Tamilnadu Me Kitne Jile [District] Hai? तमिलनाडु के सभी जिलों के नाम

Table of Contents

Tamilnadu Me Kitne Jile [District] Hai? तमिलनाडु के सभी जिलों के नाम

वर्तमान सन् 2023 में तमिलनाडु राज्य के कुल जिलों की संख्या अड़तीस (38) हैं। आज आप तमिलनाडु के सभी जिले के नाम व उनकी क्या विशेषता है, इसके बारे में संक्षिप्त परिचय पढ़ेंगे।

1. अरियालूर ज़िला Ariyalur District

अरियालूर जिले में कुल 400 गाँव व क्षेत्रफल 1940 वर्ग किलोमीटर हैं। इसे सीमेंट की भूमि भी कहते हैं क्योकी यहाँ पर अधिक संख्या में सीमेंट बनाने की फैक्टरीया लगी हुई हैं। पर्यटन के क्षेत्र में भी ये जिला तमिलनाडु में सबसे आगे हैं। यहाँ पर करैवेट्टी बर्ड सेंचुरी और गंगाइकोंडा चोलापुराम मंदिर दोनो मुख्य पर्यटक स्थल है।

2. ईरोड जिला Erode District

ईरोड जिले में कुल 600 गाँव बने हुए हैं। ईरोड एक आदिवासी जनजाति समुदाय भी है और एक क्षेत्र भी। यहाँ पर घूमने के लिए भवानीसागर बांध, धिमबम फॉरेस्ट, कोडिवेरी, सरकारी संग्रहालय, वेलोडे बर्ड्स सेंचुरी, बनारी अम्मान टेम्पल तथा मुरुगन टेम्पल प्रसिद्ध हैं।

 

3. कन्याकुमारी जिला Kanyakumari District

क्षेत्रफल की दृष्टि से कन्याकुमारी तमिलनाडु राज्य का सबसे छोटा जिला है। इस जिले में ७१.५ किलोमीटर समुद्री एरिया, नारियल के पेड़, लक्सरी जंगल तथा पहाड़ो की घाटिया ये सब हर पर्यटक को आत्मविभोर कर देता है। पर्यटन स्थलों में हैंगिग ब्रिज, जैन रॉक कट टेम्पल, वत्ताकोटटी फोर्ट व बिच तथा स्वामी विवेकानंदर रॉक मेमोरियल आदि प्रमुख स्थान हैं।

 

4. करूर जिला Karur District

करूर जिले में टेक्सटाइल उद्योग, बस बॉडी बिल्डिंग तथा सीमेंट उत्पादन के लिए प्रचलित हैं। यहाँ का अरुलमिगु कल्याण पशुपतेस्वरार मंदिर, वेन्नमलै मंदिर, नेरुरु, गवर्मेंट म्यूजियम, पोंनैर डैम तथा मयानुर बैराज मुख्य पर्यटक स्थल है।

 

5. कल्लाकुरिची ज़िला Kallakurichi District

कल्लाकुरिची 8 जनवरी 2019, को तमिलनाडु राज्य का 33 वां जिला बनाया गया। जिले में 562 राजस्व गांव तथा 412 विलेज पंचायत हैं। पर्यटन स्थलों में आधी थिरुवरंगम मंदिर, कलवारायन हिल्स, करियालूर झील, श्री वीटस्वरार कोइल मंदिर तथा थिरुनरुनगोण्डी मुख्य पर्यटक स्थल है।

यह भी पढे –  पर्यटन व पर्यटक क्या होता है इसका मतलब क्या होता है?

 

6. कांचीपुरम जिला Kanchipuram District

कांचीपुरम तमिलनाडु राज्य के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित एक धार्मिक महत्व के स्थलों का जिला हैं। इसे मंदिरों की नगरी भी कहते हैं क्योकी यहाँ पर एक से बढ़कर एक प्राचीन हिन्दू मंदिर मौजूद है। जिसमें कैलाशनाथर टेम्पल, अथि वराधर, एकम्बरनाथर टेम्पल, वर्धराज पेरुमल टेम्पल आदि प्रमुख मंदिर है।

 

7. कुड्डलोर जिला Cuddalore District

कुड्डलोर एक प्राचीन ऐतिहासिक जिला हैं। यहाँ पर एक से बढ़कर एक टूरिस्ट स्पॉट आप देख सकते हैं जिसमें कुछ मुख्य जगहों का नाम बताता हूँ; 

● समियारपेट्टी बिच, पिछवारम, सिल्वर समुद्र तट।
● श्री राघवेंद्र स्वामी, थिलाई काली मंदिर, वीरणं झील।

