English bhasha kaise sikhe jati hai?
आज की ये पोस्ट सभी हिंदीभाषियों को समर्पित है जो फर्राटेदार (Speak fluent) ‘अंग्रेजी भाषा’ सीखना या बोलना चाहते है। सबसे अच्छी बात निम्नलिखित तरीको को आप घर बैठे ही उपयोग कर सकते हो और ये बिल्कुल निःशुल्क होंगे। आइए जानते हैं वो कौन से तरीके हैं जिससे हम ‘इंग्लिश भाषा’ जल्द से जल्द धाराप्रवाह बोलना सकते है। इन आठ आसान तरीको में कुछ तरिके ऐसे है जो सीधे दिल व अनुभव से लिखे गए है इसलिए पोस्ट को पूरा पढ़े। चलिए जानते हैं english bhasha kaise sikhe हिंदी में।
#1. Listening से english bhasha सीखें
कैसे अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड में जन्मा बच्चा माँ के पेट से बाहर आते ही धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलना शुरू कर देता है? कभी इस विषय पर आपका ध्यान गया? क्यों हम भारतीयों को मूर्खो की तरह ये सीखाया जाता है की अंग्रेजी सीखने के लिए पहले व्याकरण पढो, कोचिंग जाओ, फलाना-ढिमकाना करो? उत्तर स्पष्ट है अगर वो लोग आसान व Simplest/ Easiest तरीका आपको बता देंगे तो उनकी दुकाने बंद हो जायेगी। समझ रहे हो ना मैं क्या कहना चाहता हूं? आप ज्यादा से ज्यादा listening करें। listening करने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो करें;
- Audio Books सुने, आजकल तो सेकड़ो ऑडियो बुक्स internet पर मुफ्त में उपलब्ध है
- इंग्लिश ऑडियो बुक्स अपने पसंदीदा विषय या अपने लक्ष्य के बारे में सुने ताकी आप ज्यादा से ज्यादा सुन पाए।
- English Music/Songs सुने! ये भी एक तेज तरीका है लिस्टिंग पॉवर को बढ़ाने का।
- किसी इंग्लिश बोलने वाले वक्ता के सेमिनार में जाये। यह मेरा व्यक्तिगत सुझाव है क्योकी मैं यह कर चुका हूँ। इससे आपको एक अच्छी फिलिंग आयेगी। इंटरनेट के माध्यम से खोजे की अपने शहर में किस फील्ड में कोई Event/Seminar होने वाला है जो पूरी तरह अंग्रेजी भाषा में होंगा और उसको देखने जाये।
#2. Writing से english bhasha सीखें
Writing से अंग्रेजी सीखने का मतलब होता है हर दिन आप इंग्लिश भाषा से संबंधित जो कुछ भी नया सीख रहे है, अनुभव कर रहे है उनको एक नोटबुक में लिखे। इसके अलावा हर दिन दो से चार पेज कुछ भी आपको जो भी अच्छा लगे उसको टूटी फूटी अंग्रेजी में भी लिखे लेकिन लिखना जरूरी है। ऐसा करने का आपकी इंग्लिश लेंग्वेज बहुत ज्यादा improve होंगी। for example; आपने कोई छोटा सा काम किया जिसको करने से आपको खुशी मिली। अब उस काम को आपने कैसे किया उस पूरे अनुभव को इंग्लिश में एक पेज पर लिख दे।
#3. Reading से english bhasha सीखें
Reading से अंग्रेजी सीखने का मतलब होता है आप ज्यादा से ज्यादा इंग्लिश कंटेट को पढ़े। english Content में (कोई अच्छी इंग्लिश बुक पढ़ना हो सकता है, इंग्लिश न्यूजपेपर पढ़ना, मैगजीन या पत्रिका पढ़ना) या फिर जिस भी तरिके से आप अंग्रेजी शब्दो को पढ़ सकते है उनको एक से दो घण्टा पढ़ने की आदत डालें। मेरा सुझाव आपको यह है की अच्छी प्रेरणादायक व व्यक्तिगत सुधार की Books खरीदकर पढ़े। इससे आपको डबल बेनेफिट्स मिल जायेंगे, एक तो इंग्लिश लेंग्वेज सीखने का दूसरा अपने ज्ञान को बढ़ाने का।
#4. Watching से english bhasha सीखें
