Table of Contents
- 1 Manipur Me Kitne Jile [District] Hai? मणिपुर राज्य के सभी जिलों के नाम
- 1.1 1. बिष्णुपुर जिला Bishnupur District
- 1.2 2. चंदेल जिला Chandel District
- 1.3 3. चुराचांदपुर जिला Churachandpur District
- 1.4 4. इम्फाल पूर्व जिला Imphal East District
- 1.5 5. इम्फाल पश्चिम जिला Imphal West District
- 1.6 6. जिरीबाम जिला Jiribam District
- 1.7 7. ककचिंग जिला Kakching District
- 1.8 8. कमजोंग जिला Kamjong District
- 1.9 9. कंगपोकपि जिला Kangpokpi District
- 1.10 10. नोनी जिला Noney District
- 1.11 11. फेरजॉल जिला Pherzawl District
- 1.12 12. सेनापति जिला Senapati District
- 1.13 13. तमेंगलोंग जिला Tamenglong District
- 1.14 14. टेंगनूपाल जिला Tengnoupal District
- 1.15 15. थौबल जिला Thoubal District
- 1.16 16. उखरूल जिला Ukhrul District
Manipur Me Kitne Jile [District] Hai? मणिपुर राज्य के सभी जिलों के नाम
वर्तमान सन् 2022 में मणिपुर राज्य के कुल जिलों की संख्या सोलह 16 हैं। आज आप मणिपुर स्टेट के सभी जिले के नाम व उनकी क्या विशेषता है, इसके बारे में संक्षिप्त परिचय पढ़ेंगे।
1. बिष्णुपुर जिला Bishnupur District
बिष्णुपुर जिले के अंदर मौजूद मोइरंग कस्बे में आप भारत के स्वतंत्रता संघर्ष को देख सकते हैं। इसके अलावा रेड हिल में आप इंडिया पीस मेमोरियल देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहाँ पर सन् 1467 में बना भगवान विष्णु का ऐतिहासिक मंदिर भी देख सकते हैं।
2. चंदेल जिला Chandel District
वनस्पति जगत व जैव विविधता इस जिले में बहुत अधिक है। इस जिले से आप भारत-म्यामार देश का बॉर्डर देख सकते हैं। यहाँ पर बीस से अधिक स्थानीय आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं। चंदेल, मणिपुर राज्य का एक खूबसूरत डिस्ट्रिक्ट है।
3. चुराचांदपुर जिला Churachandpur District
इस जिले का शुद्ध हिंदी मुझे नही पता कृपया आप नीचे ब्लॉग कमेंट में सही उच्चारण बताये। बहुत सारे लोग इसे चुड़ाचांदपुर या छुरछंदपुर भी कहते हैं। इसका स्थानीय भाषा में नाम लमका हैं। ये जिला अपनी सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है।
4. इम्फाल पूर्व जिला Imphal East District
ईस्ट इम्फाल मणिपुर का एक जिला हैं। यहाँ पर देखने लायक स्थानों में श्री श्री गोविंद देव जी का मंदिर, संग्रहालय, पार्क, देख सकते हैं। यहाँ पर अधिकतर आदिवासी जनजाति के लोग निवास करते हैं।
5. इम्फाल पश्चिम जिला Imphal West District
वेस्ट इम्फाल मणिपुर का एक जिला हैं। यहाँ पर आप मणिपुर स्टेट म्यूजियम, मताई गार्डन, जूलोजिकल पार्क, अवुनचिंग पार्क, बिर टिकेंद्रजीत पार्क आदि पर्यटक स्थल देख सकते हैं। इसके अलावा आप वेस्ट इम्फाल खरीदारी के लिए भी प्रसिद्ध हैं।
यह भी पढे – पर्यटन व पर्यटक क्या होता है इसका मतलब क्या होता है?
