Jammu Kashmir me kitne jile [District] Hai? जम्मू एंव कश्मीर के सभी जिलों के नाम

Jammu Kashmir me kitne jile Hai?

वर्तमान सन् 2023 में जम्मू और कश्मीर राज्य के कुल जिलों की संख्या बीस 20 हैं। आज आप जम्मू एंव कश्मीर के सभी जिले के नाम वह उनकी क्या विशेषता है, उसके बारे में संक्षिप्त परिचय पढ़ेंगे।

1. अनंतनाग [ Anantnag ]

अनन्तनाग ज़िला कश्मीर का एक औद्योगिक क्षेत्र हैं। हिन्दू धर्म का पवित्र धार्मिक स्थल अमरनाथ मंदिर यही पर है। इस जिले की आधिकारिक भाषा कश्मीरी, उर्दू, हिंदी, डोगरी और अंग्रेजी हैं। अनन्तनाग जिले में दर्शनीय स्थल और घूमने फिरने की जगहों का नाम;

● पहलगाम हिल स्टेशन।

● मार्तंड सूर्य मंदिर और वेरीनाग।

● बाबा अमरनाथ गुफा।

● अचबल (ऐतिहासिक मुगलो द्वारा बनाया गार्डन)

● कोकरनाग और शिव भगवती मंदिर एकिंगम।

● सिनथन टॉप हिल स्टेशन।

 

2. बांडीपूर [ Bandipore ]

बांडीपूर ज़िला का गठन 2006 में किया गया। बांदीपूर जिला पर्यटन की दृष्टि से ट्रैकिंग, पर्वतारोहण और मछली पकड़ने के लिए जाना जाता है। बांडीपूर के प्रमुख टूरिस्ट प्लेस;-

● वुलर झील और निशात पार्क।

● छोटा अमरनाथ मंदिर।

3. बारामूला [ Baramulla ]

बारामूला जिला में एक घाटी है जो P.O.K. ( पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर ) रावलपिंडी, पाकिस्तान के मार्ग पर स्थित है। मुगल शाषको के लिए बारामूला एक विशेष आकर्षण का केंद्र था। जिसमे अकबर, जहांगीर जेसे शाषक शामिल हैं। 15 वीं शताब्दी में, बारामूला मुसलमानों के लिए महत्वपूर्ण स्थान बन गया, क्योंकि 1421 ईस्वी में अपने साथियों के साथ घाटी का दौरा करने वाले प्रसिद्ध मुस्लिम संत सैयद जनाब वली ने बारामूला को अपने मिशन के केंद्र के रूप में चुना था, और उनकी मृत्यु के बाद उन्हें वहीं दफनाया गया था। उनकी दरगाह घाटी के सभी तीर्थयात्रियों को आकर्षित करती है। 1894 में छठे सिख गुरु श्री हरगोबिंद सिंह जी ने बारामूला शहर का दौरा किया। इस प्रकार बारामूला हिंदुओं, मुसलमानों, बौद्धों और सिखों का एक धार्मिक स्थान बन गया।

4. बडगाम [ Budgam ]

बडगाम ज़िला में अनेक हरी-भरी घाटियों के दर्शन आपको होंगे। यहाँ पर आने वाले हर यात्री को एक सुकून मिलता हैं। इसे आप घाटियों का जिला भी कह सकते हैं। बडगाम डिस्ट्रिक्ट में घूमने के पर्यटक स्थलों का नाम;-

● दुधपाथरी – दूध की घाटी।

● युसमर्ग और शेख नूर-उद-दीन का मकबरा।

● नीलनाग झील और सुखनाग झरना।

● सुत हरण,पुष्कर नाग, संग-ए-सफद और गंडक नाग।

5. डोडा [ Doda ]

डोडा ज़िला भारत के राज्य जम्मू व कश्मीर का एक जिला हैं। जो मुख्यालय और तहसील दोनो है। डोडा जिले में विभिन्न दर्शनीय स्थल और पर्यटक आकर्षण हैं जिनके नाम नीचे लिखे हुए हैं;-
● गणपत ब्रिज, डेसा घाटी,

● भद्रवाह सिटी का पर्वत और भद्रवाह घाटी।

● हिल स्टेशन जैंतरून (धार)

● लाल ड्रामा हिल स्टेशन।

● थालाई झील, जय घाटी और चेनोट मंदिर।

6. जम्मू [ Jammu ]

