Sweden Facts In Hindi | sweden ke bare mein jankari

स्वीडन के बारे में रोचक तथ्य

यूरोप का एक छोटा सा लेकिन सुंदर देश स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोल्म (Stockholm) है।  स्वीडन की आधिकारिक भाषा स्वीडिश    (Swedish) है। स्वीडन मुख्य रूप से अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। यहाँ सैकड़ो नही हजारो समुद्री तट बने हुए हैं, वन, जंगल और झीले यहाँ पर प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। आज की इस पोस्ट में आपको स्वीडन देश के बारे में बहुत महत्वपूर्ण जानकारी हिंदी भाषा में प्राप्त होंगी। अगर आप Sweden Country से सम्बंधित पूरी जानकारी एक ही पोस्ट के अंदर पढ़ना चाहते हैं तो बिना एक भी Fact को पढ़े ना जाए।

#1. स्वीडन दुनिया में पॉप म्यूजिक के लिए जाना जाता है। इसके अलावा दुनिया के अति लोकप्रिय ब्रांड IKEA, Spotify और Volvo इसी देश की कंपनियां है।

#2. स्वीडन यूरोप महाद्वीप का तीसरा बड़ा देश है। इसकी आबादी एक करोड़ के करीब है।

#3. स्वीडीश लोग अपने देश की संस्कृति या परम्परा के मुताबिक पैसो के बारे में बात नही करते। अगर आप किसी भी स्वीडीश व्यक्ति से उसकी सैलेरी या कमाई के बारे में पूछेगे तो उसको असहज महसूस होंगा।

#4. वन्यजीवों में भेड़िया यहाँ की विलुप्त होने की कगार पर है कुल भेड़ियो की संख्या सिर्फ 300 है इसीलिए Swedish Government ने भेड़ियो के शिकार पर प्रतिबंध लगा दिया।

#5. ये बहुत ही अजब-गजब देश है यहाँ पर आप बच्चो का Advertisement नही कर सकते। इसके अलावा कानूनन बच्चो को मारने-पीटने पर पाबंदी लगाई गई है। यहाँ अभिभावक बच्चो की पिटाई नही कर सकते।

#6. ऐसा माना जाता है की भारतीय संस्कृति  के बाद स्वीडन की संस्कृति सबसे प्राचीन है।

#7. हनीमून मनाने के लिए नवविवाहित जोड़े और विदेशी सैलानी पूरी दुनिया से स्वीडन आते हैं।

#8. स्वीडन की समृद्धि और ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की इसका पासपोर्ट आपको 120 से अधिक देशों में बिना वीजा प्रवेश (एंट्री) दिला सकता है। दुनिया के बेहतरीन पासपोर्ट में स्वीडन का नाम छठे नंबर पर आता है।

#9. स्वीडन का सबसे शानदार और आश्यर्चजनक रौचक तथ्य यह है की ये देश कचरा आयात करता है। पूरी दुनिया में यही एकमात्र ऐसा देश है जो अपने नागरिकों द्वारा फैलाये गए कचरे को शत प्रतिशत निस्तारण करता है। इसके अलावा अन्य देशो का भी कचरा रिसाईकील करता है।

#10. दूसरे देशों में काम करने के इच्छुक लोगों को स्वीडन के कानून बहुत लुभाते है। यहाँ कर्मचारियों को बहुत सारी विशेष सुविधाएं दी जाती है।

यह भी पढे ⇒  यूरोप के देशों में पैसे कैसे कमाए? (जॉब, वीजा, Work Permit कैसे मिलेगा)

#11. अपनी नेशनल लैंग्वेज होने के बावजूद यहाँ के 88% लोग अंग्रेजी भाषा बोलते हैं।

#12. स्वीडन में मई से अगस्त महीने तक लगभग नब्बे दिन सूरज नही डूबता है।

#13. पूरी दुनिया में बच्चों व हर आयुवर्ग के लोगो में प्रसिद्ध मोबाइल गेम ‘केन्डी क्रेश’ का निर्माण स्वीडन में ही हुआ था। आपने भी Candy Crash कभी ना कभी जरूर खेला होंगा।

#14. स्वीडन में एक बर्फ से बनी होटल को देखने दुनियाभर से हर साल लाखों पर्यटक आते हैं।

