Waterfall benefits in Hindi – झरने में नहाने के 16 फायदे
मेरे घर से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर भगवान शिवजी का मंदिर है और उसके ठीक सामने ही एक पानी का झरना है जहाँ पर मैं हर साल वर्षा ऋतु (बारिश के मौसम) में नहाने जाता हूँ। इसलिए आपको इस पोस्ट को पूरा पढ़ना चाहिए। अगर मुझे एक लाइन में यह परिभाषित करना हो की झरने के पानी में नहाने के क्या फायदे हैं तो उसका साधारण विज्ञान यही है की यह एक ‘Structured Water’ (स्ट्रक्चरड वॉटर) होता है जिससे आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है।
Audio Mp3 File Sune ↓
पानी के झरने कुल चार प्रकार के होते हैं;
[१.] पहाड़ी का झरना Mountain Waterfall
ये आपको किसी पहाड़ पर दर्शनीय स्थल वाली जगह पर दिख जायेगा। इसका पानी अमृत तुल्य होता है
[२.] बांध का झरना DAM Waterfall
हर गांव-शहर में बांध (डैम) बने होते हैं अत्यधिक पानी को संचय करने के लिए। उससे गिरने वाले तेज पानी के बहाव को
बांध का झरना कहते हैं।
[३.] पर्यटन स्थल वाला प्राकृतिक झरना Natural Waterfall
भारत की बात करे, तो जोगमण्डी वाटर फॉल्स और दूधसागर झरना इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य में बना चित्रकोट जलप्रपात एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा झरना और भारत के प्रसिद्ध झरनों में शुमार है।
[४.] मानव निर्मित झरना Man Made Waterfall
ऐसे झरने इंसानो द्वारा सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से बनाए होते हैं। यहाँ पर आपको वो वास्तविक आनंद नही मिलता जो नेचुरल झरने में मिलता है।
निम्नलिखित बताए गए सारे फायदे झरने में नहाने से होते हैं।
हाथ-पांव का दर्द खत्म होता है
हाथ-पैर में दर्द होना कुछ लोगो के लिए अत्यधिक परीश्रम या कोई भी काम की वजह से हो जाता है ऐसे में आप बिना किसी दवाई और मालिश के सहारे अपने-आप को ठीक करना चाहते हैं तो झरने से बढ़िया कोई और चीज नही हो सकती। मैं अचम्भित रह गया जब झरने के तेज पानी में नहाते ही मेरा दर्द चमत्कारिक रूप से ठीक हो गया।
तनाव और चिंता तो एक सेकेंड में दूर होती है
यदि डिप्रेशन के रोगी को 10 मिनट तक झरने के पानी के नीचे सुखासन में बिठा दिया जाए। और पानी उसके माथे पर गिरा दिया जाए तो उसका सारा दुख, चिंता, तनाव, अवसाद, गम, उस पानी के साथ ही बहकर चला जायेगा।
त्वचा रोग ठीक होता है
आपके शरीर की स्किन पर किसी भी प्रकार का रोग है तो मेरा विश्वास मानिए, लगातार 30 दिन तक प्राकृतिक झरने में स्नान करने से वो पूरी तरह सही हो जायेगे। वैसे इस विषय पर अलग से भी एक पोस्ट लिखी गई है
शरीर में कई छाले या दाद-खुजली है तो वो भी ठीक हो जाती है
छाले छोटे हो और दर्द नही कर रहे हैं तो आपके लिए झरना का पानी एक रामबाण औषधि है। यहाँ सिर्फ आपको झरने के पानी से जोर-जोर से पूरे शरीर पर मालिश करना है। ज्यादा समय पानी में व्यतीत करना है। अब बात करते हैं खुजली की तो जिस अंग पर खुजली चलती हो उस अंग पर झरने का पानी 5 से 10 मिनट तक गिरने दे। आपकी दाद-खुजली छूमन्तर हो जायेगी
