Subconscious Mind in Hindi – अवचेतन मन की शक्तियों का रहस्य जिससे इंसान को दूर रखा गया।

Table of Contents

The Power of Subconscious mind in Hindi full Textbook

मानव शरीर (स्त्री, पुरुष, बच्चो) में दो प्रकार के दिमाग होते है। पहला चेतन मन जिसे ‘Conscious Mind’ भी बोलते हैं। और दूसरे दिमाग को अवचेतन मन जिसे subconscious Mind (सबकॉन्शियस माइंड) भी बोला जाता है। इन दोनों में से हम आज ‘सबकॉन्शियस मस्तिष्क’ के बारे में बात करेंगे। जब हम स्कूल में होते है, तो हमें सिर्फ यही पता होता है की हमारे पास तो सिर्फ एक ही ब्रेन है लेकिन जैसे ही हम अंग्रेजों की बनाई घटिया शिक्षा व्यवस्था को छोड़कर जीवन जीने का ज्ञान सीखने की कोशिश करते हैं तो हमें अपनी शक्तियों का अहसास होता है। यह ठीक उसी प्रकार का कॉन्सेप्ट है जिस तरह हनुमानजी के पास असीम शक्ति थी परंतु एक ऋषि के श्राप के कारण वे भूल गए थे। ठीक इसी प्रकार मनुष्य के पास भी अवचेतन मन है जिससे वो सबकुछ कर सकता है जो वो करना चाहता है। पोस्ट को शुरुआत से अंत तक पढ़े क्योंकी बहुत से पैराग्राफ में मैंने अपना व्यक्तिगत अनुभव भी डाला है।

अवचेतन मन क्या है? [What is subconscious mind in Hindi]

एक ऐसी मशीन जो निरंतर चौबीस घंटे बिना रुके आपके शरीर में चल रही है उसे अवचेतन मन कहते हैं। आप वही है, जैसा आप दिनभर सोचते रहते हैं। अच्छा सोचेगें, तो आपके साथ भी अच्छा ही होंगा। इसके अलावा आपका सबकॉन्शियस माइंड आपके साथ विवाद या झगड़ा नही करता। यह तो जो कुछ भी आपका चेतन मन (कॉन्शियस दिमाग) निर्णय लेता है, उसे स्वीकार करता है।

अवचेतन मन का रहस्य

अपने मन को समरस, स्वस्थ, शांत और शुभचिंतक की तरह व्यस्त रखे, तब आपके जीवन में चमत्कार होने लगेंगे। Universe के सेकड़ो रहस्यों में अवचेतनमन भी एक रहस्य है। पहले ये बात या ज्ञान कुछ सम्पन्न लोगों तक ही सीमित था। लेकिन इंटरनेट के युग  ने इस ज्ञान को गरीब से गरीब आदमी तक पहुँचाने में मदद की। आपके अवचेतन मन के पास सभी समस्याओं का समाधान है। ये आपका नौकर है आप रात-दिन, सुबह-शाम जो भी इसे कहोगे, ये आपके लिए ठीक वैसा ही काम करेगा। आपकी आज्ञा का पालन करेगा। 

हमारा अवचेतन मन कैसे काम करता है?

आपका अवचेतन मस्तिष्क आपके शरीर की सभी जरूरी क्रियाओ पर नियंत्रण रखता है और उसे सभी परेशानियों का जवाब भी पता है। ये पूर्ण रूप से तब काम करता है जब आप कोई दृश्य सपने में देखते हैं या जानबूझकर कर देखते हैं। और फिर उसको झूठ में या सच में हकीकत मान लेते है। तब आपका sub. Brain काम करना शुरू कर देता है। इसको मैं एक उदाहरण के द्वारा समझाने की कोशिश करता हूँ। देखिए, जब भी हमें किसी चीज़/व्यक्ति से डर लगता है तो हम बार-बार उसी के बारे में सोचते हैं और ठीक कुछ समय बाद वही होता है जिसका आपको डर होता है। लेकिन क्या आपको पता है? आप इस परिस्थिति को आज से बदल सकते है!! आपको बस ऊपर में दिए गए उदाहरण वाक्य का उल्टा प्रयोग करना है।

