जाडन आश्रम पाली | Om Ashram Jadan Pali Rajasthan in Hindi

Table of Contents

Om Ashram Jadan Pali in Hindi

ओम जाडन आश्रम राजस्थान के पाली जिले में  पाली शहर के हाइवे पर मौजूद छोटे से गांव जाडन में स्थित है। यह आश्रम पाली-जाडन फॉर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग 162 पर बना हुआ है। पाली शहर से कुल दूरी 23 किलोमीटर है। आप एक घण्टे में किसी भी वाहन से इस जगह आ सकते है। आपको जानकार अच्छा लगेगा ॐ आश्रम जाडन पूरे राजस्थान में सबसे बड़ा आश्रम है। यहाँ पर आपको एक आध्यात्मिक व प्राकृतिक वातावरण मिलेंगा। 21 जून, 2022, को मैं और मेरे दोस्त ने स्पेशल ओम मंदिर आश्रम जाडन की सफल यात्रा को अंजाम दिया। जिसका पूरा अनुभव और Complete information Guide इस पोस्ट में दी गई है। हमने पाँच घण्टे से भी अधिक समय आश्रम को देखने व सभी प्रकार की गतिविधियों में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।  आइये जानते है ‘om ashram jadan pali’ के बारे में पूरी जानकारी हिंदी भाषा में।

जाडन आश्रम किसने बनाया? Who is Founder of Om Jadan ashram pali?

best Ashram in Rajasthan, where can I learn spirituality in India,
स्वामी श्री महेश्वरानंद जी ने ओम आश्रम बनवाया।  इस आश्रम को बनाने के पीछे उनका एक ही उद्देश्य है की संसार के सभी लोग योग की ताकत व सनातन धर्म के दिव्य ज्ञान से अपने शारिरिक व मानसिक दुखों को दूर कर सके। इनकी जीवनी इसी पोस्ट के सबसे अंत में दी गई है। उसे भी जरूर पढ़ें।

Jadan Om Ashram Timings (जाडन आश्रम कितने बजे खुलता है?)

सुबह 3 बजे से शाम 11 बजे तक।
Timings om temple pali – Morning 3 Am to Night 11 PM.

जाडन गांव के हाइवे से ओम आश्रम कितना दूर है? ( Jadan to Om ashram Distance)

मैं और मित्र दोनो Jadan Village Highway पर बस से उतरे और एक सब्जी वाली लड़की से पता पूछा तो उस लड़की ने बताया यही पर है। जो महेश्वरानंद बस स्टैंड है वही पर एक बड़ी मिठाई की दुकान है उसी रास्ते पर लेफ्ट हैंड (बाया हाथ) पर विश्वगुरु महेश्वरानंदजी के ‘ओम आश्रम’का गेट बना हुआ है।

ओम आश्रम में जाने की फीस और प्रवेश प्रक्रिया (om temple ashram jadan Entry fee)


प्रवेश बिल्कुल निशुल्क है। कोई भी व्यक्ति पूरे परिवार, गांव, रिश्तेदारों के साथ या किसी भी उद्देश्य से घूमने आ सकते है। गेट पर एक चौकीदार खड़ा होंगा वो आपसे आपका नाम, आपका पता, आईडी कार्ड (कोई भी पहचान पत्र चलेगा) और मोबाइल नंबर मांगेगा। इसके बाद आप बिना किसी चिंता आराम से पूरे शानदार ‘ॐ आश्रम’ का भ्रमण कर सकते हैं।

ॐ श्री शक्तिपीठ योगेश वाटिका

om temple jadan, om temple pali wikipedia,
ये एक जगह का नाम है जो ॐ आश्रम के अंदर जहाँ से ओम टेम्पल का प्रवेश द्वार है उसके बाहर वाले गेट के दाए तरफ (लेफ्ट साइड) में स्थित है। अब जानिए योगेश शक्तिपीठ में क्या देखने लायक है:-


[१.]Dhuni ka anubhav 

rajasthan me ghumne ki jagah, famous spiritual places in india,
इस धूणी के अंदर जाकर आप कुछ समय रूक सकते हैं साथ ही फोटोशूट का आनंद ले सकते है। यहाँ पर मुझे लगता है गुरुदेव या फिर गुरुदेव के गुरुदेव तप करते थे

[२.] अन्य बहुत सारे मंदिर – फिलहाल इन पर सभी देवताओं की तस्वीरे लगी हुई है लेकिन इन पर मूर्तिया लगेगी। ये छोटे-छोटे मंदिर बहुत शानदार है।

om mandir pali kaise jaye, rajasthan me om temple dekhna hai, alakh puri ji maharaj, deveshwar dayala,

आश्रम कुटिया ( Ashram Cottage for Guest & Visitors)

