Tripura Me Kitne Jile [District] Hai? त्रिपुरा के सभी जिलों के नाम

Tripura Me Kitne Jile [District] Hai? त्रिपुरा के सभी जिलों के नाम

वर्तमान सन् 2023 में त्रिपुरा राज्य के कुल जिलों की संख्या आठ (8) हैं। आज आप त्रिपुरा के सभी जिले के नाम व उनकी क्या विशेषता है,  इसके बारे में संक्षिप्त परिचय पढ़ेंगे।

1. धलाई जिला Dhalai  District

धलाई जिला सन् 1995 में बना व इसका नामकरण धलाई नदी के नाम पर पड़ा। यहाँ के मुख्य आकर्षण का केंद्र भगवान शिव का लोंगथराई मंदिर,  कमलेश्वरी मंदिर  तथा दुम्बूर झील है। धलाई क्षेत्रफल 2,132 वर्ग किलोमीटर  के साथ ही त्रिपुरा राज्य का सबसे बड़ा जिला हैं।   नेशनल हाइवे आठ से जुड़ा हुआ है।  डिस्ट्रिक्ट का ज्यादातर हिस्सा जंगलों और पहाड़ो से गिरा हुआ है।

2. पश्चिम त्रिपुरा जिला West Tripura District

पश्चिम त्रिपुरा काअधिकतर ग्रामीण इलाके लोग कृषि गतिविधियों पर निर्भर रहते हैं। ये बांग्लादेश बॉर्डर से गिरा हुआ है, इसीलिए यहाँ पर चौबीस से अधिक बीएसफ की आउटपोस्ट बनी हुई है। इसके अलावा वेस्ट त्रिपुरा चाय की खेती करने वाला त्रिपुरा का सबसे बड़ा जिला हैं।

3. उत्तर त्रिपुरा जिला North Tripura District

नार्थ त्रिपुरा का आधिकारिक जिले बनने की घोषणा १३/१/२०१२ को हुई थी। इस जिले के बारे में एक और रोचक तथ्य यह भी है की असम राज्य से 54 किलोमीटर दूर,  मिजोरम से 109 किलोमीटर दूर तथा बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा से सिर्फ 96 किलोमीटर पर स्थित हैं। पर्यटन स्थलों की बात करे तो जमपुई पहाड़ी, रोवा वन्यजीव अभ्यारण्य तथा चाय का गार्डन हे।

4. दक्षिण त्रिपुरा जिला South Tripura District

साउथ त्रिपुरा जिला का संक्षिप्त विवरण –   क्षेत्रफल 1514.322 वर्ग किलोमीटर, तीन उप-विभाग, आठ ग्रामीण विकास ब्लॉक, दो मुन्सिपल काउंसिल तथा एक नगर पंचायत बनी हुई है। यहाँ पर बहुत सारी आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं जो अपनी स्थानीय भाषा बोलते हैं। पर्यटन स्थलों में बटरफ्लाई इको पार्क, बॉर्डर हिट तथा भारत बंगला मैत्री उद्यान जेसे सेकड़ो जगहे आप देख सकते है

5.  गोमती जिला Gomati District

गोमती भारत के राज्य त्रिपुरा का सबसे महत्वपूर्ण जिला हैं। जिले में बहने वाली गोमती नदी के नाम से ही डिस्ट्रिक्ट का नाम गोमती पड़ा।  यही पर ऐतिहासिक प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी मंदिर स्थित हैं। इसके अलावा तापनिया इको पार्क तथा चोबीमुरा प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। वही गोमती के उदयपुर शहर में सेकड़ो पर्यटक स्थल आप देख सकते हैं।

यह भी पढे –  पर्यटन व पर्यटक क्या होता है इसका मतलब क्या होता है?

