Haryana me kitne jile [District] hai? हरियाणा के सभी जिलों के नाम

Haryana me kitne jile hai? 

वर्तमान सन् 2023 में हरियाणा राज्य के कुल जिलों की संख्या बाइस 22 हैं। आज आप हरियाणा के सभी जिले के नाम वह उनकी क्या विशेषता है, उसके बारे में संक्षिप्त परिचय पढ़ेंगे।

1. अम्बाला [ Ambala ]

अम्बाला जिला हरियाणा का एक प्रसिद्ध डिस्ट्रिक्ट हैं। यहाँ पर तीन तहसील हैं। अम्बाला जिले में चालीस प्रतिशत विज्ञान उपकरण तैयार किये जाते हैं और महाभारत में भी इस जिले का वर्णन है। अम्बाला जिला अपने ऐतिहासिक महत्व, पर्यटन की दृष्टि से, उद्योग के कारण पूरे भारत देश में प्रसिद्ध हैं। अम्बाला जिले में दर्शनीय स्थल;

● गुरुद्वारा श्री लखनौर साहिब
● पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा
● अम्बिका माता मंदिर
● मंजी साहिब गुरुद्वारा
● अशोक विहार

 

2. भिवानी [ Bhiwani ]

भिवानी जिला को स्थानीय लोग ‘ भ्याणी ‘ भी कहते हैं और जिले में अत्याधिक मंदिर होने के कारण ‘छोटी काशी’ भी कहते हैं। हरियाणा राज्य में जनसंख्या के हिसाब से भिवानी जिला तीसरे नम्बर पर है और क्षेत्रफल के हिसाब से नम्बर एक पर आता है। यह एक पुरातात्विक जिला भी है। यहाँ के ज्यादातर लोगों का पेशा खेती-बाड़ी है। जिसमें;- बाजरा, ज्वार, गेहूँ, गन्ना, सरसों, धान और चना आदि है।

भिवानी डिस्ट्रिक्ट में घूमने की जगहों का नाम ;
● खाकी बाबा मंदिर
● देवसर धाम
● जोगीवाला मंदिर भिवानी पर्यटन के प्रमुख स्थानों में से एक है
● एक शानदार वास्तुकला, स्टार स्मारक (राधा स्वामी गुरु श्री परम संत ताराचंद महाराज का समाधि स्थल है)

 

3. चरखी दादरी [ Charkhi Dadri ]

चरखी दादरी जिला का गठन 18 अक्टूबर, 2016 को हुआ। कपूरी की पहाडी भी एक दर्शन करने योग्य स्थान हैं जहा शिव मन्दिर और आश्रम है। इसके अलावा रानीला जैन मंदिर और रेलवे ओवर ब्रिज भी आकर्षण का केंद्र हैं।

 

4. फरीदाबाद [ Faridabad ]

जिला फरीदाबाद में कृषि, इंडस्ट्रियल एरिया, वन-संपदा भरपूर मात्रा है। रेलवे सेवा, हवाई जहाज सुविधा और राष्ट्रीय हाइवे जन सेवा उपलब्ध हैं। फरीदाबाद जिले के पर्यटक स्थल;
● दिल्ली फरीदाबाद हाइवे
● सूरजकुंड झील
● बड़खल झील
● बाबा फरीद का मकबरा
● बल्लभगढ़ – जिले का सबसे बड़ा शहर।
● शिरडी साईं बाबा
● इस्कॉन मंदिर सेक्टर 37
● सीआईटीएम (झील सूरजकुंड रोड)
● नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम न
● राजा नाहर सिंह पैलेस

 

5. फतेहाबाद [ Fatehabad ]

फतेहाबाद का नामकरण का नाम मुगल शाषको ने किया था। इस जिले पर अनेक मुगल राजाओं ने राज किया था। फतेहाबाद जिला पंजाब, दिल्ली और सिरसा जिले की सीमाओं से जुड़ा हुआ है वन्यजीव अभ्यारण्य,बनवाली, कुनुल व दुर्गा मंदिर प्रमुख पर्यटन स्थल है।

 

यह भी पढे –  पर्यटन व पर्यटक क्या होता है इसका मतलब क्या होता है?

