Arvind Animal Activist biography
आपने समाजसेवी मनुष्यों के बारे में तो बहुत सुना होंगा। लेकिन क्या आपने कभी जानवरसेवी, पशु-पक्षी सेवी या एनिमल एक्टिविस्ट का नाम सुना है? आज हम आपको Animal Activist अरविंद कन्नन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। जो की बेजुबान जानवरों के अधिकारों के लिए कार्य कर रहे हैं।
नाम (Real name) | Arvind Kannan (अरविंद कन्नन) |
Popular Name | Arvind Animal Activist |
जन्म तिथि (birthday) | Don't know |
जन्म स्थान (Birth Place)- | तमिलनाडु |
उम्र ( Age) | Don't know |
शिक्षा (education qualification) | Don't know |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
नागरिकता | भारतीय |
पेशा (Occupation) | Animal Activist, Vegan Activist in india, |
पत्नी का नाम (wife) | Ashwini (अश्विनी) |
भाषा का ज्ञान (Language) | हिंदी, अंग्रेजी, Tamil |
Arvind Animal Activist Life Story (अरविंद कन्नन की जीवनी)
पशु-पक्षी प्रेमी अरविंद कन्नन का जन्म भारत के तमिलनाडु राज्य में हुआ। अरविन्द, गेरी यूरॉस्की ( Gary Yourofsky) का एक वीडियो जो की ” Best Speech You Will Ever Hear” टाइटल नाम से है। इस वीडियो को देखने व सुनने के बाद 2014 में वीगन (Vegan) बन गये। इस वीडियो को देखने के बाद अरविन्द ने समझा की कैसे मनुष्य (इंसान) जानवरों की हत्या करके अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण को तबाह कर रहे हैं। मतलब खुद के पैर के ऊपर ही कुल्हाड़ी मार रहे हैं। अरविन्द गेरी यूरॉस्की को अपना रॉल मॉडल व आदर्श मानते हैं। शुरुआत में तो बहुत तकलीफ हुई, क्योंकी उनके सामने एक चेलेंज था की अब जीवन में एकबार भी अंडे, चिकन, मटन, दूध नही पीना हैं। साथ ही वे बताते हैं की मेरे परिवार वाले अंधे होकर Animals Products को खा रहे थे। अभी अरविंद की पत्नी अश्विनी भी साथ में काम करती हैं। उनके लिए इस वीगन इंडिया मिशन की शुरुआत अपने राज्य से करना बहुत मुश्किल भरा रहा क्योंकी साउथ इंडिया में अधिकतर लोग मांस खाते हैं। फिर भी उनकी मेहनत व हिम्मत रंग लाई और आज उनके सभी सोशल मीडिया फॉलोवर को मिला दिया जाये तो 500K+ मतलब पांच लाख से अधिक फॉलोवर बन चुके हैं जो 100% वीगन हैं। अभी अरविंद कन्नन बहुत युवा है परंतु जानवरो के Rights के लिए वे जूनन से कार्य करते हैं। अरविंद कन्नन जी ने अपने पूरे जीवन को जानवरों व पशु पक्षियों के अधिकार के लिए लड़ना, उन पर हो रहे हैं अत्याचारों को रोकना इस पर लगा दिया है। अब अरविन्द जीवनभर यही कार्य करेंगे।
Arvind Animal Activist Achievements & Awards
(अरविंद कन्नन उपलब्धिया, सम्मान)
● इनकी स्टोरी ‘World Vegan Vision’ में फीचर्ड हैं।
● एक तमिल टीवी चैनल पर भी इनका वीग्निज्म पर इंटरव्यू हुआ है जो की इनके चैनल पर मौजूद हैं।
● भारत के लोग अब अरविंद Kannan को भारत का gary yourofsky कहते हैं।
● इनके फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया हैंडल पर लाखों देशी व विदेशी लोग जुड़े हुए हैं।
Vegan Quotes in Hindi by Arvind Animal Activist ( अरविंद कन्नन के वीगन कोट्स )
वर्तमान में मिलने वाले सभी दूध से बने उत्पाद (Dairy products) जानवरों (Animals) पर अत्याचार करके, उनका शोषण करके बनाते हैं। ऐसे में हमारे ऋषियों ने भी कहा है, जेसा खाओगे अन्न, वैसा बनेगा मन।
लोग कहते हैं अगर सब लोग वीगन बन जायेंगे तो दूध बेचने वाले किसानों व डेयरी उद्योग का क्या होंगा? अरविंद भाई कहते हैं जो बूढ़िया (बुर्जुग महिला) समुद्र में मछलियां बेचतीथी वह अब भूटे व सींग-चना बेचेगी। जो लोग अंडे, चिकन, मटन बेचते थे वो लोग अब वीगन उत्पाद बेचेंगे। डेयरी व्यापारी अब कुछ नया व्यापार शुरू करेंगे।
