Odisha Me Kitne Jile [District] Hai? उड़ीसा के सभी जिलों के नाम

Table of Contents

Odisha Me Kitne Jile Hai?

वर्तमान सन् 2023 में उड़ीसा राज्य के कुल जिलों की संख्या तीस (30) हैं। आज आप उड़ीसा के सभी जिले के नाम व उनकी क्या विशेषता है,  इसके बारे में संक्षिप्त परिचय पढ़ेंगे।

StateOdisha
CapitalBhubaneswar
Largest cityCuttack
Area155,707 km²
Population4.79 Crores (2023)
Official languageOdia
Chief MinisterNaveen Patnaik
GovernorGaneshi Lal
GDP₹11.52 lakh crore (US$140 billion)
GDP per capita₹25,397 (US$310)
HDI0.628 (medium)
Literacy rate72.87%
Total District30
Major tourist attractionsKonark Sun Temple, Jagannath Temple i

1. अंगुल जिला Angul District

अंगुल या अनुगुल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भिन्न भिन्न प्रकार के मंदिर, प्राकृतिक सीमाएं तथा घने जंगल  ये सब मिलाकर इस डिस्ट्रिक्ट को उड़ीसा राज्य का एक महत्वपूर्ण जिला बनाता है। इसके अलावा अंगुल जिले में कई प्रकार के धार्मिक पर्यटन स्थल मौजूद हैं। जिसमें – कसौला रामचंडी मंदिर,  हिंगुला माताजी तथा माँ बुधि ठकुरानी प्रमुख स्थान हैं।

2. कटक जिला Cuttack District

कटक डिस्ट्रिक्ट उड़ीसा अपने क्रिकेट स्टेडियम के कारण हर साल पूरे विश्व में सुर्खियों में रहता है। यहाँ पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच खेले जाते हैं। इसके अलावा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का संग्रहालय, मधुस्मृति, स्वराज आश्रम, बाराबती किला ये सब पर्यटक स्थल कटक को एक प्रसिद्ध जिला बनाते हैं ।

3.कन्धमाल जिला Kandhamal District

कन्धमाल जिले में कुल 171 गांव हैं, क्षेत्रफल 8021 वर्ग किलोमीटर और ब्लॉक 12 हैं। पर्यटक स्थलों में पुटुडी झरना, दरिंगबाड़ी जलप्रपात, उड़ीसा की शांत घाटी मंदासरू, बेलघर नेचर कैम्प व बराला देवी मंदिर देखने लायक हैं।

4. कलाहान्डी जिला Kalahandi District

कलाहान्डी की पहचान इंद्रावती पॉवर स्टेशन से होती है। वही यहाँ की आदिवासी समुदाय की जीवनशैली अन्य देशों व राज्यो से आये लोगो को अच्छी लगती हैं। यहाँ का क्षेत्रफल ७९२० वर्ग किलोमीटर हैं। कलाहान्डी में 2253 से भी अधिक गाँव बने हुए हैं। कलाहान्डी डिस्ट्रिक्ट में कुल दस से अधिक बड़े -बड़े प्रसिद्ध झरने बने हुए है।

5. केन्दुझर जिला Kendujhar (Keonjhar) District

केन्दुझर जिले का पुराना नाम क्योंझर था। जिसका इंग्लिश नाम आप ऊपर के उपबिन्दु के कोष्ठक में देख चुके हैं। केन्दुझर में घूमने के लिए कुशलेश्वर महादेव, हरि घाटियों में स्थित गोनासिका मंदिर, खनजीपनी घाटी  जेसी बहुत जगहे हैं।

6. केन्द्रापड़ा जिला Kendrapara District

केन्द्रापड़ा भारत के उड़ीसा जिले का एक खूबसूरत जिला हैं।  यह जिला अपने टूरिज्म मतलब पर्यटन के लिए जाना जाता है। उदाहरण के लिए ; कनिका पैलेस, ऑल पैलेस,  भीतर कनिका वन्यजीव अभ्यारण, कनिका बर्ड सेन्चुरी,  श्री बलदेव जी मंदिर तथा गजलक्ष्मी मंदिर मुख्य पर्यटक स्थान है।

यह भी पढे –  पर्यटन व पर्यटक क्या होता है इसका मतलब क्या होता है? 