 

8. कृष्णगिरि जिला Krishnagiri District

कृष्णगिरि जिला अपने आम फल (मैंगो) के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। ये धार्मिक भूमि अपने शौर्य, हरी घाटिया, पर्वत-पहाड़ियों के लिए भी जाना जाता है। ये तमिलनाडु राज्य का तीसवाँ जिला हैं। इस जिले का नाम राजा कृष्णदेवरॉय के नाम पर रखा गया।

9. कोयम्बतूर जिला Coimbatore District

कोयम्बतूर तमिलनाडु राज्य का एक इंडस्ट्रियल एरिया व डिस्ट्रिक्ट हैं। भारत की सबसे बडी पानी की मोटर निर्माता कंपनी टेक्समो का मुख्यालय इसी जिले में मौजूद हैं। इसके अलावा यहाँ पर कुए से पानी निकालने की बहुत सारी मोटर निर्मार्ता कंपनियों के हेडक्वार्टर बने हुए हैं।

10. चेन्नई जिला Chennai District

चेन्नई तमिलनाडु राज्य की राजधानी, डिस्ट्रिक्ट व एक भारत का एक प्रसिद्ध शहर है। विशेषकर ये अपने समुद्र तट (बिच) के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यहां के थीम पार्क व रेलवे स्टेशन बहुत अद्वितीय है।

 

11. डिंडिगुल जिला Dindigul District

डिंडिगुल जिले में ६६६ गांव मौजूद हैं। यहाँ पर कुछ विशेष फलों की खेती की जाती हैं जो काफी लोकप्रिय हैं। इसके अलावा कोडाइकनाल झील, डिंडिगुल का किला, कोडाइकनाल झील तथा अरुलमिगु धंदायूथपनी स्वामी मंदिर प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस है।

 

12. तंजावुर जिला Thanjavur District

तंजावुर एक दक्षिण भारतीय धर्म, कला व वास्तुकला का मुख्य केंद्र हैं। यही पर यूनेस्को विश्व विरासत धरोहर ग्रेट लिविंग चोला टेम्पल स्थित है।

13. तिरुचिरापल्ली जिला Tiruchirappalli District

तिरुचिरापल्ली जिला तिरुचि (tiruchi) और त्रिची ( Trichi) नाम से भी जाना जाता है। यह तमिलनाडु राज्य की एक पुरातन डिस्ट्रिक्ट हैं। भगवान शिव का रॉक फोर्ट किला यहाँ की शान है।

 

14. तिरुपुर जिला Tiruppur District

तिरुपुर मुख्य रूप से अपने विदेशी मुद्रा व्यापार के सौर्स के लिए जाना जाता है जिसमें होजरी, गारमेंट्स, केजुअल वियर व स्पोर्ट्स वियर शामिल है। तकरीबन एक बिलियन अमेरिकी डॉलर का कॉटन उत्पादन इस डिस्ट्रिक्ट में होता है।

 

15. तिरुवन्नामलई जिला Tiruvannamalai District

तिरुवन्नामलई भारत का एक सबसे प्राचीन विरासत वाला जिला है। वह शैव सम्प्रदाय के लोगो का यह एक मुख्य केंद्र हैं। जिले के नाम से ही शहर यहाँ का मुख्य सांस्कृतिक, आर्थिक व आध्यात्मिक हब हैं।

 

16. तिरुवल्लुर जिला Tiruvallur District

तिरुवल्लुर चेन्नई-तिरुपति हाईवे पर स्थित हैं। खासतौर पर ये जिला भगवान वीराघव मंदिर के लिए जाना जाता है।

17. तिरुवारुर जिला Tiruvarur District

तिरुवारुर भारत के राज्य तमिलनाडु का एक जिला है जिसका गठन 1/1/1997 को हुआ था। ये समुद्री तट व मन्दिरो के लिए पूरे भारत में लोकप्रिय है

 

18. तिरूनेलवेली जिला Tirunelveli District

प्राचीन तिरूनेलवेली जिला अपने विभिन्न मंदिरों, नदियों व पहाड़ो के लिए जाना जाता है। डिस्ट्रिक्ट का तिरूनेलवेली शहर Nellai तथा टिनवेल्ली नाम से भी प्रचलित हैं।

19. तूतुकुड़ी जिला Thoothukudi (Tuticorin) District

तूतुकुड़ी को परम्परागत रूप से ‘पर्ल’ नाम से भी संबोधित किया जाता है। यहाँ पर नमक से सम्बंधित व्यापार ज्यादा किया जाता हैं।