डेयरी फार्म बिजनेस की वजह से ही भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ‘मांस’ निर्यातक देश बन गया है जो बड़े शर्म की बात है।
जब हम सामजिक बुराई, शोषण के खिलाफ बोलते हैं, तो इन जानवरों पर हो रहे, अत्याचार का विरोध क्यों नही करते।
मैं, एक वीगन हूँ, हम लोग मांस, डेयरी उत्पाद व शहद नही खाते। इसके अलावा आप चमड़े, ऊन, रेशम ( Leather, Fur, Silk & Wool ) के कपड़े व चीज़ों का भी इस्तेमाल ना करें।
आज दुनिया के सारे ज्यादा पैसा कमाने वाले स्पोर्ट्स एथलीट व भारत के जाने-माने सेलेब्रिटीज़ वीगन ( vegan) बन रहे हैं। इसी से उनकी Energy & Performance 120% तक बढ़ गई हैं।
उनका व सभी वीगन लोगो का एक नारा है। ‘Go Vegan’ and ‘Going Vegan for animal Rights’
Facts About Arvind Animal Activist
#1. अरविंद जेसे जानवरों के अधिकार की रक्षा करने वाले लोग पूरे भारत में आपको इक्के-दुक्के ही मिलेंगे।
#2. अरविंद भाई की मातृ भाषा तमिल है व उनके अधिकतर वीडियो अंग्रेजी व तमिल भाषा में अपलोड किये गए हैं। लेकिन जब उन्होंने देखा की उनके वीडियो देखने वाली ज्यादातर ऑडियंस हिंदीभाषी हैं। इसलिए उन्होंने अब हिंदी में वीडियो बनाना शुरू कर दिया है।
#3. हिंदी सीखते ही उन्होंने पहला वीडियो ‘मैं दूध क्यों नही पीता’ बनाया। जो अबतक एक लाख से अधिक लोगो ने देख लिया है
#4. अरविंद Kannan ने अपनी Girlfriend के साथ शादी की थी। जिसका नाम Ashvini हैं।
Arvind Animal Activist Networth, income
एनिमल समाजसेवी अरविंद की एकमात्र आय का सोर्स अभी यूटुब ही है जहाँ से प्रतिमाह वे 10,000 से 15,000 कमाते हैं। इसके अलावा वे Vegan Food ( डेयरी उत्पाद रहित) प्रोडक्ट्स को प्रमोट करते हैं। जहाँ से उनको कमाई होती है।
इसके अलावा उनके फेसबुक, इंस्टाग्राम दोनों मिलाकर 350K+ फॉलोवर है। हिंदी में बोले तो 3 लाख, 50 हजार है। यहाँ से भी उनकी अच्छी खासी इनकम हो जाती है ब्रांड को प्रमोट करके।अन्य इनकम सौर्स भी होंगा परन्तु अभी तक सार्वजनिक नही किया हैं।
Arvind Animal Activist Thoughts About Milk
देखिए, जिस प्रकार मनुष्य माँ अपने बच्चो के लिए दूध बनाती है ठीक उसी प्रकार, एक गाय माँ, ऊंटनी माँ, बंदरिया, भैंस अन्य सभी मादा जानवर अपने बच्चो के लिए दूध बनाते हैं। आज डेयरी उद्योग गाय व भैंस का दूध बढ़ाने के लिए कृत्रिम गर्भधान किया जाता है। ( स्पर्म को मादा जानवर की योनि में हाथ डालकर बच्चा पैदा करना) उसको कई प्रकार के अवैध इंजेक्शन लगाये जाते हैं। यह कृत्रिम गर्भधारण प्रक्रिया हर साल होती है ऐसे में वह गाय-भैंस कमजोर होने लगते है और जब वे दूध देना बंद कर देते हैं, तब उन्हें कत्लखाने ( Slaughter Home ) भेज दिया जाता है। याद रखे जिस दिन आप एक गिलास दूध पीते हो, उसी दिन एक बछड़ा ( पशु माँ का बच्चा ) दूध से वंचित रह जाता हैं।
Arvind Kannan Milk FAQ ( बिना दूध के पोषण के बारे में सवाल जवाब)
वो सब तो ठीक है, पर दूध नही पीयेंगे तो कैल्शियम (Calcium) कहाँ से मिलेंगा? उत्तर- Plant Food ( फल, सब्जियां, अनाज, अंकुरित अनाज, सूखा मेवा ) इन सब में भरपूर केल्शियम, मिनरल्स व सभी पोषक तत्व होते हैं। Arvind animal activist Roast kyu karte hai? जब कोई Celebrities & Famous आदमी जानवरों पर अत्याचार करते हैं, यहाँ वीगन के विरुद्ध बोलते हैं तब अरविंद उनके खिलाफ वीडियो बना लेते हैं।
