Sanskrit language kaise sikhe? संस्कृत भाषा सीखने के फायदे

Sanskrit language kaise sikhe?

संस्कृत एक वैदिक भाषा है। हर भारतीय को संस्कृत सीखते हुए या बोलते हुए गर्व होना चाहिए। हमारे देश के ऋषियों ने, महापुरुषों ने, देवता रूपी अवतारी पुरुषों ने, महान राजाओं ने, आचार्यो ने, विद्वानों और वैज्ञानिकों ने सब ने प्राचीन काल में अपना चिंतन, लेखन ‘sanskrit language’ में ही किया था। संस्कृत लेंग्वेज से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़े।

संस्कृत भाषा सीखने के 5 तरीके [Ways to Learn Fast Sanskrit in india Hindi Me]

अभी मैं आपको संस्कृत सीखने के ऐसे रियल लाइफ प्रेक्टिकल टिप्स बता रहा हूँ जिससे आप एक से पाँच महीने में फर्राटेदार धाराप्रवाह संस्कृत बोलना सीख जायेंगे।

1. गुरुकुल में प्रवेश लेकर –
ये सबसे अच्छा और बेस्ट तरीका है। आप भारत या अपने राज्य के किसी भी गुरुकुल में एक छात्र के रूप में, कर्मचारी के रूप में या किसी भी तरह से जुड़कर संस्कृत सीख सकते हैं। गुरुकुल में एक शानदार माहौल मिलता है। वहाँ पर सुबह से शाम तक की दिनचर्या में 70% बोलचाल में प्रयोग आने वाले शब्द संस्कृत ही है।

2. संस्कृत शिक्षक से दोस्ती बनाकर –
दूसरा तरीका है आप अपने गांव/शहर के किसी संस्कृत भाषा पढाने वाले टीचर से मुलाकात करे। उनसे दोस्ती बनाये। वे आपको संस्कृत सीखा देंगे। ये बिल्कुल आसान है। फ़िजिकली माहौल में सीखने का।

3. संस्कृत हिंदी शास्त्र पढ़कर –
आप बाजार से हिन्दू धर्म के कोई भी हिंदी भाषा के वेद, भगवदगीता या कोई भी ग्रन्थ खरीदेंगे तो उसमें पहले संस्कृत में लिखा होंगा उसके बाद हिंदी में अनुवाद किया हुआ होता है। ऐसे में आप इस Trick & Method से भी सीख सकते है।

4. सोशल मीडिया के जरिए –
आप फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर संस्कृत बोलने वाले लोगो से मित्रता करके भी सीख सकते है। आपको ऐसे लोगो को खुद से ढूढ़ना पड़ेंगा। आजकल तो इंटरनेट पर ऐसे Whatsapp Group भी मिल जायेंगे, जिसको जॉइन करके आप संस्कृत सीख सकते है।

5. इस पोस्ट को पूरा पढ़कर –
आप कहोंगे, यार ये क्या बात हुई। लेकिन सच्चाई यही है की लोग दो तीन उपबिन्दु पढ़कर भाग जाते है। मैं आपको ये विश्वास के साथ कह सकता हूँ की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद अगले 2 से 3 महीने में संस्कृत सीख जायेंगे। क्योकी आर्टिकल में कुछ सीक्रेट आईडिया भी शेयर किया है। जहाँ पर बिना मेहनत किये आप इस वैदिक भाषा को सीख जायेगे।

संस्कृत भाषा सीखने के बड़े फायदे [ Benefits of Learning sanskrit language ]

  1. आप भारत के सत्य सनातन (हिन्दू धर्म) के सारे वेद तथा ग्रंथो को बिना किसी परेशानी के पढ़ सकते है। क्योकी सभी ग्रंथ ‘संस्कृत भाषा’ में ही उपलब्ध होते है।
  2. बहुत सारी ऐसी ज्ञान की बातें है जो सिर्फ संस्कृत शास्त्रों या साहित्य में ही उपलब्ध है। ये बाते आपका जीवन बदल सकती है, हृदय परिवर्तन कर सकती है।
  3. अगर आप शरीर की किसी भी बीमारी से परेशान हैं  और खुद का डॉक्टर बनना चाहते हैं तो आपको  स्वस्थ्य रहने के ग्रंथ पढ़ने पड़ेंगे जैसे ;- चरक ऋषि की चरक संहिता  इत्यादी। इनको मूल रूप में पढ़ने के लिए आपको इस लेंग्वेज का ज्ञान होना जरूरी है।
  4. ये दुनिया की सबसे समृद्ध भाषा है। इसके अंदर हमारे भारत की तमिल भाषा के बाद सर्वाधिक शब्द है। जो अपने आप में एक बड़ी बात है।
  5. आप संस्कृत कौशल सीखकर ऑनलाइन ट्रांसलेशन जॉब करके भी पैसे कमा सकते हैं
  6. संस्कृत भाषा सीखकर आप किसी भी गुरुकुल में बच्चो को पढ़ा सकते है। जिससे आपको सबकुछ शुद्ध मिलेंगा। शुद्ध का मतलब (पानी, भोजन, कपड़े) वगैरह वगैरह।
  7. आप आधुनिक शिक्षक बनकर (school me sanskrit teacher bankar) भी एक अच्छा वेतन पा सकते हैं। अमूमन एक संस्कृत टीचर महीने का 20,000 रूपये से 45,000/- रूपये कमाता है।

