Nagaland Me Kitne Jile [District] Hai? नागालैंड के सभी जिलों के नाम

Nagaland Me Kitne Jile Hai?  


वर्तमान सन् 2023 में नागालैंड राज्य के कुल जिलों की संख्या बारह (12) हैं। आज आप नागालैंड के सभी जिले के नाम व उनकी क्या विशेषता है, इसके बारे में संक्षिप्त परिचय पढ़ेंगे।

State Nagaland
CapitalKohima
Largest cityDimapur
Area16,579 km²
Population22.38 lakh (2023)
Official languageEnglish and 16 Naga languages
Chief MinisterNeiphiu Rio
GovernorJagdish Mukhi
GDP₹1.23 lakh crore (US$15 billion)
Total District12
HDI0.652 (medium)
Literacy rate79.55%


1. दिमापुर जिला Dimapur District

दिमापुर डिस्ट्रिक्ट में सारी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं जिसमें हवाई अड्डा, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे स्टेशन आदि शामिल हैं और होंगा भी क्यों नही, नागालैंड राज्य का सबसे बड़ा सिटी दिमापुर ही तो है!! इसके अलावा आप दीमापुर से अन्य शहर जाने के लिए नागालैंड स्टेट ट्रांसपोर्ट की एनएसटी बस सर्विस मिल जायेगी। इसके अलावा दिमापुर शहर ग्रीन वातावरण को निहारने व हिस्ट्री में रूचि रखने वाले लोगो के लिए एक बहुत अच्छा स्थान हैं।

 

2. कैफाइर जिला Kiphire District

इस जिले की साक्षरता 70 प्रतिशत है,आधिकारिक भाषा अंग्रेजी हैं लेकिन कई स्थानीय भाषा भी बोली जाती है। कैफाइर नेशनल हाईवे 202 से जुड़ा हुआ है। यहाँ की 70% आबादी कृषि पर निर्भर है। जब हम कीबोर्ड में हिंदी टाइपिंग करते हैं   तो ‘किफिरे’ शब्द टाइप होता हैं। लेकिन इसका शुद्ध उच्चारण हिंदी में कैफाइर हैं। इस जिले में बहुत अधिक पहाड़ियां आपको दिखेंगी, इसके साथ ही आप यहाँ घने जंगलों में बहुत सारी एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं।

 

3. कोहिमा जिला Kohima District

कोहिमा भारत के नागालैंड राज्य की राजधानी है। अगर आप नेचर लवर या साहसिक गतिविधियों के शौकीन है तो कोहिमा डिस्ट्रिक्ट की सैर आपको जरूर करनी चाहिए क्योकी यहाँ पर एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल है। जैसे – एडवेंचर में हाइकिंग कैम्पेनिग तथा ट्रेकिंग, १४०० भारतीय शहीद सैनिकों की याद में एक कोहिमा वॉर सेमेट्री बनाया हुआ है। इसके अलावा डीजोऊकु हरी घाटी को भला कौन भूल सकता हैं।

 

4. ज़ुन्हेबोटो जिला Zunheboto District

ज़ुन्हेबोटो भारत देश के उत्तर-पूर्व राज्य नागालैंड का एक जिला हैं। इसको जोनहिबटउ नाम से भी उच्चारण किया जाता है। यहाँ पर अधिकतर जनसंख्या सुमी समुदाय की रहती हैं। इसके अलावा यहाँ का सुमी नागा त्यौहार काफी हर्ष-उल्लास से मनाया जाता है। यह पूरा डिस्ट्रिक्ट हरे-भरे जंगलों से भरा हुआ है। बर्ड लवर के लिए ये उत्तम स्थान रहेगा।

 

5. तुएनसांग जिला Tuensang District

तुएनसांग जिले को ट्वेंसांग भी बोला व लिखा जाता है। यहाँ की मुख्य भाषाएँ चंग, संगतम, नागा व यिमचुंगरू हैं। तुएनसांग नागालेंड के बड़े शहरों की सूची में शीर्ष पांच में आता है। सबसे रौचक बात ट्वेंसांग डिस्ट्रिक्ट की ये है की यहाँ पर स्थानीय नाग आदिवासीयो की धार्मिक गतिविधियों पर सरकार के कोई कानून-नियम नही चलते। वही यहाँ से आप म्यामार देश का बॉर्डर भी देख सकते है।

 

6. पेरेन जिला Peren District

पेरेन जिले का गठन 24 अक्टूबर 2003 को हुआ था। पढे-लिखे लोगो की जनसंख्या का प्रतिशत ८० हैं। पर्यटन में नतंगकी राष्ट्रीय पार्क देखने लायक है जो एक बड़े क्षेत्रफल में फैला हुआ है। पेरेन का आदिवासी समुदाय द्वारा किया जाने वाला लिआंगमाई नृत्य प्रसिद्ध हैं।

यह भी पढे –  पर्यटन व पर्यटक क्या होता है इसका मतलब क्या होता है? 