20. तेनी/थेनि जिला Theni District

तेनी या थेनि भारत के राज्य तमिलनाडु का एक जिला हैं। यह डिस्ट्रिक्ट अपने राजकीय त्यौहार पोंगल को धूमधाम से मनाने के लिए प्रसिद्ध हैं।

21. धर्मपुरी जिला Dharmapuri District

धर्मपुरी का होंगनक्काल झरना हर वाटर टूरिस्ट को खुश कर देता हैं। इसका सुंदर नीला-सफेद दृश्य हर किसी को रुकने पर मजबूर करता हैं। यह झरना यहाँ एक नम्बर पर्यटक स्थल है।

22. नागपट्टिनम जिला Nagapattinam District

नागपट्टिनम अपने ग्रामीण पर्यटन व समुद्री यात्रा के लिए जाना जाता है। यहाँ पर स्थित कोडियाकुरै सेन्चुरी, मैंग्रोव जंगल में बोटिंग तथा वेलंकन्नी गिरजाघर मुख्य स्थल है।

 

23. नामक्कल जिला Namakkal District

नामक्कल बड़े वाहनों के निर्माण करने के लिए जाना जाता है। रॉक फोर्ट, कोही हिल्स, नेमगिरी अम्मन टेम्पल, तथा अर्थनारीस्वरार टेम्पल देखने लायक स्थान है।

24. नीलगिरि जिला Nilgiris District

नीलगिरि जिले की पर्वत श्रृंखला विश्व की सबसे पुरानी हिल रेंज हैं। यहाँ पर ईको फ्रेंडली वातावरण व इको-टूरिज्म बहुत अधिक विस्तारित हैं। यहाँ के नेशलन पार्क, झरने, जंगल व हरी-भरी घाटिया हर प्रकृति प्रेमी को दिल से खुश कर देती है। यही पर तमिलनाडु का सबसे खूबसूरत पर्यटक शहर ऊटी (ooty) बसा हुआ है।

 

25. पुदुकोट्टई जिला Pudukkottai District

पुदुकोट्टई अपने समृद्ध विरासत, ऐतिहासिक धरोहर, गुफाओं के अंदर उकेरी गई पेंटिग्स, हिस्ट्रोरिक इमारतें के लिए पूरे तमिलनाडु में प्रसिद्ध हैं। चिथन्नावस्ल तथा मनमेलकुड़ी समुद्री तट यहाँ की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

 

यह भी पढे –   भारत के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशो के नाम हिंदी व अंग्रेजी भाषा में।

 

26. पेरम्बलुर जिला Perambalur District

पेरम्बलुर जिला छोटे प्याज की खेती के लिए पूरे देश में मशहूर हैं। वही विश्वकुड़ी डैम की सुंदरता आपको अंदर से हिला देंगी। पर्यटक स्थलों में राजकुडी फोर्ट, फॉसिल पेड़, शिव मंदिर, रेत के टीले देखने लायक जगह है।

 

27. मदुरई जिला Madurai District

मदुरई मुख्य रूप से अपने पर्यटन के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं। मदुरै को भारत का ‘टेम्पल नगर’ भी कहते हैं। ये जिला अपने समृद्ध कल्चर, वातावरण की सुंदरता व हिस्टोरिक स्थलों के कारण जाना जाता है। जिले में यातायात के साधनों की सुगम व्यवस्था है।

 

28. रामनाथपुरम जिला Ramanathapuram District

रामनाथपुरम जिला रामनद (ramnad) नाम से भी जाना जाता है। कुल क्षेत्रफल ४०६८ वर्ग किलोमीटर हैं। जिले का सबसे बड़ा शहर परामकुड़ी हैं। यहाँ के प्रसिद्ध धार्मिक मंदिरों को देखने हर साल बहुत बडी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

 

29. विरुधुनगर जिला Virudhunagar District

विरुधुनगर तमिलनाडु का एक जिला हैं। दुष्ट ब्रिटिश सरकार के राज में यह एक मुख्य व्यापारिक केंद्र था। इसका पुराना नाम कर्मवीर कामराजर था।

 

30. विलुप्पुरम जिला Viluppuram District

विलुप्पुरम ३० नवंबर १९९३ को एक अलग जिले के रूप में घोषित किया। यहाँ पर एक बड़ा रेलवे स्टेशन व नेशनल हाईवे ४५ गुजरता है। इसके अलावा ये अपने मन्दिरो, मस्ज़िद तथा गिरजाघरों के लिए भी प्रसिद्ध हैं।

 

31. वेल्लूर जिला Vellore District

वेल्लूर अपने सोलहवी सेंचुरी में बने किले व जलकेण्डदेवस्वर मंदिर के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यहां पर पशु जनित उत्पादों का निर्यात बहुत अधिक मात्रा में होता हैं। पशु जनित उत्पादों मतलब चमड़ा इंडस्ट्री से है।