#15. सैन्य सम्पन देश होने के बावजूद स्वीडन ने कभी किसी भी विश्वयुद्ध में हिस्सा नही लिया।

#16. रेफ्रिजरेटर, कंप्यूटर माउस व माचिस जेसी वस्तुओं का अविष्कार स्वीडन देश में ही हुआ था।

#17. आपने बचपन में Cartoon Network Tv Channel पर डोनाल्ड डक कार्टून कलाकार का नाम तो सुना ही होंगा? ये ‘Donald Duck’
Cartoon Character स्वीडन कंट्री का ही है।

#18. उत्तर कोरिया ने 1974 में स्वीडन से 100 वॉल्वो कार खरीदी थी जिसका पैसा अभी तक बाकी है।

#19. Sweden Ka Fika Kya hai?  फिका स्वीडन का एक वर्क कल्चर है जिसमे सभी कर्मचारियों को ये छूट मिलती है की वो काम खत्म होने के बाद या बीच में सब लोग एकसाथ बैठकर कॉफी, केक का सेवन करते-करते गप्पे मार सकते हैं।

#20. स्वीडन की 62% जनसंख्या शहरों में निवास करती है तथा 38% गांवो में।

#21. स्वीडन का राष्ट्रीय अवकाश 6 जून को मनाया जाता है।

#22. दुनिया के टॉप दस सबसे स्वच्छ देशों में स्वीडन नम्बर एक पोजीशन पर आता है। यहाँ पर कचरा आपको ढूढने पर भी नहीं मिलेगा।

#23. स्वीडन मेट्रो स्टेशन का 90% भाग डेकोरेट किया गया है। इसलिए इसे कूलेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम कहा जाता है।

#24. फोटोग्राफी  का शौक रखने वाले लोगो के लिए स्वीडन की नॉर्थन लाइट्स जगह बेस्ट है। इसके अलावा स्वीडन की हवाई यात्रा बहुत सस्ती होती है।

#25. ओरेसुन्द ब्रिज, अबिश्को नेशनल पार्क, चिरूना, देहली होटल, Gamla Stan, वासा म्यूजियम, Drottningholm पैलेस व स्टॉकहोल्म सिटी हॉल सबसे अधिक देखे जाने वाले टूरिस्ट प्लेस में शामिल हैं।

#26. स्वीडन के जिस भी शहर में घूमने जाओ वहाँ पर Tourist information center पर जाकर ‘टूटिस्ट पास’ जरूर लेले। इससे आप पूरे शहर के मुख्य पर्यटन स्थल को बिना पैसो के देख सकते हैं।

#27. पूरा देश ही आईलेण्ड पर टिका हुआ है इसलिए यहाँ पर आप नोकायन (बोटिंग) का आनंद जरूर लीजिएगा।

#28. Sweden Country का 60% हिस्सा जंगलो से गिरा हुआ है।

#29. स्वीडन चारों ओर से समुद्र से गिरा हुआ है। इसी चीज़ का फायदा उठाते हुए यहाँ का समुद्री पर्यटन काफी चर्चा में रहता है।

#30. एक समय नार्वे और स्वीडन एक ही देश थे बाद में अलग-अलग हुए।

#31. स्वीडन के सीमावर्ती देश नार्वे, फिनलैंड तथा डेनमार्क है।

#32. स्वीडन दुनिया का नोवा सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश है। और इनकी राष्ट्रीय मुद्रा का नाम स्वीडिश क्रोना है।

#33. स्वीडन भले ही छोटा देश हो लेकिन उसका दिल बहुत बड़ा है यही कारण है की अपना जीडीपी का एक प्रतिशत दान (डोनेशन) देते है। 

Other Sweden facts in Hindi

  • स्वीडन स्कैंडिनेविया में स्थित एक उत्तरी यूरोपीय देश है। यह दुनिया के सबसे विकसित देशों में से एक है और इसकी राजधानी स्टॉकहोम है। स्वीडन अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और उच्च जीवन स्तर के लिए जाना जाता है।
  • स्वीडन की संस्कृति और समाज दुनिया के अन्य देशों से काफी अलग है। स्वीडन की संस्कृति को अक्सर “सामियाना” (lagom) के रूप में वर्णित किया जाता है, जिसका अर्थ है “सब कुछ ठीक है”। स्वीडन के लोग बहुत संतुलित जीवन जीने में विश्वास करते हैं और काम और निजी जीवन के बीच एक अच्छा संतुलन बनाए रखते हैं।