जम्मू भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में सबसे अधिक आबादी वाला जिला है और जम्मू और कश्मीर की शीतकालीन राजधानी (जम्मू) का घर है। शायद ही ऐसा कोई भारतीय होंगा, जिसके जुबान पर एक बार भी जम्मू नाम नही आया होंगा। ऐतिहासिक और प्राचीन किलो, महलों की दृष्टि से यह जिला पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। जम्मू के पर्यटक स्थलों के नाम ;-

● बहू का किला और वैष्णो देवी मंदिर ।

● रघुनाथ मंदिर, भीमगढ़ किला, बाग-ए-बहू गार्डन, मंदा चिड़ियाघर, अमर महल पैलेस, मुबारक मंडी पैलेस और रणबीरेश्वर मंदिर।

● सिधरा गोल्फ कोर्स व डोगरा कला संग्रहालय।

● राजेंदर पार्क, शिव खोरी, दूधाधारी मंदिर,  बालिदान स्तम्भ और रघुनाथ बाज़ार।

● शीश महल, पुरमंडल, अखनूर किला, सुरिनसर झील व नंदिनी वन्यजीव अभयारण्य ।

● बाबा धनसार, दरगाह गरीब शाह, महामाया मंदिर, पुंछ का किला एंव भैरो बाबा मंदिर।

 

यह भी पढे –  पर्यटन व पर्यटक क्या होता है इसका मतलब क्या होता है?

 

7. कठुआ [ Kathua ]

कठुआ ज़िला अपने धार्मिक महत्व, सुंदर हरि- भरी घास की घाटी, प्राचीन मंदिर और ट्रैकिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। कठुआ जिले में दर्शनीय स्थल;-

● धौला वाली माता और जोदि-दी-माता।

● दुग्गन, सरथाल, बानी और धार महानपुर ।
माता सुंदरीकोट मंदिर व आशा पूर्णी मंदिर ।

8. किश्तवाड़ [ Kishtwar ]

किश्तवाड़ ज़िला में ग्यारह तहसील है। ग्रामीण क्षेत्र होने की वजह से प्रकृति और कृषि पर आधारित किश्तवाड़ जिले की अर्थव्यवस्था है। पर्यटन की दृष्टि से भी यह एक महत्वपूर्ण जिला हैं। पद्दार में ओडला ट्रेक, कबबनला ट्रेक, पोटला ट्रेक, आशुको ट्रेक, टुंडुपला ट्रेक, सरसंगला ट्रेक, मौनला ट्रेक आदि कई ट्रैकिंग पर्यटक मार्ग हैं। वही वाड़वन घाटी भी अपनी सुंदरता बिखरेती हैं।

9. कुलगाम [ Kulgam ]

कुलगाम ज़िला में अनेक सूफी संतों ने धार्मिकता को समझाया। कुलगाम में कुल सात तहसील हैं। जिले में आजीविका का मुख्य स्रोत कृषि और बागवानी है। कुलगाम के पर्यटन स्थलों का नाम;-
● कोसरंग झील, होउन हेंग, वासक नाग कंद, बाडी बाहक और चिरानबाल।
●पञ्चपन्थरी डी के मार्ग कुल मार्ग – एडवेंचर (साहसिक गतिविधिया) व प्राकतिक सौंदर्य।

10. कुपवाड़ा [ Kupwara ]

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कुपवाड़ा जिला कश्मीर घाटी का सबसे पिछड़ा जिला है। घने जंगल और समृद्ध वन्य जीवन इसे पर्यटन और वन्य जीवन के दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाते हैं। जिला कुपवाड़ा की स्थापना वर्ष 1979 में जिला बारामूला से अलग करके की गई थी। जिला जिले का उत्तर पश्चिम भाग वास्तविक नियंत्रण रेखा (LOC) से घिरा है, जबकि दक्षिणी भाग जिला बारामूला से घिरा है। माचिल, केरन और करनाह नाम के तीन खराब पॉकेट एरिया हैं, जो L.O.C के पास स्थित हैं, जो साल में छह महीने से अधिक समय तक बंद रहते हैं। कुपवाड़ा जिले में बंगस ​​घाटी, सीमब घाटी लोलब और साधना पास व्यू प्वाइंट आदि मन को शांत करने वाले टूरिस्टस्पॉट है।

11. पुंछ [ Poonch ]