 

6. उनाकोटी जिला Unakoti District

उनाकोटी त्रिपुरा राज्य का सबसे छोटा जिला हैं। इसका मुख्यालय कैलाशशहर हैं। इसके अलावा उनाकोटी अपने विशाल पत्थर और चट्टानों से काटकर बनाई गई मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध हैं। डिस्ट्रिक्ट नाम का शाब्दिक अर्थ है – एक करोड़ से कम। जिले में चतुरदास देवता, लक्ष्मी नारायण, भबतारिणी आदि प्रमुख प्रसिद्ध मंदिर आप देख सकते हैं।

7. खोवाई जिला Khowai District

खोवाई उत्तर दिशा में बांग्लादेश से गिरा हुआ है।  खोवाई नदी के नाम पर इसका नामकरण हुआ था।  यहाँ की मुख्य बोली जाने वाली भाषा बंगाली व त्रिपुरी हैं।  रुचिकर पर्यटकों में बरमुड़ा इको पार्क, चकमघट पार्क, जंगल महल तथा बनाबीथि इको पार्क प्रमुख हैं।

यह भी पढे –   भारत के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशो के नाम हिंदी व अंग्रेजी भाषा में।

 

8. सेपाहिजाला जिला Sepahijala District

सेपाहिजाला जिले के में रहने वाले अधिकतर लोगों की आजीविका का संसाधन कृषि हैं। वही ये डिस्ट्रिक्ट राष्ट्रीय राजमार्ग -८ से भी जुड़ा हुआ है। क्षेत्रफल १०४३.०४ वर्ग किलोमीटर, दो ब्लॉक तथा एक नगर पंचायत बनी हुई हैं। घूमने के स्थान में सेपाहिजाला वाइल्डलाइफ सेन्चुरी व चिड़ियाघर, नीरमहल तथा बुद्ध स्तूप मुख्य हैं।

त्रिपुरा क्यों प्रसिद्ध है?

जानिए त्रिपुरा की प्रसिद्धि के कुछ मुख्य बिंदु;

  • त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के कारण क्योंकी इसी देवी के नाम पर राज्य का नाम त्रिपुरा पड़ा।
  • आदिवासी सुमदाय के कल्चर को देखने लोग पूरी दुनिया से यहाँ आते हैं।
  • हस्तशिल्प उत्पाद और प्राकृतिक रबड़ उत्पादों के लिए काफी विख्यात है।


मुझे उम्मीद हैं, आपको त्रिपुरा राज्य के सभी जिलों के बारे में दी गईं जानकारी  काम आयेगी। सभी त्रिपुरावासियों  व भारत के लोगो के साथ यह पोस्ट जरूर शेयर करें।

 

इन्हें भी पढ़ें [ Related Articles ]

दादर एंव नागर हवेली के सभी जिलों के नाम

चंडीगढ़ के सभी जिलों के नाम

अंडमान एंव निकोबार के सभी जिलों के नाम

तेलगांना के सभी जिलों के नाम

पश्चिम बंगाल के सभी जिलों के नाम

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 उत्तराखंड के सभी जिलों के नाम

तमिलनाडु के सभी जिलों के नाम

सिक्किम के सभी जिलों के नाम

पंजाब के सभी जिलों के नाम

उड़ीसा के सभी जिलों के नाम

नागालैंड के सभी जिलों के नाम

मिजोरम के सभी जिलों के नाम

मेघालय के सभी जिलों के नाम

मणिपुर के सभी जिलों के नाम

महाराष्ट्र के सभी जिलों के नाम

मध्यप्रदेश राज्य के सभी जिलों के नाम

झारखंड के सभी जिलों के नाम

जम्मू एंव कश्मीर के सभी जिलों के नाम

हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के नाम

गुजरात के सभी जिलों के नाम

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नाम

राजस्थान के सभी जिलों के नाम

अरुणाचल प्रदेश  के सभी जिलों के नाम

आंध्र प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 बिहार के सभी जिलों के नाम

गोआ गोवा में कितने जिले है

असम के सभी जिलों के नाम

 कर्नाटक के सभी जिलों के नाम

केरल के सभी जिलों के नाम

हरियाणा के सभी जिलों के नाम

Leave a Comment