 

7. फेक जिला Phek District

फेक नागालैंड का सातवां सबसे बड़ा जिला हैं। ये भी अपनी विशालकाय पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। जिले की सत्तर प्रतिशत से अधिक भूमि हरे-भरे जंगलों से गिरी हुई हैं। इसके अलावा जिले में तीन बडी नदियां बहती है। यहाँ से आप भारत-म्यामार अंतराष्ट्रीय सीमा भी देख सकते हैं। फेक जिले में कुल ११७ गांव बसे हुए हैं।

 

8. मोकोक्चुुन्ग जिला Mokokchung District

मोकोकचुंग नागालैंड का एक बहुत खूबसूरत जिला है जहाँ पर सारे स्थानीय लोगो के घर हरी-भरी पहाड़ियों से लदबद हैं। तभी तो हर विदेशी व देशी टूरिस्ट का यही पर रहने का मन करता हैं। यहाँ के आदिवासी जनजाति समुदाय के लोगो की परम्परागत लाइफस्टाइल सभी यात्रियों को खुश कर देती हैं। पर्यटन स्थलों में मोकोकचुंग विलेज तथा चांगतोय देखने लायक हैं। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ नागामी, जुंगली आओ तथा मोंगसेन आओ हैं।

यह भी पढे –  भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 5 भाषाओं के नाम

 

9. मोन जिला Mon District

क्या आप एक समृद्ध आदिवासी जनजाति समुदाय के हेरिटेज को देखना चाहते हैं? स्वागत है; मोन डिस्ट्रिक्ट में! यहाँ पर वेदा चोटी, शंगनयु गांव, छुई विलेज व लोंगवा गांव घूमने की जगह है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ कोनयाक व आओ हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह नागालैंड का तीसरा सबसे बड़ा जिला हैं। यहाँ के नागा अपने शरीर पर बने टेटू के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है

 

यह भी पढे –   भारत के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशो के नाम हिंदी व अंग्रेजी भाषा में।

 

10. लॉन्गलेन्ग जिला Longleng District

लॉन्गलेन्ग जिले में फोम नागा जनजाति समाज के लोग रहते हैं। मोटो vloging के शौकीन लोगो के लिए ये एक उत्तम स्थान है। यहाँ के स्थानीय बाजार खरीदारी के लिए अच्छी जगह मानी जाती हैं। शांति व सुख की तलाश के लिए धिकू नदी पर कुछ देर आराम कर सकते हैं।

 

11. वोखा जिला Wokha District

वोखा डिस्ट्रिक्ट के अंदर दोयांग व तोत्सु क्लीफ नाम की दो बहुत बड़ी नदिया बहती है। वोखा वनस्पति जगत, जीव-जंतु, पशु-पक्षियों तथा रंग – बिरंगे पेड़- पौधे को देखने की सबसे अच्छी जगह है। यहाँ पर तसुरंग घाटी बहुत लोकप्रिय है। जहाँ पर ऑर्गेनिक व ब्लैक टी भी मिलती हैं। वैसे आयुर्वेदिक हर्बल चाय ही स्वास्थ्य के लिए अच्छी है  इसके अलावा माउंट टीई भी एक ब्यूटीफुल वेली है।


12. नोकलाक जिला Noklak District

नोकलक या नोकलाक नागालैंड राज्य का बारहवा १२ (12) वां जिला हैं। इसका गठन 20 जनवरी 2017 को हुआ था। यह जिला एक पहाड़ी क्षेत्र के अंदर आता है। यहाँ की 99 प्रतिशत से अधिक आबादी ईसाई धर्म की है उसके बाद हिन्दू, इस्लाम, बौद्ध, सिख व जैन धर्म हैं।

 

नागालैंड राज्य में क्या प्रसिद्ध है?

आइए जानते हैं कुछ मजेदार बातें और चीजो के बारे में जो नागालेंड स्टेट को भारत में प्रसिद्ध बनाती है;

  • पूरे भारत में फाल्कन पक्षी सिर्फ इसी राज्य में देखने को मिलता है
  • इसके अलावा यहां पर आप विविध प्रकार की प्रजातियो के पक्षियों को भी देख सकते हैं।
  • पहाड़ी पर्यटन, साहसिक गतिविधि (Adventure Activities) और इतिहास प्रेमियों के लिए एक अच्छी जगह है।

 

 

मुझे उम्मीद हैं, आपको नागालैंड राज्य के सभी जिलों के बारे में दी गईं जानकारी काम आयेगी। सभी नागालैंडवासियों व भारत के लोगो के साथ यह पोस्ट जरूर शेयर करें।

 

इन्हें भी पढ़ें [ Related Articles ]

दादर एंव नागर हवेली के सभी जिलों के नाम

चंडीगढ़ के सभी जिलों के नाम

अंडमान एंव निकोबार के सभी जिलों के नाम

तेलगांना के सभी जिलों के नाम

पश्चिम बंगाल के सभी जिलों के नाम

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 उत्तराखंड के सभी जिलों के नाम

त्रिपुरा के सभी जिलों के नाम

तमिलनाडु के सभी जिलों के नाम

सिक्किम के सभी जिलों के नाम

पंजाब के सभी जिलों के नाम

उड़ीसा के सभी जिलों के नाम

मिजोरम के सभी जिलों के नाम

मेघालय के सभी जिलों के नाम

मणिपुर के सभी जिलों के नाम

महाराष्ट्र के सभी जिलों के नाम

मध्यप्रदेश राज्य के सभी जिलों के नाम

झारखंड के सभी जिलों के नाम

जम्मू एंव कश्मीर के सभी जिलों के नाम

हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के नाम

गुजरात के सभी जिलों के नाम

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नाम

राजस्थान के सभी जिलों के नाम

अरुणाचल प्रदेश  के सभी जिलों के नाम

आंध्र प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 बिहार के सभी जिलों के नाम

गोआ गोवा में कितने जिले है

असम के सभी जिलों के नाम

 कर्नाटक के सभी जिलों के नाम

केरल के सभी जिलों के नाम

हरियाणा के सभी जिलों के नाम

Leave a Comment