Punjab Me Kitne Jile [District] Hai? पंजाब के सभी जिलों के नाम

Table of Contents

Punjab Me Kitne Jile Hai? 

वर्तमान सन् 2023 में पंजाब राज्य के कुल जिलों की संख्या तेईस (23) हैं। आज आप पंजाब के सभी जिले के नाम व उनकी क्या विशेषता है, इसके बारे में संक्षिप्त परिचय पढ़ेंगे।

StatePunjab
LocationNorthern state in India
CapitalChandigarh,
Population30 million
Districts23 districts.
LanguagesPunjabi, Hindi

1. अमृतसर जिला Amritsar District

अमृतसर भारत के राज्य पंजाब का एक जिला व शहर हैं। जेसा की आपको पता है सभी राज्य के कुछ प्रसिद्ध डिस्ट्रिक्ट या सिटी होते हैं जिनके नाम हर भारतीय के जुबान पर रटे हुए होते हैं उनमें से एक है अमृतसर।  इसके अलावा यहाँ पर घूमने-फिरने, खरीदारी, धार्मिक स्थल तथा बहुत सारे पर्यटक स्थल आप देख सकते हैं। जिसमें गोल्डन टेम्पल सबसे लोकप्रिय दर्शनीय स्थल है। वही ये भारत के लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा की जन्मस्थली भी है।

 

2. बरनाला जिला Barnala District

बरनाला डिस्ट्रिक्ट मुख्य रूप से अपने औद्योगिक कारखानों के लिए जाना जाता है। यहाँ बनने वाला तौलिया (टॉवल) की मांग विश्वस्तर पर की जाती हैं। इसके अलावा यहाँ पर सेकड़ो सिख व हिन्दू तीर्थ स्थल मोजूद है। जिसमें मुख्य स्थानों में दुर्गियाना मंदिर, राम तीर्थ, महाराजा रणजीत सिंह म्यूजियम तथा गोविन्दगढ़ किला प्रमुख हैं।

3. भटिण्डा जिला Bathinda District

भटिण्डा जिले में १३ नगर पंचायत, चार तहसील व 313 ग्राम पंचायत बने हुए हैं। इसके अलावा भटिण्डा अपने धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व के स्थलों के लिए जाना जाता हैं। उदाहरण के लिए ; मैसार खाना मंदिर, ऐतिहासिक सिख तीर्थ तख्त श्री दमदमा साहिब गुरुद्वारा, गुलाब गार्डन, मिनी जू व हिरण सफारी बीर तलाब तथा चेतक पार्क आदि रमणीय जगहें हैं।

4. फरीदकोट जिला Faridkot District

जिले का क्षेत्रफल 1475,70 वर्ग किलोमीटर हैं, तहसील एक हैं तथा जिले की आधिकारिक भाषा पंजाबी हैं। डिस्ट्रिक्ट में बने ऐतिहासिक किला मुबारक, महाराजा बिक्रम सिंह द्वारा निर्मित राज महल, दरबार गंज तथा गुरुद्वारा गुरु की धाब आदि मुख्य आकर्षण का केंद्र रहते हैं।

5. फतेहगढ़ साहिब जिला Fatehgarh Sahib District

डिस्ट्रिक्ट का नाम गुरु गोविंद सिंह जी के बेटे फतेहगढ़ सिंह के नाम पर रखा गया। जिले की अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है। पर्यटन में माता श्री चन्द्रेश्वरी देवी जी, रौजा शरीफ, आम खास बाग, फतेहगढ़ साहिब गुरूद्वारा प्रमुख स्थल है।

यह भी पढे –  पर्यटन व पर्यटक क्या होता है इसका मतलब क्या होता है? 

 

6. फ़ज़िलका जिला Fazilka District

फ़ज़िलका वर्तमान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बसा हुआ पंजाब का एक जिला हैं। यहाँ पर मौजूद टीवी टॉवर को लोग फ़ज़िलका एफिल टावर कहते हैं जिसकी ऊँचाई 304 मीटर हैं। इसके अलावा इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर की sadqi रिट्रीट सेरेमनी को भी आप देख सकते हैं जहाँ पर भारतीय सेना की परेड होती हैं।

7. फिरोजपुर जिला Ferozepur District

फिरोजपुर वर्तमान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बसा हुआ पंजाब का एक जिला हैं। मुगल शासकों ने इस जिले को बसाया था इसलिए यहाँ पर बहुत सारी मस्जिदे बनी हुई हैं। यह जिला सन् 1845 में हुये एंग्लो-सिख युद्ध के लिए भी जाना जाता है। पर्यटक स्थलों की बात करे तो हुसैनवाला बॉर्डर पर राष्ट्रीय शहीद स्मारक बना हुआ है।

8. गुरदासपुर जिला Gurdaspur District

गुरदासपुर जिले की स्थापना गुरिया जी ने 17 वीं शताब्दी की शुरुआत में की थी। इसके अलावा पर्यटक स्थलों की बात करे तो छोटा घल्लूघर, गुरुद्वारा श्री कंध साहिब बटाला व अंकलेश्वर धाम मंदिर प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा मुख्य सिटी में जहाज चौक, मछली पार्क बाहर से आने वाले सभी यात्रियों के लिए आकर्षक का केंद्र रहता हैं।

