Table of Contents
- 1 भारत की ऐसी जगहें जिसको मरने से पहले जरूर देखें |Best places in india to visit before you die
- 1.1 #1. गंगा आरती दर्शन, हर की पौड़ी
- 1.2 #2. शांतिकुंज आश्रम
- 1.3 #3. वृंदावन इस्कॉन मंदिर
- 1.4 #4. चितौड़गढ़ का किला
- 1.5 #5. स्टेच्यू ऑफ यूनिटी
- 1.6 #6. अजंता की गुफाएं
- 1.7 #7. गंगा आरती वाराणसी
- 1.8 Cities in india visit before you Die in Hindi (मरने से पहले भारत के ये शहर देख लीजिए)
- 1.9 States in india visit before you Die in Hindi (मरने से पहले भारत के इन राज्यों की यात्रा जरूर करे)
- 1.10 Most beautiful places in india to visit before you die ( भारत की सबसे खूबसूरत जगहोँ के नाम)
भारत की ऐसी जगहें जिसको मरने से पहले जरूर देखें |Best places in india to visit before you die
आपने बिल्कुल सही पढ़ा! भारत की ऐसी जगहें, स्थान, डेस्टिनेशन, प्लेस, जो आपको मरने से पहले देखना जरूरी है। इन स्थानों पर आप चाहे ग्रुप बनाकर जाए, परिवार के साथ या फिर अकेले यात्रा करे। वो सब आप पर निर्भर करता है। आज इस पोस्ट में जिन जगहों के बारे में, मैं बात करने वाला हूँ उनमें से अधिकतर मैं व्यक्तिगत रूप से विजिट कर चुका हूँ। इन सभी स्थानों पर आपको धरती पर स्वर्ग का अहसास होंगा। यहाँ पर जाने के बाद आपके सारे भौतिक दुख दूर हो जायेगी। जीवन जीने की नई प्रेरणा मिलेगी। आप इस दुनिया को को एक अलग नजरिए से देख पायेगे तथा आपको यात्रा करने के सारे फायदे पता लग जायेगें। तो बिना किसी देरी चलिए शुरू करते है;
#1. गंगा आरती दर्शन, हर की पौड़ी
गंगा नदी को हिन्दू धर्म में माँ का दर्जा दिया गया है। गंगा भारत की एक पवित्र नदी है। गंगा मैया का हिन्दू शास्त्रो व कई पौराणिक कथाओं में गंगा माता का उल्लेख मिलता है। जब मैं सन् 2021 में अपने पूरे परिवार के साथ हरिद्वार किसी पारिवारिक कारण से गया था। तब शाम को अद्भुत पवित्र गंगा नदी के अंदर बहते पत्ते पर जलते हुए दीपक, घाट पर रंग बिरंगी रोशनी, हर तरफ गंगा मैया की जय के नारे, देखकर ऐसा महसूस हुआ मानो जीवन के सारे दुःख दूर हो गये। गंगा आरती संध्याकाल में 6 बजे से 7:30 बजे के बीच में शुरू होती है। यह Tourist Place भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित है।
यह भी पढ़े – हरिद्वार शहर के 25 पर्यटन स्थल
#2. शांतिकुंज आश्रम
आश्रम का नाम सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग सकता है। आप ये सोच रहे होंगे इस आश्रम को आर्टिकल में क्यों शामिल क्या है? चलिए अब आपके सस्पेंस को खत्म कर इस जगह के बारे में बताता हूँ। अगर आप शारीरिक और मानसिक शांति के लिए भारत या दुनिया के अंदर कोई ऐसे स्थान को ढूढ़ रहे हैं जहाँ पर सबकुछ आपकी सोच के अनुसार हो, तो ये स्थान सबसे अच्छा है। यहाँ पर आप बिना कोई शुल्क एक वीआईपी वाला जीवन जी सकते है। यहाँ पर आपको भारतीय संस्कृति और वैदिक दिनचर्या में जीवन जीने का मौका मिलेगा। यह Tourist Destination भारत के उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार शहर में स्थित है।
यह भी पढ़े – शांतिकुंज आश्रम हरिद्वार
#3. वृंदावन इस्कॉन मंदिर
अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ द्वारा निर्मित ये मंदिर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। यहाँ पर इस्कॉन के संस्थापक आचार्य भक्तिवेदांत स्वामी ने अपना जीवन का शुरुआती समय गुजारा था। मंदिर के अंदर बहुत सारी ऐसी गतिविधियां होती है जिसमें सम्मिलित होकर आपको जीवन में उमंग और उल्लास का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। यह Tourist Spot भारत के उत्तरप्रदेश राज्य के वृन्दावन शहर में स्थित है।
यह भी पढ़े – इस्कॉन आश्रम
#4. चितौड़गढ़ का किला
यह प्लेस भारत के राज्य राजस्थान के चितौड़गढ़ शहर में स्थित है। आपने यह कहावत तो सुनी ही होंगी – ” गढ़ तो गढ़ चितौड़गढ़, बाकी सब गढेया ” यह किला तीन किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इसके अंदर महाराणा कुम्भा द्वारा बनाया गया ‘विजय स्तम्भ’, प्राचीन मंदिर, रानी पद्मावती महल ये सब देखकर आप आत्मविभोर हो जायेगे।
यह भी पढ़े – राजस्थान के 5 सबसे प्रसिद्ध शहर
