Mizoram Me Kitne Jile [District] Hai? मिजोरम के सभी जिलों के नाम

Mizoram Me Kitne Jile [District] Hai? मिजोरम के सभी जिलों के नाम

वर्तमान सन् 2023 में मिजोरम राज्य के कुल जिलों की संख्या आठ ८ (8) Eight हैं।  आज आप मिज़ोरम के सभी जिले के नाम व उनकी क्या विशेषता है,  इसके बारे में संक्षिप्त परिचय पढ़ेंगे।

1.  आइजोल जिला   Aizawl District

मिजोरम में जनसंख्या व क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला आइजोल हैं। इसके साथ ही इसे मिजोरम की राजधानी होने का गौरव भी प्राप्त हैं। आइजोल का इतिहास बहुत लंबा-चोड़ा हैं। आइजॉल के मुख्य पर्यटक स्थलों पर नजर डालते हैं;-
● १६१९ मीटर लंबा सुंदर हमुईफेंग पहाड़ का रखरखाव मिजोरम सरकार द्वारा किया जाता हैं। इस पहाड़ के आसपास घना जंगल व नदिया भी है।
● टेमदिल झील पेड़-पौधों,  पहाड़ो व पशु पक्षियों के लिए एक जीवन देने वाली झील है।

2.  चम्फाई जिला  Champhai District

चम्फाई डिस्ट्रिक्ट मिजोरम के उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ आया हुआ है। यहाँ से भारत-म्यामार देश का बॉर्डर बहुत नजदीक ही पड़ता हैं।  १०० वर्ष पुराने चम्फाई में मिजो जनजाति के लोग ज्यादा रहते हैं। पर्यटन की बात करे तो एक किलोमीटर लंबी रिह दिल झील  शांति का प्रतीक हैं, इसके अलावा लियांचीरी लुंगलेन तलाग, थासिम सेनो नैहन, फिरा तुई, सिकपुई लूंग, लेमसाई पुक, मुरा पुक, वंगछिया आदि देखने लायक जगह है।

3. कोलसिब जिला Kolasib District

कोलसिब भारत के राज्य मिजोरम का एक डिस्ट्रिक्ट हैं जिसका क्षेत्रफल 1472.12 वर्ग किलोमीटर हैं, गांव उनचालीस (३९) हैं व दो ब्लॉक हैं।  साहसिक गतिविधियों के लिए सेरलुई बी हायेडेल प्रोजेक्ट बांध के अंदर जा सकते हैं। इसके अलावा दो बड़े बांध पहला बैराबी बांध व तुइरैल बांध अभी निर्माणधीन हैं। जिले में मुख्य धर्म के निवासी ईसाई हैं।

 

4.  लॉन्गतलाई जिला Lawngtlai District

लॉन्गतलाई जिले के उत्तर में लुंगलेई डिस्ट्रिक्ट, पश्चिम में बांग्लादेश व दक्षिण में म्यामार देश तथा पूर्व में सैह जिले की सीमा लगती हैं। जिले में बहुत सारी आदिवासी समुदाय की जनजातीया रहती हैं जिनमें पांग, लाई व चमका शामिल है। यहाँ की अधिकतर ग्रामीण आबादी कृषि पर निर्भर रहती हैं।

 

5. लुंगलेई जिला  Lunglei District

लुंगलेई भारत के राज्य मिजोरम का एक डिस्ट्रिक्ट हैं। यह अपने पर्यटन के कारण सुर्खियों में रहता है जिसमें  खवंगलूंग वन्यजीव अभ्यारण्य, बौद्ध धर्म का धार्मिक स्थल लूंग मिलेम, गोंग माउंटेन, बांग्लादेश बॉर्डर के नजदीकी गांव थांगलिआना आदि प्रसिद्ध जगहें हैं।

यह भी पढे –  पर्यटन व पर्यटक क्या होता है इसका मतलब क्या होता है? 

 

6. मामित जिला Mamit District

जब मिजोरमवासी अपनी चावल की फसल काटते हैं तब क्रिसमस व नये साल के जश्न के रूप में उनके स्थानीय त्योहारों का आयोजन होता हैं।
मामित जिले में जंगली आदिवासी लोग रहते हैं। यहाँ के तीन फेस्टिवल प्रसिद्ध है जिसे देखने पर्यटक दूर-दूर से आते हैं।
१. चपचार कट २. मीम कूट ३. पॉल कुट

 

7. सैह जिला  Saiha District

सैह या सैहा जिला मारा (mara) समुदाय के लोगों के लिए एक व्यापारिक केंद्र हैं। यहाँ की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में क्रमशः मारा, लाई, लुशाई मिज़ो, अंग्रेजी व हिंदी हैं। जिले में कुल 92 गाँव आते हैं। इसके अलावा मिजोरम की सबसे बड़ी झील पाला टीपो इसी जिले के मेरलैंड कस्बे में बनी हुई है।

यह भी पढे –   भारत के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशो के नाम हिंदी व अंग्रेजी भाषा में।

 

8.  सेरछिप जिला Serchhip District

सेरछिप जिले की साक्षरता पूरे भारत में सबसे अधिक है। यहाँ के छोटे गांव अपने रंगबिरंगी गतिविधियों से हर किसी का मन मोह लेता है। इसके अलावा प्रकृति प्रेमियों के लिए ये एक अच्छी जगह है। यहाँ पर सबसे अधिक ईसाई, उसके बाद हिन्दू व मुस्लिम धर्म के लोग निवास करते हैं।

मिजोरम राज्य में क्या प्रसिद्ध है?

प्रकृति प्रेमी लोगो के लिए सबसे अच्छी जगह है। ज्यादातर लोग यहाँ पर पर्यटन के मकसद से ही आते हैं। वे यहाँ के स्थानीय पकवानों का आनंद लेना चाहते हैं उनकी वेशभूषा को पहनना चाहते हैं।


मुझे उम्मीद हैं, आपको  मिजोरम राज्य के सभी जिलों के बारे में दी गईं जानकारी काम आयेगी। सभी मिजोरमवासियों व भारत के लोगो के साथ यह पोस्ट जरूर शेयर करें।

 

इन्हें भी पढ़ें [ Related Articles ]

दादर एंव नागर हवेली के सभी जिलों के नाम

चंडीगढ़ के सभी जिलों के नाम

अंडमान एंव निकोबार के सभी जिलों के नाम

तेलगांना के सभी जिलों के नाम

पश्चिम बंगाल के सभी जिलों के नाम

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 उत्तराखंड के सभी जिलों के नाम

त्रिपुरा के सभी जिलों के नाम

तमिलनाडु के सभी जिलों के नाम

सिक्किम के सभी जिलों के नाम

पंजाब के सभी जिलों के नाम

उड़ीसा के सभी जिलों के नाम

नागालैंड के सभी जिलों के नाम

मेघालय के सभी जिलों के नाम

मणिपुर के सभी जिलों के नाम

महाराष्ट्र के सभी जिलों के नाम

मध्यप्रदेश राज्य के सभी जिलों के नाम

झारखंड के सभी जिलों के नाम

जम्मू एंव कश्मीर के सभी जिलों के नाम

हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के नाम

गुजरात के सभी जिलों के नाम

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नाम

राजस्थान के सभी जिलों के नाम

अरुणाचल प्रदेश  के सभी जिलों के नाम

आंध्र प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 बिहार के सभी जिलों के नाम

गोआ गोवा में कितने जिले है

असम के सभी जिलों के नाम

 कर्नाटक के सभी जिलों के नाम

केरल के सभी जिलों के नाम

हरियाणा के सभी जिलों के नाम

Leave a Comment