 

6. गुरुग्राम [ Gurugram ]

गुरुग्राम जिला नया नामकरण हाल में किया गया। पहले इस जिले का नाम गुड़गांव था। आज भी 60 से 70 प्रतिशत आबादी गुड़गांव ही बोलती है। गुरुग्राम हरियाणा का आर्थिक और औद्योगिक जिला है। यह भारत देश का तीसरा प्रति व्यक्ति अधिक पैसा देने वाला जिला है। यहाँ पर विदेशी और देशी कई प्रकार की विश्वस्तरीय कंपनियों का मुख्यालय और फैक्टरी हैं। मेरा gurgaon का व्यक्तिगत अनुभव यह है, जब मैं दिल्ली मोटिवेशनल स्पीकर और बिजनेस कोच विवेक बिंद्रा जी  के सेमिनार में जा रहा था, तब रेल से ही गुड़गांव शहर को देखा, सच में वो दृश्य मैं कभी नही भूल सकता। इतना आधुनिक और गगनचुंबी इमारत वाला शहर, अद्भुत ! यह जिला पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भी काफी प्रसिद्ध हैं क्योकी यही पर महाभारत ग्रंथ के पात्र कौरवों और पांडवों के गुरु द्रोणचार्य का जन्म हुआ था।

गुरुग्राम / गुड़गांव डिस्ट्रिक्ट में घूमने की जगह;-
● किंगडम ऑफ ड्रीम्स।
● दमदमा झील, साइबर हब और अप्पू घर।
● सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य।
● मानेसर और विरासत परिवहन संग्रहालय।
● फन न फ़ूड विलेज और लोहागढ़ फार्म।
● नेवर एनफ और फरुखनगर का किला।

 

7. हिसार [ Hisar ]

हिसार जिले में इस्पात ( स्टील ) के कारखाने ज्यादा है। अच्छी नस्ल के नंदीजी ( सांडों ) के लिए भी हिसार जिला प्रसिद्ध हैं।
हिसार जिले के टूरिस्ट प्लेस ;

● सम्राट अशोक के काल का एक स्तम्भ ।
यहाँ छिपाने के लिए अन्वेषण करें

● फिरोज शाह कॉम्प्लेक्स और गुजरी महल

● अग्रोहा धाम और ब्लू बर्ड लेक

● जहाँज कोठी संग्रहालय

● टाउन पार्क और पीएलए कॉम्प्लेक्स

● ओपी जिंदल टॉवर और प्रख्यात मॉल

● देवी भवन मंदिर और एमजी हेरिटेज विलेज

 

8. झज्जर [ Jhajjar ]

झज्जर जिला का मुख्य औधोगिक शहर बहादुरगढ़ हैं। बाकी इस जिले का इतिहास इतना कोई पुराना नही है। झज्जर जिले में घूमने की जगह का नाम :-
● प्रतापगढ़ फार्म और जॉयगाँव।
● माता भीमेश्वरी देवी मंदिर
● भिंडवास पक्षी अभयारण्य

 

9. Jind [ जींद ]

जींद हरियाणा के सबसे पुराने जिलों में से एक है। जींद जिला का प्राचीन नाम जयंतापुरी था। भारतीय पौराणिक कथा में कहाँ जाता हैं, की पांडवों ने कौरवों को हराने के लिए यहाँ पर जयंती देवी का मंदिर बनवाया था। वही यह पहले सिख राज्यों में से एक था। जींद में दर्शनीय आध्यात्मिक महत्व के पर्यटन स्थलों के नाम ;

● सुप्रसिद्ध जयंती देवी मंदिर

● रानी तालाब और अर्जुन स्टेडियम।

● खांडा, राजपुरा(भैंण), वराह और अश्वनी कुमार तीर्थ, मुंजावता और इकाहमसा।

● यक्षिणी तीर्थ और जींद जिले का पुष्कर।

 

10. कैथल [ Kaithal ]

कैथल जिला में हरियाणवी और पंजाबी दोनो प्रमुख भाषा है। इसका गठन 1 नवम्बर, 1989 में हुआ था। कैथल भी आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से हरियाणा का एक प्रमुख जिला हैं। कैथल में घूमने की जगहों का नाम :-

● ग्यारह रुद्री शिव मंदिर

● नैमिष तीर्थ स्थल शिव मंदिर और घाट।

● पवन मुनि तीर्थ और फल्गु ऋषि तीर्थ।

● कोटिकुता तीर्थ, रिनमोचन तीर्थ और कोटिकुता तीर्थ ।

11. करनाल [ karnal ]

करनाल जिला अपने पर्यटन और औद्योगिक विकास के कारण प्रसिद्ध हैं। जैसे ;- वनस्पति तेल, इत्र, अनाज, कपास और उच्च गुणवत्ता वाला धान। महाभारत महाकाव्य राजा दानवीर कर्ण के नाम पर ही नहीं इस जिले का नाम करनाल पड़ा। कंबल और जूते विदेशों में निर्यात किये जाते हैं। करनाल जिले में कहा पर घूमे?