Arvind Animal Activist Controversy, Roast, Troll. ( जब विवादों में फँसे अरविंद कन्नन )
जेसा की आपको पता ही है , साउथ इंडिया में लोगो को वीगनिज्म ( Veganism) के बारे में समझाना मतलब पहाड़ तोड़ने के बराबर है। ऐसे में जब उन्होंने चेन्नई में एक एक साथ 10,000 हजार से अधिक स्टूडेंट्स को जागरूक किया तो बड़े बड़े बिकाऊ वेबसाइट व न्यूजपेपर में यह खबर छप गई की यह मात्र एक प्रोपोगेंडा फैला रहा है। वास्तव में ऐसा कुछ नही। और हकीकत में भारत के लोगो को दूध नही पीने के लिए बोलना हम सब के लिए मुश्किल होता है। हालांकि पहले भारतीय देशी गोमाता का दूध पीते थे। वो ठीक था। परंतु वो भी उसके बछड़े के लिए है आपके लिए नही। आपके लिए फल है जिसमें सभी तरह के पोषक तत्व हैं। अब बात करे Troll की तो वे नॉनवेज लोगो को पसंद नही। नॉनवेज खाने वाले हमेशा उन्हें नापसंद करते हैं। जबकी वीगन प्यार करते हैं।
Most Popular Videos of Arvind Animal Activist Youtube Channel
【 वीडियो नम्बर 1 】- BUT LORD KRISHNA DRANK MILK
इस वीडियो में एक स्कूली छोटे बच्चे ने अरविंद भाई का वीगन (Veganism) पर दिए गए पूरे लवक्चर को सुनकर सवाल किया की आप जो बोल रहे हो वो बात तो सही है पर कृष्ण भगवान तो दूध पीते थे ना! उसके बाद अरविंद भाई ने बड़ा अच्छा उत्तर दिया की कृष्णा ने तो कनिष्ठा उंगली से गोर्वधन पर्वत भी उठा लिया था। क्या तुम उठा सकते हो? भगवान कुछ भी कर सकते हैं हमे उनको फॉलो नही करना है।
【 वीडियो नम्बर 2 】- Why I am Don’t Drink Milk ( मैं दूध क्यो नही पीता? )
इस वीडियो में बताया गया है की दूध पीना बराबर = मांस खाना। जी हाँ बिल्कुल सही पढ़ा। दूध पीयो या मांस खाओ दोनो एक ही बात है। इसलिए डेयरी उत्पाद एकबार भी मत खाओ व अन्य लोगो को भी वीगन बनने के लिए जागरूक करो।
【 वीडियो नम्बर 3】- Why Vegan Don’t Consume Honey? [in Hindi]
इस वीडियो टाइटल का हिंदी में मतलब है की क्यों वीगन लोग शहद नही खाते। Male & Female मधुमक्खी शहद बनाते समय ना जाने कितनी बार संभोग करते हैं। कई मधुमक्खी शहद में उल्टी कर देते हैं। इसके अलावा कई सारी मधुमक्खीयो को छते से हटाने के लिए ‘ हानिकारक ‘ स्प्रे व धुंए से मारा जाता हैं। वही कई बार उसी शहद में मधुमक्खीया मर जाती हैं।
【 वीडियो नम्बर 4 】- बीफ बैन का पर्दाफ़ाश | Beef Ban Exposed | Hindi | Veganism
ज्यादातर लोग भारत में गौमांस प्रतिबंध पर ‘beef ban in India’ सर्च करते हैं पर उन्हें सही प्रामाणिक जानकारी नही मिलती। इस वीडियो में देश की दूसरी घोटाला पार्टी बीजेपी का पर्दाफाश किया है। इसमे बताया गया है की जिस योगी आदित्यनाथ व नरेंद्र मोदी को लोग हिन्दुओ का रक्षक मानते हैं उसी के शासन में सबसे अधिक मांस निर्यात हो रहा है। वही योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में सबसे बड़ा चमड़ा पार्क (कारखाना) खोलने का ऐलान किया है। दूसरी बात भारत के जिन राज्यो में गोहत्या पर प्रतिबंध है उन राज्यो से गायों को पकड़कर दूसरे गोहत्या वैध राज्य में ले जाकर कत्ल किया जाता हैं। कुल मिलाकर हिन्दूवादी सरकार के राज में भी गोमाता का कत्ल ठीक उसी प्रकार हो रहा है जिस समय अंग्रेजों के राज में होता था।
【 वीडियो नम्बर 5】- क्या शाकाहारी होना काफी है? Milk is Murder in Hindi
इस वीडियो के अंदर बताया गया है की जो लोग भारत में अपने आप को शाकाहारी कहते हैं अक्सर वो ही लोग अज्ञान की कमी के कारण जानवरों का सबसे अधिक शोषण करते हैं। क्योकी ऐसे लोग अत्यधिक मात्रा में दूध, दही, श्रीखण्ड, लस्सी, पनीर आदि का सेवन करते हैं।
【 वीडियो नम्बर 6】- Why Vegan?
