दुनिया के सबसे शक्तिशाली मंत्रो के नाम और उनके लाभ

Duniya ka sabse shaktishali mantra?

नमस्कार,  आज आप इस पोस्ट के माध्यम से भारत देश की सबसे बड़ी आध्यात्मिक शक्ति और रहस्य ‘मंत्र’ के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे। मंत्र को अंग्रेजी भाषा में ‘मंत्रा’ (Mantra) कहते हैं। अगर वास्तव में आज आप ऐसी बाते सीखना चाहते हैं जिससे आपके जीवन में जबरदस्त बदलाव आए, तो इस पोस्ट को अंत तक पढे। 

 

मंत्र क्या है? (what is mantra in Hindi)

मंत्र एक नाम है, मंत्र एक ब्रह्मांड की ऊर्जा है।  ऐसा हिन्दू धर्म के ग्रंथों और शास्त्रों के अनुसार माना जाता है की इस पूरे संसार की उत्पति एक मंत्र से हुई हैं। मंत्र जप हमारे  देश के सभी ऋषि-मुनि, अवतारी पुरूष, महापुरुष व विद्वान लोग करते थे। मंत्र एक ऐसा हथियार है जिसका उपयोग करके आप समाज कल्याण कर सकते हैं, समाज में शांति स्थापित कर सकते हैं, दुनिया में फैल रही बुराइयों को खत्म कर सकते हैं, लोगो के अंदर प्यार, दयालुता व ममत्व की भावना डाल सकते हैं। मंत्र का जाप कोई भी पुरूष, महिला व बच्चा कर सकता है इसमें कोई रोक-टोक व निषेध नही है। मंत्रजप किसी भी समय किया जा सकता हैं और किसी भी स्थान पर बैठकर किया जा सकता है। बस आपको ध्यान यह रखना है की मंत्रजप करते समय आपका मुंह झूठा नही होना चाहिए। कुल्हा-दातुन करके ही जाप शुरू करें। अगर आप माँसाहार का सेवन करते हैं तो मंत्रजप भूल से ना करें। क्योकी मंत्र का अर्थ होता है – सभी जीवों को समान दृष्टि से देखना व सबका भला चाहना। मुझे पता है ये बात आपको कोई नही बतायेगा लेकिन मंत्र का पूरा लाभ लेने के लिए  इस नियम का पालन करना आवश्यक हैं।

 

पुरी दुनिया के सबसे शक्तिशाली मंत्र ओर उनका महत्व  (mantra jap se kya hota hai)

अगर हिन्दू धर्म या पूरे संसार के सभी मन्त्रो की बात करें तो इनकी संख्या लाखो में है। लेकिन आज मैं आपको सिर्फ उन मन्त्रो के बारे में बताउंगा जिनका जाप करने से आपके अंदर असीम आध्यात्मिक शक्तियों का उदय होंगा जिससे आप मानव से महामानव बनेंगे। 

#1. गायत्री मंत्र  [Gayatri mantra ke chamtkari fayde]

गायत्री मंत्र को दुनिया का सबसे शक्तिशाली मंत्र माना जाता है। भारत के महान योद्धा महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान व अन्य शूरवीर राजाओ ने इस मंत्र का जाप करते थे। जितने भी भगवान के रूप में अवतरित पुरुषों ने इस धरती पर जन्म लिया उन्होंने भी गायत्री मंत्र का जाप किया। हर स्वर्गलोक के देवताओं ने इसका गुणगान किया है। यह बात भी सिद्ध हो चुकी है की कोई व्यक्ति 15 वर्ष तक लगातार एक माला गायत्री मंत्र की  हर रोज कर ले तो उस ऊर्जा को वो अपने जीवन लक्ष्य पर लगाकर उस लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। आप गायत्री माता की छवि अपने मस्तिष्क में भाव करके भी इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।

 

#2. ॐ  मंत्र  [Om mantra jap karne ke labh]

पूरे संसार में नम्बर दो पर  सबसे ताकतवर मंत्र ओम (OM) मंत्र है। आपने भारत के महान आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती, स्वामी बाबा रामदेव आदि को ॐ मंत्र का जाप करते देखा होंगा। ओम मंत्र भगवान शिव से जुड़ा हुआ है। अक्सर ॐ के चित्र आपको भारत के भगवान महादेव मंदिर में दिखते हैं। जब आप ओम का जप करते हैं तो इस पूरे ब्रह्मांड में एक जबरदस्त गुंजन होता है। ओम जाप से वाणी सम्बन्धित विकार ( रोग) खत्म होते हैं। आपकी आवाज मधुर होती है।

 

#3. हरे कृष्णा  [Hare Krishna Mahamantra]

कृष्ण, भगवान विष्णु के अवतार हैं। अगर आप बहुत ज्यादा स्ट्रेस में है तो दिन 10 से 15 मिनट ‘ हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा, कृष्णा, हरे हरे ‘ मंत्रजप या इसी को गाने की तरह मन में गाये व इसी मंत्र पर ढोलक के साथ हरि-कीर्तन करें। इससे आपको बहुत सुकून मिलेंगा। भगवान विष्णु इस सृष्टि के निर्माता हैं।

 

#4. हरे राम  [Hare Rama Mahamantra]

राम भी भगवान विष्णु के अवतार हैं। हरे राम मंत्र सिर्फ भारत ही नही पूरे संसार के सभी धर्म के लोग इस मंत्र को जपते है। हमारे देश का तो अभिवादन भी इसी मंत्र के साथ होता है – ” राम राम सा ” हरि-कीर्तन, संगीत, म्यूजिक, वाद्ययंत्र के साथ करे इससे आपको गजब की शांति मिलेंगी।