 

7. कोरापुट जिला Koraput District

१. संक्षिप्त जानकारी –  पोटँगी पहाड़ियों का विहंगम दृश्य आत्मविभोर कर देता है। उड़ीसा की सबसे ऊंची पर्वत चोटी देवमाली कोरापुट डिस्ट्रिक्ट में ही स्थित हैं।
२. पर्यटन स्थल –  दादुम व कोलाबा,  कोरापुट झील,  रेलवे ब्रिज, सानुबेडा रेलवे ब्रिज।

8. खोर्धा जिला Khordha District

१. संक्षिप्त जानकारी –  खोर्धा अपने नेचुरल इको टूरिज्म के लिए पूरे उड़ीसा में प्रसिद्ध हैं।
२. पर्यटन स्थल –  चिल्का झील, जैन तीर्थ शांति स्तूप, कालीजै मंदिर,

 

9. गंजाम जिला Ganjam District

गंजाम जिले के अधिकतर लोग अपने पुराने पेशे खेती-बाड़ी में अपना जीवन व्यापन करते हैं। इसके अलावा ये जिला राजा रामचंद्र मर्दाराज देव की जन्मभूमि भी रही हैं। इसके अलावा पर्यटक स्थलों की बात करे तो हुमूरी टेम्परा झील, महुरुकुल शक्तिपीठ, नारायणि देवी मंदिर देखने लायक हैं।

10. गजपति जिला Gajapati District

गजपति डिस्ट्रिक्ट अपने रंगीन सांस्कृतिक विरासत, जैव विविधता व पर्यटन के लिए जाना जाता है। यहाँ पर बहुत सारे ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के स्थान आपको देखने को मिलेंगे। जिसमें गण्डाहटी झरना बहुत लोकप्रिय हैं।

11. जगतसिंहपुर जिला Jagatsinghapur District

जगतसिंहपुर उडीसा राज्य में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला हैं। यहाँ के समुद्री तट पर सियाली बिच आपको मंत्रमुग्ध कर देंगा। इसके अलावा संधाकुण्ड नेचर, रघुनाथ जी टेम्पल कॉम्प्लेक्स, ऐतिहासिक माँ सारला मंदिर तथा प्रदीप पोर्ट  आकर्षक का केन्द्र है।

12. जाजपुर जिला Jajpur District

जाजपुर में माँ बिराजा, कुसुम झील,  भगवान बाराह मंदिर,  जगन्नाथ मंदिर, दहवमेध घाट,  त्रिलोकेश्वर महादेव, रत्नागिरी तथा उदयगिरि आदि ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं। इसके अलावा उत्सव सीजन में यहाँ के लोग लक्ष्मी देवी की पूजा करते हैं।

13. झारसुगुड़ा जिला Jharsuguda District

झारसुगुड़ा डिस्ट्रिक्ट खनिज संपदा से समृद्ध हैं। इसका गठन  1 जनवरी 1994 को हुआ था। जिले में कुल 352 से अधिक गांव हैं। इसके अलावा ये उड़ीसा का मुख्य पर्यटन स्थल भी है। जहाँ पर कोलिघुघर पानी का झरना,  झाड़ेश्वर महादेव,  बिक्रमखोल जंगल देखने लायक जगहे हैं।

14. देवगड़ जिला Deogarh District

देवगड़ भारत के राज्य उड़ीसा का एक जिला हैं। ये अपनी रिच कल्चर के लिए जाना जाता है। यहाँ पर भगवान या प्रकृति के दिए गए उपहार झरना, जंगल, साफ-सुथरा वातावरण  वनस्पति जगत तथा जैव विविधता आपको देखने को मिलेंगे।

15. ढेन्कानाल जिला Dhenkanal District

ढेन्कानाल डिस्ट्रिक्ट, कटक-संबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 55 के बीच में स्थित हैं। इसकी भूमि का एक बड़ा भाग घने जंगल व घाटियों से गिरा हुआ हैं। वही ये जिला स्वतन्त्रता सेनानी बाजी रॉउट, बीरा बैशाबा पटनायक की जन्मस्थली भी रहा है।

16. मालकानगिरि जिला Malkangiri District

मालकानगिरि भारत के उड़ीसा राज्य का एक जिला हैं।
१. संक्षिप्त जानकारी –  जिले में पांच से अधिक नेशनल पार्क हैं।
२. पर्यटन स्थल –  भैरबी मंदिर,  सतिगुड़ा बांध नोकायन गतिविधि,  सतिगुड़ा इको पार्क

17. मयूरभंज जिला Mayurbhanj District

मयूरभंज भारत के उड़ीसा राज्य का एक जिला हैं।
१. संक्षिप्त जानकारी –  मेघसानी पर्वत श्रृंखला व छाऊ नृत्य प्रसिद्ध हैं।
२. पर्यटन स्थल –  ब्रेचिपनि व्यू पॉइंट झरना।

 

18. नबरंगपुर जिला Nabarangpur District

नबरंगपुर भारत के उड़ीसा राज्य का एक जिला हैं।
३. संक्षिप्त जानकारी – जिले में कुल 885 गांव बने हुए हैं व रूरल मोण्डी एक लोकप्रिय उत्सव हैं।
४. पर्यटन स्थल – माँ पेन्द्राणी मंदिर, पोडगड पर्वत श्रृंखला, घुमरेश्वर पानी का झरना, भैरगुमर जलप्रपात, चंदन धारा प्राकृतिक झरना।

