Telangana Me Kitne Jile [District] Hai? तेलगांना के सभी जिलों के नाम

Table of Contents

Telangana Me Kitne Jile [District] Hai? तेलगांना के सभी जिलों के नाम

वर्तमान सन् 2023 में तेलगांना राज्य के कुल जिलों की संख्या तैतीस (33) हैं। आज आप तेलगांना के सभी जिले के नाम व उनकी क्या विशेषता है, इसके बारे में संक्षिप्त परिचय पढ़ेंगे।

1. आदिलाबाद जिला Adilabad District

आदिलाबाद जिले के लोगो की स्थानीय भाषा मराठी व उर्दू है। ये अपने कपास की खेती के लिए प्रसिद्ध हैं। इसलिए इसको व्हाइट गोल्ड सिटी भी कहा जाता है। देखने लायक जगहों में केवाल वन्यजीव अभ्यारण, महात्मा गांधी पार्क व जैनाथ मन्दिर प्रमुख पर्यटन स्थल है।

2. कोमराम भीम जिला Kumuram Bheem District

कोमराम भीम जिले का दूसरा नाम आसिफाबाद है। ये अपने प्राकृतिक सौंदर्य, शिवराम वाइल्डलाइफ सेन्चुरी, कुंठला झरना और पोचरा फाल्स के लिए फेमस है।

 

3. भद्राद्री कोठागुडम जिला Bhadradri Kothagudem District

भद्राद्री कोठागुडम डिस्ट्रिक्ट अपने पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। रुचिकर स्थानों में परनाशाला, पधम्मा मंदिर,नवा भारत टेम्पल, किन्नेरासनी नदी, किन्नेरासनी डैम, कोम्मू डांस तथा थर्मल पॉवर स्टेशन है।

4. जयशंकर भूपपाल जिला Jayashankar Bhupalpally District

इस जिले की 75% से अधिक आबादी गांवों में निवास करती है। संक्षिप्त विवरण – क्षेत्रफल 2,293 वर्ग किलोमीटर, आबादी 7 लाख, तहसील बीस।

5. जोगुलबा गडवाल जिला Jogulamba Gadwal District

ये जिला अपने गडवाल का किला व नल्ला फोर्ट के लिए प्रसिद्ध हैं। जिसका निर्माण सन् 1662 में सोमन्द्री ने करवाया था।

6. हैदराबाद जिला Hyderabad District

हैदराबाद तेलगांना व आंधप्रदेश दोनो की राजधानी है। और हैदराबाद एक भारत का महानगर शहर भी है। हैदराबाद भारत का हर क्षेत्र की दृष्टि से एक बहुत महत्वपूर्ण जिला है। आंधप्रदेश के सभी जिलों की लिंक सबसे नीचे रिलेटेड पोस्ट में दी गई है उसको भी जरूर देखें।

7. जागतिअल जिला Jagtial District

जागतिअल अपने टूरिज्म (सैर-सपाटा) के कारण पूरे तेलगांना में प्रसिद्ध है। यहाँ पर आपको सत्रहवीं शताब्दी के अंदर बने सुंदर किले दिख जायेगे। क्षेत्रफल की दृष्टि से ये पांचवा बड़ा जिला है।

8. जनगांव जिला Jangaon District

जनगांव का शाब्दिक अर्थ होता है ” जैनों का गांव” जानकारी के लिए बता दूं जैन भारत का एक धर्म है। जनगांव जिला अपने कोलंपुका जैन टेम्पल, यदगिरगुट्टा टेम्पल, भोंगिर फोर्ट, द हिडन कैस्टल, मिनी जू तथा एक हजार पिलर वाले टेम्पल के लिए प्रसिद्ध हैं।

9. कामारेड्डी जिला Kamareddy District

कामारेड्डी डिस्ट्रिक्ट धान, शक्कर, गुड़, सब्जियां तथा हल्दी के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं। तकरीबन तीन सौ से अधिक वस्तुओं का व्यापार किया जाता है।

10. करीमनगर जिला Karimnagar District

करीमनगर तेलगांना राज्य में सबसे तेजी से आगे बढ़ता हुआ डिस्ट्रिक्ट है। इसको ग्रेनाइट का शहर भी कहा जाता है। यहां पर सबसे अधिक ग्रेनाइट व कृषि उद्योग की फैक्टरियां ज्यादा है।

11. खम्मम जिला Khammam District

खम्मम तेलगांना का एक तीर्थयात्रा केंद्र है। यह स्थान ४०० वर्षों से अधिक पुराना है तथा दो प्रसिद्ध मन्दिरो के लिए जाना जाता है। जिनका नाम भगवान वेणुगोपाल स्वामी व शिव मंदिर है।

 