9. होशियारपुर जिला Hoshiarpur District

जिले का क्षेत्रफल 3,386 वर्ग किलोमीटर हैं, कुल गांव 1416 बने हुए हैं तथा जिले की आधिकारिक भाषा पंजाबी हैं। गुरुद्वारा गरना साहिब, कमाही देवी मंदिर, ढोलबा, डेरा संत गढ़, तखनी रहमपुर वन्यजीव अभ्यारणये सब देखने लायक जगह है।

10. जालंधर जिला Jalandhar District

जालंधर भारत के पंजाब राज्य का एक अति लोकप्रिय जिला हैं। यहाँ पर मुगल शासकों व अन्य राजा महाराजाओं द्वारा बनाये गए 12 कोट्स, 12 गेट तथा बस्तीस बने हुए हैं। घूमा फिराके पंजाब घूमने गये और जालधंर नही गए तो बहुत सारी ऐतिहासिक महत्व के स्थल आप मिस कर दोंगे। संक्षिप्त विवरण – पांच तहसील, ग्यारह ब्लॉक, बारह कस्बे, बत्तीस आयुर्वेदिक इंस्टीट्यूट।

11. कपूरथला जिला Kapurthala District

सिख गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन के १४ साल कपूरथला में बिताये थे। वही ये एक पंजाब राज्य का आधुनिक डिस्ट्रिक्ट हैं। महाराजा जगतजीत सिंह जी का पैलेस व मूरिश मोसक्यू यहाँ के पर्यटक स्थल है।

12. लुधियाना जिला Ludhiana District

लुधियाना में महाराजा रंजीत सिंह युद्ध संग्रहालय, एशिया का सबसे बड़ा गुलाब का बगीचा जिसका नाम नेहरू रोज गार्डन है, मनोरंजन, साहसिक गतिविधियों के लिए हार्डी वर्ल्ड अम्यूजमेंट पार्क बना हुआ है।

13. मानसा जिला Mansa District

मानसा जिला अपने बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र, गौशाला खोखर कलां जिसको बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता हैं। आप रविवार को यहाँ पर पूरे परिवार के साथ आ सकते हैं। इस गोशाला में झील, बोटिंग, मंदिर, एडवेंचर गतिविधियां आप कर सकते हैं।

14. मोगा जिला Moga District

२४ नवम्बर 1995 को मोगा, पंजाब राज्य का १७ वां जिला बना। जिले में 322 गांव है तथा आधिकारिक भाषा पंजाबी बोली जाती है। मोगा में एक आतंकी हमले में शहीद हुए पच्चीस लोगो की याद में शहीदी पार्क का निर्माण भी करवाया था जिसे आप विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा गीता भवन मंदिर भी मुख्य पर्यटक स्थल है।

15. मुक्तसर जिला Muktsar District

मुक्तसर जिले की प्रसिद्वि का कारण सिख धर्म के गुरु मुक्तसर साहिब गुरुद्वारा हैं। डिस्ट्रिक्ट का पुराना नाम खिद्रना या खिदराना था। इसके अलावा मुक्तसर सिख गुर गोविंद सिंह जी की युद्धभूमि भी रहा है। प्रसिद्ध जगहों में गुरुद्वारा श्री टूटी गांधी साहिब व मुक्ते मीनार हैं।

16. शहीद भगतसिंहनगर जिला (नवांशहर)
Nawanshahr (Shahid Bhagat Singh Nagar) District

देश के लिए बलिदान देने वाले 23 वर्षीय युवा भगत सिंह जी के सम्मान में इस जिले का नाम नवांशहर से शहीद भगतसिंहनगर जिला कर दिया गया। नवांशहर नाम दुष्ट मुगल शासकों ने रखा था। यही पर खटकर कलां (Khatkar Kalan) गांव हैं जो की शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी का पेतृक गांव हैं।

17. पठानकोट जिला Pathankot District

२७ जुलाई २०११ को पठानकोट आधिकारिक रूप से पंजाब का जिला बना। जिले में 462 गाँव हैं। अटल सेतु, बर्थ साहिब, मुक्तेश्वर मंदिर, धार नेचर केम्प, रणजीत सागर बांध व कठलोर वन्यजीव अभ्यारण ये सब मिलकर पठानकोट को एक सुपर डिस्ट्रिक्ट बनाते हैं।

18. पटियाला जिला Patiala District

पटियाला डिस्ट्रिक्ट मुख्य रूप से अपने 21 नम्बर फ्लाईओवर, शीश महल, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, मोती बाग पैलेस, माँ काली मंदिर तथा बहादुरगढ़ किले के लिए जाना जाता हैं।

