Uttar Pradesh Me Kitne Jile [District] Hai? उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम

Table of Contents

Uttar Pradesh Me Kitne Jile Hai? 

वर्तमान सन् 2023 में उत्तर प्रदेश राज्य के कुल जिलों की संख्या पचहत्तर (75) हैं। अंग्रेजी में बोले तो Uttar pradesh (Up) has Seventy five Districts. एक बात का विशेष ध्यान रखें की यूपी स्टेट में जिले को जनपद बोला जाता है। आज आप उत्तर प्रदेश के सभी जिले के नाम व उनकी क्या विशेषता है, इसके बारे में संक्षिप्त परिचय पढ़ेंगे।

StateUP
LocationNorthern state in India
CapitalLucknow
Population Over 220 million residents.
Districts75 districts, 
LanguagesHindi 

1. अलीगढ़ जिला Aligarh District

अलीगढ़ उत्तरप्रदेश राज्य का एक ऎतिहासिक स्थल है। यहाँ की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संग्रहालय में भारतीय इतिहास के बहुत सारे प्रमाण रखे गए हैं। इतिहास में रूचि रखने वाले लोग एक बार इस विश्वविद्यालय में घूमने जरूर जाये। डिस्ट्रिक्ट का प्राचीन नाम कोल या कोइल था।

2. अयोध्या जिला Ayodhya District

अयोध्या उत्तरप्रदेश राज्य का एक धार्मिक स्थल है। ये हिन्दू धर्म के पवित्र स्थानो में से एक है। यही पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। रामजन्म भूमि होने के कारण हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।

3. आगरा जिला Aagra District

आगरा मुगलकालीन समय में मुगल शासकों का सबसे अहम क्षेत्र माना जाता था। अगर आपने दिल्ली का लाल किला नही देखा तो कोई बात नही आगरा फोर्ट उसकी कमी को दूर कर देंगा। आपको बता दें ये एक छावनी क्षेत्र भी है। जो की आगरा कैंट (Agra Cantonment Area) नाम से प्रसिद्ध है।

4. अंबेडकर नगर जिला Ambedkar Nagar District

इसी जिले में पवित्र सरयू नदी बहती है। ये स्थान रामायण काल से जुड़ा हुआ है रुचिकर स्थानों में गोविन्द साहब व किछोछा सूफी संत शरीफ प्रमुख देखने लायक जगह है।

5. आजमगढ़ जिला Azamgarh District

आजमगढ़ वेसे तो महान ऋषियों की पावन भूमि है। लेकिन देश में जितने भी दुष्ट मुगल शासक आये उन्होंने हमारे देश के सारे गांवो व शहरों के नाम अपने नाम से कर दिये। यही बात आजमगढ़ जिले पर भी लागू होती है। जिले में कुल 4100 गाँव है।

6. अमेठी जिला Amethi District

अमेठी जिले का पुराना नाम छत्रपति साहू जी महाराज नगर (Chatrapati Sahuji Mahraj Nagar) था। पर्यटन की बात करे तो प्राचीन सूफी संत मालिक मोहम्मद जायसी की मजार, नंदमहरधाम, पाटेश्वरी देवी मंदिर तथा गढ़ामाफी प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है

7. अमरोहा जिला Amroha District

अमरोहा का पुराना नाम ज्योतिबा फुले नगर (J.P. Nagar) नगर था। यहां के मुख्य पर्यटक स्थलों में वासुदेव मंदिर और तुलसी पार्क, बाये का कुआ, गजरौला तथा तिगरी तीर्थ स्थल मशहूर है।

यह भी पढे –  पर्यटन व पर्यटक क्या होता है इसका मतलब क्या होता है?

 

8. औरैया जिला Auraiya District

औरैया जिला भी मुगल शासकों के हमलों व आक्रमण से अछूता नहीं रहा है। यहाँ पर एक ग्यारहवीं व अठारहवीं शताब्दी का देवकली मंदिर भी बना हुआ है इसके अलावा बड़ी देवी मंदिर व गुरुया मंदिर एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।


9. बिजनौर जिला Bijnor District

बिजनौर जिले में 2519 गांव है। वही बिजनौर अपनी धार्मिक विविधता का केंद्र माना जाता है। यहाँ का सीता मठ मंदिर सबसे अधिक देखे जाने वाला स्थल है। इसके अलावा कई ऐतिहासिक किले व दरगाह आप देख सकते हैं।