Om temple jadan room booking, Jadan ashram me rukne ki vyavstha,Om temple contact number, om temple stay and accommodation,

कोई भी व्यक्ति चाहे वो भारत का हो या कोई विदेशी नागरिक जिसको भी कुछ दिन यहाँ पर रुकना है, योग सीखना है या फिर कोई भी आध्यात्मिक गतिविधियां करनी है तो वे इन कुटिया में रुक सकते हैं। आपको जानकरी के लिए बबता दूं, कुटिया एक कमरा (Room) है जहाँ पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। कुटिया के पीछे ही हर कॉटेज में शौचालय बना हुआ है। ताकी आपको कई दूर ना जाना पड़े। इन कुटिया का नाम सभी ऋषियों के नाम पर लिखा हुआ है।

 

भक्ति सागर ध्यान भवन (Bhakti sagar mediation hall)

om temple jadan, om temple pali wikipedia,
भक्ति सागर भवन ॐ मंदिर आश्रम जाडन का मुख्य जगह है यही पर बैठकर महेश्वरानंद जी आश्रम में पधारे हुए भक्तों (विजिटर) को व्याख्यान देते है। इसी भक्ति सागर भवन में शाम को भजन कार्यक्रम भी होता है। यदि आप शाम को कभी यहाँ से होकर निकले तो इस कक्ष में जरूर जाए इसके अलावा आश्रम का रात्रि दृश्य (Night Seen) भी देखने लायक है। इसके अतिरिक्त भक्ति सागर में आप गुरुजी महेश्वरानंद जी के सारे अवार्ड, अचीवमेंट और चित्रावली (Photo Gallery) को देख सकते है। ‘ओम मंदिर जाडन’ का पूरा स्वरूप एक प्रारूप (नक्शे) के रूप में देख सकते है। आप कुछ समय यहाँ पर ध्यान भी कर सकते हैं, इस भवन के अंदर पंखे, बिजली और कूलर सभी की उत्तम व्यवस्था है।

निशुल्क भोजन् (प्रसाद) की व्यवस्था भक्तजनों के लिए (Free Food in Om temple Pali Jadan Ashram)

Prasadam भक्तजन (devotee) जो विदेशी भक्त काम करते हैं उनके लिए अलग से बनता है और उनके आवासीय क्षेत्र में ही भोजन भेज दिया जाता है। लेकिन जो आम जनता होती है जिसे हम पर्यटक या श्रद्धालु भी बोल सकते हैं उनको भोजनशाला में ही बैठकर खाना पड़ता है। स्वागत कक्ष (रिसेप्शन रूम) के पास ही ये भोजनशाला बनी हुई है। दूसरा पता ‘भक्ति सागर’ भवन के सामने बनी हुई है।

Food (Prasadam) Timings – सुबह का भोजन दोपहर 1 बजे से दो बजे तक। और रात्रि का भोजन सूर्यास्त से एक घण्टे पहले शुरू हो जाता है।

Lunch time – 1 Pm to 2 Pm.

Dinner – One hour Before Sunset (6PM to 7PM)

साहित्य केंद्र (भोजन शाला के बाजू में)

साहित्य केंद्र पर आपको गुरुदेव महेश्वरानंद जी द्वारा लिखित पुस्तके (Books) मिलेगी। सारी किताबे अध्यात्म व भारतीय संस्कृति पर आधारित है।

स्वस्तिक भवन में शाही जीवन जीने का आनंद

स्वस्तिक भवन नाम की एक जगह है ओम आश्रम जाडन के अंदर जहाँ पर आप अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों और ग्रुप मेम्बर के साथ आराम से दो घण्टे से भी अधिक उच्च गुणवत्ता वाला समय (Quality time) बिता सकते हो। यहाँ पर आकर आप राजस्थान के राजपूत समाज के रावला राजघराने वाली फिलिंग ले सकते हो। फोटोग्राफी के लिए भी ये बहुत अच्छी जगह है। हमने भी इसका आनंद लिया। आपके मन में सवाल होंगा और क्या-क्या चीजे देखने लायक है इस स्वस्तिक भवन के अंदर?