अवचेतन मन के नियम [ Rules of subconscious mind ]

1. आपका लक्ष्य और इच्छा निश्चित होनी जरूरी है। तभी ये तेजगति से काम करेगा।

2. सोते समय तथा उठते समय अपने अवचेतन मन के बीच विवाद न आने दे। इन दोनों समय बार-बार अपनी इच्छा पूरी होते देखे।

3. इसका भरपूर लाभ लेने के लिए जितने भी आपके जानी-दुश्मन है, जिन भी लोगो से आप घृणा, ईष्या करते हो उन सबको माफ कर दीजिए। इससे उपचार की गति तेज हो जाएगी।

4. मानवीय रिश्तों में अवचेतन मन की शक्ति का प्रयोग नफरत भरा अथवा बुरा विचार मानसिक जहर है। दूसरो का बुरा ना सोचे।

5. जो कुछ भी आप दूसरों के लिए सोचते हैं हूबहू वैसा ही आपको अनुभव होता है

6. जब आप अच्छा काम करते हैं, दयालुता दिखाते है, प्रेम और अच्छाई करते हैं। तो वह कई गुना होकर आपके पास वापस आती हैं।

अवचेतन मन पर नकारात्मक प्रभाव कब पड़ता है? [Negative impact on subconscious Brain]

फायदे आपने जान लिए लेकिन आपको नुकसान से भी भली-भांति परिचित होना आवश्यक है। उदाहरण के लिए ;- 

  • किसी दिन, कल करूँगा, काश, यदि (if), मुझसे नही होंगा, ऐसे शब्द अगर आप बोलते हैं तो आपकी जिंदगी निकल जायेंगी। आप पूरी तरह बर्बाद हो जाओगे। इसलिए ऐसे शब्द बिल्कुल ना बोले।
  • लेकिन, परन्तु, But, Yet, शब्द बोलने से दिमाग में नेगेटिव थिंकिंग शुरू हो जाती है।
  • कभी भी ” मैं नही खरीद सकता ” अथवा “मैं यह नही खरीद सकता” ये दो शब्द, अपने शब्दकोश से निकाल दे। भूल से एकबार भी ना बोले।
  • उन बातों पर विश्वास ना करे, जो आपको नुकसान और दुःख दे सकती है।

अवचेतन मन के बारे में रोचक तथ्य [Facts about subconscious Mind in Hindi]

#1. कोई भी दूसरा व्यक्ति (XYZ) आपके बारे में गलत सोचकर, भाव करके, आपको नुकसान नहीं पहुँचा सकता।

#2. दूसरो के कथन व सुझाव में आपको कष्ट देने की शक्ति नहीं है। आपके अंदर चुनने की ताकत है।

#3. आपके अपने विचार ही आपकी ताकत है।

#4. हमेशा इस बात का ध्यान रखे, आपका ‘अचेतन मन’ मजाक नही ले सकता। यह हर चीज
को क्रियान्वित करता है।

#5. अवचेतन मन का विज्ञान (science behind subconscious mind) दुनिया के सिर्फ एक प्रतिशत या 10% लोगो को ही पता है। बाकी 90% जनसंख्या पूरी जिंदगी किसी न किसी चीज की कमी को लेकर रोती रहती है।

अवचेतन मन की शक्ति को बढ़ाने के लिए क्या करें? [How to increase subconscious mind power?]