10. बलिया जिला Ballia District

बलिया उत्तरप्रदेश राज्य का एक जिला है जो बिहार राज्य के बॉर्डर की सीमा पर स्थित है। जिले में कुल 2361 गाँव है व यहाँ पर लगने वाला दादरी मेला भारत का दूसरा सबसे बड़ा पशु मेला माना जाता है।

11. बलरामपुर जिला Balrampur District

बलरामपुर राप्ती नदी के समीप स्थित है। संक्षिप्त विवरण – क्षेत्रफल३३४९ वर्ग किलोमीटर, आबादी २१ लाख, कुल गांव १०१७ तथा मुख्य बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, अवधी भाषा है।

12. भदोही जिला Bhadohi District

भदोही का पहले संत रविदास नगर जिले के नाम से जाना जाता था। भदोही जिले को कालीन डिस्ट्रिक्ट के नाम से भी जाना जाता है। क्योकी यह साउथ एशिया का हाथ से बुने हुए कालीन इंडस्ट्री का मुख्य केंद्र है।

13. बदायूं जिला Budaun District

गंगा नदी के किनारे स्थित बदायूं यूपी राज्य का एक ऐतिहासिक जिला है। १२१०ईस्वी में बदायूं दिल्ली की राजधानी हुआ करता था।


14. बाराबंकी जिला Barabanki District

बाराबंकी को अपने पुराने समृद्ध इतिहास को वर्तमान में भी बनाये रखने के लिए जाना जाता है। पुरातन मंदिर सिंह द्वार, पारिजात वृक्ष देखने लायक स्थल है। कहाँ जाता है पारिजात पेड़ समुद्र मंथन के समय निकला था।

15. बस्ती जिला Basti District

बस्ती यूपी के पांच अलग-अलग जिलों की सीमाओ से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा मखौड़ा धाम, प्राचीन श्रीनगिरी, चावनी, भदेश्वर नाथ तथा राष्ट्रीय वन चेतना केंद्र मुख्य पर्यटक स्थल है।

16. बरेली जिला Bareilly District

बरेली उत्तरप्रदेश का एक महत्वपूर्ण जिला है। यहाँ का कलेक्टोरेट, फन सिटी एम्यूजमेंट पार्क, रानी लक्ष्मीबाई चौक, अछिछत्रर मंदिर, तथा छावनी देखने योग्य स्थान है।

17. बहराइच जिला Bahraich District

बहराइच जिला मुख्य रूप से अपने पर्यटन के लिए जाना जाता है। रूचि के स्थानों में मारी माता मंदिर, संघारन मंदिर, सूफी समाज सुधारक संत दरगाह शरीफ व कतनिर्याघाट वन्यजीव अभ्यारण देखने लायक है।

18. बागपत जिला Bagpat District

जिले का नाम हिंदी शब्द बाघ से आता है। यहाँ की मुख्य आधिकारिक भाषा हिंदी है, आबादी तेरह लाख तथा गाँव २४५ है। पर्यटन स्थलों में त्रिलोक तीर्थ धाम तथा श्री पार्श्वनाथ अतिशया क्षेत्र प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिर लोकप्रिय है।

19. बुलंदशहर जिला Bulandshahar District

बुलंदशहर जिले का इतिहास १२०० वर्ष से भी अधिक पुराना है। जिले में १२४६ से अधिक गांव व ३४ लाख से अधिक जनसंख्या निवास करती है। इसके अलावा नरौरा डैम पॉवर प्लांट, काला आम, मुड़ किला तथा क्लॉक टावर प्रसिद्ध है।

2o. बांदा जिला Banda District

बांदा अपने ऐतिहासिक जगहों के लिए जाना जाता है जिसमें पहाड़ी पर स्थित नीलकंठ महादेव तथा कालिंजर का किला प्रसिद्ध है।


21. चित्रकूट जिला Chitrakoot District

चित्रकूट जिले का वर्णन रामायण काल में हमे मिलता है जहाँ पर भगवान राम व उनके भाई लक्ष्मण माँ सबरी के हाथों झूठे बैर फल खाये थे।
चित्रकूट में बना रामघाट सभी पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

22. चंदौली जिला Chandauli District

चंदौली पूर्व में बिहार राज्य की सीमा से जुड़ा हुआ है। यहाँ पर देवदारी जलप्रपात, लतीफ शाह गुबुन्द तथा राजदारी झरना टूटिस्ट प्लेस है।