  • गुरुकुल व बच्चो के लिए भोजन शाला बनी हुई है। हम जब गए थे तब बंद थी। क्योकी उस समय ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहे थे।
  • छायादार पेड़ और शानदार बैठने के लिए लकड़ी की कुर्सियां (Fancy Chair) जहाँ पर आपको एक कमाल की बहुत शाही फिलिंग आयेगी।
  • आपको ऐसा लगेगा जैसे कि आप राजा वाली जिंदगी जी रहे हैं।


स्वामी माधवानंद सरोवर (Swami Madhvanad Sarovar)om shaped temple in pali rajasthan, maheshwarananda jadan,om temple jadan, om temple pali wikipedia,
बड़ा तालाब बना हुआ है शानदार एकदम साफ पानी का जिसमें बत्तख और अन्य जलीय पक्षी मजे लेते हैं। इसके अंदर प्रवेश वर्जित है। पूरे तालाब के चारो तरफ तारबंदी लगाई हुई है। लेकिन आप आराम से बाहर खड़े-खड़े पूरे तालाब को निहार सकते हो। सच में ये अनुभव भी शानदार रहा।

भव्य ओम मंदिर कब बनेगा, कैसे बन रहा है, क्या होंगा? (Om Temple Jadan Latest News)

om shape temple in rajasthan, om shaped temple in pali rajasthan,

rajasthan ka sabse bada ashram, Pali me ghumne ki jagah,
जैसा आप Video/Article/Pamphlet और फोटोज में देखते हो उससे कई गुणा ज्यादा शानदार और भव्य मंदिर बन रहा है। वास्तुकला और अन्य सभी चीजों को जोड़कर बोलू तो इसका निर्माण पूरा हो जाने के बाद ये राजस्थान का नम्बर एक पर्यटक स्थल बन सकता है। यहाँ पर आने के बाद वापस आपको घर पर जाने का मन नही होंगा। यहाँ पर बनी इमारत में 106 कक्ष है। बहुत ज्यादा आध्यात्मिक व दिव्य माहौल है। आपके मन में सवाल होंगा की  जाडन का ओम मंदिर कब तक बन जायेगा?  वैसे तो काम रात दिन तेज गति से चल रहा है सारे मजदूर वही पर सोते हैं वही पर खाते हैं, बड़ी -बड़ी गगनचुंबी क्रेने खड़ी है फिर तीन साल का समय लगेगा निष्कर्ष के तौर पर 2025 साल के अंत तक
जाडन का ओम मंदिर आश्रम बनकर तैयार हो जायेगा।

Om temple jadan pali में देखने लायक जगहे


1. द्वादश ज्योतिर्लिंग – आश्रम के मध्य में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग का शिव मंदिर स्थापित है।
इस गर्भ गृह में कुल १००० हजार मूर्तिया स्थापित की गई है।

2. दिव्य समाधि – हिन्दू सम्राट ब्रह्मलीन स्वामी माधवानंदपूरी जी की मूर्ति स्थापित है। यहाँ आकर आपको सप्त ऋषियों की मूर्तिया व दिव्य शक्तियों का आश्रीवाद प्राप्त होगा।

3. सूर्य मंदिर – इसका निर्माण सनातन हिन्दू धर्म की परंपरा और आध्यात्मिक महत्व के कारण किया गया है। ये सूर्य मंदिर पानी की टंकी के ऊपर बनाया गया है। इसकी ऊंचाई 42 मीटर है।

4. दिव्य आकार – भव्य ॐ आकार का भवन, हस्तकला, वास्तुकला और शिल्प कला का बेजोड़ नमूना।

 

गुफा (Underground Caves in om temple)

OM Mandir के अंदर ही नीचे अंडरग्राउंड गुफाएं बनाई गई है जिसके अंदर भी आपको बहुत सारे प्रोजेक्ट देखने को मिलेंगे। हम जब गए थे तब पूरा अंधेरा था और बहुत काम पेंडिंग था। लेकिन इन गुफाओं में बहुत कुछ बदलाव आगामी दिनों में किए जायेगे।


Toilet की उत्तम व्यवस्था

ओम आश्रम के अंदर प्रवेश करते ही पुरषों और महिलाओ के लिए सुलभ शौचालय की व्यवस्था है। जो की सबसे ज्यादा जरूरी था। 6 किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैले आश्रम में आप पैदल घूमेंगे तो पेशाब लगना स्वाभाविक है।

 मेरा अनुभव ( Summarize my good experience)

मजा आ गया! अगर आपको घूमने का शौक है , यात्रा करने का शौक है और हर दिन कुछ नया देखना अच्छा लगता है तो आपका स्वागत है। मैं पहली बार गया, अबतक तो पूरा बना भी नही, इसके बावजूद इतना एन्जॉय किया सोचो पूरा बन जाने के बाद कितना आनंद आयेगा।

ॐ श्री देवेश्वर गौशाला ( Deveshvar Gaushala Jadan Rajasthan)

