, यही कारण है की समस्त भारत में गुजराती को लोग समझते और जानते हैं। गुजराती को 2021 में एडसेंस ने स्वीकृति दी थी।

#9. Kannada कन्नड़

कन्नड़ साउथ इंडिया के कर्नाटक राज्य में बोली जाती है। कन्नड़ का प्रतिशत इंटरनेट सर्चस में अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं में से बहुत कम है।

#10. Urdu उर्दू

उर्दू एक इंडो-आर्यन लेंग्वेज है। उर्दू को आप हिंदी का भाई समझ सकते हैं। मतलब बोलने में उर्दू के शब्द हिंदी की तरह ही लगते है। उदाहरण के लिए; ताकत, जायका, अगर, ये सारे शब्द उर्दू के है लेकिन आप इसे हिंदी का समझकर अपने आर्टिकल में उपयोग करते हैं।

#11. Hinglish हिंग्लिश

आप में से ज्यादातर लोगो के मन में यह सवाल है की हम हिंदी और इंग्लिश को मिक्स करके आर्टिकल लिख सकते हैं क्या? तो इसका जवाब है हाँ (yes)!!  क्योकी गूगल india में English & Hindi दोनों को सपोर्ट करता है इसलिए किसी भी प्रकार की दिक्कत नही आती। यदि आपको फोन में हिंदी भाषा में (देवनागरी लिपि) में लिखना नही आता तो आप Hinglish language में लिख सकते हैं

Adsense Supported Languages फॉर्म में इसका क्या मतलब है?

ये तीनो वाक्य आपको उपरोक्त कीवर्ड के गूगल के ऑफिशियल पेज पर सभी लेंग्वेज के नीचे दिखेंगे। ध्यान रखें जिन भी एडसेंस सपोर्टेड लेंग्वेज के आगे [1], [2], इस तरह का नीले रंग का कॉलम दिख रहा है उन्ही भाषाओं पर ये नियम लागू हैं।

[1] The AdSense product interface and Help Center are not currently available in this language.

➡️ हिंदी अर्थ – ये एडसेंस प्रोडक्ट इंटरफेस आज 2010 में रोलआउट हुआ था, जिसका मकसद था सभी Adsense Publisher को ज्यादा से ज्यादा कंट्रोल देना अपने User को समझने के लिए। इसलिए चिंता करने की जरूरत नही ये अभी भारत में सभी रीजनल लेंग्वेज में ब्लॉगिंग करने वाले लोगों को मिल गया है।

[2] The Ad Manager product interface and Help Center are not currently available in this language.

➡️ हिंदी अर्थ – इस भाषा पर गूगल की एक सर्विस एड मैनेजर और हेल्प सेंटर उपलब्ध नही है। हेल्प सेंटर मतलब आप एडसेंस टीम से सीधे बात नही कर सकते।

[3] The AdMob product interface and Help Center are not currently available in this language.

➡️ हिंदी अर्थ –  इस भाषा पर गूगल की एक सर्विस एडमोब और सहायता सेंटर उपलब्ध नही है। एडमोब से आप अपने एप्पलीकेशन को मोनेटाइज कर सकते हैं।

FAQ

हिंदी भाषा को एडसेंस से कब स्वीकृति मिली?

वर्ष 2014-2015 में आधिकारिक रूप से पूरी तरह भारत में Google Adsense में हिंदी को स्वीकृति मिली।

हिंदी और अंग्रेजी किस भाषा में ब्लॉग बनाना बेहतर रहेगा?

यदि आपको धाराप्रवाह अंग्रेजी आती है तो मैं आपको स्ट्रोंगली रिकमेंड करूँगा की आप अपना ब्लॉग इंग्लिश में बनाए। क्योंकि यहाँ पर आपको पूरी दुनिया से ट्रैफिक आयेगा और कम व्यूज में आपकी आर्दश आय प्राप्त हो जाएगी। बाकी जिनको अंग्रेजी नही आती वे हिंदी में ब्लॉग बनाए और ट्रेंडिंग टॉपिक पर आर्टिकल लिखकर अपनी आइडियल इनकम कमाए।


आज आपने adsense supported languages in hindi टॉपिक पर सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की। पोस्ट अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें। अपने विचार नींचे ब्लॉग कमेंट बॉक्स में बताए।

इन लेख को भी पढ़े [Related Post]

भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 5 भाषाओं के नाम

 

Leave a Comment