संस्कृत भाषा का महत्व और विशेषता

भारत (Hindustan/ india) को अगर गहरे स्तर से समझना है, इसके इतिहास,  समृद्ध विरासत, योग, आयुर्वेद, स्वास्थ्य ज्ञान  को सही प्रामाणिक रूप में सीखने के लिए संस्कृत ही एकमात्र भाषा है। ये तो हो गई महत्व की बात।  अब बात करते हैं की इसकी विशेषता की, संस्कृत बोलने से हमें मानसिक शांति मिलती है हमारी  बुद्धि का विकास होता है। आपके अंदर एक दिव्य शक्ति का संचार होता है।

Sanskrit Language Facts in Hindi (संस्कृत के बारे मे अनुसने रौचक तथ्य)

#1. महान सुप्रसिद्ध कवि पंडित विष्णु शर्मा द्वारा लिखित संस्कृत  ‘पंचतंत्र की कहानियां’ पुस्तक विश्व में सबसे अधिक बिकने वाली किताब है।

YE KITAB MOOL ROOP SE SANSKRIT MEIN LIKHI GAI THEE.

#2. आधुनिक भारत में भी आपको ऐसे लोग मिल जायेंगे। जो सिर्फ संस्कृत में ही बात करना पसंद करते हैं। वे अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते है।

#3. संस्कृत भाषा के विलुप्त होने का कारण दुष्ट अंग्रेज थे। अंग्रेजों ने हमारे सारे वैदिक ग्रन्थो को जला दिया या उनसे छेड़छाड़ करके गलत संसोधन कर दिया। इसके अलावा गुरुकुल की शिक्षा व्यवस्था को भी खत्म कर दिया।

#4. प्राचीन काल में ही नहीं अपितु अंग्रेजों के शाषन से पहले भारत का हर विद्यार्थी (Students) संस्कृत बोलते थे। हर गांव में एक गुरुकुल हुआ करता था।

#5. संस्कृत भाषा तथा गुरुकुल को बर्बाद करने में अंग्रेजों ने कोई कसर नही छोड़ी। उनका मानना था किसी भी देश को अगर बर्बाद करना है तो उस देश की शिक्षा व्यवस्था व भाषा के अस्तित्व को नष्ट कर दो।    

 संस्कृत भाषा का इतिहास [History of sanskrit language in hindi]

प्राचीन काल में और आज भी सनातन (हिन्दू) धर्म में यज्ञ और पूजा संस्कृत भाषा में ही होती है। ये इसका प्रमाण है की इसका इतिहास कितना गौरवशाली रहा है। इसका उल्लेख ऋग्वेद में भी मिलता है। संस्कृत पढ़ने से यादशक्ति बढ़ती है इसके अलावा इसके संस्कृत के  विद्वान पंडित पाणिनी ऋषि को माना गया है। हिन्दू धर्म के लोग इसे देव भाषा (God Language) भी कहते हैं।

संस्कृत सीखने के लिए बेस्ट ऑनलाइन अनुवाद वेबसाइट तथा ऐप्प (Best Sanskrit Translation online in Hindi)


hindi to sanskrit translation, English to sanskrit translation online,
अभी मैं, आपको कुछ फ्री की ऑनलाइन वेबसाइट के बारे में बताऊंगा जिससे आप मुफ्त में संस्कृत घर बैठे सीख सकते है।

1. https://www.learnsanskrit.org
ये english to sanskrit translation के लिए इंटरनेट पर सबसे अच्छी और प्रामाणिक वेबसाइट है। आपको ध्यान इतना रखना है जब आप अंग्रेजी से संस्कृत में अनुवाद करे तब आपको सिर्फ एक शब्द उस टूल में डालना है, पूरा वाक्य नही। उदाहरण – मेरा नाम धोलेश है, की जगह यह चारो शब्द अलग अलग करके ट्रांसलेट करे। इस फ्री वेबसाइट की सबसे अच्छी बात यह लगी की, आप कोई एक कीवर्ड डालते हो और उससे संबंधित सारे  अन्य शब्दो का भी इंग्लिश से संस्कृत अनुवाद आ जाता है। इस तरह learnsanskrit.org नम्बर एक फ्री और उत्तम वेबसाइट है।