23. देवरिया जिला Deoria District

देवरिया डिस्ट्रिक्ट अपने श्री तिरुपति बालाजी मंदिर, देवराहा बाबा आश्रम, प्राचीन शिवजी का दुग्धेश्वरनाथ मंदिर तथा हनुमान मंदिर मुख्य दर्शनीय स्थल है।

24. इटावा जिला Etawah District

इटावा जिले का लायन सफारी पार्क यहाँ का की एक नम्बर रमणीय जगह है। इटावा रेलवे व रोड कनेक्टिविटी से जुड़ा हुआ है। राजा सुमेर सिंह का किला एक ओर महत्वपूर्ण आकर्षण का केंद्र है।

25. एटा जिला Etah District

एटा जनपद में कुल 833 गांव है। अर्श गुरुकुल , कैलाश टेम्पल, अवागढ़ का किला तथा पटना पक्षी अभयारण्य घूमने की सबसे अच्छी जगह है।

26. फर्रुखाबाद जिला Farrukhabad District

पुराने युद्ध के समय के हथियार व गोला बारूद को आप यहाँ के संग्रहालयो में देख सकते हैं।फर्रुखाबाद में जैन धर्म के प्रसिद्ध भगवान विमलनाथ जी का मंदिर व संकिसा मंदिर दर्शनीय जगह है।

27. फतेहपुर जिला Fatehpur District

फतेहपुर जिला भारत की दो पवित्र नदियां गंगा व यमुना के मध्य में स्थित है। दर्शनीय व ऐतिहासिक स्थलों में खजुआ तालाब, हसवा पोंड व बगदाशाई मंदिर मुख्य है।

28. फिरोजाबाद जिला Firozabad District

फिरोजाबाद, महिलाओं के हाथ में पहनने के बैंगल्स बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं। यहाँ के अधिकतर लोग व्यापार करते हैं। हनुमान प्रतिमा व जैन मंदिर मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

29. गाजियाबाद जिला Ghaziabad District

गाजियाबाद अपने हिंडन वायुसेना स्टेशन के लिए जाना जाता है। इसके अलावा आप इस जिले में एलिवेटेड रोड व मेट्रो रेल का भी आनंद ले सकते हैं।

30. गोरखपुर जिला Gorakhpur District

गोरखपुर यूपी का आध्यात्मिक डिस्ट्रिक्ट है। इसका नाम भगवान गोरखनाथ के नाम पर पड़ा। गोरखपुर अपने सबसे बड़े रेलवे स्टेशन के कारण जाना जाता है।

31. गौतम बुद्ध नगर जिला Gautam buddha nagar District

गौतम बुद्ध नगर उत्तरप्रदेश राज्य का एक जिला है जहाँ पर पर्यटक स्थलों की भरमार है जिसमें सबसे महत्वपूर्ण सूरजपुर वेटलैंड, बुद्ध पार्क, स्टेलर चिल्ड्रन म्यूजियम तथा ओखला बर्ड सेन्चुरी है।

32. गोंडा जिला Gonda District

गोंडा कोई गाली नही ये भारत के राज्य उत्तरप्रदेश का एक जिला है। जहाँ पर 1821 विलेज, 16 उपभाग तथा चार तहसील है

33. गाजीपुर जिला Ghazipur District

गाजीपुर का बॉर्डर पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं। जिले में कुल 3358 गाँव है। भीतरि सैदपुर गाजीपुर एकमात्र पुरातन स्थल है।

34. हाथरस जिला Hathras District

हाथरस अपने भारत के लोकप्रिय जैन तीर्थ तीर्थधाम मंडलायतन के लिए जाना जाता है। इसके अलावा ऐतिहासिक दाऊजी मंदिर यहाँ की शान हैं।

35. हमीरपुर जिला Hamirpur District

हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम, कल्पवृक्ष, खंडेह, पातालेश्वर मंदिर तथा मेहर टेम्पल एक दर्शनीय स्थल है।

36. हरदोई जिला Hardoi District

उपदेश भवन, अमर शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर बिलग्राम, संदी बर्ड सेंचुरी, प्रहलाद कुंड तथा भवन पुरी जेसे बहुत सारे ऐतिहासिक तीर्थ स्थल मोजूद है।

37. हापुड़ जिला Hapur District

हापुड़ में गढ़ मुक्तेश्वर व उसका बिरिघाट पुरे जिले में नम्बर एक पर्यटक स्थल है। पुराना नाम पंचशीलनगर (Panchsheel Nagar) था।

