Table of Contents
- 1 Delhi Me Kitne Jile [District] Hai? दिल्ली के सभी जिलों के नाम
- 1.1 1. सेंट्रल दिल्ली जिला Central Delhi District
- 1.2 2.पूर्वी दिल्ली जिला East Delhi Distrtic
- 1.3 3. नई दिल्ली जिला New Delhi District
- 1.4 4.उत्तरी दिल्ली जिला North Delhi District
- 1.5 5.शाहदरा जिला Shahdara District
- 1.6 6.उत्तर-पूर्व दिल्ली जिला North East Delhi District
- 1.7 7. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली जिला North West Delhi District
- 1.8 8. दक्षिण दिल्ली जिला South Delhi District
- 1.9 9. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जिला South West Delhi District
- 1.10 10. दक्षिण पूर्व दिल्ली जिला South East Delhi District
- 1.11 11. पश्चिम दिल्ली जिला West Delhi District
- 1.12 FAQ ON DELHI STATE
Delhi Me Kitne Jile [District] Hai? दिल्ली के सभी जिलों के नाम
वर्तमान सन् 2023 में दिल्ली राज्य के कुल जिलों की संख्या ग्यारह (11) हैं। आपको जानकारी के लिए बता दूं की दिल्ली एक केन्द्रशासित प्रदेश ( UT) ‘Union Territories’ है और भारत देश की राजधानी भी है। आज आप दिल्ली के सभी जिले के नाम व उनकी क्या विशेषता है, इसके बारे में संक्षिप्त परिचय पढ़ेंगे।
1. सेंट्रल दिल्ली जिला Central Delhi District
सेंट्रल दिल्ली अपने ऐतिहासिक स्थल राष्ट्रपति भवन और राजपथ के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यहाँ का मुख्य आकर्षण का केंद्र नेशनल म्यूजियम व कनोट प्लेस है। सेंट्रल दिल्ली जिले के अंदर चांदनी चौक, प्रगति मैदान व करोल बाग एरिया आते हैं।
2.पूर्वी दिल्ली जिला East Delhi Distrtic
पूर्वी दिल्ली जिला उत्तरप्रदेश बॉर्डर से घिरा हुआ हुआ है। पूर्वी दिल्ली जिले में प्रीत विहार, विवेक विहार, मयूर विहार, पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर, गांधी नगर तथा कृष्णा नगर एरिया आते हैं। पर्यटन में संजय झील व अक्षरधाम मंदिर प्रसिद्ध हैं।
3. नई दिल्ली जिला New Delhi District
जंतर मंतर व संसद भवन नई दिल्ली के मुख्य आकर्षण केंद्र है। इस डिस्ट्रिक्ट में कुल २० गांव है। यहाँ का एकमात्र पर्यटक स्थल 131 फिट ऊंचा इंडिया गेट है।
4.उत्तरी दिल्ली जिला North Delhi District
नार्थ दिल्ली जिले में मलिकपुर छावनी, नरेला तथा खेरा कलां एरिया आते हैं। इसका मुख्यालय अलीपुर है। कोरोनेशन पार्क, नानक देव जी का गुरुद्वारा व वाटर पार्क मुख्य पर्यटन स्थल है।
5.शाहदरा जिला Shahdara District
शाहदरा, यमुना नदी के तट पर स्थित दिल्ली का सबसे पुराने इलाकों में से एक है। इसको पुरानी दिल्ली नाम से भी जाना जाता है।
6.उत्तर-पूर्व दिल्ली जिला North East Delhi District
सिग्नेचर ब्रिज इस जिले की शान है। संक्षिप्त विवरण – गांव 22, उपविभाग 3, क्षेत्रफल 62 वर्ग किलोमीटर, साक्षरता 84%
7. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली जिला North West Delhi District
दिल्ली हाट पीतामपुरा एक ऐसा स्थान है जहाँ पर आप सभी सीजन में खरीदारी का आनंद ले सकते हैं। संक्षिप्त विवरण – क्षेत्रफल 440 वर्ग किलोमीटर, गांव 27, भाषा हिंदी व अंग्रेजी,
8. दक्षिण दिल्ली जिला South Delhi District
दक्षिण दिल्ली सामाजिक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक रूप से एक महत्वपूर्ण जिला है। ये हरियाणा राज्य से घिरा हुआ है।
9. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जिला South West Delhi District
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जिले में द्वारका के सभी सेक्टर, चावला, जाफरपुर कलां, बिजवासन, कपशेरा, राजकोरी एंव घिटोरनी एरिया आते हैं। पर्यटन में सुलभ म्यूजियम, नजफ़गढ़ झील व इको एडवेंचर कैम्प देखने लायक जगह है।
10. दक्षिण पूर्व दिल्ली जिला South East Delhi District
दक्षिण पूर्व दिल्ली जिले में जोर बाग, लोधी रोड, सुंदर नगर, खान मार्केट, निज़ामुद्दीन सराय काले खान, ग्रेटर कैलाश तथा जामिया नगर एरिया आते हैं। घूमने के लिए हुमायूं का मकबरा, लॉट्स टेम्पल और तुगलक किला प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है।
यह भी पढे – भारत के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशो के नाम हिंदी व अंग्रेजी भाषा में।
11. पश्चिम दिल्ली जिला West Delhi District
पश्चिम दिल्ली जिले में पटेल नगर, पंजाबी बाग, राजोरी गार्डन, जनकपुरी, विकासपुरी, पश्चिम विहार तथा कृति नगर जेसे प्रसिद्ध एरिया आते हैं। बिंद्रा पार्क, डिस्ट्रिक्ट पार्क व झील पार्क देखने लायक जगह है।
FAQ ON DELHI STATE
प्रश्न 1.) दिल्ली किसके लिए प्रसिद्ध हैं?
उत्तर – दिल्ली राज्य अपने विश्वप्रसिद्ध एरिया; चांदनी चौक, प्रगति मैदान, कनोट प्लेस और ऐतिहासिक पर्यटक स्थल लाल किला, इंडिया गेटके लिए प्रसिद्ध है।
मुझे उम्मीद हैं, आपको दिल्ली राज्य के सभी जिलों के बारे में दी गई जानकारी काम आयेगी। सभी दिल्लीवासियों व भारत के लोगो के साथ यह पोस्ट जरूर शेयर करें।
इन्हें भी पढ़ें [ Related Articles ]
दादर एंव नागर हवेली के सभी जिलों के नाम
अंडमान एंव निकोबार के सभी जिलों के नाम
पश्चिम बंगाल के सभी जिलों के नाम
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम
महाराष्ट्र के सभी जिलों के नाम
मध्यप्रदेश राज्य के सभी जिलों के नाम
जम्मू एंव कश्मीर के सभी जिलों के नाम
हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के नाम
अरुणाचल प्रदेश के सभी जिलों के नाम
आंध्र प्रदेश के सभी जिलों के नाम

https://www.internetgyankosh.com
नमस्कार, मुझे इंटरनेट में 7 सालो का गहरा अनुभव है। इसी अनुभव के आधार पर मैने पाया की इंटरनेट पर जीवन की हर समस्या का समाधान उपलब्ध हैं। मेरी पूरी कोशिश रहेंगी, इंटरनेट- दुनिया की हर काम की जानकारी आपके हित में बेस्ट कंटेंट के साथ साझा करने की।