मैं दावे के साथ कह सकता हूँ, अगर आप एक मांसाहारी व्यक्ति है या फीर किसी भी जिद्दी मांसाहारी मनुष्य को यह वीडियो दिखाओगे तो वह उसी समय मांस खाना छोड़ देंगा। इस वीडियो की एक खास बात यह है की यह वीडियो इतना सवेंदनशील (Sensitive) है की यूटुब ने इसके शेयर पर भी रोक लगा दी व कॉमेंट भी बंद कर दिए। पर ये कैसे हो सकता है? विश्वास नही होता तो आप खुद देख लेना। आप इस वीडियो को शेयर नही कर सकते। यह वीडियो आप popular Playlist में जाकर देख सकते हैं। दिखाया गया है की जीभ के स्वाद व पैसा कमाने के लिए इंसान किस हद तक जानवरों का प्रतिदिन सर्वनाश करता है।
【 वीडियो नम्बर 7】-The Greatest Of All Virtues
इस वीडियो में अरविंद कैनन ने शास्रों के अनुसार आध्यात्मिक ज्ञान के अनुसार मनुष्य को यह संदेश दिया है की हिंसा कभी ना करें।
arvind kannan vegan State name
Ans – TAMIL NADU
All social media accounts Arvind Kannan (Animal Activist) : Website, Contact information
Facebook Account (350K+ follower) |
India Vegan Revolution Facebook Page |
Instagram (25K+Follower) |
Official Youtube Channel |
Arvind animal activist Wikipedia - Not Created Yet. |
Website - Not Created Yet. |
Arvind animal activist contact number - not available |
Arvind animal activist LinkedIn - not available |
आज आपने पशु-पक्षियों, जीवो के रखवाले अरविंद कन्नन एनिमल एक्टिविस्ट के जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस पोस्ट को सभी Animal Lover के साथ शेयर करें। आपने क्या सीखा उसको नींचे ब्लॉग कमेंट सेक्शन में बताये। अन्य जीवन बदलने वाली जीवनियों (बॉयोग्राफी) को जरूर पढे।
इन्हें भी पढ़े [ Related Articles ]
कैप्टन अजीत वाडकायिल जीवन परिचय ( सच पढ़ने की हिम्मत है तो इनकी बायोग्राफी पढ़कर दिखाओ )
सीए नीरज अरोड़ा का जीवन परिचय ( कम उम्र में आर्थिक आजादी Financial Freedom लेनी है? तो ये पढो )
सतीश कुशवाहा जीवन परिचय ( इस व्यक्ति ने करोड़ों लोगों को ब्लॉगर, यूटूबर बनने के लिए प्रेरित किया )
पेड़ -पोधो से प्राप्त भोजन से हर बीमारी को ठीक करने वाले बिस्वरूप रॉय चौधरी जी की जीवनी
समाजसेवी स्वदेशी के समर्थक राजीव दीक्षित जी की जीवनी
क्रांतिकारी होम्योपैथी डॉक्टर लिओ रेबेलो का जीवन परिचय
संदीप माहेश्वरी जीवन परिचय ( भारत के पहले मोटिवेशनल स्पीकर )
डॉ विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय ( ये इंसान आपकी हर समस्या का समाधान करने की काबिलियत रखता है )
मानस समर्थ जी का जीवन परिचय ( जाने, कैसे मैंने दिल की बीमारी हार्ट प्रॉब्लम को खत्म किया! )
24 साल की उम्र में करोड़पति बने पुष्कर राज ठाकुर की कहानी
पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का सम्पूर्ण जीवन वर्णन
जोरबा द जेन (पुनीत जिंदल) का जीवन परिचय
स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जीवनी व जीवन परिचय
योग गुरु बाबा रामदेव जीवन परिचय
Travel Youtuber Traveller Biography
माउंटेन ट्रेकर का जीवन परिचय ( ट्रैवेलिंग घूमने लिए नौकरी छोड़ दी )
महिला ट्रैवलर तान्या खानिजोव का जीवन परिचय (Travel Youtuber Tanya)
भारत के No,1 ट्रेवल यूटूबर नोमेड शुभम का जीवन परिचय
ट्रेवल यूटूबर साईकल बाबा का जीवन परिचय
ट्रेवल यूटूबर यात्री डॉक्टर का जीवन परिचय

https://www.internetgyankosh.com
Entrepreneur | Content Creator | Traveller | Blogger | Digital Marketer | Social Activist.