अवचेतन मन की शक्ति बढ़ाने के लिए आप कुछ नियमो का पालन हर दिन करें।

  1. अपने दिमाग को आज से ही करूँगा। बोलने से आपके अंदर बहुत ज्यादा ताकत आ जाती है।
  2. हमेशा स्नान करने के बाद सुबह काँच के सामने बोले की “मै मानसिक व शाररिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हूँ “
  3. योग में आसन व प्राणायाम करने से आपका मस्तिष्क बहुत ताकतवर बन जाता है।
  4. ध्यान मेडिटेशन करने से आपके दिमाग की गंदगी साफ हो जाती है जिससे आपका अवचेतन बहुत जल्दी काम करता है।

 जीवन के अलग-अलग क्षेत्र व अन्य समस्याओं में सबकॉन्शियस माइंड का प्रयोग करना सीखें

१. सुबह जल्दी उठने के लिए  -शाम को सोने से पहले अपने अ. मन में यह तस्वीर देखे की आप निश्चित समय पर जाग गये है। और अपने अपना सारा काम खत्म कर दिया है। इसके अलावा आप ये भी बोल सकते हैं – “है, ब्राह्मण मुझे सुबह 3/4/5/ बजे उठना है।

२. रोगों का उपचार करने में –  मान लेते हैं आपके शरीर में कोई भी Xyz बीमारी है, और आप उसे बिना किसी चिकित्सा के ठीक करना चाहते हैं तो आपको बस सोने से पहले उस रोग को ठीक होते हुए अपने दिमाग में देखना है और बार-बार अमूमन दिन में दो बार ये जरूर बोले की मेरी ये ____ your disease name _____ ठीक हो रही है। या ठीक हो गई।

. परिवार की समस्या दूर करने के लिए-  आपको ऊपर दो और इस तीसरे नम्बर पर लाल कलर की दिखने वाली लाइन में पोस्ट की लिंक है इस पर क्लिक करके आप ये पोस्ट भी पढ़ सकते हैं। अब बात करते हैं अवचेतन मन से फैमिली प्रॉब्लम कैसे दूर करे? इसका सिम्पल समाधान है आप या तो अपने लक्ष्य को प्राप्त करके अपना घर छोड़ दो या फिर जिस भी फेमिली सदस्य से आपको तकलीफ है, उससे आप क्या करवाना चाहते हो उसी के बारे में आप सुबह-शाम उठते-सोते सोचे और मन में कल्पना करें की वो फैमिली मेंबर वैसा ही व्यवहार आपके साथ कर रहा है जैसा आप चाहते हो।

अवचेतन मन की कहानी [Success Stories of subconscious mind in Hindi Me]avachetan man ki shakti, subconscious mind story in hindi,
इस पैराग्राफ के अंदर मैं, आपको कुछ ऐसे रियल लाइफ example देने की कोशिश करूंगा। जिन्होंने अपने अवचेतन मन का प्रयोग करके जीवन के हर क्षेत्र में सफलता आर्जित की है। [ Time /Since – 2020 -2022 ]【Kahani No.1】
एक प्रसिद्ध बेस्ट सेलिंग पुस्तक के लेखक ने अपने अवचेतन मन की शक्ति का 100% उपयोग करके अपने खोये हुए पूरे व्यापार को फिर से खड़ा कर दिया। अपने खोये हुए स्वास्थ्य को फिर से सही कर दिया।


【#2 मेरी कहानी 】मेरा नाम विनोद वैष्णव है। देखिए शुरुआत में ही बताना चाहता हूं, कुछ बातें आपको छोटी लग सकती है, लेकिन मेरे लिए उनको पाना भी उस समय एक बहुत बड़ी बात थी। वैसे तो मुझे यूनिवर्स के बहुत सारे सीक्रेट्स पता है लेकिन मैं आपको इस कहानी में सिर्फ S. Mind से मैंने क्या हासिल किया उसके बारे में ही बात करूंगा।

● मेरे घर में पिछले 8 सालों से खराब पड़ा शौचालय ठीक हो गया!! जो की पैसे देकर भी ये काम करवाना संभव नही था। टॉयलेट में कुछ फँस गया था, जिससे पानी अंदर नही जा पा रहा था। और ये चमत्कार सिर्फ एक दिन में नही हुआ इसके लिए मुझे पूरे 365 दिन यानी एक साल का समय लगा। मैं हर रोज सुबह उठते ही व शाम को सोते समय अपने मस्तिष्क में टॉयलेट को ठीक होते हुए देखता था। और मैं अपने आपको उस शौचालय में “दो नम्बर” जाते हुए भी देखता था। और एक दिन जैसे ही ये ठीक हो गया। मेरे पूरे परिवार का खुशी का ठिकाना नही रहा। हम सबने जश्न मनाया।