Watching से अंग्रेजी सीखने का मतलब होता है इंग्लिश भाषा के वीडियो देखना, इंग्लिश भाषा फिल्मे ( मूवीज) देखना, अंग्रेजी वेब सीरीज देखना अंतिम लेकिन शानदार टिप्स CNN & BBC टीवी न्यूज चैनल देखना। ये दोनों न्यूज चैनल आपको UK & Us दोनो इंग्लिश को सीखने में मदद करेगा। इसके अलावा आप अपने पसंदीदा इंग्लिश टीवी चैनल को भी देख सकते है। Suggestions यह है की मोबाइल पर ही टीवी चैनल देखे। क्योकी टेलीविजन देखना बहुत खतरनाक साबित हो सकता है
#5. मेरे इस टिप्स (आइडिया) से इंग्लिश सीखें (english sikhne ke liye mahol/ environment kaise banaye)
यह विचार मेरे मन में सुबह योग करते समय आया, इस आईडिया को मैने अपने दोस्त के साथ साझा किया उसने मेरी बहुत तारीफ की। मैं चाहता हूं आप भी इस शानदार टिप्स को आज ही अमल में लाए ताकी आप दुनिया के सामने इंग्लिश बोलकर दिखा सको। इसके अलावा इस Tips & Trick पर एक्शन लेकर अनपढ़ से अनपढ़ आदमी भी अंग्रेजी सीख सकता है। औसतन हर भारतीय (महिला, पुरुष व युवा लड़के-लडकिया) अपने जीवन का एक से दो साल ऐसी गतिविधियों में समय बर्बाद करते हैं जिनसे उनके जीवन में कोई भी सकारात्मक बदलाव नही आता और काफी लोग जिनको अंग्रेजी सीखना बहुत जरूरी है अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए, ऐसी केटेगरी के लोग भी अपने जीवन का अमूल्य समय फालतू कामो में दो से पांच साल बर्बाद कर देते है। लेकिन अब दिल पर हाथ रखकर बोलिए और अपने आप से यह सवाल पूछिए, की
क्या आप भारत या विश्व की ऐसी जगह पर 6 महीने से 1 साल तक कोई भी काम कर सकते है (वो काम कोई भी हो सकता है) जिसके बदले में आप फर्राटेदार अंग्रेजी सीख पाओ?
मेरे कहने का मतलब यह है की भारत (India) व दुनिया (World) में ऐसे बहुत से राज्य/शहर/गांव/एरिया/ है जहां पर आपको टेन्स, ग्रामर, मॉडल यानी कि व्याकरण सीखने की जरूरत नही है ना ही आपको किसी भी प्रकार का रट्टा लगाना है। आप बिना किसी मेहनत अपने-आप ही इंग्लिश भाषा बोलना सीख जायेगे। आप ऐसी जगहों की तलाश करके कुछ समय वहाँ पर Volunteering कर सकते हैं कुछ महीने नौकरी कर सकते है या किसी भी उद्देश्य से जाकर अपने लिए अंग्रेजी सीखने का वातावरण तैयार कर सकते है। आप कहेंगे मैं यह बात इतने आत्मविश्वास के साथ कैसे कह सकता हूँ? तो सुनिए एक कहानी ‘ मैं स्वास्थ्य प्राप्त करने के सिलसिले से अपनी 20’s के दिनों में (बीस साल की उम्र में) भारत के बहुत सारी जगहों पर रूखा उनमें कुछ आध्यात्मिक संगठन भी थे। वहाँ मैंने देखा की उन विदेशियों के साथ अपने देश के लोगो को अंग्रेजी बोलते देखा तो मैं हक्का-बक्का रह गया। मैंने कहा यार ये कैसे हो गया? मैने उससे कहा की, क्या आपको “English Language” पढ़ना व लिखना आता है? उसने बोला नही! उसने कहा मैंने इनको देख-देख कर और इनको लगातार कुछ सालों से सुन-सुनकर सीख गया।
इस बात को गांठ बांध लें, इस दुनिया के किसी भी व्यक्ति ने अंग्रेजी ग्रामर: Tense, Models, Phrases, daily speaking sentence पढ़कर नही सीखी है। इंग्लिश सीखने का एकमात्र तरीका यही है की आप अपने आसपास ऐसा माहौल बनाए, जहाँ सुबह से शाम तक सबलोग अंग्रेजी में ही बात करे।
भारत के तमिलनाडु, उतर- पूर्वी राज्यो में ज्यादातर लोग इंग्लिश बोलते है। आप “English Speaking States in india” सर्च करके उन राज्यों की सूची बना सकते है। और वहाँ पर तुरंत जाने की योजना बना सकते है।
