Meghalaya Me Kitne Jile [District] Hai? मेघालय के सभी जिलों के नाम

Meghalaya Me Kitne Jile Hai?

वर्तमान सन् 2023 में मेघालय राज्य के कुल जिलों की संख्या ग्यारह (11) हैं। आज आप मेघालय के सभी जिले के नाम व उनकी क्या विशेषता है, इसके बारे में संक्षिप्त परिचय पढ़ेंगे।

StateMeghalaya
LocationNortheastern state in India
CapitalShillong
Population 3.3 million 
Districts11 districts.
LanguagesKhasi and Garo

 

1. पूर्वी खासी हिल्स जिला East Khasi Hills District

पूर्वी खासी हिल्स का मुख्यालय मेघालय की राजधानी शिलोंग हैं। यहाँ की शिलोंग की चोटी से आप एक अद्भुत दृश्य अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। यहाँ पर पैसठ प्रतिशत से अधिक ईसाई धर्म के रहते हैं दूसरे नम्बर पर हिन्दू वही तीसरे नम्बर पर अन्य पड़ोसी देशों के घुसपैठिए। अगर घूमने फिरने के स्थानों की बात करें तो कॉन्गथोंग विलेज, रुट ब्रिज, एशिया का सबसे साफ सुथरा गांव मौलीननोंग, भारत का सबसे लंबा नोहाकलिके जलप्रपात प्रमुख हैं।

 

2. पश्चिम गारो हिल्स जिला West Garo Hills District

वेस्ट गारो हिल्स जिला अपने वन्यजीव व जैव विविधता के लिए जाना जाता है। प्रकृति-प्रेमी व फोटोग्राफर यहाँ के यूनिक वनस्पति जगत के दृश्यों को कैप्चर कर करने आते हैं। डिस्ट्रिक्ट का हेडक्वार्टर Tura में है। जिले का क्षेत्रफल ३६७७ वर्ग किलोमीटर है। यही पर एक ग्रामीण पर्यटन भी है जिसे नोकरेक नेशनल पार्क नाम से जाना जाता है। इसके अलावा गारो हिल्स, तुरा पहाड़ी, तुरा पीक चोटी, पेलगा झरना तथा डीसी पार्क आदि पर्यटक स्थल मौजूद हैं।

 

3. पश्चिम जैंतिया हिल्स जिला West Jaintia Hills District

वेस्ट जैंतिया हिल्स भारत के राज्य मेघालय का डिस्ट्रिक्ट हैं। बहुत सारे लोग ‘Jaintia’ को जयन्तिया या जयंतिया बोलते व लिखते हैं। Jaintia का शुद्ध हिंदी उच्चारण मुझे नही पता कृपया आपको पता हो तो नीचे ब्लॉग कॉमेंट बॉक्स में लिखे ताकी अन्य लोगो की मदद हो। इसका गठन 22 फरवरी 1972 को हुआ था। यहाँ की अर्थव्यवस्था सीमेंट फैक्टरीयो व कृषि पर निर्भर है।

 

4. पश्चिम खासी हिल्स जिला West Khasi Hills District

वेस्ट खासी हिल्स मेघालय राज्य का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला हैं। इसका गठन 28 अक्टूबर 1976 को हुआ था। डिस्ट्रिक्ट का मुख्यालय नोंगस्टोइन हैं। यहाँ का खूबसूरत दूधिया लंगशीआंग जहर झरना पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करता हैं। इसके अलावा यहाँ पर अधिकतर खासी जनजाति के लोग निवास करते हैं।

 

5. पूर्व गारो हिल्स जिला East Garo Hills District

ईस्ट गारो हिल्स जिले का गठन 1976 को हुआ था। डिस्ट्रिक्ट का मुख्यालय विलियमनगर हैं। इसी जिले में नोंगलबीबरा नाम से एक कस्बा हैं जहाँ बड़ी संख्या में कोयले की खाने (खदानें) हैं। इसका क्षेत्रफल 2,603 वर्ग किलोमीटर हैं। पर्यटन स्थलों में डाची झील, मृक वारी, डोमरे झरना सबसे अधिक देखा जाता है।

 

यह भी पढे –  पर्यटन व पर्यटक क्या होता है इसका मतलब क्या होता है? 