 

19. नयागड़ जिला Nayagarh District

नयागड़ भारत के उड़ीसा राज्य का एक जिला हैं। १. संक्षिप्त जानकारी – ज़िले का हेडक्वॉर्टर नयागढ़ है तथा 40 प्रतिशत जमीन का भाग जंगलों से घिरा है २. पर्यटन स्थल –  डियर पार्क,  निलामद्हब मंदिर, सलकोसिया व हॉट वाटर फॉल्स।

20. नुआपड़ा जिला Nuapada District

नुआपड़ा भारत के राज्य उड़ीसा का एक जिला हैं। १. संक्षिप्त जानकारी – 670 राजस्व गाँव व 652 G.P विलेज हैं।
२. पर्यटन स्थल – बेनिया धास व गोधास झरना, पोटोर बांध, तखहली बांध, टीखाली पार्क।

21. पुरी जिला  Puri  District

पुरी भारत के उड़ीसा राज्य का एक जिला हैं। ये विशेषकर भगवान विष्णु के अवतार जगन्नाथ जी का मंदिर है। हर वर्ष जगन्नाथ मंदिर पूरी में प्रभु की भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है जिसमें पूरे देश से लाखों लोग इस उत्साह वाले माहौल का हिस्सा बन जाते हैं। यहाँ तक की उस दिन पूरे पुरी डिस्ट्रिक्ट की पुलिस वहाँ सुरक्षा में लगी रहती हैं।

 

22. बरगढ़ जिला Bargarh District

बरगढ़ जिले में हर वर्ष नौखई, धनुयात्रा, भगवान केदारनाथ की महाशिवरात्रि, नृसिंह चतुर्दशी, शीतलाष्टमी, विश्वकर्मा पूजा, बाली यात्रा तथा फाल्गुन मैला धूमधाम से मनाया जाता है।

 

23. बालेश्वर जिला Balasore District

हिन्दू देवता बानेश्वर ( शिवजी)  के नाम पर इस जिले का नाम बानेश्वर रखा गया। दुष्ट मुगल शासकों ने इसका नाम  बानेश्वर से बालेश्वर कर दिया।  पर्यटक स्थलों में  तालासारी-उदयपुर बीच, ख़िरचोर टेम्पल, चांदीपुर,  पंचलिगेश्वर मंदिर व चसन्द्रेश्वर आदि देखने लायक हैं।

 

24. बलांगिर जिला Balangir District

बलांगिर जिले का इतिहास बहुत लम्बा चौड़ा है यहाँ पर बहुत सारे वंश व साम्रज्यो ने शासन किया था। उसके बाद भीमा डूंगरी एक खास पर्यटन स्थल है, कुमुदा पहाड़ एक प्राकृतिक दर्शनीय स्थल है, साहसिक गतिविधियों के लिए टुरेकेला हैं।

 

25. बौध जिला Boudh District

बौध को उड़ीसा में बुद्ध जिला नाम से भी उच्चारित किया जाता हैं। इसका भौगोलिक क्षेत्रफल ३४४४.८ वर्ग किलोमीटर हैं। वही एरिया की बात करे तो 3098.00 वर्ग किलोमीटर हैं, साक्षरता 61 प्रतिशत हैं, भाषा उड़िया बोली जाती है और बौध का डिस्ट्रिक्ट संग्रहालय में जिले का इतिहास देख सकते हैं।

यह भी पढे –   भारत के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशो के नाम हिंदी व अंग्रेजी भाषा में।

 

26. भद्रक जिला Bhadrak District

हिन्दू देवी माँ भद्रकाली के नाम पर इस जिले का नाम भद्रक पड़ा। डिस्ट्रिक्ट की अर्थव्यवस्था चावल की खेती, इलेक्ट्रिकल की आइटम तथा बर्फ फैक्टरी पर निर्भर है।  भद्रक जिला हर वर्ष सेकड़ो त्यौहार मनाता हैं जिसमें दुर्गा पूजा, काली पूजा, जगर शिवरात्री, पंचकूला पूर्णिमा व होली उत्सव  शामिल है।

 

27. रायगड़ा जिला Rayagada District

रायगड़ा भारत के राज्य उड़ीसा का एक जिला हैं। १. संक्षिप्त जानकारी –   यह अपने सबसे लंबे मानव इतिहास के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं २. पर्यटन स्थल –  हैंगिग ब्रिज चड़कगुड़ा, लक्ष्मीनारायण टेम्पल, डोंगरिया खंडा शोल चटीकोना।

 