 

Also Read – तमिलनाडु के पशु-पक्षी प्रेमी अरविंद एनिमल एक्टिविस्ट को जरूर पढे 


32. शिवगंगा जिला Sivaganga District

शिवगंगा अपने शांमुगनाथर मंदिर के कारण विख्यात है यह टेम्पल भगवान मुरुगन को समर्पित है जो कैराकुड़ी की पहाड़ियों पर आया हुआ है।

33. सेलम जिला Salem District

सेलम तमिलनाडु का पांचवां सबसे बड़ा विकसित मेट्रोपोलिइन जिला हैं। ये भगवान शिव की नगरी भी है। इसका पुराना नाम नौमकेग हैं।

 

34. तेनकासी जिला Tenkasi District

तेनकासी मुख्य रूप से कुट्रालम झरना, कासी विश्वनाथ टेम्पल, थिरुमलाई कोविल तथा फाइव-फाल्स के लिए खास हैं। इसके अलावा अरुलमिगु साउथ कासी सीवन टेम्पल यहाँ का ऐतिहासिक मंदिर है।

 

35.रानीपेट जिला Ranipet District

रानीपेट भारत के दक्षिण राज्य तमिलनाडु का एक जिला हैं। यहाँ पर स्थित रत्नागिरी अरुलमिगु मुरुगन टेम्पल, कराड़ी मलाई, पोन्नाई नदी तथा दिल्ली गेट बहुत फेमस हैं।

 

36.चेंगलपट्टू जिला Chengalpattu District

चेंगलपट्टू के दर्शनीय स्थलों की वस्तुकला चित्रशैली हमे अतीत की याद दिलाती हैं। यहाँ पर मौजूद कन्धास्वामी टेम्पल, वेदागिरीस्वरार टेम्पल, १००० वर्ष पुराना तोरुविडंठै मंदिर तथा मगरमच्छ बैंक नाम का पर्यटक स्थल प्रसिद्ध हैं

 

37. तिरुपथुर जिला Tirupathur District

तिरुपथुर जिले का इतिहास १६०० वर्ष से भी अधिक पुराना है। यह अपने पहाड़ी क्षेत्रों व चंदन की लकड़ी के लिए प्रसिद्ध है।


38. मईलादुथुरै जिला Mayiladuthurai District

मईलादुथुरै तमिलनाडु राज्य का नवीनतम 38 वां जिला बनाया गया। मईलादुथुरै अपने प्राचीन मंदिर जिसमें मुख्य रूप से मयूरनाथस्वामी टेम्पल, परिमाता रेंगनाथर टेम्पल तथा नवग्रह टेम्पल के लिए प्रसिद्ध हैं।

 

मुझे उम्मीद हैं, आपको तमिलनाडु राज्य के सभी जिलों के बारे में दी गईं जानकारी काम आयेगी। सभी तमिलनाडुवासियों व भारत के लोगो के साथ यह पोस्ट जरूर शेयर करें।

 

इन्हें भी पढ़ें [ Related Articles ]

दादर एंव नागर हवेली के सभी जिलों के नाम

चंडीगढ़ के सभी जिलों के नाम

अंडमान एंव निकोबार के सभी जिलों के नाम

तेलगांना के सभी जिलों के नाम

पश्चिम बंगाल के सभी जिलों के नाम

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 उत्तराखंड के सभी जिलों के नाम

त्रिपुरा के सभी जिलों के नाम

सिक्किम के सभी जिलों के नाम

पंजाब के सभी जिलों के नाम

उड़ीसा के सभी जिलों के नाम

नागालैंड के सभी जिलों के नाम

मिजोरम के सभी जिलों के नाम

मेघालय के सभी जिलों के नाम

मणिपुर के सभी जिलों के नाम

महाराष्ट्र के सभी जिलों के नाम

मध्यप्रदेश राज्य के सभी जिलों के नाम

झारखंड के सभी जिलों के नाम

जम्मू एंव कश्मीर के सभी जिलों के नाम

हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के नाम

गुजरात के सभी जिलों के नाम

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नाम

राजस्थान के सभी जिलों के नाम

अरुणाचल प्रदेश  के सभी जिलों के नाम

आंध्र प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 बिहार के सभी जिलों के नाम

गोआ गोवा में कितने जिले है

असम के सभी जिलों के नाम

 कर्नाटक के सभी जिलों के नाम

केरल के सभी जिलों के नाम

हरियाणा के सभी जिलों के नाम

Leave a Comment