 

6. री भोई जिला Ri Bhoi District

इस जिले का गठन सन् 4 जून 1998 को हुई थी। यहाँ की जमीन पर्वत – पठारों से भरी है व वनों की संख्या भी अधिक हैं। री भोई डिस्ट्रिक्ट अपनी अन्नानास ( पाइनेपल) की खेती के लिए प्रसिद्ध हैं। यही नही ये जिला पूरे राज्य में सबसे अधिक पाईनेपल का उत्पादक भी है। इसका क्षेत्रफल २४४८ वर्ग किलोमीटर हैं।

 

7. दक्षिण गारो हिल्स जिला South Garo Hills District

इसका मुख्यालय बाघमारा हैं। दक्षिण गारो हिल्स
में बाघमारा शहर एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। जहाँ पर बहुत सारी घाटिया, झरने व पहाड़ हैं। बलपखराम नेशनल पार्क हर जंगल प्रेमी टूटिस्ट को बहुत पसंद आता है इसी जिले से सिमसेंग नदी बहती है।

 

यह भी पढे –   भारत के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशो के नाम हिंदी व अंग्रेजी भाषा में।

 

8. दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिला South West Garo Hills District

साउथ वेस्ट गारो हिल्स मेघालय राज्य का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला हैं। 7 अगस्त, 2012 को इसे बनाया गया। इसका मुख्यालय अम्पति हैं। इस जिले में बहुत सारे ग्रामीण विकास ब्लॉक बनाये गए हैं। यहाँ की अधिकतर जनसंख्या गारो भाषा बोलती हैं। दूसरे नम्बर बंगाली तथा तीसरे स्थान पर कोच भाषा आती हैं।

 

9.दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिला South West Khasi Hills District

जिले का मुख्यालय मॉकयवत हैं। नोंगन्ह विलेज इस जिले का एकमात्र पर्यटक स्थल हैं। डिस्ट्रिक्ट में कुल 216 गांव हैं। इसके अलावा दो कम्युनिटी तथा रूरल डेवलोपमेन्ट ब्लॉक बने हुए हैं। इसका क्षेत्रफल १२४१ वर्ग किलोमीटर हैं।

 

10. पूर्व जैंतिया हिल्स जिला East Jaintia Hills District

इसका मुख्यालय खिहरिअत हैं। जिले का क्षेत्रफल २११५४ वर्ग किलोमीटर हैं। ईस्ट जैंतिया हिल्स कई आदिवासी जनजाति लोगो का हिस्सा हैं। इसका नाम जयन्तिया आदिवासी समुदाय के नाम पर रखा गया था। इसके अलावा यहाँ पर प्राकृतिक वन संपदा की भरमार है जिसमे कोयला व लाईमस्टोंन शामिल है।

 

11. उत्तर गारो हिल्स जिला North Garo Hills District

नार्थ गारो हिल्स से आप आसाम शहर का बॉर्डर देख सकते हैं। यहाँ पर गारो व अन्य बहुत सारी अल्पसंख्यक समुदाय के आदिवासी जनजातीय निवास करती हैं। कुल १,०८६ वर्ग किलोमीटर का क्षेत्रफल हैं। रेसुबेलपारा इसका मुख्यालय हैं

मेघालय राज्य क्यों प्रसिद्ध है?

भारत के हर राज्य की तरह ही मेघालय भी पर्यटन, अपने खानपान, वेशभूषा, अजीबोगरीब कानून और संस्कृति के कारण पूरे देश में फेमस है।


मुझे उम्मीद हैं, आपको मेघालय राज्य के सभी जिलों के बारे में दी गईं जानकारी काम आयेगी। सभी मेघालयवासियो व भारत के लोगो के साथ यह पोस्ट जरूर शेयर करें।

 

इन्हें भी पढ़ें [ Related Articles ]

दादर एंव नागर हवेली के सभी जिलों के नाम

चंडीगढ़ के सभी जिलों के नाम

अंडमान एंव निकोबार के सभी जिलों के नाम

तेलगांना के सभी जिलों के नाम

पश्चिम बंगाल के सभी जिलों के नाम

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 उत्तराखंड के सभी जिलों के नाम

त्रिपुरा के सभी जिलों के नाम

तमिलनाडु के सभी जिलों के नाम

सिक्किम के सभी जिलों के नाम

पंजाब के सभी जिलों के नाम

उड़ीसा के सभी जिलों के नाम

नागालैंड के सभी जिलों के नाम

मिजोरम के सभी जिलों के नाम

मणिपुर के सभी जिलों के नाम

महाराष्ट्र के सभी जिलों के नाम

मध्यप्रदेश राज्य के सभी जिलों के नाम

झारखंड के सभी जिलों के नाम

जम्मू एंव कश्मीर के सभी जिलों के नाम

हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के नाम

गुजरात के सभी जिलों के नाम

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नाम

राजस्थान के सभी जिलों के नाम

अरुणाचल प्रदेश  के सभी जिलों के नाम

आंध्र प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 बिहार के सभी जिलों के नाम

गोआ गोवा में कितने जिले है

असम के सभी जिलों के नाम

 कर्नाटक के सभी जिलों के नाम

केरल के सभी जिलों के नाम

हरियाणा के सभी जिलों के नाम

Leave a Comment