  • स्वीडन का समाज भी बहुत समानतावादी है। स्वीडन के लोग अपनी समानता और न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। स्वीडन में सामाजिक सुरक्षा जाल बहुत मजबूत है और सभी स्वीडन नागरिकों को समान अवसर प्रदान किए जाते हैं।

  • स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। शहर में कई ऐतिहासिक इमारतें, संग्रहालय और कला दीर्घाएं हैं। स्टॉकहोम में नाइटलाइफ भी बहुत जीवंत है।
  • गोथेनबर्ग स्वीडन का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह शहर अपनी समुद्री विरासत और अपने कई समुद्री संग्रहालयों के लिए जाना जाता है। गोथेनबर्ग में एक बहुत ही जीवंत नाइटलाइफ भी है।
  •  माल्मो स्वीडन का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यह शहर अपने अंतरराष्ट्रीय वातावरण और अपने कई सांस्कृतिक आकर्षणों के लिए जाना जाता है। माल्मो में एक बहुत ही जीवंत नाइटलाइफ भी है।
  • स्वीडन में दुनिया का सबसे बड़ा संगीत स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify की स्थापना हुई थी।
  • स्वीडन में दुनिया का सबसे बड़ा पेपर और पल्प उद्योग है।
  • स्वीडन में दुनिया का सबसे बड़ा आइस हॉकी लीग है।
  • स्वीडन में पर्यटन का मौसम साल भर चलता है, लेकिन सबसे लोकप्रिय समय गर्मियों के महीनों में होता है, जब मौसम सुहावना होता है और दिन लंबे होते हैं। सर्दियों के महीनों में भी स्वीडन जाने का अच्छा समय होता है, खासकर अगर आप शीतकालीन गतिविधियों जैसे स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग का आनंद लेते हैं।
  • Fika एक स्वीडिश परंपरा है जो चाय या कॉफी और नाश्ते या मिठाई के साथ सामाजिककरण से संबंधित है। Fika आमतौर पर दोपहर के भोजन के बाद या शाम को होता है।
  •  Midsommar एक स्वीडिश त्योहार है जो गर्मियों के संक्रांति को चिह्नित करता है। Midsommar एक सामुदायिक त्योहार है जिसमें अक्सर नृत्य, गायन और भोजन शामिल होता है।
  • Jul एक स्वीडिश क्रिसमस है। Jul एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है जो परिवार और दोस्तों के साथ बिताया जाता है। Jul में अक्सर एक क्रिसमस ट्री, उपहार और पारंपरिक स्वीडिश भोजन शामिल होता है।
  •  


आज आपने स्वीडन (Sweden) देश के बारे में हिंदी भाषा में जानकारी प्राप्त की। अपने सवाल/सुझाव/विचार नीचे ब्लॉग कॉमेंट बॉक्स में लिखे। हर यात्री/ट्रेवलर/घुमक्कड़/मुसाफिर के साथ इस पोस्ट को शेयर (साझा) करें।

 

इन्हें भी पढ़े [ Related Articles ]

स्विट्जरलैंड देश के बारे में रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारी ( Switzerland Facts)

ऑस्ट्रेलिया देश के बारे में रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारी (Australia Facts)

कनाडा देश के बारे में रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारी (Canada Facts)

ब्राज़ील देश के बारे में रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारी (Brazil Facts)

अमेरिका देश के बारे में रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारी (United States Us Country Facts)

संयुक्त अरब अमीरात देश के बारे में रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारी (UAE दुबई Facts)

जर्मनी देश के बारे में रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारी (Germany Country Facts)

इंग्लैंड देश के बारे में रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारी (England/Britain/UK Facts)

विदेश घूमने के फायदे

Top 28 Travel Foreign Youtubers in india  ( Videsh Ghumkar lakho rupaye kamate hai India Ke Ye Youtuber)

भारत की ऐसी जगहें जिसको मरने से पहले जरूर देखें

भारत के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश

 भारत में बन रहे मेगा प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी

भारत के 5 सबसे बड़े राष्ट्रीय राजमार्ग 

भारत के 5 शहरों की मेट्रो रेल की सवारी (सफर) जरूर करें

Leave a Comment