#5. महामृत्युंजय मंत्र  [Mahamrityunjay mantra]

मैंने अंतिम नम्बर पाँच पर भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र को स्थान दिया है। इस मंत्र को लोग सभी लोगो के उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए जाप करते हैं। इसका हर दिन जाप करने से आप दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। क्योकी यह एक संकट निवारण मंत्र है। 

#6. विष्णु भगवान का मंत्र

‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र हिन्दू सनातन धर्म के सबसे शक्तिशाली भगवान और श्रृष्टि के निर्माता भगवान विष्णु का मंत्र है। इसका नियमित जाप करने से विष्णु भगवान की कृपा आप पर बनी रहेगी और अन्य आध्यात्मिक लाभ तो मिलने ही है।

#7. सूर्य देवता का मंत्र 

” ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम ” ये सूर्य देवता का मंत्र है। हिन्दू धर्म में सूरज की पूजा होती है। सूर्य मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए,  पेड़ पौधों को जीवित रखने के लिए और समस्त संसार के लिए उपयोगी है।

#8. हनुमानजी का मंत्र

” हं हनुमते नमः ” यह हनुमानजी का सबसे आसान मंत्र है। हनुमानजी के बारे में हम सब लोग भली भांति इनकी शक्तियों से परिचित है। कहा जाता है आज भी हनुमानजी भारत में विचरण करते हैं।

#9. गणेश भगवान का मंत्र

” वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।। निर्विघ्नं कुरुमेदेव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥ ” ये गणेश जी का मंत्र है। जिसका जप करने से आपके सभी कार्य पूर्ण होते हैं।

#10. सप्तऋषि मंत्र 

कश्यपोत्रिर्भरद्वाजो विश्वामित्रोथ गौतमः। जमदग्निर्वसिष्ठश्च सप्तैते ऋषयः स्मृताः॥ दहंतु पापं सर्व गृह्नन्त्वर्ध्यं नमो नमः॥

सनातन हिन्दू धर्म के सबसे पॉवरफुल सप्तऋषियों के मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए।

मंत्रजप करने के फायदे: व्यक्तिगत अनुभव और वैज्ञानिक रिसर्च के साथ

  • मंत्रजप करने से तनाव व मानसिक रोग तुरन्त दूर हो जाते हैं। इन रोगों के लिए आपको एलोपैथी डॉक्टर के चक्कर लगाने की जरूरत नही पड़ती। ना ही फिजूल दवाइयां खाने की जरूरत पड़ती है।

 

  • मंत्रजप से आप के अंदर कुछ मानव शक्तियों का संचार होता है जिससे आप हर समस्या को सॉल्व करने में निपुण हो जाते हो।

 

  • मंत्रजप करने वाला इंसान हमेशा हँसमुख रहता है। उसे किसी प्रकार का भय नही रहता क्योकी उसको एक आंतरिक सुख मिल गया है।

 

  • अगर आप भौतिक सुख-सुविधाएं मिलने के बाद भी संतुष्ट नहीं है तो आपको मंत्रजप की तरफ अग्रसर होना चाहिए। विश्वास मानिए आपको बहुत खुशी मिलेंगी।

 

  • हर दिन मंत्रजप करने के बाद आपको अपने आसपास के लोग, वातावरण, पशु-पक्षी सब अच्छे लगने लगेंगे। 

 

  • आप हर इंसान को समान दृष्टि से देखेंगे। क्रोध खत्म हो जायेगा। 

 

FAQ On Mantra 

Q.1]  Vedic mantra kya hai?

Ans –  सनातन हिन्दू धर्म की संस्कृति के शास्त्रों से निकले दिव्य मंत्रो को वैदिक मंत्र कहते हैं। ये प्रत्यक्ष देववाणी होती है। उदाहरण के लिए गायत्री मंत्र एक वैदिक मंत्र है।

Q.2] वेदों में कुल कितने मंत्र हैं?

Ans – चारों वेदों में 20416 मन्त्र हैं

Q.3] Most powerful sanskrit mantra Konsa hai?

Ans – OM Namah shivay aur Gaytri Mantra.

Q.4] मंत्र की खोज किसने की?

Ans – सनातन धर्म के ऋषियो, देवताओं और त्रिदेव ने की थी

Q.5] which mantra is good for health and wealth?

Ans –  Gayatri Mantra

Q.6] Can mantras be chanted during periods?

Answer –  Yes. periods is not a bad thing. Stupid Society created many false social beliefs about periods.

इस तरह आपने इस पोस्ट में मंत्र क्या है, उसके लाभ के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की। अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगे तो अपने सभी परिवार व दोस्तो के साथ जरूर साझा करें। अपने अनुभव व विचार नीचे ब्लॉग कमेंट बॉक्स में लिखे। 

 

नीचे दी गई आध्यात्मिक पोस्ट को पढ़कर अपने जीवन को महान बनाये

जीवन को सही दिशा देने वाले आध्यात्मिक सुविचार

500+ काम की बातें – खुद को सुधारने के लिए [जरूर पढ़े]

6 Steps For Success In Life – जीवन में सफल होने के लिए क्या करें?

कैसे एक विचार पूरा जीवन बदलने के लिए काफी है?

बाबा रामदेव जी के 75 अनमोल वचन

इस इंसान से प्रेरित होकर करोड़ो लोगो का जीवन बदला

पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के अनमोल वचन

Leave a Comment