भारत का भविष्य कैसा होगा? India Ka Future in Hindi
ये पोस्ट भारत देश से प्यार करने वाले सभी लोगो के लिए अतिमहत्वपूर्ण है। आपके मन में यह सवाल होंगा की
2025 में भारत का भविष्य कैसा होगा?
2030 में भारत का भविष्य कैसा होगा?
2050 में भारत का भविष्य कैसा होगा?
आज इन सारे सवालों के जवाब मिलेंगे। मेरा वादा है आपसे! अगर आप इस पोस्ट को पूरे अंत तक पढ़ते हैं तो ‘Future india’ के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। बहुत सारी जानकारी तो ऐसी है जो मैं अपने खुद के अनुभव से लिख रहा हूँ।
भारत की बेरोजगारी की समस्या खत्म होंगी [India’sunemployment problem will end]
आपने बिल्कुल सही पढ़ा। आज का जमाना भी इंटरनेट का है और भारत का पूरा भविष्य भी सोशल मीडिया, डिजिटल मार्केटिंग व इंटरनेट पर टिका हुआ है। आज इंटरनेट पर पैसे कमाने के 1000 से भी ज्यादा तरीके है। जिससे अब युवा कागज की डिग्रीयो को छोड़कर अपना कौशल विकसित करने में लगे है। अगर वर्तमान का ताजा उदाहरण दूँ। तो सिर्फ 2022 में यूटूब की वजह से 50 लाख लोगों को रोजगार मिला। जो अपने आप में बड़ी बात है। इसके अलावा कमाई की बात करे तो ऑनलाइन कमाई करने वाले की जिंदगी तनाव मुक्त होती है। अगर आप भी किसी ऑनलाइन स्किल को डवलप करके घर बैठे पैसा कमाना चाहते हैं तो नीचे दी गई पोस्ट में जानकारी दी गई है। आप इस पेज को (New Window) में खोल दे। बाद में पढ़ लेना।
यह भी पढ़े – ऑनलाइन कमाई करने के लिए 25 महत्वपूर्ण कौशल | Top Skills for Earn money online
ज्यादातर काम कृत्रिम बुद्धि और रोबोट से किया जायेगा (Mostly work will be done with artificial intelligence and robots)
कृत्रिम बुद्धि का अर्थ होता है आर्टिफिशियल इंटिलिजेन्स। जिसके द्वारा किसी भी कार्य को बिना मानव के पूर्ण किया जाता है। चलिए कुछ उदाहरण से समझते हैं
● हाल ही में दुबई ने ‘कृत्रिम बुद्धि’ का उपयोग करके एक ऐसा शहर बनाया है जो पूरी तरह वातानुकूलित (AC) है।
● आपने कभी फेसबुक मैसेंजर पर किसी दोस्त को मैसेज किया होंगा तो कभी-कभी ऑटो-रिप्लाई आ जाता है जबकी आपके दोस्त ने मैसेज नही भेजा। ये काम किसने किया? उसका नाम है –
आर्टिफिशियल इंटिलिजेन्स!
रोबोट क्या होता है और कैसे काम करता है?
अब करे रोबोट की बात इसका कॉन्सेप्ट भी Ai से मिलता-झूलता ही है इसे आप शारिरिक रूप से छू सकते है। रोबोट के अंदर सबकुछ फिट कर दिया जाता है एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के द्वारा, फिर उसी प्रकार काम करता है।
- आजकल रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई करने वाली मशीन आ गई है उसको भी रोबोट ही कहते है।
- आजकल वेटर की जगह रोबोट खाना परोसते है।
【निष्कर्ष 】- हर चीज के फायदे व नुकसान दोनो होते है चाहे वो कितनी भी लाभदायक क्यों ना हो।
भारत में बन रहे मेगा प्रोजेक्ट जो आपको पता भी नहीं है। ( Mega projects being built in India that you do not even know)
क्या आपको पता है अभी चारधाम यात्रा पैदल करने की जरूरत नही, अब आप रेल, हाइवे से ही चारधाम यात्रा कर सकते है। भारत के सभी 4-लेन हाइवे अब 6-लेन व 8-लेन में तब्दील हो रहे है। भारत में दुनिया के सबसे बड़े पांच मंदिर बन रहे है। दुनिया का सबसे बड़ा पार्क दिल्ली में बन रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी शिवजी भगवान की मूर्ति (स्टेच्यू) राजस्थान में बन रहा है। इन सबके बारे में विस्तार से जानने के लिए इस विषय पर आपके लिए डेडिकेटेड पोस्ट लिखी है।
यह भी पढ़े – भारत में बन रहे मेगा प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी | Top 10 Mega Projects
भारतीय रेलवे बनायेगा भारत को फिर से सुपरपॉवर (Indian Railways will make India a superpower again in Hindi)
किसी भी देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए उसका परिवहन तंत्र अच्छा होना जरूरी है। भारतीय रेलवे की योजना है की 2030 तक उन सभी जगहों पर रेलमार्ग बनाया जाए जो की पर्यटन क्षेत्र, सांस्कृतिक महत्व के स्थान, व्यापार की दृष्टि से महत्वपूर्ण गांव-शहर है। इन सभी जगहों को रेलमार्ग से जोड़ा जाएगा। और ये सिर्फ में हवा-हवाई बात नही कर रहा हूँ। आप खुद इंटरनेट पर वर्तमान में भारत के नवनिर्मित तथा निर्माणधीन रेलवे परियोजना को देख सकते है। जिसमें बुलेट ट्रेन, अलवर राजस्थान से दिल्ली तक High Speed रेल कुछ चंद उदाहरण है।
पर्यटन उद्योग से भारत बनेगा फिर से सोने की चिड़िया (India will become a Sone Ki Chidhiya again through tourism industry)
वैसे तो हमारे देश में एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल (Tourist Attractions & Destination) पहले से सैकड़ों की संख्या में मौजूद हैं। लेकिन क्या आपको पता है 2030 तक भारत पर्यटन उद्योग सभी विकसित देशों को पीछे कर देगा।
यह भी पढ़े – पर्यटन क्या होता है? और इसके अंदर क्या-क्या चीजें आती हैं?