इस गौशाला में कुल 700 से अधिक नंदी (बैल) और भारतीय देशी गाय गौमाता है। सबसे अच्छी बात गुरुजी के पशु-प्रेम के कारण यहाँ पर बीमार, बेघर और बूढ़ी गायों की भी प्रेमपूर्वक देखभाल की जाती है। भारत सरकार के जीव जंतु विभाग द्वारा रजिस्टर्ड है ये देवेश्वर गौशाला। गोहत्या रोकने के ऊपर बहुत सारे सुविचार कोटेशन दीवार पर लगे हुए हैं। गौशाला एक महीने की कमाई सिर्फ गाय के दूध से 25 लाख रुपये है। महेश्वरानंद जी के निर्देशन में यहाँ किसी प्रकार की पशुओं पर अत्याचार नही होता। चिकित्सा, चारा-पानी व सभी प्रकार की उत्तम व्यवस्था है।

आश्रम के नियम ( Ashram Rules)

om ashram se kaise jude, how to join om jadan ashram,
जो लोग कुछ दिन रुकना चाहते हैं, योग सीखना चाहते हैं वे लोग 251 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क देना होंगा। हर रोज आने वाले साधको के लिए सभी सुविधाएं निशुल्क है। अन्य जानकारी उपरोक्त Image में दी गई है

 

 जाडन आश्रम के बारे में रौचक तथ्य (Facts About jadan om ashram )

रौचक तथ्य पढ़ने से पहले ये एनिमेटेड वीडियो देखें।

.

#1. विश्व का पहला ओम आकृति वाला विश्वविद्यालय (OM University) बनाई गई है।

#2. राजस्थान का पहला आश्रम है जहाँ पर दुनिया भर के देशों से विदेशी योग, साधना, ध्यान व आयुर्वेद को सीखने आते हैं।

#3. ओम आश्रम में अनेक शानदार प्रोजेक्ट पर कार्य पिछले 27 सालों से चल रहे है। जिनमें मंदिर, गौशाला, मेडिटेशन सेंटर, योग केंद्र जैसी बहुत सारी पर्यटकों को आकर्षित करने वाली परियोजनाए शामिल है।

#4.पूरे आश्रम का परिसर 200 एकड़ में बना है। लगभग हर पर्यटक दो से चार घण्टे यहाँ पर समय व्यतीत करके जाता है।

#5. यहाँ पर एक भव्य शिव मंदिर का निर्माण भी कई वर्षों से जारी है जो की आश्रम परिसर के बीचोबीच बनाया हुआ है।

#6. आश्रम चार खण्डो में विभाजित है जिनमे से एक खण्ड जमीन के अंदर बना हुआ है शेष तीन जमीन के ऊपर बने हुए है। भूगर्भ के चारो तरफ सप्तऋषियों की प्रतिमा बनी हुई है।

#7. 2022 से 2024 के साल के अंत तक पूरी तरह तैयार हो जायेगा। वैसे 95% कार्य पूरा हो चुका है।

#8. अगर आप भगवान शिव की 1008 एक हजार आठ अलग-अलग प्रतिमाएं एक ही जगह पर देखना चाहते है तो राजस्थान के ओम आश्रम में आ जाइये।

#9. मंदिर परिसर में 108 कमरे बने हुए है। मंदिर का  शिखर 135 फिट ऊँचा है।  धोलपुर के बंशी पहाड़ के पत्थरों से इस भव्य आश्रम का निर्माण किया जा रहा है।

#10. ॐ आकृति के इस मंदिर को बनाने में  चार सौ लोग रात – दिन निर्माण कार्य मे जुटे हुए हैं।

ओम आश्रम के बारे में संक्षिप्त परिचय

best ashram in india for meditation, best ashram for yoga in india,
इस संसार के रचयिता त्रिदेव भगवान विष्णु, महेश, व ब्रह्मा है और इन तीनो को ॐ का प्रतीक माना जाता है। इसका शिलान्यास 1955 में किया गया था। मन्दिर की दूसरी मंजिल पर स्फटिक का शिवलिंग स्थापित किया जायेगा।  यहाँ पर लगे हुए शिवलिंग उड़ीसा राज्य से मंगवाये गये है। आश्रम की कुल लम्बाई और चौड़ाई (Length and width) 1200 बीघा जमीन, 350 मीटर लंबा तथा 250 मीटर चौड़ा है।  इस पूरे प्रोजेक्ट के पीछे एक ही उद्देश्य है की भारतीय योग विज्ञान और वैदिक संस्कृति को आने वाली पीढ़ी के मध्य जीवित रखना। इसके अंदर एक एजुकेशन व रीसर्च सेंटर भी बना हुआ है।  यहाँ पर व्हाइट हाउस भी बनाया जा रहा है जिसमें सिर्फ महिला कर्मयोगी (Female Karma Yogis) रहकर अपने आध्यात्मिक जीवन में उन्नति कर सकती है। देशी व विदेशी पर्यटकों के लिए रूकने की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा स्वस्तिक (Swastika) चिन्ह भी मंदिर परिसर के बाहरी हिस्से में बनाया गया है ताकि ऊर्जा का प्रवाह आश्रम के अंदर बना रहा है। भक्ति सागर नाम के हॉल में प्रार्थना व ध्यान किया जायेगा। इसके अलावा जाडन आश्रम में ही ऑर्गेनिक गार्डन भी तैयार किया जा रहा है।

