Uttarakhand Me Kitne Jile [District] Hai? उत्तराखंड के सभी जिलों के नाम

Uttarakhand Me Kitne Jile [District] Hai? उत्तराखंड के सभी जिलों के नाम

वर्तमान सन् 2023 में उत्तराखंड राज्य के कुल जिलों की संख्या तेरह (13) हैं। आज आप उत्तराखंड के सभी जिले के नाम व उनकी क्या विशेषता है, इसके बारे में संक्षिप्त परिचय पढ़ेंगे।

1. अल्मोड़ा जिला Almora District

इतिहास में अल्मोड़ा का बहुत हर क्षेत्र में बहुत महत्व हुआ करता था। अल्मोड़ा जिले के अंदर मौजूद हस्तशिल्प, सांस्कृतिक विरासत तथा भोजन प्रणाली सभी पर्यटकों को का दिल खुश कर देती है। पर्यटक स्थलों में गैराड गोलू देवता, चंद्र राजाओं द्वारा निर्मित नंदा देवी मंदिर, कटारमल सूर्य मंदिर, झूला देवी मंदिर व बिनसर महादेव प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है।

2. बागेश्वर जिला Bageshwar District

बागेश्वर जिले का संबंध भगवान शिव से जुड़ा हुआ है। हिन्दूधर्म के पुराणों के अनुसार मनुष्य यहाँ जन्म व मृत्यु के निरंतर चलने वाले बंधन से मुक्त हो जाता है। पर्यटन में खूबसूरत कांडा जगह, कौसानी, प्राचीन शहर व मंदिर बैजनाथ आपको देखने को मिलेंगे।

 

3. चमोली जिला Chamoli District

चमोली जिले का अधिकतर हिस्सा हिमाच्छादित है। इस जिले का नाम हिन्दू धर्म के वेद, पुराण, शास्त्रों, रामायण व महाभारत में भी आता है। जिले में औली नाम की जगह देश में सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में शामिल हैं। यही पर सिख समुदाय का पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा स्थित है।

 

4. चम्पावत जिला Champawat District

पहले चम्पावत अल्मोड़ा जिले का हिस्सा था। १५ सितंबर १९९७ को इसे एक अलग जिला बनाया गया। चम्पावत चंद शाषको की राजधानी थी इसलिए यहाँ पर बहुत सारी प्राचीन स्मारकों का निर्माण करवाया गया था। महान शिकारी, लेखक, प्रकृतिज्ञ जिम कार्बेट की किताब ‘टेम्पल टाइगर में देवीधुरा के साथ जुड़ाव है इसी कारण पर्यटकों की यहाँ पर भीड़ लगी रहती है।

 

यह भी पढे –  पर्यटन व पर्यटक क्या होता है इसका मतलब क्या होता है?

5. देहरादून जिला Dehradun District

उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून बहुत सारे कारणों से प्रसिद्ध हैं। विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान इसी जिले में स्थित हैं। देहरादून आने के लिए नेशनल हाईवे, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन की सुविधा उपलब्ध हैं। पर्यटक स्थलों में रोबेर्स केव,
टपकेश्वर महादेव मंदिर, चिड़ियाघर तथा नेशनल पार्क प्रसिद्ध हैं।

6. हरिद्वार जिला Haridwar District

हरिद्वार सत्य सनातन धर्म (हिन्दुओ) का सबसे पवित्रतम जिला माना जाता है। मैंने अपने व्यक्तिगत जीवन की कुछ समस्याओं के निदान के लिए हरिद्वार में कुल 6 महीनों से अधिक समय वहाँ पर रहकर भिन्न भिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया था। अगर आप हरिद्वार के बारे कुछ अलग यूनीक जानकारी चाहते हैं तो नीचे दी गई पोस्ट को जरूर पढे।

 

यह भी पढे –  हरिद्वार के बारे में सम्पूर्ण जानकारी 

 

7. नैनीताल जिला Nainital District

नैनीताल डिस्ट्रिक्ट, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व पर्यटन तीनो क्षेत्रों में उत्तराखंड राज्य व भारत देश के लिए एक विशेष महत्व रखता है। हिन्दू शास्त्र स्कन्दपुराण में इसे तीन ऋषियों ( साधुवो अत्रि, पुल्सक तथा पुलक) की जन्मभूमि बताया है। घूमने की जगहों में नैनी झील, फ्लैट्स नामक जगह, उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान तथा रज्जू मार्ग केबल कार प्रसिद्ध जगह है।

 

8. पौड़ी गढ़वाल जिला Pauri Garhwal District

पौड़ी गढ़वाल का इतिहास बहुत लंबा-चौड़ा है। यह एक धार्मिक महत्व का जिला है यहाँ पर भगवान शिव को समर्पित तारकेश्वर महादेव मंदिर, १४२८ मीटर की ऊंचाई पर स्थित श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर, देवी काली का माँ धारी मंदिर, बिनसर महादेव तथा माँ ज्वाला देवी शक्तिपीठ जेसे अनेक प्रसिद्ध मंदिर आप देख सकते है।

9. रूद्रप्रयाग जिला Rudraprayag District

रूद्रप्रयाग जिले को प्रकृति का वरदान प्राप्त है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता बाहर से आये हुए सभी पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर इसी जिले में मौजूद है। इसके अलावा गुप्तकाशी, उखीमठ, चोपता तथा रूद्रप्रयाग महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है।