#6. Speaking के अभ्यास से इंग्लिश सीखे
कितनी भी कार चलाने की बुक्स पढ़ लो, जबतक कार में बैठकर, कार चलाने का अभ्यास नही करोंगे, तबतक कार चलाना सीख ही नही सकते, ठीक उसी प्रकार अंग्रेजी का प्रैक्टिस करना जरूरी है। Speaking से अंग्रेजी कैसे सीखे? इसके लिए कुछ Real Practical Tips है;
- घर में अपने परिवार के सदस्यों या बहन-भाइयो के साथ अंग्रेजी में बात करने का अभ्यास करें।
- अपने दोस्तों के साथ बात करे भले आप गलत क्यों ना बोल रहे हो उससे फर्क नहीं पड़ता।
- अपना परिचय अंग्रेजी में जोर-जोर से टीवी के सामने दे।
- अंतिम लेकिन लाइफ चेंजिग: अपने मन के अंदर और बाहर दिन में अधिकतर समय इंग्लिश में बात करे।
#7. Android App की मदद से इंग्लिश भाषा सीखें
अभी मैं आपको कुछ ऐसे Android / ios मोबाइल ऐप्प बताता हूँ जिसको इंस्टॉल करके आप बहुत आसानी से अंग्रेजी सीख सकते हो वो भी अपनी मातृभाषा हिंदी में। सबसे अच्छी बात सारे ” Free me english Sikhane Wale Apps hai “
Hello English हेलो इंग्लिश – ये मेरा फेवरेट है। इसमे सारे Quiz & Games styles में आपको अंग्रेजी सीखने का मौका मिलता है।
Google Translate App – ये आपकी मदद करेगा हर कठिन शब्द को अपनी हिंदी भाषा में अनुवाद करने का।
Duolingo डुओलिंगो – ये बहुत ही लोकप्रिय व गूगल द्वारा Editor Choice ऐप्प है।
Elsa : English Speaking App – एलसा के मुफ्त फीचर आपको अंग्रेजी सीखने के लिए प्रेरित करेंगे। इसमें Voice Command दी गई है जिससे आपको ऐप्प यूज करने का मजा आता है।
Important Message – इंग्लिश सीखना क्यों जरूरी है और अंग्रेजी ने कितने लोगों को करोड़पति बनाया इन दोनों पोस्ट को पढ़कर भी आप अपना मनोबल बढ़ा सकते है।इन दोनों पोस्ट से आपको ये पता चलेगा की क्या वो बड़े कारण है जिससे आपको हर हाल में अंग्रेजी सीखनी जरूरी है
आज अपने ‘इंग्लिश भाषा’ कैसे सीखें (english bhasha kaise sikhe jati hai) और अंग्रेजी सीखने के कुछ आसान तरीको के बारे में सीखा। अपने सवाल/सुझाव/विचार नीचे ब्लॉग कॉमेंट बॉक्स में लिखे। पोस्ट को धाराप्रवाह अंग्रेजी सीखने के इच्छुक लोगों के साथ साझा करें। अपने विचार मुझे बताए। क्या अंग्रेजी आपकी कामयाबी में बाधा बन रही है?
इन्हें भी पढ़े [ Related Articles ]
अंग्रेजी ग्रामर सीखना बच्चो का खेल (English Grammar important chapter)
हर रोज बोले जाने वाले 300 अंग्रेजी वाक्य (Daily use english Sentences)
रोज बोले जाने वाले अंग्रेजी भाषा के शब्द (Daily use english Words)
अंग्रेजी भाषा में एक्सपर्ट बनने के लिए 200+ टिप्स और ट्रिक्स (दुनिया की ताकत आपको इंग्लिश सीखने से नही रोक सकती)
हिंग्लिश भाषा Hinglish language सीखना हर भारतीय के लिए जरूरी है
हिंदी भाषा सीखने के फायदे जानकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करें
भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 5 भाषाओं के नाम
भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 5 भाषाओं के नाम

https://www.internetgyankosh.com
Entrepreneur | Content Creator | Traveller | Blogger | Digital Marketer | Social Activist.