बिना पैसे के कायाकल्प Total Body transformation from Waterfalls bathing
सबसे अच्छी बात यह निःशुल्क है। हर गाँव में एक बांध या नदी होती है जहाँ पर इस तरह का झरना बहता ही है। इसके अलावा आप गूगल पर इस प्रकार सर्च करेगे – ” WaterFalls near me” या ‘ in Your District Name ‘ तो भी उसका पता चल जायेगा। जहां पर जाकर मुफ्त में इस प्रकृति के उपचार का फायदा उठा सकते हैं। वही आप किसी नेचुरोपैथी सेंटर जायेंगे तो इसी Water Therapy (पानी चिकित्सा) का आपसे 1,000/-से 5,000/- रूपये तक फीस लेंगा।
झरने के बारे में कुछ रौचक तथ्य अपने अनुभव के आधार पर
#1. भारत में कुल 500 से भी ज्यादा प्रसिद्ध झरने बने हुए हैं। जहाँ पर कुछ लोग मौज मस्ती के लिए जाते हैं तो कुछ लोग उपरोक्त बताए गए समस्याओं को दूर करने के लिए जाते हैं।
#2. पानी के झरने में नहाते समय भगवान के जयकारे जैसे हर हर महादेव, हर हर गंगे, नमामि गंगे या फिर जो भी आपका जीवन लक्ष्य है उसके बारे में सकारात्मक जोर जोर से बोलने से आपका आनन्द, खुशी का स्तर दोगुना बढ़ जाता है।
#3. कोशिश करे झरने से कुश्ती लड़ने की, पानी को जोर-जोर से उछालने की इससे आपके स्वास्थ्य पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
झरने में नहाते समय सावधानी बरतें
- ज्यादा गहरे पानी में स्नान ना करें।
- जलीय जीवों का ध्यान रखे। अक्सर झरने के आसपास केकड़े, सांप, बिच्छू और किट-पंतग डेरा डाले रहते हैं।
- नंगे पैर ना जाए, स्लीपर या सेंडल पहनकर जाए जिससे चट्टाने नही चुभेंगी साथ ही किसी प्रकार का कांटा भी नही लगेगा।
- झरने की चट्टानो पर धीरे-धीरे चले वरना पैर पीसल सकता है।
- साबुन व शैम्पू का इस्तेमाल ना करें। वरना केमिकल से ना तो आपको मजा आएगा और उल्टा पर्यावरण प्रदूषित होंगा।
FAQ On Jharna
झरने क्यों महत्वपूर्ण हैं?
झरने की वजह से ही पहाड़ और चट्टानों का पानी गांव-गांव के बाँधो तक पहुँचता है। जिससे सभी गांवों के DAMS का जलस्तर बढ़ता है। साथ ही कई जलीय जीवों को उनका घर मिल जाता है। हमारे झरने, देश के आर्थिक विकास में भी योगदान देते हैं।
आज आपने जलप्रपात यानी झरने (waterfalls) में नहाने फायदों के बारे में हिंदी में जानकारी प्राप्त की। अपने सवाल /सुझाव / विचार नीचे ब्लॉग कॉमेंट बॉक्स में लिखे। इस पोस्ट को सभी प्रकृति प्रेमियों के साथ शेयर करें ताकि वे इस अद्भुत experience को एन्जॉय कर सके।
इन्हें भी पढ़े [ Related Articles ]
घर पर ही अपने पीने के पानी को शुद्ध करना सीखें ( 70% बीमारियां खत्म हो जायेगी)
सुबह जल्दी नहाने के फायदे और स्नान करने का सही समय
मोबाइल और कंप्यूटर से आंखों को बचाने का तरीका

https://www.internetgyankosh.com
नमस्कार, मुझे इंटरनेट में 7 सालो का गहरा अनुभव है। इसी अनुभव के आधार पर मैने पाया की इंटरनेट पर जीवन की हर समस्या का समाधान उपलब्ध हैं। मेरी पूरी कोशिश रहेंगी, इंटरनेट- दुनिया की हर काम की जानकारी आपके हित में बेस्ट कंटेंट के साथ साझा करने की।