● अपने प्रोफेशन को सेट किया! मेरे लिए अपना पेशा (Profession) बनाना की मैं क्या करता हूँ? उसके लिए मैं बहुत बार मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, नौकरी के लिए भटका  लेकिन हर जगह वो नही मिला जो मैं चाहता था। अंत में एकदिन सही दिशा मिली और मैने लेखन में अपना हाथ आजमाया क्योकी इस क्षेत्र में मेरे को रूचि भी थी। और आज मैं एक सफल ब्लॉगर हूँ। एक ब्लॉगर बनने के फायदे जानने के लिए ये पढ़े 

● अपना ड्रीम ऑफिस ( यानी सपनो का ऑफिस) बनाया। ये मेरे घर वालो के लिए एक बहुत बडी बात थी उससे भी बड़ी बात मेरे लिए थी।
‘Dream office’ बनाने के लिए मैंने 6 महीना रात-दिन अवचेतन मन का प्रयोग किया। ये जो पोस्ट लिख रहा हूँ उसी मस्त शानदार, खुले वातावरण में बने ऑफिस में बैठकर लिख रहा हूँ।

अवचेतन मन की अद्भुत शक्ति [ Power of subconscious mind in hindi]

अगर आप निश्चय करके ये हर दिन बोलते हैं तो बहुत जल्दी आप अमीर बन सकते हैं।

” मैं अपने अवचेतन मन से सबकुछ कर सकता हूँ या सबकुछ खरीद सकता हूँ “

जैसे ही आप ऐसा बोलते हैं तो आपको अपने आप एक दिन में ऐसा आईडीया/रास्ता/दिशा/डाइरेक्शन मिलेंगा, जिससे वास्तव में आप एक दिन सबकुछ खरीद सकते है। इसके अलावा अगर आपको किसी चीज, टॉपिक का सवाल का जवाब नही मिल रहा है, तो सोने से पहले अपने अचेतन मन को बोले की “मुझे इस सवाल का जवाब चाहिए” यह आपको सुबह उठते ही जवाब दे देंगा।

अवचेतन मन को कैसे आदेश दे?

आदेश देने का साधारण और आसान तरीका यह है की आपको पहले अपना मुंह धोना है। उसके बाद एक शांत जगह पर जाकर बैठ जाना है, जहाँ पर किसी भी प्रकार का डिस्ट्रेशन ना हो उसके बाद दो-तीन बार लंबी गहरी सांस ले। अब आप अपने मन में वो सब चीजें सोचे जो आप पाना चाहते हैं उनको पूरा होते हुए देखे। आप इन सभी Goals & Dreams को मुँह से जोर जोर से बोल भी सकते हैं। ये एकदम सही तरीका है अवचेतन मन को निर्देश या आदेश देने का।

आपके अवचेतन मन की शक्ति से पैसो को कैसे आकर्षित करे? (Attract money from Subconscious mind)

पढ़िए, “धन का अहसास धन उत्तपन्न करता है। आप पूरे दिन क्या अनुभव करते हैं। इसके अलावा इस ट्रिक से पैसे attract करने के लिए सोने से पहले स्वयं को “धन” (money) शब्द का उच्चारण धीरे-धीरे और शांति से करीब पाँच मिनट तक करे। आपका अवचेतन ‘धन’ को आपके अनुभव के लिए आयेगा। आप इसके अलावा सुबह-शाम “मुझे पैसो से प्यार है।” शब्द भी बोल सकते हैं। तीसरा तरीका यह है की आप अपने आपको आत्मसुझाव दे की;-
● दिन-रात मैं अपने सभी कार्यो (प्रोफेशन/बिजनेस) में उन्नति करता हूँ
● मैं, हर दिन अमीर बन रहा हूँ।