12. महबुबाबाद जिला Mahabubabad District

महबुबाबाद भारत के राज्य तेलगांना का जिला है। कुल बीस से अधिक गांव, सोलह तहसील व दस लाख की आबादी है।

13. महबूबनगर जिला Mahabubnagar District

महबूबनगर के मयूरी इको पार्क के नाईट शो देखने के लिए बहुत सारे पर्यटक आते हैं। इसके अलावा
कोलिसागर बांध, पिल्लरा मैरी पेड़, मयूरी हरिता वनम मुख्य देखने लायक जगह है।

14. मंचेरिअल जिला Mancherial District

मंचेरिअल जिले की साक्षरता 64% तथा गांव 382 बने हुए हैं। खूबसूरत Acc Quarry नदी गांधारी खिला तथा गुडम गुट्टा सत्यनारायन स्वामी टेम्पल बेस्ट टूरिस्ट प्लेस है।

15. मेडक जिला Medak District

मेडक जिले में धान की खेती अधिक की जाती है। बीसवीं शताब्दी में ये जिला निजाम मुगल शासकों के कब्जे में था।

16. मेडचाल मल्काजगिरि जिला Medchal-Malkajgiri District

मेड़चाल सब्जियों, बागवानी और फूलों की खेती से बने उत्पादों के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं। इस जिले में बने सारे उत्पाद हैदराबाद व सिकंदराबाद जेसे शहरों को हर दिन जरूरत पड़ती है।

17. नलगोंडा जिला Nalgonda District

नलगोंडा अपने ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है। जिसमें नागार्जुन बांध, श्री जाडला रामलिंगेस्वर टेम्पल तथा चाया सोमेश्वर अलयं प्रमुख जगहे हैं।

18. नगरकुरनूल जिला Nagarkurnool District

नाला माला, सोमसिला बोटिंग, हजरत निरंजन शाह वाली दरगाह, श्री भक्त लक्ष्मी नरसिम्हा टेम्पल टैंक बून्द व उमा महेश्वरम आदि धर्मिक दर्शनीय जगह आप विजिट कर सकते हैं।

19. निर्मल जिला Nirmal District

निर्मल जिले में कुल ४२८ गांव बने हुए हैं। वही बासरा सरस्वती टेम्पल, लकड़ी के बने खिलोने, किले, शामगढ़ फोर्ट व केदाम डैम रुचिकर स्थान है।

20. निजामाबाद जिला Nizamabad District

निजामाबाद तेलगांना राज्य का एक लोकप्रिय जिला है। इसका निर्माण अठारहवीं शताब्दी में मुगल शासक ने किया था। यहाँ की अली सागर झील, श्री राम सागर प्रोजेक्ट, श्री आपुरूप वेंकटेश्वरस्वामी टेम्पल सभी बाहर से आये पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

21. रंगारेड्डी जिला Rangareddy District

रंगारेड्डी जिले का पुराना नाम हैदराबाद ग्रामीण जिला था। जहरीले फ़र्टिलाइज़र (कीटनाशक खेती में प्रयोग होने वाली दवाइया) व सीमेंट का उद्योग यहाँ की अर्थव्यवस्था को चलाता है।

22. पेड्डापल्ली जिला Peddapalli District

पेड्डापल्ली जिले में भारत का सबसे बड़ा थर्मल पावर स्टेशन बना हुआ है। जिले में कुल २१५ गांव बने हुए हैं।

23. राजन्ना सिर्सिल्ला जिला Rajanna Sircilla District

वेसे इस जिले को सिर्सिल्ला नाम से ही बोला व लिखा जाता है। सिर्सिल्ला शाब्दिक अर्थ हिंदी में होता है – समृद्धि!

24. संगारेड्डी जिला Sangareddy District

मंजीरा जलाशय पर आप अपने परिवार के साथ आकर क़्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। इसके अलावा मंजीरा वाइल्ड लाइफ सेन्चुरी, सिंगूर प्रोजेक्ट तथा कोंडापुर म्यूजियम एक पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।

25. सिद्दिपेट जिला Siddipet District

श्री रंगनायक सागर की भव्यता व सुंदरता सिद्दिपेट जिले की पहचान है। श्री विद्या सरस्वती शनिश्वर टेम्पल, मिशन भगीरथ पयलोन शानिग्राम जलाशय घूमने के लिए बढ़िया जगह है।

26. सूर्यापेट जिला Suryapet District

सूर्यापेट तेलगांना राज्य का एक ऐतिहासिक डिस्ट्रिक्ट है। सूर्यापेट में सीमेंट उद्योग ज्यादा है। जिला, चार मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े हुआ हैं।

27. विकाराबाद जिला Vikarabad District

श्री अननथा पद्मनाभ स्वामी देवस्थानम व अनंतगिरि पहाड़ी पर स्थित बुग्गा रामेश्वरम टेम्पल प्रमुख पर्यटक स्थल है।

 

यह भी पढे –  पर्यटन व पर्यटक क्या होता है इसका मतलब क्या होता है?