38. जौनपुर जिला Jaunpur District

हिस्टोरिक विजय स्तम्भ, शीतल माता, शाही किला, १४०८ ईस्वी में बनी अटाला मस्जिद तथा शाही पुल इस जिले की ऐतिहासिकता का परिचायक है।

39. जालौन जिला Jalaun District

जालौन डिस्ट्रिक्ट महर्षि वेदव्यास जी की जन्मभूमि है। वही इस जिले में लोग पांच नदियों के एकसाथ होने वाले संगम को देखने आते हैं।

40. झांसी जिला Jhansi District

खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी ये कोटेशन तो आपने भारत के इतिहास की किताबो में पढ़ा ही होंगा। आपको बता दे वो उस साहसी रानी लक्ष्मीबाई का जन्म इसी भूमि में हुआ था। क्या आपको पता है? रानी लक्ष्मीबाई को ये अंग्रेजो से युद्भ लड़ने की प्रेरणा महान ऋषि स्वामी दयानंद सरस्वती जी से मिली थी।

41. कानपुर देहात जिला Kanpur dehat District

कानपुर देहात जिले में 1031 गांव, 10 ब्लॉक व 17.96 लाख की आबादी है। शिव बजरंग धाम किशुनपुर में मौजूद बरगद का पेड़ देखने लायक जगह है।

42. कुशीनगर जिला Kushinagar District

कुशीनगर जिले का वर्णन महाभारत काल में मिलता है। इसके अलावा भगवान बुद्ध से जुड़ा हुआ स्थान भी है। इसका पुर्व नाम कैसा बाजार था। बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे पवित्र स्थान माना जाता है।

43. कानपूर नगर जिला Kanpur nagar District

कानपूर नगर डिस्ट्रिक्ट उत्तरप्रदेश का एक औद्योगिक क्षेत्र है। इसको यूपी की औद्योगिक राजधानी भी कहते हैं कानपुर प्राणी उद्यान व ग्रीन पार्क क्रिकेट स्टेडियम के लिए जाना जाता है।

44. कन्नौज जिला Kannauj District

कन्नौज में मौजूद पक्षी अभयारण्य में देश-विदेश से हजारो पक्षी पानी के कारण आकर्षित होते हैं जिले में 752 गाँव है।

45. कौशांबी जिला Kaushambi District

कौशांबी में संत मलूकदास टेम्पल, कड़ा का कुबरीघाट गंगा मन्दिर तथा राजा उदयन के प्रासाद का खंडहर देखने लायक जगहें हैं।

46.कासगंज जिला Kasganj District

कासगंज अपने विशाल नंदराय ब्रिज, बांध औ रतालाब के लिए प्रसिद्ध हैं। ये यूपी का 71 वां जिला है।

47. लखीमपुर खेरी जिला Lakhimpur kheri District

लखीमपुर खेरी में बना दुधवा राष्ट्रीय उद्यान बाहर से आये सभी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। वही मेढ़क मंदिर की यूनिकनेस आपको खुश कर देंगी।

48.लखनऊ जिला Lucknow District

लखनऊ उत्तरप्रदेश की राजधानी होने के कारण पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं। रूमी गेट, छोटा तथा बड़ा इमामबाड़ा प्रमुख पर्यटन स्थल है। इमामबाड़ा को भूलभुलैया भी कहते हैं।

49. ललितपुर जिला Lalitpur District

ललितपुर जिले का देवगढ़ जैन पहाड़ी मंदिर, उत्तरी भारत का सबसे पुराना मंदिर दशावतार के लिए जाना जाता है।

50. मुज़फ्फरनगर जिला Muzaffarnagar District

मुज़फ्फरनगर में गन्ने का उत्पादन बहुत ज्यादा होता है। यहाँ पर गन्ने के खेतों के बीच गुजरती हुई रेल का दृश्य आपको सुकून देता है।

51. महोबा जिला Mahoba District

महोबा यूपी का एक छोटा सा जिला है। विश्व विरासत मकरबाई टेम्पल, सूर्य मंदिर, खाखरा मठ आदि घूमने के स्थान है।

52. मिर्जापुर जिला Mirzapur District

मिर्जापुर जिला कलिकोठ मंदिर, त्रिदेवियों का मंदिर तथा सिरसी डैम के लिए प्रसिद्ध हैं। जिले में 2079 गांव बने हुए हैं