अवचेतन मन की शक्ति तकनीक अभ्यास

अभ्यास का मतलब यही है की आपको शुरुआत में ये सब करने में थोड़ा आलस आ सकता है हो सकता है, आपको ये बस ऐसी ही मनगढ़ंत चीजे लगे। लेकिन हकीकत यह है की कोई भी तकनीक (Tips & Trick) तब तक काम नही करते जबतक आप उस पर विश्वास ना कर दे। और उस कार्य को 21 दिन तक लगातार ना कर दे। एक महीना आपने जिस भी वस्तु को पाने के लिए सबकॉन्शियस माइंड का उपयोग कर दिया, तो आप पायेंगे वो वस्तु आपकी हो चुकी है। यह जादू है। इसको अमल में लाये।

अवचेतन मन तक कैसे पहुंचे?

अभी आप ये चाहते हैं की हम अवचेतन मन में कैसे जाएं? इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होंगा।

【पहला स्टेप】- एक स्वच्छ और शांत वातावरण में जाकर बैठ जाये या लेट जाएं।

【दूसरा स्टेप】- अभी आप धीरे-धीरे दस बार लंबी गहरी सांस ले। इससे आपके फालतू के विचार शांत हो जायेगे।

【तीसरा स्टेप】- अभी आप अपने कल्पना के लड्डू बोना शुरू करें। मेरा मतलब है imagination & Visualization शुरू कर देवे।

अवचेतन मन को साफ कैसे करें [Achetan Man ko Clean Karne ka tarika]

हम अपने नित्य-प्रतिदिन के कार्य करके तथा परिवार के साथ रहकर बहुत कुछ उल्टा-सीधा कचरा हमारे दिमाग में डाल देते हैं। जिससे हमारा जो जीवन का मुख्य लक्ष्य है वो manifest नही हो पाता। इसके लिए आप एक दिन यात्रा करे इसके अलावा आप दिन में कुछ सेकेंड सिर्फ मौन रहकर, अपने विचारो को शांत करके भी अवचेतन मन को साफ कर सकते हैं। इसके अलावा योगनिद्रा भी एक बेस्ट तकनीक है। 

Avachetan Man FAQ in Hindi

अवचेतन मन को हिंदी में और कितने नामो से जाना जाता है?
ANSWER- कल्पना, मन की शक्ति, सपने देखना।

अवचेतन मन को शुद्ध हिंदी में क्या बोलते हैं?
ANSWER- आपका अदृश्य दिमाग जो 24 घण्टे खुला रहता है

अवचेतन मन meaning in english
ANSWER- Subconscious mind

अवचेतन मन का अर्थ
ANSWER- वो मन जो दिखता नही लेकिन आपके अंदर है।

⇊ MUST READ ⇊

25 + ‘सीक्रेट ऑफ ऑफ यूनिवर्स’ (ब्रह्माण्ड के रहस्य) जिनको जानकर आप सफलता, अमीरी, महानता, दौलत, खुशी व धन सबकुछ प्राप्त कर सकते हैं!


आज आपने ब्राह्मण का सबसे बड़ा रहस्य अवचेतन मन (सबकॉन्शियस माइंड) के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की। अगर आप इस टॉपिक के बारे में पहली बार पढ़ रहे हैं तो नीचे ब्लॉग कमेंट बॉक्स में धन्यवाद लिखे साथ ही अपनी खुशी को प्रकट करें। किसी एक अपने प्रियजन या मित्र के साथ इस पोस्ट को जरूर शेयर करें।

इन्हें भी पढ़ें 

मानसिक स्वास्थ्य कैसे ठीक करे?

 मंत्र क्या है? दुनिया के सबसे शक्तिशाली मंत्रो के नाम और उनके लाभ

टीवी देखने के होश उड़ा देने वाले नुकसान 

Volunteer बनकर पैसा व खुशी कैसे प्राप्त करे?

Leave a Comment