 How to reach Jadan Ashram? जाडन आश्रम कैसे पहुँचे?

om ashram jadan address, om ashram jadan pali rajasthan location,

Location / Full Address -
Village - Jadan (जाडन)
Tehsil - मारवाड़ जंक्शन Marwar Junction
District - Pali
State - Rajasthan ( 306401)
On National Highway 162
Jadan Village To Om Ashram Distance
15 Km. पंद्रह किलोमीटर।
Nearest City - Pali, Jodhpur.

By Train – रेल के द्वारा ओम आश्रम आने के लिए नजदीकी तीन बड़े रेलवे स्टेशन बने हुए है। जिनका नाम क्रमशः है।
१. मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन
२. जोधपुर रेलवे स्टेशन
३. पाली रेलवे स्टेशन
यहाँ पर आकर आपको बाइक, कार या बस के द्वारा ‘ॐ आश्रम आना पड़ेंगा’।

By Flight – नजदीकी हवाई अड्डा जोधपुर एयरपोर्ट है। जो की जाडन गांव से 71 किलोमीटर दूर है। जोधपुर से जाडन के लिए आपको Cab Service मिल जायेगी। या फिर बस के द्वारा भी आ सकते है।

By Road – आपके पास कार या मोटरसाइकिल है तो भारत के किसी भी कोने से ‘जाडन आश्रम’ पहुँच सकते है।

जाडन आश्रम ईमेल, मोबाईल, फोन Jadan Ashram Contact Number

Contact Detaills -
02935 274 035,
Telephone: +91-2935-274-035, +91-2935-274-071
Mobile: +91 900 1295 131
Fax: +91-2935-274-008
Email: [email protected]

Jadan Ashram School (जाडन आश्रम स्कूल के बारे में जानकारी)

jadan gurukul, jadan school,

जाडन स्कूल का पूरा नाम श्री विश्वदीप गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी विद्यालय है। यहाँ पर एक प्राथमिक विद्यालय भी बना हुआ है। इस स्कूल में ठीक उसी तरह अध्ययन (पढ़ाई) करवाई जाती है जिस तरह पुराने भारत में ऋषि-मुनि  गुरुकुल में बच्चो को पढ़ाया करते थे। अगर आप बच्चो को रोजगारोन्मुखी, महापुरुष बनाना चाहते है तो इस जाडन गुरुकुल में प्रवेश जरूर करवाये।  अभी एक और नई स्कूल बिल्डिंग बन रही है। लड़कियों की शिक्षा पर विशेषकर ध्यान दिया जाता है।

Jadan Ashram School Features in Hindi

  • हिंदी मीडियम स्कूल है साथ ही वैदीक शिक्षा भी दी जाती है।
  • आर्ट्स, साइंस व कॉर्मस की Faculties उपलब्ध है।
  • स्कूल में विभिन्न प्रकार के भारतीय खेलो के टूर्नामेंट आयोजित किया जाता है।
  • इस विद्यालय के अंदर पढ़ने वाले बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतते हैं। कई प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन National & international leval पर किया जाता है।

Jadan School Location
Om Vishwa Deep Gurukul Ashram Shree Vishwa Deep Gurukul Maheshwaranand Ashram
village Jadan, district Pali, Rajasthan 306401

Jadan school Contact number – +91 9001 295040,  +91 2935 274035

श्री माधवानन्द योग विश्वविद्यालय (Jadan University/Collage)

यह यूनिवर्सिटी भी ॐ आश्रम में ही बनाई गई है इसका संचालन विश्वदीप गुरुकुल ट्रस्ट करवा रहा है।  यहाँ पर कॉलेज के स्टूडेंट्स B.A & BSc डिग्री कोर्स कर सकते है।  विश्वगुरु महामंडलेश्वर श्री महेश्वरानंद जी महाराज के आशीर्वाद व मार्गदर्शन में गुरुकुल परम्परा के आधार पर ‘ॐ श्री विश्वदीप गुरुकुल उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर से छात्रावास प्रारंभ किया गया है जिसमें आप अपने होनहार बच्चो को प्रवेश देकर संस्कार संस्कृति की नींव को मजबूत करें।

【प्रवेश प्रारम्भ】- केजी से बाहरवी तक (कला, वाणिज्य और विज्ञान)