53.मुरादाबाद जिला Moradabad Disttric

मुरादाबाद ब्रास के उत्पाद या बर्तन बनाने वाला देश का मुख्य हब है। हिरण पार्क तथा जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क जंगल प्रेमियों के लिए वरदान है।

54.मेरठ जिला Meerut District

मेरठ यूपी का छावनी क्षेत्र है। मेरठ को स्पोर्ट्स सिटी भी कहते हैं। जम्बूदीप तथा सरधना गिरजाघर आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं।

55. मऊ जिला Mau District

मऊ यूपी का ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व औद्योगिक महत्व का जिला है। मऊ में स्थित मुक्तिधाम एक हिन्दू तीर्थ स्थल है।

56. महाराजगंज जिला Maharajganj District

महाराजगंज डिस्ट्रिक्ट इंडो-नेपाल बॉर्डर के समीप स्थित है। ये अपने खूबसूरत सोहगी बरवा वन्य जीव बिहार अभ्यारण के लिए फेमस है।

57. मथुरा जिला Mathura District

मथुरा डिस्ट्रिक्ट भगवान श्री कृष्ण की नगरी है। यहाँ पर एक से बढ़कर एक बड़े-बड़े विख्यात मंदिर बने हुए हैं। भगवान कृष्ण से जुड़े बहुत सारे पुराने साक्ष्य आप मथुरा में देख सकते हैं।

58. मैनपुरी जिला Mainpuri District

मैनपुरी जिला आगरा डिवीजन के अंतर्गत आता है। यहाँ पर विदेशी पक्षी सारस एक टूरिज्म पॉइंट है।

59. प्रयागराज जिला Prayagraj District

अबतक आप प्रयागराज इलाहाबाद नाम से जानते थे। लेकिन आपको बता दें इस जिले का प्राचीन व वास्तविक नाम प्रयागराज ही है। ये अपने हर बारह वर्ष में आने वाले कुंभ मेले के लिए जाना जाता है। इसके अलावा हिन्दू तीर्थ स्थलों की बात करे तो एक से बढ़कर एक प्रसिद्ध मंदिर मौजूद हैं।

60. पीलीभीत जिला Pilibhit District

पीलीभीत हिमालय बेल्ट व नेपाल देश के बाउंड्री के समीप आता है। माँ गोमती आरती व गोमती नदी का दृश्य आपको आत्मविभोर कर देंगा।

61. प्रतापगढ़ जिला Pratapgarh District

प्रतापगढ़ डिस्ट्रिक्ट Aonla फ्रूट का पूरे भारत में सबसे बड़ा उत्पादक है। इसके अलावा मानगढ़, भक्तिधाम तथा बेला मंदिर मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

62. रायबरेली जिला Raebareli District

रायबरेली में ट्रेन के डिब्बे यानी रेल कोच बनाने का कार्य होता है। रायबरेली अपने थर्मल पावर स्टेशन, शहीद स्मारक व महेश विलास पैलेस के लिए भी फेमस है।

63. रामपुर जिला Rampur District

रामपुर जिले में बनी राजा लाइब्रेरी आपको भारतीय इतिहास से रूबरू करवाएगी। इसके अलावा महात्मा गांधी समाधी स्थल एक टूरिस्ट स्पॉट है।

64. सोनभद्र जिला Sonbhadra District

क्षेत्रफल की दृष्टि से यह उत्तरप्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। यहाँ पर खनिज संपदा की भरमार है

65.शामली जिला Shamli District

शामली जिले का पुराना नाम प्रभुध नगर (Prabuddh Nagar) था। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे 709B के मध्य स्थित है।

66. सहारनपुर जिला Saharanpur District

सहारनपुर अपने लकड़ी उद्योग के लिए जाना जाता है। यहाँ का बाला सुंदरी मंदिर, भूरा देव टेम्पल, शाकुम्भरी देवी टेम्पल एक दर्शनीय स्थल है।

67. सम्भल जिला Sambhal District

सम्भल जिले का पहले का नाम भीम नगर था। हरि बाबा धाम, प्राचीन कल्की विष्णु मंदिर फेमस है।

68. सुल्तानपुर जिला Sultanpur District

महाराजा कुश का स्टेचू, शिव मंदिर, पर्यावरण पार्क जिले की सुंदर जगह है।

69. सीतापुर जिला Sitapur District

सीतापुर में सात तहसील, उनीस ब्लॉक तथा 2437 विलेज है। चक्र तीर्थ निमिश धाम एक धार्मिक स्थल है।