India Future Questions Answers in Hindi
प्रश्न) स्वामी विवेकानंद जी के अनुसार भारत का भविष्य
उत्तर – विवेकानंद जी कहते हैं की भारत की तस्वीर देश की युवापीढ़ी ही बदल सकती है। उनका एक मन को झकझोर देने वाला सुविचार मुझे याद गया।
” क्या यौवन का यह जोश बुढ़ापे में रहेंगा? “
प्रश्न) भारत के भविष्य के बारे में ओशो (Osho) क्या कहते है?
उत्तर – आपको बता दें, रजनीश ओशो एक आध्यात्मिक संत है। इनके मार्गदर्शन में करोड़ों देश-विदेश के लोगो ने अपना मानसिक स्वास्थ्य ठीक किया है। इनके अनुसार ध्यान और सही ज्ञान की प्राप्ति हर भारतीय को हो जाये तो भारत का भविष्य उज्ज्वल होंगा।
प्रश्न) क्या यूटूब पर बताई गई भारत की भविष्यवाणी सही है?
उत्तर – मैं सनातन धर्म (हिन्दू) का सम्मान करता हूँ। ज्योतिष को भी मानता हूं। लेकिन जिस तरह पैसा कमाने के लिए लोग YouTube पर झूठी भविष्यवाणी करते है। मैं उस विचारधारा के खिलाफ हूँ। वेसे मैं खुद सनातनी हूँ। मुझे अपने हिन्दू धर्म पर गर्व है।
india population 2025 in crores?
सन् 2025 तक भारत की जनसंख्या 145 करोड़ तक जाने की उम्मीद है। क्योकी भारत में युवा आबादी ज्यादा है। इसी साल भी भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य उत्तरप्रदेश ही रहेगा जिसकी जनसंख्या 20 से 23 करोड़ होने की संभावना है।
future career opportunities in india
देश की बढ़ती जनसंख्या के अनुसार भविष्य में बहुत सारे रोजगार के अवसर खुलने वाले हैं। हजारो स्टार्टअप लॉन्च होंगे। बहुत सारे नए-नए उद्योग खुलेंगे। भविष्य में लोग गांवो में भी फैक्टरियां लगाएंगे जिससे पलायन रूकेगा।
india future quotes in Hindi
भारत ऋषि मुनियों का देश है इसलिए इसको कोई भी नही झुका सकता।
पहले मुगलो बर्बाद किया, फिर अंग्रेजों ने लूटा और अब काले अंग्रेज लूट रहे हैं लेकिन फिर भी इस देश को कोई फर्क नही पड़ता क्योकी भारत माता की रक्षा करने वाले लोगो की भी इस देश में कोई कमी नही है।
राजनीति का भविष्य क्या होंगा?
मैं किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करता। जो राजनीति दल देश का भला सोचता है उसको Support करता हूँ और जो देश का नुकसान करती है उसका विरोध करता हूँ।
आज आपने भारत का भविष्य 2022 से लेकर 2050 तक कैसा होगा, उसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। अपने सवाल/सुझाव/विचार नीचे ब्लॉग कॉमेंट सेक्शन में लिखे। इस पोस्ट को हर देशभक्त तक पहुँचाने में मदद करे।
इन्हें भी पढ़े [ Related Articles ]
देशभक्ति कैसे करें? Desh Bhakt बनने के 10 तरीके
भारत के बारे में 150 रोचक तथ्य
भारत के 5 सबसे बड़े राष्ट्रीय राजमार्ग
भारत के 5 शहरों की मेट्रो रेल की सवारी (सफर) जरूर करें
राजस्थान के बारे में 5 रोचक तथ्य
उत्तराखंड के बारे में 5 रोचक तथ्य
भारत में चल रहे सभी साज़िश व षड्यंत्रों का खुलासा

https://www.internetgyankosh.com
Entrepreneur | Content Creator | Traveller | Blogger | Digital Marketer | Social Activist.