 

28. वनापर्थी जिला Wanaparthy District

वनापर्थी अपने मुस्तफा महल व पूरे तेलगांना के पहले पॉलिटेक्निक कॉलेज केलिए प्रसिद्ध है।। राजधानी हैदराबाद से मात्र 149 किलोमीटर दूर है।

 

29. हनुमाकोंडा जिला Hanumakonda District

इसका पुराना नाम वारंगल शहर जिला (Warangal Urban District) था। अगस्त 2021 में इसका नाम ‘वारंगल अर्बन’ से हनुमाकोंडा कर दिया गया।

30. वारंगल ग्रामीण जिला Warangal Rural District

वारंगल रूरल डिस्ट्रिक्ट अपनी प्राकृतिक सुंदरता व मानव निर्मित आकर्षक पर्यटक स्थलों के निर्माण के लिए जाना जाता है। यहाँ पर आप तेरहवीं शताब्दी में बने शिव मंदिर, भद्रकाली मंदिर जेसे अनेक हिस्टोरिक स्थान देख सकते हो।

31. यदाद्रि भुवनगिरी जिला Yadadri Bhuvanagiri District

तेलगांना में घूमने की जगह में यदाद्रि भुवनगिरी जिले का नाम नम्बर एक पर आता है। यहाँ के खूबसूरत मंदिर, किले, ऐतिहासिक युद्ध सामग्री, मंदिर आपको खुश कर देंगे।

32. नारायणपेट जिला Narayanpet District

छठी शताब्दी में इस जिले पर भारत के सभी बड़े साम्राज्यों व वंशो ने राज किया। 17 फरवरी 2019 को नारायणपेट को एक अलग जिला घोषित किया गया।

 

यह भी पढे –   भारत के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशो के नाम हिंदी व अंग्रेजी भाषा में।

 

33. मुलुगु जिला Mulugu District

रामपा टेम्पल एकमात्र विख्यात धार्मिक स्थल है। इसके अलावा तड़वाई जंगल तथा लकवनम झील व बोटिंग प्रमुख पर्यटन स्थल है।

तेलगांना क्यों प्रसिद्ध है?

अपने दो महीने के अनुभव के आधार पर बताता हूँ। हैदराबाद शहर और आंध्रप्रदेश के बहुत सारे विश्व प्रसिद्ध स्थल तेलगांना राज्य में आ गए। दूसरी बात यहाँ की संस्कृति, वेशभूषा और भोजन पूरे दक्षिण भारत में अनोखा है। तेलगांना की राजधानी भी हैदराबाद होने के कारण इस शहर के अधिकतर विश्व विरासत स्थल तेलगांना स्टेट में गिने जाते हैं। 

 

मझे उम्मीद हैं, आपको तेलगांना राज्य के सभी जिलों के बारे में दी गई जानकारी काम आयेगी। सभी तेलगांनावासियों व भारत के लोगो के साथ यह पोस्ट जरूर शेयर करें।

 

इन्हें भी पढ़ें [ Related Articles ]

दादर एंव नागर हवेली के सभी जिलों के नाम

चंडीगढ़ के सभी जिलों के नाम

अंडमान एंव निकोबार के सभी जिलों के नाम

पश्चिम बंगाल के सभी जिलों के नाम

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 उत्तराखंड के सभी जिलों के नाम

त्रिपुरा के सभी जिलों के नाम

तमिलनाडु के सभी जिलों के नाम

सिक्किम के सभी जिलों के नाम

पंजाब के सभी जिलों के नाम

उड़ीसा के सभी जिलों के नाम

नागालैंड के सभी जिलों के नाम

मिजोरम के सभी जिलों के नाम

मेघालय के सभी जिलों के नाम

मणिपुर के सभी जिलों के नाम

महाराष्ट्र के सभी जिलों के नाम

मध्यप्रदेश राज्य के सभी जिलों के नाम

झारखंड के सभी जिलों के नाम

जम्मू एंव कश्मीर के सभी जिलों के नाम

हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के नाम

गुजरात के सभी जिलों के नाम

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नाम

राजस्थान के सभी जिलों के नाम

अरुणाचल प्रदेश  के सभी जिलों के नाम

आंध्र प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 बिहार के सभी जिलों के नाम

गोआ गोवा में कितने जिले है

असम के सभी जिलों के नाम

 कर्नाटक के सभी जिलों के नाम

केरल के सभी जिलों के नाम

हरियाणा के सभी जिलों के नाम

Leave a Comment