इंग्लिश सीखना क्यों जरूरी है? English सीखने के 5 बड़े कारण जान लो

इंग्लिश सीखना क्यों जरूरी है? (English sikhna kyu jaruri hai)

आज की इस पोस्ट का एकमात्र उद्देश्य हमारे पाठकों को अंग्रेजी भाषा के महत्व के बारे में बताना है। जेसा की आपको पता ही है भारत हो या अन्य सभी देश। वहाँ के नागरिक बोलचाल में भले ही उनकी स्थानीय भाषा का प्रयोग करते हो लेकिन आधिकारिक रूप से तथा लिखित में इंग्लिश भाषा का ही प्रचलन है। उदाहरण के लिए भारत में 70 प्रतिशत से भी अधिक आबादी हिंदी लेंग्वेज बोलती है लेकिन सरकारी और गैर-सरकारी कार्यो में English ने ही एकमात्र पूरे देश में अपनी पकड़ बनाई हुई है। आइये जानते हैं इस विश्व की सबसे लोकप्रिय भाषा को सीखने के कारण। जेसा की आपको पता है भारत जेसे देश में आप किसी भी गांव, शहर, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या किसी भी दफ्तर में चले जाओ तो वहाँ पर पहला नाम अंग्रेजी यानी इंग्लिश में लिखा होंगा और दूसरा नाम हिंदी या उस राज्य की स्टेट लेंग्वेज क्षेत्रीय भाषा में लिखा हुआ होंगा। ये इसलिए क्योकी ब्रिटिश ने हमारे देश पर राज किया था और अंग्रेजो के जाने के बाद भी उनके बनाये सारे कानून व अंग्रेज़ी भाषा को देश से नही हटाया गया। इंग्लिश का इतना लोकप्रिय होने का एक कारण यह भी है की ये अब एक बिजनेस लेंग्वेज बन चुकी है और दुनिया के कुछ देशों को छोड़कर बाकी समस्त देशों में इंग्लिश में ही सारा कामकाज होता है। अभी मैं आपको अंग्रेजी लेंग्वेज सीखने के कुछ बड़े फायदे बताऊंगा जिनको जानकर आप आज ही अंग्रेजी सीखने के लिए आतुर हो जाओगे।

#1. अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने के लिए जरूरी है

इंटरनेशनल ट्रिप यानी विदेश घूमने के लिए आपको इंग्लिश सीखना जरूरी है। क्योकी जिस भी देश में आप जाओगें वहाँ पर रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा, शॉपिंग मॉल, बस स्टैंड, मेट्रो और पर्यटक स्थलों के नाम अंग्रेजी में ही लिखे हुए होते है। वही पासपोर्ट से संबंधित कार्यो को समझने और परखने के लिए भी आपको इस भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।

यह भी पढे ⇒  देश विदेश घूमने के फायदे


#2. जीवन में सफलता के लिए

विश्वास मानिए अगर आप इस इंग्लिश को मास्टर कर लेते हैं। मतलब लिखना, बोलना धाराप्रवाह सीख जाते हैं तो आपके सफलता के सारे दरवाजे खुल जायेगे। आप जिस भी क्षेत्र में काम कर रहे हो उसमें बड़े मुकाम को हासिल कर सकते हो। किसी भी क्षेत्र में जल्दी सफलता के लिए आपको इस भाषा को सीखना ही पड़ेंगा।

यह भी पढे –  6 Steps For Success In Life – जीवन में सफल होने के लिए क्या करें?

#3. अपनी आय को दोगुना करने के लिए

आप इस समय महीने की कितनी भी कमाई क्यो ना कर रहे हो, उसको डबल करना चाहते हो तो आपको इंग्लिश सीखनी ही पड़ेंगी। क्योकी इसके जरिये आप अपने काम को पूरी दुनिया में फैला सकते हो।

#4.लोगो की नजर में अलग दिखने के लिए

विशेषकर भारत में 80% अधिक लोगो को धाराप्रवाह यानी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलनी नही आती। लेकिन अगर आप सीख जाते हो और गांव-शहर में किसी भी कारणवश आपको इंग्लिश में किसी से बात करने का मौका मिलता है। तो बाकी सभी लोग आपको स्मार्ट व होशियार समझेंगे। जबकी आपको पता है की यह महज एक भाषा है। अपने देश में अंग्रेजी को अनपढ़ और पढे-लिखे लोग दोनो बहुत महत्व देते हैं।

#5. अंतरराष्ट्रीय पुरूष या महिला मित्र बनाने के लिए

अगर आप सोशल मीडिया के जरिये विदेशी महिलाओं या पुरुषो से दोस्ती बनाना चाहते हैं। उनके देश के बारे में व्यक्तिगत अनुभव लेना चाहते हैं तो आज ही अंग्रेजी सीखना शुरू कर दे।