28. सम्बलपुर जिला Sambalpur District

सम्बलपुर भारत के उड़ीसा राज्य का एक जिला हैं।

१.क्षेत्रफल – ६७०२वर्ग किलोमीटर
२. साक्षरता – Not Known
३. संक्षिप्त जानकारी – अपनी संभलपुरी साड़ी के लिए प्रसिद्ध हैं।
४. पर्यटन स्थल  – समलेश्वरी मंदिर, हीराकुंड बांध, टाउन हॉल व रानी बुखारी, हुमा शिवजी का मंदिर।

 

29. सुन्दरगड़ जिला Sundargarh District

सुन्दरगड़ भारत के राज्य उड़ीसा का एक जिला हैं।
१.क्षेत्रफल –  9,712 वर्ग किलोमीटर
२. साक्षरता – 74%
३. संक्षिप्त जानकारी – NIT रॉउकरेला तथा जिले का ४३ प्रतिशत हिस्सा वनाच्छादित हैं।
४. पर्यटन स्थल – बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम, हनुमान वाटिका, खंडाधार  झरना, वेदव्यास मंदिर।

 

30. सोनपुर जिला Sonepur District

सोनपुर को सुबरनपुर (subarnpur) भी कहते हैं।
१.क्षेत्रफल –  २,२८४ वर्ग किलोमीटर
२. साक्षरता –   66%
३. संक्षिप्त जानकारी –  दो नाम के कारण बाहर के लोग परेशान हो जाते हैं।
४. पर्यटन स्थल –  सुबर्नामेरु मंदिर, सुरेश्वरि गुंडिचा मंदिर।

 

FAQ

उड़िसा क्यों प्रसिद्ध है?

उड़िसा राज्य उत्तराखंड के बाद भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक केंद्र माना जाता है। उड़िसा को मंदिरों का राज्य भी कहा जाता है राजधानी भुवनेश्वर में करीब 3000 से भी अधिक बड़े और प्राचीन मंदिर मौजूद है। इसके अलावा सूर्य का कोर्णाक मंदिर और विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर पूरी दुनिया में प्रसिद्धि है।

Odisha KE AMAZING FACTS IN HINDI

  • ओडिशा का इतिहास 3000 ईसा पूर्व से भी पुराना है। यह कलिंग साम्राज्य का घर था, जो भारत के सबसे शक्तिशाली साम्राज्यों में से एक था।
  • ओडिशा में कई प्राचीन मंदिर हैं, जिनमें जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क सूर्य मंदिर और लिंगराज मंदिर शामिल हैं। ये मंदिर अपनी वास्तुकला और मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध हैं।
  • ओडिशा में कई प्राकृतिक आकर्षण हैं, जिनमें चिल्का झील, कोणार्क समुद्र तट और पुरी समुद्र तट शामिल हैं। चिल्का झील भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झीलों में से एक है और यह पक्षी प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग है।
  • ओडिशा में कई आदिवासी समुदाय रहते हैं, जो अपनी अनूठी संस्कृति और परंपराओं के लिए जाने जाते हैं।

 

मुझे उम्मीद हैं, आपको उड़ीसा राज्य के सभी जिलों के बारे में दी गईं जानकारी काम आयेगी। सभी उड़ीसावासियों व भारत के लोगो के साथ यह पोस्ट जरूर शेयर करें।

 

इन्हें भी पढ़ें [ Related Articles ]

दादर एंव नागर हवेली के सभी जिलों के नाम

चंडीगढ़ के सभी जिलों के नाम

अंडमान एंव निकोबार के सभी जिलों के नाम

तेलगांना के सभी जिलों के नाम

पश्चिम बंगाल के सभी जिलों के नाम

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 उत्तराखंड के सभी जिलों के नाम

त्रिपुरा के सभी जिलों के नाम

तमिलनाडु के सभी जिलों के नाम

सिक्किम के सभी जिलों के नाम

पंजाब के सभी जिलों के नाम

उड़ीसा के सभी जिलों के नाम

नागालैंड के सभी जिलों के नाम

मिजोरम के सभी जिलों के नाम

मेघालय के सभी जिलों के नाम

मणिपुर के सभी जिलों के नाम

महाराष्ट्र के सभी जिलों के नाम

मध्यप्रदेश राज्य के सभी जिलों के नाम

झारखंड के सभी जिलों के नाम

जम्मू एंव कश्मीर के सभी जिलों के नाम

हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के नाम

गुजरात के सभी जिलों के नाम

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नाम

राजस्थान के सभी जिलों के नाम

अरुणाचल प्रदेश  के सभी जिलों के नाम

आंध्र प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 बिहार के सभी जिलों के नाम

गोआ गोवा में कितने जिले है

असम के सभी जिलों के नाम

 कर्नाटक के सभी जिलों के नाम

केरल के सभी जिलों के नाम

हरियाणा के सभी जिलों के नाम

Leave a Comment