Himachal Pradesh me kitne jile [District] hai? हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के नाम


Himachal Pradesh me kitne jile hai?

वर्तमान सन् 2023 में हिमाचल प्रदेश राज्य के कुल जिलों की संख्या बारह 12 हैं। आज आप हिमाचल प्रदेश के सभी जिले के नाम वह उनकी क्या विशेषता है, उसके बारे में संक्षिप्त परिचय पढ़ेंगे।

1. बिलासपुर [ Bilaspur ]

बिलासपुर जिला हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख जिला हैं। बिलासपुर की आधी अर्थव्यवस्था पर्यटन (सैर-सपाटा) पर निर्भर हैं। क्योकी यहाँ पर एक से बढकर एक ऐसे पर्यटक स्थल हैं जिसे देखने लाखो लोग पूरे भारत व दुनिया से यहाँ पर आते हैं।

बिलासपुर डिस्ट्रिक्ट में घूमने की जगह ;-

● कृत्रिम झील गोविंदसागर ।

● न्‍यू‍ बिलासपुर टाउनशिप – एक सुनियोजित हिल स्टेशन।

● भांखडा बांध और नैना देवी का मंदिर।

● सरियन किला और बहादुरपुर किला।

● स्वारघाट और व्‍यास ऋषि की गुफा।

● कन्दरूर ब्रिज और मार्कंडेय मंदिर।

 

2. चम्बा [ Chamba ]

चम्बा जिला अपने दो लोकप्रिय डलहौजी और खज्जियार नगर हिल स्टेशन के लिए प्रसिद्ध हैं। उत्तर भारत का यह केवल एकमात्र जिला है, जिसका प्राचीन इतिहास कागज के पन्नो पर सुरक्षित हैं। चंबा जिले के राजाओ द्वारा बनाये गए हजार वर्ष से भी अधिक पुराने मंदिरों पर आज भी पूजा – अर्चना होती हैं।

चम्बा जिले में देखने लायक वह रूचिकर चीजे वह पर्यटन स्थल;-

● हैंडीक्राफ्ट और प्राचीन मंदिर।

● चंबा का लक्ष्मीनारायण मंदिर।

● भांदल घाटी और चंपावती मंदिर।

● भूरी सिंह संग्रहालय और भरमौर।

● चौगान,हरीराय मंदिर और वज्रेश्वरी मंदिर।

● सूई माता मंदिर और चामुंडा माता मंदिर।

● रंगमहल और अखंड चंडी मंदिर।

● खजियार – झील और भूमि घास के लिए प्रसिद्ध।

 

3. हमीरपुर [ Hamirpur ]

हमीरपुर जिले में मुख्य रूप से हिंदी, पहाड़ी, पंजाबी भाषा बोली जाती हैं। जिले में 1780 गाँव हैं। यहां के कुछ प्राचीन और धार्मिक स्‍थल इस डिस्ट्रिक्ट की लोकप्रियता के कारण हैं। ठंडी में ट्रैकिंग और कैंपिग के लिए जिला तेजी से विकास कर रहा है। हमीरपुर जिला हिमाचल में घूमने के स्थान;-
● बाल संत मंदिर “श्री बाबा बालक नाथ देव सिद्ध”

● देवसिद्ध मंदिर, सुजानपुर टीहरा और नादौन।

● Deotsidh Temple.

 

4. काँगड़ा [ Kangra ]

काँगड़ा जिला का पुराना नाम ‘त्रिगर्त’ व ‘नगरकोट’ था। काँगड़ा से सात किलोमीटर नजदीक एयरपोर्ट हवाई अड्डा भी है जिसके कारण आप भारत के किसी भी जगह से अतिशीघ्र इस जगह को देख सकते हैं। काँगड़ा जिला चाय के बागान, चावल और कुल्लू फलों के लिए प्रसिद्ध है।
काँगड़ा जिले में घूमने फिरने की जगहों का नाम;
● बर्फ़ीले पहाड़- हिमालय दर्शन ।

● बृजेश्वरी देवी मंदिर और कांगड़ा आर्ट गैलरी।

● मसरूर मंदिर और महाराणा प्रताप सागर झील।

● चिन्मय तपोवन और काँगड़ा दुर्ग।

 

5. किन्नौर [ Kinnaur ]

किन्नौर, पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ, हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत जिला है, जिसमें तीन बड़ी पर्वत श्रृंखलाएँ हैं, जैसे; सतनाज, स्पीति, बसपा और सतलुज की घाटियों को घेरते हुए तीन उच्च पर्वत श्रृंखला। वही इन पर्वत श्रृंखलाओं की नदियाँ, घाटियां बहुत सुंदर हैं। ढलानों को मोटी लकड़ी, बागों, खेतों और सुरम्य बस्तियों से ढंका गया है। यहाँ पर हिन्दू धर्म का बहुत धार्मिक शिवलिंग किन्नौर कैलाश पर्वत के शिखर पर मौजूद है। किन्नौर में आपके लिए घूमने की जगह;-
● हिमालय पर्वत की पहाड़ियां
● रिकांग पिओ और कल्पा
● छितकुल और सांगला
● नाको और पूह – एक सुंदर गाँव।
● काजा और किनोर अपनी हैंडलूम और हस्तशिल्प की वस्तुओं के लिए प्रसिद्ध हैं।