पुंछ जिला पाकिस्तान के बॉर्डर से जुड़ा हुआ है। यहाँ पर Loc के रास्ते के जरिये भारत-पाकिस्तान देशों के बीच व्यापार का आयात-निर्यात भी होता हैं। पूछ जिले का वर्णन महाभारत में भी मिलता है इसके अलावा इतिहास की नजर से यह भारत का एक महत्वपूर्ण जिला हैं, जहाँ पर कई विदेशी आक्रांताओं वह भारत के महाराजाओ ने अपना जीवन व्यापन किया। पुंछ जिले में देखने लायक जगह;-
● LOC व्यापार केंद्र [चाकण दा बाग पुंछ] ।
● मुगल रोड व पीर की गली।
● थान की पीर और पहाड़ो पर बसा लोरन गाँव।
● नंदीशूल झरना व मुगल रानी नूरजहाँ के नाम से जुड़ी ‘नूरी चाम्ब’ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पानी के लिए प्रसिद्ध है।

12. पुलवामा [ Pulwama ]

पुलवामा जिले में कुछ महत्वपूर्ण मंदिर और मस्जिद हैं और कुछ के नाम, ईरान के महान संत और विद्वान मीर सैयद अली हमदानी आरएच द्वारा निर्मित खानकाह त्राल है। इस जिले में बहुत से ऐतिहासिक भवन भी बने हुए हैं। पुलवामा जिले में धान की खेतीबाड़ी व दूध उत्पादन भी ज्यादा होता हैं। इसके अलावा यहां की प्रमुख फसल सूखा मेवा की है जिसमे सेब, बादाम, अखरोट तथा चेरी आदि फसलें शामिल है।

13. राजौरी [ Rajouri ]

राजौरी ज़िला अपने दुग्ध से बनी मिठाई ‘ कलारी’ के लिए प्रसिद्ध हैं। यह भी लाइन ऑफ कंट्रोल पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़ा हुआ है । राजौरी में देखने लायक जगह;-

●ज़ियारत बाबा गुलाम शाह बादशाह (R.A) शाहदरा दुख।

● दूधाधारी मंदिर ( बर्फानी आश्रम )

● धनीधर का किला।

14. रामबन [ Ramban 】

जिला रामबन ने 01 अप्रैल, 2007 को स्वतंत्र इकाई के रूप में कार्य करना शुरू किया। जिला रामबन का इलाका कठिन और पहाड़ी है। रामबन में आठ तहसील हैं, और यातायात के साधन के लिए रेलवे स्टेशन भी बना हुआ है।

● डोगन टॉप घाटी, गूल-महोरे रोड पर गूल से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

● तत्तापानी, सनासर और पाटनीटॉप जहाँ पर आप ट्रैकिंग कर सकते हैं और जंगल देख सकते हैं।

15. रियासी [ Reasi ]

रियासी जिला के लोगों का प्राथमिक व्यवसाय कृषि और बागवानी संबंधित गतिविधियाँ है और यह आर्थिक रूप से एक विकसित जिला है। मक्का, गेहूं जिले में उगाई जाने वाली मुख्य फसलें हैं। इसके अलावा पर्यटन में – माता वैष्णो देवी, भूमिका मंदिर, देवा माई , बाबा धनसर, सिहाड़ बाबा, भीमगढ़ किला, कालीका मंदिर, सुला पार्क और शिव खोड़ी और विश्व का सबसे लंबा रेल पुल कोंकण रेलवे ब्रिज भी यही पर बनाया जा रहा है।

16. सांबा [ Samba ]

सांबा जिला कई राजपूत योद्धाओं की भूमि के रूप में प्रसिद् है। सांबा पारंपरिक केलिको प्रिंटिंग के लिए भी प्रसिद्ध है, जहां स्थानीय रंगों और लकड़ी के ब्लॉक का उपयोग बुने हुए सूती कपड़ों (बेड शीट) के ब्लॉक प्रिंटिंग के लिए किया जाता है। सुरक्षा की नजर से यह एक विशेष स्थान हैं। यहाँ पर भारतीय सेना की छावनी भी बनी हुई है।
साम्बा जिले के पर्यटक स्थल;-

● श्री नरसिंह देव जी मंदिर।

● घग्वाल में राष्ट्रीय राजमार्ग से केवल 300 मीटर की दूरी पर स्थित भगवान विष्णु का एक सदियों पुराना मंदिर।

● बाबा सिद्ध गोरिया तीर्थ।

● उटरबेहनी, बाबा चम्याल और चिचि माता।

17. शुपियाँ [ Shopian ]

शुपियाँ ज़िला को ‘ शोपियाँ ‘ भी कहते हैं। यहां पर बहुत भारी मात्रा में सेव ( एप्पल ) की खेती की जाती हैं। हीरपुरा राष्ट्रीय उद्यान प्रकृति प्रेमियों के लिए अच्छी जगह है। इसके अलावा ऐतिहासिक मुग़ल मार्ग, नंदनसर झील, मुग़ल राज्यकाल की एक जामा मस्जिद भी शुपियाँ में मौजूद हैं।