70. संत कबीर नगर जिला Sant kabir nagarDistrict

५ सितंबर 1997 को जिले को बनाया गया। पवित्र सरयू घाट इस जिले की आन-बान-शान है।

यह भी पढे –   भारत के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशो के नाम हिंदी व अंग्रेजी भाषा में।

 

71. सिद्धार्थ नगर जिला Siddharth nagar District

यहाँ चार दिन चलने वाला भगवान बुद्ध का कपिलवस्तु महोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है

 

72. शाहजहाँपुर जिला Shahjahanpur District

शाहजहाँपुर जिले का मुख्य धार्मिक स्थल हनुमान धाम नामक ऊंची प्रतिमा है। इसके अलावा रिलायंस थर्मल पावर प्लांट भी एक रुचिकर जगह है।

 

73. श्रावस्ती जिला Shravasti District

श्रावस्ती जिले में ‘द शैलदेव वन्यजीव अभ्यारण’ सभी प्रकृति प्रेमियों के लिए एक खूबसूरत जगह है।

 

74 . उन्नाव जिला Unnao District

उन्नाव का इतिहास १२०० वर्ष पुराना है यहाँ पर चौहान राजपूत राजाओं का शासन था। शहीद चंद्रशेखर आजाद बर्ड सेंचुरी एकमात्र पर्यटक स्थल है।

 

75. वाराणसी जिला Varanasi District

जब आप वाराणसी जिले में प्रवेश करोगे तो आप उलझन में पड़ जाओगे क्योकी इस जिले के तीन नाम है और मजे की बात तीनो बहुत लोकप्रिय है तीनो नामो से लिखित व उच्चारण से सार्वजनिक व राजकीय कार्य होता है। पहला नाम काशी दूसरा बनारस तीसरा वाराणसी।

 

FAQ

उत्तर प्रदेश राज्य में क्या प्रसिद्ध है?

उत्तरप्रदेश पूरे भारत में एक आध्यात्मिक राज्य (Spiritual State of india) के नाम से जाना जाता है। इसी पावन धरती पर सनातन हिन्दू धर्म के दो महान आर्दश भगवान श्रीकृष्ण और रामजी का जन्म हुआ था। इसी भूमि पर विश्वप्रसिद्ध दर्शनीय स्थल बने हुए हैं। जिसको देखने ना सिर्फ भारत से बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर बताऊ तो वृन्दावन, मथुरा, प्रयागराज, अयोध्या और वाराणसी ये धरती पर स्वर्ग है। इनको देखने के बाद आपको कश्मीर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

 

मुझे उम्मीद हैं, आपको उत्तर प्रदेश राज्य के सभी जिलों (जनपद) के बारे में दी गई जानकारी काम आयेगी। सभी उत्तरप्रदेश वासियों व भारत के लोगो के साथ यह पोस्ट जरूर शेयर करें।

 

इन्हें भी पढ़ें [ Related Articles ]

दादर एंव नागर हवेली के सभी जिलों के नाम

चंडीगढ़ के सभी जिलों के नाम

अंडमान एंव निकोबार के सभी जिलों के नाम

तेलगांना के सभी जिलों के नाम

पश्चिम बंगाल के सभी जिलों के नाम

 उत्तराखंड के सभी जिलों के नाम

त्रिपुरा के सभी जिलों के नाम

तमिलनाडु के सभी जिलों के नाम

सिक्किम के सभी जिलों के नाम

पंजाब के सभी जिलों के नाम

उड़ीसा के सभी जिलों के नाम

नागालैंड के सभी जिलों के नाम

मिजोरम के सभी जिलों के नाम

मेघालय के सभी जिलों के नाम

मणिपुर के सभी जिलों के नाम

महाराष्ट्र के सभी जिलों के नाम

मध्यप्रदेश राज्य के सभी जिलों के नाम

झारखंड के सभी जिलों के नाम

जम्मू एंव कश्मीर के सभी जिलों के नाम

हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के नाम

गुजरात के सभी जिलों के नाम

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नाम

राजस्थान के सभी जिलों के नाम

अरुणाचल प्रदेश  के सभी जिलों के नाम

आंध्र प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 बिहार के सभी जिलों के नाम

गोआ गोवा में कितने जिले है

असम के सभी जिलों के नाम

 कर्नाटक के सभी जिलों के नाम

केरल के सभी जिलों के नाम

हरियाणा के सभी जिलों के नाम

Leave a Comment