In English: Admission open for K.G to 12th Arts, Commerce & Science Faculty Students

  1. नियमित योग शिक्षा प्रशिक्षण
  2. मंत्रोच्चार, संस्कृति एंव संस्कार की शिक्षा
  3. साल में एक बार किसी पर्यटक स्थल पर यात्रा करने लेकर जायेगे जिसे आप1 पिकनिक या शेक्षणिक भ्रमण बोल सकते हैं।
  4. स्मार्ट बोर्ड द्वारा अध्यापन् और वातानुकूलित आवासीय परिसर।
  5. सप्ताह में एकबार घुड़सवारी का प्रशिक्षण।
  6. स्वच्छ, शांत व प्रदूषण मुक्त वातावरण।
  7. अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब व खेल मैदान में विभिन्न खेलो का आयोजन।
  8. संगीत एंव कला शिक्षा की उत्तम व्यवस्था।

 

जाडन गांव के बारे में जानकारी [History of jadan village pali Rajasthan in Hindi]

jadan gaav ka etihas, jadan village history,

Pincode306401
BankState Bank of India JADAN, Rajasthan Marudhara Gramin Bank
population5,000 ( Male & Female)
ATMAvailable
Petrol PumpAvailable
car/auto/taxi/cab service24*7 Available
Hotel /accommodation/ food hotelयहां उपलब्ध है

जाडन को आप गाँव भी बोल सकते है और शहर भी। लोग जाडन सिटी इसलिए बोलते हैं क्योकी यह Highway से जुड़ा हुआ है। गांव का 99% व्यापार हाइवे पर ही चलता है। हाइवे को देखकर आप भी कहेंगे यार ये तो एक शहर है। ‘JADAN VILLAGE’ राजस्थान राज्य के पाली जिले में नेशनल हाईवे 162 पर बाएं तरफ बसा हुआ एक छोटा सा गांव है। मैं यह सारी बातें अपने अनुभव से लिख रहा हूँ। बात है 22 अप्रेल 2022 की जब मैं अपने रिश्तेदार की शादी में जाडन बारात में आया था। उस समय शाम व सुबह दोनो समय, मैं और मेरी बुआ के लड़के ने पूरे गांव का भ्रमण किया। इस बीच हमने गांव के कुछ युवाओं को पूछा की यहाँ पर घूमने की जगह है क्या? तो उन्होंने सबसे पहले ओम आश्रम का ही नाम लिया। उसके बाद वे बोले की यहाँ पर एक नदी के आगे एक बगीची है जिसमें आप कुछ समय व्यतीत कर सकते है। लेकिन हम दोनों भाई उस समय बहुत थके हुए थे, इसलिए वहां जाने की योजना निरस्त कर दी। अब बात करे Night seen of Jadan Village की तो यह एक गजब ही अनुभव होता है। आप शाम को 10 बजे या सुबह 4 बजे उठकर जाडन के किसी भी घर से हाईवे की तरफ देखना। आपको जबरदस्त चकाचौंध वाली फिलिंग आयेगी।


Temples in Jadan Village – जाडन में दो जैन मंदिर है इसके अलावा चारभुजा व स्वामी नारायण हिन्दू मंदिर भी प्रमुख है।

Jadan Market, Food, Shopping – 
जाडन गांव से बाहर ही हाइवे पर आपको वो सबकुछ मिल जायेगा। जो आप चाहते है। भोजन के लिए बहुत सारी छोटी-छोटी होटल व मिठाई की दुकानें बनी हुई है। सार्वजनिक शौचालय के लिए पेट्रोल पंप के टॉयलेट का उपयोग करे। इसके अलावा आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय पैदल भी घूम सकते है।

Swami Maheshwarananda ji maharaj biography in hindi ( परमहंस स्वामी महेश्वरानंद जी का जीवन परिचय )

जिस व्यक्ति ने इतना दिव्य और भव्य आश्रम बनाया उसके बारे में सबकुछ जानना जरूरी है।

नाम (Full name)स्वामी महेश्वरानंद जी
Childhood Nameमांगीलाल
Date of birth (birthday) -15 अगस्त, 1945.
जन्म स्थान (Birth Place)- रूपावास
उम्र ( Age) -77 Years old
पिता का नाम ( Father)पंडित कृष्णाराम गर्ग
माता का नाम (Mother)माता फूलदेवी गर्ग
शिक्षा (education qualification)N/A
धर्म (Religion)हिन्दू (Hinduism)
Honors (सम्मान)विश्व गुरु, परमहंस, योग गुरु, सनातन धर्म के रक्षक, महामंडलेश्वर, धर्म चक्रवर्ती।
नागरिकता - भारतीय (Indian)
देश (Country)भारत (india)
लम्बाई (Height)5"9" feet
वजन (Weight)65 Kg
पेशा (Occupation)Spiritual Guru, Social Activist.
पत्नी का नाम (wife)अविवाहित ( Unmarried)
भाषा का ज्ञान (Language)संस्कृत, हिंदी, राजस्थानी, अंग्रेजी ( Sanskrit, English, Hindi & Rajasthani)
philosophyवेदांत, सनातन धर्म
Income SourceDonation
Networth80 Carore Rupees.
Networth in Dollar$10 Million