6. जिरीबाम जिला Jiribam District
जिरीबाम मणिपुर का सबसे तेजी से आगे बढ़ता डिस्ट्रिक्ट हैं। ये मणिपुर राज्य का पश्चिम दरवाजा नाम से भी जाना जाता हैं। सबसे अच्छी बात आप यहाँ से हेलीकॉप्टर की यात्रा कर सकते हैं। वही यहाँ पर बहुत सारे मेगा प्रोजेक्ट भी चल रहे हैं। जिसमें जिरीबाम-इम्फाल रेलवे लाइन प्रोजेक्ट एक मुख्य परियोजना हैं।
7. ककचिंग जिला Kakching District
इसको काकचिंग भी बोला जाता है। ये भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर का एक जिला हैं। ककचिंग शहर जिले का मुख्य वाणिज्य केंद्र हैं। इसके अलावा सबसे अच्छी बात काकचिंग शहर को उत्तर पूर्व भारत का सबसे साफ-सुथरा शहर होने का गौरव भी प्राप्त है।इस जिले की 64 प्रतिशत आबादी शहरों में निवास करती हैं।
8. कमजोंग जिला Kamjong District
कमजोंग जिले का गठन ८ दिसम्बर २०१६ (आठ दिसम्बर 2016) को किया गया वही ये जिला भी india-Myamar international बॉर्डर के पास में ही है। इसके नजदीकी शहर उरखुल व इम्फाल हैं। कुल १३२ गांव इस जिले में बने हुए हैं।
9. कंगपोकपि जिला Kangpokpi District
इस जिले का पुराना नाम कांग्गुई (Kanggui) था। इस जिले की अस्सी प्रतिशत से भी अधिक आबादी ईसाई हैं दूसरे नम्बर पर हिन्दू व तीसरे नम्बर पर बौद्ध धर्म व मुस्लिम धर्म। कंगपोकपि डिस्ट्रिक्ट की रोड कनेक्टिविटी काफी अच्छी है। अभी ये एक मणिपुर का विकासशील जिला हैं।
10. नोनी जिला Noney District
नोनी मणिपुर का एक नया जिला हैं। जिसका मुख्यालय लोंगमाई हैं। कुल 77 गाँव नोनी डिस्ट्रिक्ट के अंदर बने हुए हैं। नोनी में आप बहुत सारे पर्यटक स्थल देख सकते हैं। लॉन्गमाई के लोग और आसपास के गांवों जैसे खुमजी, नुंगटेक, मखमम से अपने कृषि सामान बेचने के लिए इस जगह पर उन का आवागमन होता रहता है।
11. फेरजॉल जिला Pherzawl District
फेरजॉल भारत के राज्य मणिपुर का एक जिला हैं। इस डिस्ट्रिक्ट के अंदर 200 से अधिक गाँव हैं। फेरजॉल से इम्फाल तक रोड सेवा है वही अभी बस सुविधा भी शुरू हो गई हैं। यहाँ के लोगो का मुख्य पेशा खेती हैं। लगभग 80% से ज्यादा भूमि क्षेत्र जंगल से ढका हुआ है जबकि शेष 20% की खेती के लिए उपयोग किया जाता है। चावल, मक्का और अदरक जिला की प्रमुख फसलों हैं। कृषि लोगों का मुख्य व्यवसाय है।
12. सेनापति जिला Senapati District
सेनापति भारत के मणिपुर राज्य का एक जिला हैं। यहाँ पर अधिकतर आदिवासी जनजाति समुदाय के लोग रहते हैं। जिनमें माओ, मरम, थांगल, नागा तथा जेलिङ्गरोंग आदिवासी आते है।
13. तमेंगलोंग जिला Tamenglong District
तमेंगलोंग डिस्ट्रिक्ट मुख्य रूप से हॉर्नबिल पक्षी के लिए जाना जाता हैं। इसके अलावा तमेंगलोंग जिले में विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षी, पेड़-पौधे पाये जाते हैं। जो की हॉग हिरन, चीता, जंगली कुत्ते, टाइगर जेसे जानवरों का घर हैं।
यह भी पढे – भारत के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशो के नाम हिंदी व अंग्रेजी भाषा में।
14. टेंगनूपाल जिला Tengnoupal District
टेंगनूपाल अपने पहाड़ो व पर्वतीय क्षेत्रों के लिए जाना जाता हैं। इसके अलावा यह राष्ट्रीय राजमार्ग -२ से जुड़ा हुआ है। यहाँ पर एक हिल स्टेशन भी है। इसके अलावा जिले में तीन सब-डिवीजन हैं।
15. थौबल जिला Thoubal District
थौबल का अर्थ होता है एक बहादुर लोगो की जगह। डिस्ट्रिक्ट की ३५ प्रतिशत आबादी शहरों में निवास करती है। जिले से होकर बहुत सारी नदिया गुजरती हैं, वहीं आपको यहाँ पर बहुत सारी घाटिया व पर्वत देखने को मिलेंगे। खोमजोंग वॉर मैमोरियल, कक्चिन्ग गार्डन, तलांग लुंग बुंग ए.के.ए आदि पर्यटन स्थल है।
16. उखरूल जिला Ukhrul District
उखरूल को हुपहुं (Huphun) भी कहते हैं। ये जिला आदिवासी जनजाति टंगखुल नागा का मुख्य घर माना जाता है। जिले में कुल चार उप-विभाजन हैं। यहाँ का लिंगानुपात प्रति १००० पुरुषो पर १००२ महिलाएं हैं। इसके अलावा शिरूई पर्वत, मोवा गुफा, डंकन पार्क आदि पर्यटक स्थल आप देख सकते है।
मुझे उम्मीद हैं, आपको मणिपुर राज्य के सभी जिलों के बारे में दी गईं जानकारी काम आयेगी। सभी मणिपुरवासियो व भारत के लोगो के साथ यह पोस्ट जरूर शेयर करें।
इन्हें भी पढ़ें [ Related Articles ]
दादर एंव नागर हवेली के सभी जिलों के नाम
अंडमान एंव निकोबार के सभी जिलों के नाम
पश्चिम बंगाल के सभी जिलों के नाम
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम
महाराष्ट्र के सभी जिलों के नाम
मध्यप्रदेश राज्य के सभी जिलों के नाम
जम्मू एंव कश्मीर के सभी जिलों के नाम
हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के नाम
अरुणाचल प्रदेश के सभी जिलों के नाम
आंध्र प्रदेश के सभी जिलों के नाम

https://www.internetgyankosh.com
नमस्कार, मुझे इंटरनेट में 7 सालो का गहरा अनुभव है। इसी अनुभव के आधार पर मैने पाया की इंटरनेट पर जीवन की हर समस्या का समाधान उपलब्ध हैं। मेरी पूरी कोशिश रहेंगी, इंटरनेट- दुनिया की हर काम की जानकारी आपके हित में बेस्ट कंटेंट के साथ साझा करने की।