 

6. कुल्लू [ Kullu ]

राजसी हिमालय की गोद में बसा, कुल्लू जिला हिमाचल प्रदेश का दिल हैं। इसके अद्भुत लुभावनी सुंदरता, अपने पर्यटकों का आदर-सत्कार, उनकी विशिष्ट जीवन शैली और समृद्ध संस्कृति ने यात्रियों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। घाटी की देव संस्कृती, पौराणिक कथाओं और इतिहास को सांसारिक और परमात्मा के बीच एक अनूठा बंधन बनाने और बनाए रखने के लिए प्रेरित करती है। साल भर मौसम के अनुकूल रहने के कारण, जिला कुल्लू और मनाली के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध शहरों के लिए जाना जाता है, जो पारबती घाटी की प्राचीन सुंदरता, हिमालय राष्ट्रीय उद्यान, पहाड़ियों में विचित्र मंदिर वास्तुकला और कई आनंददायक प्रसिद्ध टूटिस्ट प्लेस यहाँ पर है।

 

7. लाहौल और स्पीति [ Lahaul & Spiti ]

भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में लाहौल और स्पीति जिला दो अलग-अलग जिलों से मिलकर बना है। इससे पहले कि दोनों जिलों का विलय किया जाता, कर्दांग लाहौल की राजधानी थी और धनकर स्पीति की राजधानी। जिले का गठन 1960 में हुआ था, और यह भारत का चौथा सबसे कम आबादी वाला जिला है।

लाहौल और स्पीति जिला में पर्यटक स्थलों के नाम;-

● रोहतांग, कोकसार, गोंदला और सिस्सू गाँव।

● स्पीति नदी, कुंजुम पास और स्पीति घाटी।

● तांदी – एक सुंदर गांव और केलांग।

● जिस्पा, दारचा, सूरजताल और चन्द्रताल।

● ट्रैकिंग का आनंद और एडवेंचर गतिविधिया।

 

यह भी पढे –  पर्यटन व पर्यटक क्या होता है इसका मतलब क्या होता है?

 

8. मंडी [ Mandi ]

मंडी हिमाचल प्रदेश का एक प्रसिद्ध जिला हैं।
मंडी जिला एक ऐतिहासिक और प्राचीन डिस्ट्रिक्ट है। इस जिले का नामकरण मनु ऋषि के नाम हुआ था। मंडी का इंदिरा मार्केट व्यापार की नजर से बहुत प्रसिद्ध हैं। मंडी डिस्ट्रिक्ट अपने सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक महत्व के कारण भी प्रसिद्ध हैं। यहाँ पर बहुत सारी प्राचीन मन्दिरों पर नक्काशी और सुंदर स्थापत्य कला आप देख सकते हैं। मंडी जिले के पर्यटन स्थल टूरिज्म ;-

● प्रशार झील और रिवालसर झील।

● भूतनाथ मंदिर, त्रिलोकनाथ शिव मंदिर, सुंदरनगर और श्यामकाली मंदिर।

● अर्द्धनारीश्‍वर मंदिर, तत्ता पानी, बरोट, शिकारी देवी मंदिर, कमरूनाग, जंजैहली और पराशर।

 

9. शिमला [ Shimla ]

शिमला जिला की ‘ शिमला मिर्च ‘ पूरे भारत में हर भारतीय के जुबान पर नाम है और प्रसिद्ध हैं। शिमला जिले में पंद्रह तहसीले, 3347 गांव व 363 पंचायते है। पर्यटन की दृष्टि से यह जिला पूरे भारत में विख्यात हैं। शिमला जिले के महत्वपूर्ण देखने लायक पर्यटन स्थलों के नाम;-

● रिज शिमला, हिमालय की तराई व धामी गांव।
● रिज जाखू पहाड़ी और मंदिर ।
● माल रोड कालका-शिमला रेलवे
● कुफरी क्राइस्ट चर्च और काली बाड़ी मंदिर
● ग्रीन वैली इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी
● हिमाचल राज्य संग्रहालय व तारा देवी मंदिर।
●मशोबरा चाडविक फॉल्स व  विरासत सांस्कृतिक परिसर
●एनांडेल जॉनी का वैक्स म्यूजियम

 

10. सिरमौर [ Sirmaur ]

जिला सिरमौर बाहरी हिमालय में स्थित है, जिसे आमतौर पर शिवालिक रेंज के रूप में जाना जाता है। यह जिला उत्तराखंड और हरियाणा राज्य की सीमाओं से जुड़ा हुआ है हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों की तरह, इसमें भी सुंदर दृश्य, अच्छी जलवायु, बड़े और छोटे खेल और पौराणिक मंदिर हैं जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सिरमौर डिस्ट्रिक्ट की नब्बे प्रतिशत 90% जनसंख्या गांवो में निवास करती हैं। सिरमौर जिले में घूमने फिरने के स्थलों का नाम;-