10. उधम सिंह नगर Udham Singh Nagar District

उधम सिंह नगर की अंग्रेजी में शार्ट फॉर्म ‘Us Nagar’ हैं। जिले में सबसे महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक शहर रुद्रपुर हैं। यहाँ का एरिया क्षेत्रफल 2452 वर्ग किलोमीटर है तथा मुख्य बोली जाने वाली भाषा हिंदी, अंग्रेजी व पंजाबी है।पर्यटन में गिरी लाल, फोटोगेलेरी व द्रोण सागर देखने लायक जगह है।

 

यह भी पढे –  उत्तराखंड के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी व रोचक तथ्य 

 

11. पिथौरागढ़ जिला Pithoragarh District

पिथौरागढ़ उत्तर-पुर्वी दिशा से अंतरराष्ट्रीय सीमाओ से घिरा हुआ है। पिथौरागढ़ अपने पहाड़ी की चोटी लंदन फोर्ट, तीर्थ थल केदार, हिन्दू देवता मनु को समर्पित मंदिर, पाताल भुवनेश्वर, नारायण आश्रम तथा नकुलेश्वर महादेव आदि दर्शनीय स्थल देख सकते हैं।

 

12. टिहरी गढ़वाल जिला Tehri Garhwal District

टिहरी गढ़वाल भारत के उत्तराखण्ड राज्य का एक पहाड़ी जिला हैं। इस संसार के निर्माण से पहले भगवान ब्रह्माजी ने इस भूमि तपस्या एंव ध्यान किया था। जिले में कई महान ऋषियों के तपस्या स्थान बने हुए हैं। वही देवप्रयाग, धनोल्टी, कुंजापुरी, नई टिहरी और सुरकंडा मुख्य पर्यटक स्थल है।

 

यह भी पढे –   भारत के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशो के नाम हिंदी व अंग्रेजी भाषा में।

 

13. उत्तरकाशी जिला Uttarkashi District

उत्तरकाशी एक प्राचीन जिला व शहर हैं। इसको पुराने समय में असी के नाम से भी जाना जाता है। जिले का गठन २४ फरवरी १९६० को किया गया था। उत्तरकाशी में बहुत सारे धार्मिक महत्व की नदियां व मंदिर मौजूद हैं जिनमें से गंगोत्री धाम, यमनोत्री धाम, दयारा बुग्याल तथा डोडीताल झील प्रमुख टूरिस्ट प्लेस हैं।

उत्तराखंड क्यों प्रसिद्ध है?

उत्तराखंड राज्य देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि यहाँ पर सनातन हिन्दू धर्म के बहुत सारे पवित्र तीर्थ स्थल और शहर बसे हुए हैं। जिनमें केदरनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री शामिल हैं। पवित्र शहरो की बात करे तो हरिद्वार और ऋषिकेश देश के सबसे बड़े आध्यात्मिक शहरों की सूची में शामिल हैं। पर्यटन की बात करे तो ज्यादातर पर्यटक यहाँ पर पहाड़ो में ट्रेकिंग करने के लिए आते हैं। उत्तराखंड एक ठंडा राज्य है। यहाँ आपको गर्मियों में भी ठंड का अहसास होंगा। भारत से अधिकतर लोग उत्तराखंड स्टेट शान्ति की तलाश में जाते हैं। 

 

 

मुझे उम्मीद हैं, आपको उत्तराखंड राज्य के सभी जिलों के बारे में दी गई जानकारी काम आयेगी। सभी उत्तराखंडवासियों व भारत के लोगो के साथ यह पोस्ट जरूर शेयर करें।

 

 

इन्हें भी पढ़ें [ Related Articles ]

दादर एंव नागर हवेली के सभी जिलों के नाम

चंडीगढ़ के सभी जिलों के नाम

अंडमान एंव निकोबार के सभी जिलों के नाम

तेलगांना के सभी जिलों के नाम

पश्चिम बंगाल के सभी जिलों के नाम

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम

त्रिपुरा के सभी जिलों के नाम

तमिलनाडु के सभी जिलों के नाम

सिक्किम के सभी जिलों के नाम

पंजाब के सभी जिलों के नाम

उड़ीसा के सभी जिलों के नाम

नागालैंड के सभी जिलों के नाम

मिजोरम के सभी जिलों के नाम

मेघालय के सभी जिलों के नाम

मणिपुर के सभी जिलों के नाम

महाराष्ट्र के सभी जिलों के नाम

मध्यप्रदेश राज्य के सभी जिलों के नाम

झारखंड के सभी जिलों के नाम

जम्मू एंव कश्मीर के सभी जिलों के नाम

हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के नाम

गुजरात के सभी जिलों के नाम

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नाम

राजस्थान के सभी जिलों के नाम

अरुणाचल प्रदेश  के सभी जिलों के नाम

आंध्र प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 बिहार के सभी जिलों के नाम

गोआ गोवा में कितने जिले है

असम के सभी जिलों के नाम

 कर्नाटक के सभी जिलों के नाम

केरल के सभी जिलों के नाम

हरियाणा के सभी जिलों के नाम

Leave a Comment