2.https://sanskritbhasi.blogspot.com
हिंदी में संस्कृत सीखने के लिए ये एक सर्वश्रेष्ठ ब्लॉग है। इस ब्लॉग के संस्थापक को संस्कृत भाषा में गहरी पकड़ और ज्ञान है। ये पिछले 8 सालो से अपने ब्लॉग पर संस्कृत सीखा रहे है। अबतक ‘संस्कृत से हिंदी अनुवाद’ पर सैकड़ो पोस्ट लिख चुके है। इनकी साइट से आप संस्कृत भाषा के पुराने ग्रन्थ व अन्य “Sanskrit Language Ki Free PDF Book Download” कर सकते है। Hindi to sanskrit translation के लिए ये एक फ्री वेबसाइट है।

Sanskrit Questions Answers in Hindi

प्रश्न) संस्कृत और संस्कृति में अंतर क्या है?
उत्तर- संस्कृत एक भाषा है और संस्कृति का मतलब होता है उस क्षेत्र में रहने वाले लोगो के रीति रिवाजों के क्रियाकलाप।

प्रश्न) संस्कृत बोलने वाले गाँव का नाम क्या है? [ Sanskrit Speaking Village ]
उत्तर- कर्नाटक का मतूर गांव और मध्यप्रदेश का महोद की 100% आबादी संस्कृत बोलती है।ब

प्रश्न) भारत में कितने लोग संस्कृत भाषा बोलते हैं?
उत्तर- पूरे देश में 1 करोड़ से अधिक लोग संस्कृत बोलते है

प्रश्न) संस्कृत कितनी पुरानी है?
उत्तर- जितना सत्य सनातन धर्म पुराना है उतनी ही संस्कृत पुरानी है। सनातन का आधुनिक नाम हिन्दू है।

प्रश्न) i love you in sanskrit संस्कृत में आई लव यू को क्या बोलते हैं?
उत्तर- अहं त्वयि स्निह्यामि

प्रश्न) संस्कृत दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 22 अगस्त श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।

प्रश्न) भारत में कितने संस्कृत विद्यालय और विश्वविद्यालय?
उत्तर- 1000 हजार से अधिक स्कूल व 18 बड़ी यूनिवर्सिटी है।

संस्कृत बोलने वाले सेलेब्रिटीज़ के नाम (sanskrit  speaking celebrities)
स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण जी

संस्कृत के जनक किस ऋषि को बोला जाता है?
पाणिनी ऋषि को।

panini rishi in hindi, sanskrit ke janak kise kaha jata hai,

संस्कृत पढ़ने, लिखने, बोलने का सबसे आसान व सरल तरीका 
इस जगह पर जाकर आप 20 दिन रूक सकते हैं। जहाँ पर आपको ‘Complete Sanskrit language course’ निशुल्क सीखाया जाएगा। गांव का माहौल पूरा वैदिक है। भोजन आपको वहाँ के स्थानीय लोगो के घरों पर बना हुआ खाना होंगा इसके अलावा आपको एक मेहमान के रूप में किसी भी गाँव वाले के घर पर ठहराया जायेगा। जो जिंदगी का सबसे बढ़िया अनुभव होता है। मैं, तो लाइफ में एक बार जरूर जाऊंगा। अगर आप जाने का प्लान बनाओ (2024 के बाद) तो मुझे भी बताना ईमेल करके या फिर नीचे कमेंट करके। मैं भी आपके साथ चल जाऊंगा। संस्कृत सीखने से बहुत सारा छिपा हुआ ज्ञान आप खोज सकते है।इस वीडियो को History 18 Yt channel पर देख सकते हैं। लिखे ‘संस्कृत बोलने वाला गांव’ इंडेक्सिंग समस्या के कारण मुझे ये वीडीयो हटाना पड़ा।

 

आज आपने भारत की वैदिक और सनातम धर्म की विश्व की सबसे पुरानी  भाषा, ‘संस्कृत’ के बारे में जानकारी प्राप्त की।  अपने विचार नीचे ब्लॉग कमेंट बॉक्स में लिखे तथा इस पोस्ट को हर भारतवासियों के साथ साझा करें।

 

इन्हें भी पढ़ें [ Related Articles ]

हिंदी भाषा सीखने के फायदे जानकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करें

 भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 5 भाषाओं के नाम

Hinglish kya hai? हिंग्लिश भाषा Hinglish language सीखना हर भारतीय के लिए जरूरी है

 इंग्लिश सीखना क्यों जरूरी है? English सीखने के 5 बड़े कारण जान लो

अंग्रेजी भाषा सीखकर करोड़पति बनने वाले लोगों के नाम 

Leave a Comment