Swami Maheshwarananda kon hai,  Maheshwarananda biography,

जीवनी Life Story – स्वामी
महेश्वरानंद जी का जन्म राजस्थान के पाली जिले के रूपावास गाँव में हुआ था।  वे स्वामी माधवानन्द जी के शिष्य व पीठासीन उत्तराधिकारी है। उन्होंने शुरुआत में ऑस्टिया जेसे देश में रहकर ‘माधवानन्द आश्रम’  व ‘दैनिक जीवन में योग’ (yoga in daily life) नाम के संगठन बनाये।  महेश्वरानंद जी को पूरी तरह आध्यात्मिक जीवन जीने की प्रेरणा भगवान श्री दीपनारायणमहाप्रभु जी से प्राप्त हुई। उसके बाद कभी इन्होंने पीछे मुड़कर नही देखा। आज परमहंस महाराज जी की गिनती दुनिया के महानतम आध्यात्मिक गुरुओ में होती है। बचपन से ही वे अपने खाली समय को ध्यान व पूजा में लगाया करते थे। किशोरावस्था में ही स्वामी जी उनके गुरु माधवानन्द के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठान व आध्यात्मिक अभ्यास नियम से करते है। पिछले पचास वर्षों में महाराज जी पूरी दुनिया घूम चुके है।

Swami Maheshwarananda ji Achievements & Awards (महान योगी महेश्वरानंद जी की उपलब्धियां)

    • भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से मुलाकात कर चुके है। व उनको अपनी पुस्तक भी भेंट की।
    • बौद्ध धर्म के गुरु दलाई लामा से व्यक्तिगत मिल चुके है।
    • The city of Verma के द्वारा उन्हें मेडल से सम्मानित भी किया गया है।
    • उनके महान कार्य के कारण उन्हें विश्वगुरु की उपाधि प्राप्त है।
    • भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित।
    • सन् 2009 में अपनी यूक्रेन यात्रा में  600 लोगो के सामने शरीर के चक्रों के ऊपर भाषण दिया।
    • राजस्थान की भूतपूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया खुद महाराज जी का आश्रम देखने पाली जाडन आयी थी।
    • महाराज जी के नेतृत्व में आज विश्व के लाखों लोग योग-साधना सीखते है। जिनके सेंटर अमेरिका, कनाडा, भारत, न्यूजीलैंड तथा ऑस्ट्रेलिया में बने हुए है।

  • विश्व धर्म संसद ने 10 अप्रेल 1998 को ‘ सार्वभौम सनातम धर्म जगद्गुरु’ की उपाधि से सम्मानित किया।
  • हरिद्वार में आयोजित महाकुम्भ में उन्हें महा निर्वाणी अखाड़े का ‘महामंडलेश्वर’ बनाया गया।
  • चेक गणराज्य देश, कोरेशिया, हंगरी जेसे बहुत सारे देशो की सेवा करने के लिए उस देश का सबसे बड़ा अवार्ड दिया गया।

 

महेश्वरानंद जी की प्रमुख योजनाएं (Maheshwarananda Projects, Schemes, Vision & Mission)

1. दैनिक जीवन में योग एक प्रणाली – योग के माध्यम से शरीर को कैसे स्वस्थ रखे। उसके बारे में A to Z जानकारी दी गई है।

2.  स्वामी जी टीवी    – यहाँ पर अबतक दिए गए महेश्वरानंद जी के व्याख्यानो को देख सकते है।

3. चक्र नेट https://www.chakras.net  – इसके अंतर्गत मनुष्य के अंदर छुपी हुई शक्तियों को चक्र को जागृत करके खोला जाता है।

4. लीला अमृत – इसके अंतर्गत आप  स्वामी जी के सभी गुरुओं के बारे में विस्तार से जान सकते है।

5.  OM ASHRAM – इसके बारे में पूरी जानकारी ऊपर इस पोस्ट में दे दी गई है।

6. वर्षा जल संरक्षण – राजस्थान में जलसंकट की कमी दूर करने के लिए की गई एक पहल।

7.  ज्ञान पुत्र – निर्धन व अनाथ बच्चो के लिए स्कूल, पोशाक, भोजन आदि की व्यवस्था करना।