#6. इंटरनेट चलाते समय छोटे-छोटे error, issue, problem को Fix करने के लिए

जब इंटरनेट पर कुछ भी अपने पेशे का या किसी भी चीज से संबंधित कार्य करते हैं तो कुछ न कुछ समस्याएं जरूर आती है। अब उस प्रोब्लम को कैसे ठीक करें वो भी एक बड़े पैराग्राफ में आपके सामबे लिखा होता है लेकिन वो शुद्ध अंग्रेजी भाषा में होता है। अगर आपको अच्छे तरीके से अंग्रेजी आती है तो उस error को एक मिनट से भी कम समय में समझकर उसका समाधान निकाल दोंगे लेकिन आपको टूटी-फूटी इंग्लिश आती है तो उस छोटे से issue को solve करने के लिए आपका पूरा दिन का समय बर्बाद हो सकता है। आप कुछ समय के लिए तनाव में भी जा सकते हैं। और इंटरनेट तो आज हर किसी व्यक्ति को किसी न किसी उद्देश्य से उपयोग करना ही पड़ता है। ऐसे में आपको अंग्रेजी सीखना जरूरी है।

#7. सांस्कृतिक समझ

 अंग्रेजी सीखना आपको अन्य संस्कृतियों को समझने में मदद कर सकता है। अंग्रेजी दुनिया भर में बोली जाती है, और यह कई संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करती है। अंग्रेजी सीखने से आप अन्य संस्कृतियों के बारे में जानने और उन्हें बेहतर ढंग से समझने में सक्षम होंगे।

#8.बेहतर नौकरी के अवसर

अंग्रेजी सीखना आपको बेहतर नौकरी के अवसर खोजने में मदद कर सकता है। कई कंपनियां अंग्रेजी बोलने वाले कर्मचारियों को प्राथमिकता देती हैं। अंग्रेजी सीखने से आपको इन कंपनियों में नौकरी पाने और करियर में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

FAQ

अंग्रेजी सीखना क्यों महत्वपूर्ण है?

अंग्रेजी आज दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण भाषा है। यह एक अंतरराष्ट्रीय भाषा है जिसका उपयोग दुनिया भर में व्यापार, शिक्षा, और संस्कृति में किया जाता है। अंग्रेजी सीखना आपके लिए कई लाभ प्रदान कर सकता है, जिसमें बेहतर शिक्षा, बेहतर नौकरी के अवसर, और एक व्यापक विश्व दृष्टिकोण शामिल हैं।

भौतिक जीवन इंग्लिश का क्या महत्व है में?

अंग्रेजी सीखना आपके भौतिक जीवन को बेहतर बनाने के कई तरीकों से मदद कर सकता है। यह आपको बेहतर शिक्षा, बेहतर नौकरी के अवसर,और एक अच्छा जीवन व्यतीत करने में मदद कर सकता है। यदि आप अपने भौतिक जीवन को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो अंग्रेजी सीखना एक अच्छा शुरुआती बिंदु है।

अमीर इंसान बनने में अंग्रेजी हमारी किस तरह मदद कर सकता है?

बेशक, अंग्रेजी सीखना ही अमीर बनने का एकमात्र तरीका नहीं है। लेकिन यह एक महत्वपूर्ण कारक हो सकता है जो आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद कर सकता है। बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय कंपनियाँ और विश्वविद्यालय अंग्रेजी का उपयोग करते हैं। इसलिए, यदि आपका अंग्रेजी बेहतर होता है, तो आपके पास अधिक रोजगार के अवसर हो सकते हैं।

 

आज आपने english sikhna kyu jaruri hai इस टॉपिक पर सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की। दोस्तो इस बात का ध्यान रखें इस दुनिया में लाखों लोग अंग्रेजी ना सीखने के कारण जीवनभर शर्मिंदगी महसूस करते हैं जबकी इसको आसानी से सीखा जा सकता है।इस पोस्ट को शेयर जरूर करें। जल्दी से इंग्लिश सीखने के लिए निम्नलिखित पोस्ट पढ़े।

इन्हें भी पढ़ें [ Related Articles ]

अंग्रेजी भाषा में एक्सपर्ट बनने के लिए 200+ टिप्स और ट्रिक्स (दुनिया की ताकत आपको इंग्लिश सीखने से नही रोक सकती)

अंग्रेजी (इंग्लिश) भाषा सीखने के 8 आसान तरीके

अंग्रेजी ग्रामर सीखना बच्चो का खेल (English Grammar important chapter)

हर रोज बोले जाने वाले 300 अंग्रेजी वाक्य  (Daily use english Sentences)

रोज बोले जाने वाले अंग्रेजी भाषा के शब्द (Daily use english Words)

हिंदी भाषा सीखने के फायदे जानकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करें

संस्कृत भाषा सीखने के फायदे

भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 5 भाषाओं के नाम

अंग्रेजी भाषा सीखकर करोड़पति बनने वाले लोगों के नाम 

भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 5 भाषाओं के नाम

 हिंग्लिश भाषा Hinglish language सीखना हर भारतीय के लिए जरूरी है

Leave a Comment