19. रूपनगर जिला Rupnagar District

ग्यारहवीं शताब्दी के शाषक राजा रोकेशर के बेटे रूपसेन के नाम पर इस जिले का नाम रूपनगर रखा गया। यहाँ के ऐतिहासिक व आईकोनीक स्थलों में – श्री केशगढ़ साहिब, विरासत-ए-खालसा, चमकौर साहिब, श्री नैना देवी मंदिर, जटेश्वर महादेव मंदिर, नांगल झील तथा कीकर लॉज मुख्य पर्यटन स्थल हैं।

 

20. साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) Sahibzada Ajit Singh Nagar (Mohali)

ये जिला वर्तमान में मोहाली नाम से प्रसिद्ध हैं। लेकिन इसका आधिकारिक नाम साहिबजादा अजीत सिंह हैं। इसका शॉर्ट फॉर्म ‘SAS Nagar’ हैं। डिस्ट्रिक्ट में कुल 383 गांव, मुख्य कस्बा खेरार, जीरकपुर हैं।

यह भी पढे –   भारत के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशो के नाम हिंदी व अंग्रेजी भाषा में।

 

21. संगरूर जिला Sangrur District

संगरूर भारत के राज्य पंजाब का एक जिला हैं। जिसका क्षेत्रफल 3625 वर्ग किलोमीटर हैं, ६१० राजस्व गांव व ६०० पंचायत हैं। इसके अलावा यहाँ पर सैकड़ो गुरुद्वारे तथा हिन्दू मंदिर बने हुए हैं।

22. तरन तारन साहिब जिला Tarn Taran District

तरन तारन साहिब जिले का गठन सिख गुरु श्री अर्जुन देव जी के जयंती पर किया गया था। इसी के साथ ये पंजाब राज्य का उन्नीस वां जिला बना। जिले का क्षेत्रफल 2,449 वर्ग किलोमीटर हैं। यहाँ प्रमुख धार्मिक स्थल तरन तारन साहिब गुरुद्वारा हैं।

 

23. जिला मलेरकोटला Malerkotla District

मलेरकोटला 14 मई 2021 को बनाया गया पंजाब का तेईस 23 वां जिला हैं। मलेरकोटला पूरे पंजाब में एकमात्र मुस्लिम बहुल इलाका हैं। गुरुद्वारा श्री नानकाना साहिब, मुबारक पैलेस, शेख झील आदि मलेरकोटला जिले के टूरिस्ट प्लेस हैं।

 

पंजाब क्यों प्रसिद्ध है?

पंजाब राज्य चावल की खेती के लिए प्रसिद्ध है इसके अलावा यहां पर पाकिस्तान बॉर्डर नजदीक ही पड़ता है इसलिए ज्यादातर लोग बॉर्डर देखने आते हैं। पूरे भारत में चावल पंजाब से ही निर्यात होते है। पंजाबी गाने पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

पंजाब में घूमने के लिए लोकप्रिय स्थान

  • अमृतसर: स्वर्ण मंदिर, वाघा बॉर्डर, जलियांवाला बाग
  • चंडीगढ़: रॉक गार्डन, लेक मोरिन, सुखना लेक
  • जालंधर: रेलवे म्यूजियम, वडाला गुरुद्वारा, हजूर साहिब गुरुद्वारा
  • पटियाला: नूरजहां महल, अग्रसेन का तालाब, लोधी किला
  • लुधियाना: गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब, लुधियाना किला, गुरुद्वारा सचखंड साहिब


मुझे उम्मीद हैं, आपको पंजाब राज्य के सभी जिलों के बारे में दी गईं जानकारी काम आयेगी। सभी पंजाबवासियों व भारत के लोगो के साथ यह पोस्ट जरूर शेयर करें।

 

इन्हें भी पढ़ें [ Related Articles ]

दादर एंव नागर हवेली के सभी जिलों के नाम

चंडीगढ़ के सभी जिलों के नाम

अंडमान एंव निकोबार के सभी जिलों के नाम

तेलगांना के सभी जिलों के नाम

पश्चिम बंगाल के सभी जिलों के नाम

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 उत्तराखंड के सभी जिलों के नाम

त्रिपुरा के सभी जिलों के नाम

तमिलनाडु के सभी जिलों के नाम

सिक्किम के सभी जिलों के नाम

उड़ीसा के सभी जिलों के नाम

नागालैंड के सभी जिलों के नाम

मिजोरम के सभी जिलों के नाम

मेघालय के सभी जिलों के नाम

मणिपुर के सभी जिलों के नाम

महाराष्ट्र के सभी जिलों के नाम

मध्यप्रदेश राज्य के सभी जिलों के नाम

झारखंड के सभी जिलों के नाम

जम्मू एंव कश्मीर के सभी जिलों के नाम

हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के नाम

गुजरात के सभी जिलों के नाम

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नाम

राजस्थान के सभी जिलों के नाम

अरुणाचल प्रदेश  के सभी जिलों के नाम

आंध्र प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 बिहार के सभी जिलों के नाम

गोआ गोवा में कितने जिले है

असम के सभी जिलों के नाम

 कर्नाटक के सभी जिलों के नाम

केरल के सभी जिलों के नाम

हरियाणा के सभी जिलों के नाम

Leave a Comment