18. श्रीनगर [ Srinagar ]

श्रीनगर जिला जम्मू कश्मीर राज्य की राजधानी और एक प्रमुख जिला हैं। वही इसके साथ ही यह भारत के टॉप 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जिलों में श्रीनगर का नाम आता है। क्योकी यहाँ पर तीस से भी ज्यादा पर्यटक स्थल;-

● निगीन झील, चटपाल और बीटा घाटी।

● अरु घाटी ( एडवेंचर एक्टिविटी)

● मुगल गार्डन – एक यूनेस्को विश्व विरासत स्थल।

● दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान व शंकराचार्य मंदिर।

● इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन ।

● हज़रतबल मस्जिद व अवंतीपोरा ।

● परी महल, डल झील और चार चिनार ।

● जामा मस्जिद, चश्मे शाही व शालीमार बाग।

● हजरतबल तीर्थ – एक पवित्र मुस्लिम तीर्थ

● मानसबल झील, कश्मीर सरकार कला एम्पोरियम व श्री प्रताप आर्ट लाइब्रेरी म्यूजियम।

19.उधमपुर [ Udhampur ]

हिन्दू धर्म का पवित्र धार्मिक स्थल वैष्णो देवी उधमपुर जिले के नजदीक है। भारतीय सेना का मुख्यालय भी उधमपुर जिले में ही मौजूद हैं।उधमपुर डिस्ट्रिक्ट के प्रसिद्ध पर्यटक़ स्थल;-

● क्रिमची मंदिर, नाग मंदिर व सुध महादेव।

● चेनानी-नाशरी सुरंग व बगलिहार बांध।

20. गांदरबल [ Ganderbal ]

गांदरबल जिला यह परिदृश्य में समृद्ध है और इसे अक्सर झीलों का जिला भी कहा जाता है, क्योंकि यह जम्मू और कश्मीर राज्य में झीलों की सबसे अधिक संख्या है। गांदरबल ऐतिहासिक आकर्षण केंद्र खीर भवानी और नारंग मंदिर हैं।

जम्मू एंव कश्मीर राज्य में क्या प्रसिद्ध है?

जम्मू व कश्मीर राज्य में खूबसूरत पहाड़िया, पर्वत की घाटियां और सस्ते सूखे मेवे (Dryfruits) प्रसिद्ध है। कश्मीर की सेव तो पूरे भारत में बिकती है। ठंडा मौसम होने के कारण यहाँ पर काजू, बादाम, किशमिश और अंजीर अत्यधिक मात्रा में होते हैं।

 

 

मुझे उम्मीद हैं, आपको जम्मू-कश्मीर राज्य के बारे में व सभी जिलों के बारे में दी गईं जानकारी काम आयेगी।  सभी जम्मू कश्मीर वासियो व भारत के लोगो के साथ यह पोस्ट जरूर शेयर करें।

 

इन्हें भी पढ़ें [ Related Articles ]

भारत के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशो के नाम हिंदी व अंग्रेजी भाषा में।

दादर एंव नागर हवेली के सभी जिलों के नाम

चंडीगढ़ के सभी जिलों के नाम

अंडमान एंव निकोबार के सभी जिलों के नाम

तेलगांना के सभी जिलों के नाम

पश्चिम बंगाल के सभी जिलों के नाम

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 उत्तराखंड के सभी जिलों के नाम

त्रिपुरा के सभी जिलों के नाम

तमिलनाडु के सभी जिलों के नाम

सिक्किम के सभी जिलों के नाम

पंजाब के सभी जिलों के नाम

उड़ीसा के सभी जिलों के नाम

नागालैंड के सभी जिलों के नाम

मिजोरम के सभी जिलों के नाम

मेघालय के सभी जिलों के नाम

मणिपुर के सभी जिलों के नाम

महाराष्ट्र के सभी जिलों के नाम

मध्यप्रदेश राज्य के सभी जिलों के नाम

झारखंड के सभी जिलों के नाम

जम्मू एंव कश्मीर के सभी जिलों के नाम

हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के नाम

गुजरात के सभी जिलों के नाम

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नाम

राजस्थान के सभी जिलों के नाम

अरुणाचल प्रदेश  के सभी जिलों के नाम

आंध्र प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 बिहार के सभी जिलों के नाम

गोआ गोवा में कितने जिले है

असम के सभी जिलों के नाम

 कर्नाटक के सभी जिलों के नाम

केरल के सभी जिलों के नाम

हरियाणा के सभी जिलों के नाम

Leave a Comment