#5. स्टेच्यू ऑफ यूनिटी
हाल ही के वर्षों में बनी दुनिया की सबसे उच्ची ‘एकता की प्रतिमा’ जो की भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित है। यहाँ पर सिर्फ स्टेच्यू नही है। स्टेच्यू के अलावा 15 से ज्यादा साहसिक और मनोरंजन करने वाली गतिविधिया आयोजित की जाती है। प्राकृतिक पर्यटन की यहाँ पर पर भरमार है। लगभग सबकुछ आराम से देखने में दो दिन का समय लगता है। हर भारतीय व दुनिया के घुमक्कड़ी के शौकीन लोगो को इस अद्भुत, अकल्पनीय जगह को जरूर विजिट करना चाहिए। यह जगह भारत के गुजरात राज्य में केवडिया नामक गांव के नजदीक स्थित है।
#6. अजंता की गुफाएं
यह भारत का सबसे अधिक देखे जाने वाले स्थलो में से एक है। दुनिया भर से लोग मुम्बई के बाद महाराष्ट्र राज्य में अजंता एंव एलोरा की गुफाएं नामक पुरात्वविक स्थल देखने आते है। यहाँ के भवन, स्थापत्य कला शैली आपको अतीत में ले जायेगी। आपने इस प्लेस का नाम व चित्र भारतीय मुद्रा (नोट) पर देखा होंगा।
#7. गंगा आरती वाराणसी
एक बात का विशेष ध्यान रखे, वाराणसी के तीन अलग-अलग नाम है जैसे- काशी, बनारस आदि। इसलिए गंगा आरती काशी व बनारस गंगा आरती तीनो नाम एक ही है। यह प्लेस भारत के उत्तरप्रदेश राज्य में स्थित है। अगर आध्यात्मिक शक्ति का अहसास करना है तो वाराणसी चले जाये। इस पूजा को देखने के लिए भारत के बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज़ आते है। यह जगह दुनिया के सभी धर्मों के लोगो के लिए खुली है। इस दुनिया में सनातन (हिन्दू) धर्म ही एकमात्र ऐसा धर्म है जिसके पवित्र स्थान पर किसी भी रिलीजन का व्यक्ति जा सकता है।
Cities in india visit before you Die in Hindi (मरने से पहले भारत के ये शहर देख लीजिए)
शहर का नाम | राज्य (State) |
---|---|
जयपुर उदयपुर जोधपुर अजमेर पुष्कर चितौड़गढ़ | राजस्थान |
हरिद्वार ऋषिकेश देहरादून उत्तरकाशी रूद्रप्रयाग | उत्तराखंड |
मथुरा वृन्दावन आगरा गोकुल अयोध्या बनारस (काशी) झांसी | उत्तरप्रदेश |
सूरत अहमदाबाद वडोदरा बड़ौदा द्वारका | गुजरात |
ग्वालियर मंदसौर भोपाल इंदौर रतलाम उज्जैन | मध्यप्रदेश |
कूलू मनाली शिमला | हिमाचल प्रदेश |
चेन्नई | तमिलनाडु |
अमृतसर जालंधर चंडीगढ़ | पंजाब |
श्रीनगर | जम्मू एंव कश्मीर |
तिरुवनंतपुरम | केरल |
हैदराबाद | AP |
कोलकता | WB |
गंगटोक | सिक्किम |
आइजोल | मणिपुर |
States in india visit before you Die in Hindi (मरने से पहले भारत के इन राज्यों की यात्रा जरूर करे)
राजस्थान उत्तराखंड उत्तरप्रदेश जम्मू एंव कश्मीर पंजाब हरियाणा केरल तमिलनाडु आंध्रप्रदेश पश्चिम बंगाल हिमाचल प्रदेश सिक्किम गुजरात मध्यप्रदेश |
Most beautiful places in india to visit before you die ( भारत की सबसे खूबसूरत जगहोँ के नाम)
- स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, केवडिया गुजरात
- नागपुर Water Fountain Show
- कश्मीर घाटी
- कसोल हिमाचल
- ऋषिकेश राम लक्ष्मण झूला
- पुष्कर सरोवर
- हिमाचल प्रदेश
- जयपुर शहर
- लोनावला
- महाबलेश्वर हिल स्टेशन
आज आपने भारत के अंदर मौजूद ऐसी जगहों के बारे में जाना जिनको मरने से पहले या फिर दूसरे शब्दों में कहे तो जीवित समय में देखना जरूरी है। आज ही एक जगह की यात्रा की तैयारी शुरू कर दीजिए। जिंदगी बहुत छोटी है, दुनिया दारी में रहोंगे तो कभी नही घूम पाओंगे। अपने सवाल/सुझाव/विचार, नीचे ब्लॉग कॉमेंट सेक्शन में लिखे।
इन्हें भी पढ़े [ Related Articles ]
भारत में बन रहे मेगा प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी
भारत के 5 सबसे बड़े राष्ट्रीय राजमार्ग
भारत के 5 शहरों की मेट्रो रेल की सवारी (सफर) जरूर करें
राजस्थान के बारे में 5 रोचक तथ्य
OM जाडन आश्रम पाली के बारे में सम्पूर्ण जानकारी
मेरी पुष्कर यात्रा – My Pushkar Trip experience
उत्तराखंड के बारे में 5 रोचक तथ्य

https://www.internetgyankosh.com
नमस्कार, मुझे इंटरनेट में 7 सालो का गहरा अनुभव है। इसी अनुभव के आधार पर मैने पाया की इंटरनेट पर जीवन की हर समस्या का समाधान उपलब्ध हैं। मेरी पूरी कोशिश रहेंगी, इंटरनेट- दुनिया की हर काम की जानकारी आपके हित में बेस्ट कंटेंट के साथ साझा करने की।