● माँ बाला सुंदरी मंदिर ओर चूड़धार चोटी।

● गुरुद्वारा पांवटा साहिब और फोर्ट जेतक।

● हबन घाटी और रेणुका झील।

● चैनपुर धार और हरिपुर धार ।

● भूरेश्वर महादेव और शिलाई।

 

11. सोलन [ Solan ]

सोलन जिला का नाम हिंदू देवी शूलिनी देवी के नाम पर रखा गया है। हर साल जून के महीने में, देवी का उत्सव मनाने वाला मेला आयोजित किया जाता है, जिसमें थोडो मैदान में 3-दिवसीय मेला होता है। सोलन डिस्ट्रिक्ट विशाल मशरूम की खेती के कारण “भारत का मशरूम शहर” के रूप में जाना जाता है। यहाँ पर टमाटर की पैदावार भी अधिक होती हैं। सोलन में कृषि में – शिमला मिर्च अदरक ,पलम ,खुमानी अखरोट टमाटर की मांग पूरी दुनिया में है। सोलन जिला के पर्यटन स्थल;-

● सलोगडा में हेरिटेज पार्क

● दुनिया की सबसे ऊंचाई में बना क्रिकेट मैदान।

● जंगली पशु- पक्षियों वन्यजीव अभ्यारण।

● हैपी घाटी और गोरखों का किला

● साधु पूल व अश्ववनी।

● कालखा- शिमला रेलवे स्टेशन।

● डग्शाई की 1800 सदी की जेल

 

12. ऊना [ Una ]

ऊना हिमाचल प्रदेश का एक जिला है ऊना के प्रसिद्ध स्थान ‘चिंतपूर्णी’ देवी मंदिर, डेरा बाबा बर्बग सिंह, डेरा बाबा रुद्रू, जोगी रंगा, धर्मशाला महंत, धूंसर महादेव मंदिर तालमेहर औऱ शिवबाड़ी मंदिर गगरेट हैं। पंजाब से नजदीकी के कारण ऊना जिला औद्योगिक क्षेत्र में अच्छी तरह से विकसित है। मेहतापुर, गगरेट, टहलीवाल और अंब ऊना के मुख्य औद्योगिक केंद्र हैं। ऊना में खनिज संपदा भी है, और यहाँ की अधिकतम आबादी खेती बाड़ी पर निर्भर हैं।

 

हिमाचल क्यों प्रसिद्ध है?

भारत का हिमाचल राज्य हनीमून मनाने वालो की राजधानी है यहाँ पर मौजूद कुल्लू और मनाली शहर सबसे अधिक प्रेमी जोड़े या फिर शादीशुदा लोग आते हैं। इसके अलावा बोद्ध धर्म के अनुयायी के लिए भी हिमाचल बहुत प्रसिद्ध है क्योंकी यही पर बोद्ध धर्म के गुरु की मोनेस्ट्री है।

 

मुझे उम्मीद हैं, आपको हिमाचल प्रदेश राज्य के बारे में वह सभी जिलों के बारे में दी गईं जानकारी काम आयेगी। सभी हिमाचल प्रदेश वासियो व भारत के लोगो के साथ यह पोस्ट जरूर शेयर करें।

 

इन्हें भी पढ़ें [ Related Articles ]

भारत के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशो के नाम हिंदी व अंग्रेजी भाषा में।

दादर एंव नागर हवेली के सभी जिलों के नाम

चंडीगढ़ के सभी जिलों के नाम

अंडमान एंव निकोबार के सभी जिलों के नाम

तेलगांना के सभी जिलों के नाम

पश्चिम बंगाल के सभी जिलों के नाम

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 उत्तराखंड के सभी जिलों के नाम

त्रिपुरा के सभी जिलों के नाम

तमिलनाडु के सभी जिलों के नाम

सिक्किम के सभी जिलों के नाम

पंजाब के सभी जिलों के नाम

उड़ीसा के सभी जिलों के नाम

नागालैंड के सभी जिलों के नाम

मिजोरम के सभी जिलों के नाम

मेघालय के सभी जिलों के नाम

मणिपुर के सभी जिलों के नाम

महाराष्ट्र के सभी जिलों के नाम

मध्यप्रदेश राज्य के सभी जिलों के नाम

झारखंड के सभी जिलों के नाम

जम्मू एंव कश्मीर के सभी जिलों के नाम

गुजरात के सभी जिलों के नाम

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नाम

राजस्थान के सभी जिलों के नाम

अरुणाचल प्रदेश  के सभी जिलों के नाम

आंध्र प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 बिहार के सभी जिलों के नाम

गोआ गोवा में कितने जिले है

असम के सभी जिलों के नाम

 कर्नाटक के सभी जिलों के नाम

केरल के सभी जिलों के नाम

हरियाणा के सभी जिलों के नाम

Leave a Comment