8.  श्री स्वामी माध्वानन्द ऑस्टिया (Austiya) अस्पताल – आपको बता दें ऑस्टिया एक छोटा सा देश है।  वहाँ पर स्वामी जी ने आयुर्वेदिक अस्पताल बनाया है।  इसके अलावा जाडन गांव मे भी आयुर्वेदिक अस्पताल बना हुआ है।

9. ॐ श्री देवेश्वर महादेव गौशाला – परम् पूज्य आबूनाथस्वामी परमहंस विश्वगुरु श्री महेश्वरानंद जी ने जाडन गांव में गोमाता की सेवा के लिए इस गोशाला की  स्थापना की थी।

10. वन संरक्षण योजना – अबतक 2,00000 लाख से अधिक पेड़ लगाये जा चुके है।

11.  All Ashrams – पाली के अलावा देश के अलग-अलग जगहों पर भी बहुत सारे विश्वगुरु
महेश्वरानंद जी के आश्रम बने हुए हैं। जिनके नाम क्रमशः है।
१. श्री देवपुरी कैलाश आश्रम ( सीकर)
२. बड़ी खाटू आश्रम एंव खाटू धुना ( नागौर )
३.  ॐ गुरु विश्वदीप जयपुर आश्रम
४. नीपल आश्रम पाली राजस्थान
५. दिल्ली व गाँव बोलागुड़ा पाली

स्वामी महेश्वरानंद जी के बारे में कुछ और काम की बाते  (family, Childhood, Facts)

  1. उनके पिता एक ज्योतिष थे। वे अपने माता पिता से प्रेरित होकर तीन साल की उम्र में ही ध्यान सीखना शुरू कर दिया था।
  2. स्वामी महेश्वरानंद जी के परिवार में दो भाई व तीन बहने है।
  3. जब स्वामी जी बारह वर्ष के थे तब उनके पिता का स्वर्गवास हो गया था।
  4. इनके पिता स्वामी जी को सन्यासी बनाना चाहते थे।

Om Ashram & Swami Maheshwarananda Important Websites Links 

swami maheshwarananda https://www.swami-maheshwarananda.in/
official website https://www.omashram.com
jadan school websitehttps://www.jadanschool.org
Shree Vishwa Deep Gurukul Senior Secondary Schoolhttps://jadanschool.blogspot.com
yoga in daily lifehttps://www.yogaindailylife.org
Vishwa Guruji https://www.vishwaguruji.in
Facebook https://www.facebook.com/omashramjadan
Wikipediahttps://en.wikipedia.org/wiki/Swami_Maheshwarananda

 Om Ashram All Branches / Shakha Address/Location/Contact Details

Om Vishwa Deep Gurukul Swami Maheshwarananda Ashram Education & Research Centre Address: 306 401 Jadan, Distr. Pali, Rajasthan
Telephone: +91-2935-274-035, +91-2935-274-071
Mobile: +91 900 1295 131
Sri Devpuriji Ashram TrustRidge Castle, 5th floor, Sri Devpuriji Ashram Road, Mehrauli New Delhi - 110030
Telephone: +91-11-2664 1770
Fax: +91-11-2664 5306
Email: [email protected]
International Sri Deep Madhavananda Ashram FellowshipYoga in Daily Life® - International
Schikanedergasse 12/13
A-1040 Vienna, Austria, Europe
Email: [email protected]
We will be glad to receive your feedback, questions and suggestions[email protected]
International Sri Deep Madhavananda Ashram Fellowship
Yoga in Daily Life® - International
Schikanedergasse 12/13
A-1040 Vienna, Austria, Europe
E-Mail: [email protected]
Om Vishwa Guru Deep AshramMadhavananda Marg, Kirti Nagar, Shyam Nagar,
Jaipur 302019, Rajasthan, India
Phone: +91 (0) 141 2293856
Email: [email protected]
Enrollment information
For enrollment information in the school, college, hostel or yoga courses kindly contact:
Swami Jasraj Puri
[email protected]
ph. +91 9001295040
+91 2935 274035

Swami Maheshwarananda Speech in Hindi Language

His Holiness Paramhans Swami Maheshwarananda Speech in English

 

आज अपने जाडन गाँव और ओम आश्रम जाडन पाली के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की। अपने सवाल/सुझाव/विचार नीचे ब्लॉग कॉमेंट सेक्शन में लिखे। इस पोस्ट को कम से कम पाली के लोगो को जरूर शेयर करे। 60% पाली की जनता को इस गुमशुदा, छुपे हुए पर्यटक स्थल के बारे में नही मालूम है।

 

इन्हें भी पढ़े

पाली में घूमने की 20 जगह – Pali City Tourist Places

 

Leave a Comment