● घरौंड़ा, नीलोखेड़ी, असन्ध, इन्द्री और तरावड़ी मुख्य घूमने के स्थल है।

● कलेण्दर साहब और मीरां साहिब गुम्बद ( मुस्लिम तीर्थ स्थल )

● सीता माई और कर्ण झील।

 

12. कुरुक्षेत्र [ Kurukshetra ]

कुरुक्षेत्र जिला हरियाणा का वर्णन श्रीमद्भगवद्गीता के पहले श्लोक में, धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के रूप में किया गया है। कुरुक्षेत्र एक ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का स्थान है जिसे वेदों और वैदिक संस्कृति के साथ जुड़े होने के कारण सभी देशों में श्रद्धा के साथ देखा जाता है। यह वह भूमि है जिस पर महाभारत की लड़ाई लड़ी गई थी और भगवान कृष्ण ने अर्जुन को ज्योतिसर में कर्म के दर्शन का उचित ज्ञान दिया था।
कुरुक्षेत्र जिले में देखने लायक / भ्रमण करने की जगहों का नाम ;-
● गीता उपदेश – ज्योतिसर।

● शेख चिल्ली का मकबरा

● शक्तिपीठ श्री देवीकोप भद्रकाली मंदिर, कुरुक्षेत्र

● श्री शक्तिपीठ देवीकोप भद्रकाली मंदिर

● श्री वेंकटेश्वर स्वामी तिरुपति बालाजी मंदिर

● ब्रह्म सरोवर कुरुक्षेत्र।

 

13. महेंद्रगढ़ [ Mahendragarh ]

महेंद्रगढ़ जिला का मुख्यालय नारनौल में है। महेंद्रगढ़ में एक किला है जिसे 19 वीं शताब्दी के दौरान मराठा शासक तांतिया टोपे ने बनवाया था। महेंद्रगढ़ डिस्ट्रिक्ट प्लेसस टू विजिट;-
● साहुकार गुम्बद (चोर गुम्बद)
● महेंद्रगढ़ का जलमहल
● छत्ता राय बाल मुकंद दास (बीरबल का छत्ता)
● ढोसी हिल्स इत्यादी।

14. नूहं [ Nuh ]

नूहं जिला मुख्य व्यवसाय कृषि आधारित गतिविधिया हैं। 4 अप्रैल, 2005 को नूहं जिला का गठन किया गया। साथ यह भारत का इस्लाम बहुल जिला है, जहाँ की सत्तर फीसदी आबादी मुस्लिम समुदाय है। नूहं एक ऐतिहासिक और शोषित जिला है।

नूहं पर्यटक स्थल इस प्रकार है;

● शाही मस्जिद और चुहिमल तालाब।

● सेठ चुहिमल छतरी और घसेरा फोर्ट।

● शिव मंदिर फिरोजपुर झिरका और नलहर मंदिर।

● नलश्वर महादेव मंदिर और पांडव जलाशय।

● कोटला किला और कोटला मस्जिद।

15. पलवल [ Palwal ]

पलवल हरियाणा राज्य का 21 वां जिला है। यह एक पौराणिक स्थान है, जिसे इंद्रप्रस्थ के पांडव साम्राज्य के भाग, अपेलवा के नाम से आरंभिक आर्य परंपराओं में माना जाता है, जिसे बाद में विक्रमादित्य ने पुनर्स्थापित किया था। यह भी माना जाता है कि शहर पलवल को एक दानव, “पलवासुर” से मिला था, जिन्होंने पांडवों के शासनकाल के दौरान इस स्थान पर शासन किया था। वह श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम द्वारा मारा गया था। उनकी याद में, पलवल में हर साल एक उत्सव आयोजित किया जाता है, जिसे “बलदेव छट का मेला” के रूप में जाना जाता है। वही बलराम को समर्पित एक मंदिर भी है। पलवल का रेलवे स्टेशन वह स्थान है जहाँ से पहली बार महात्मा गांधी जी को गिरफ्तार किया गया था। महात्मा गांधी की याद में एक ऐतिहासिक इमारत “गांधी आश्रम” बनाया गया था।

16. पंचकूला [ Panchkula ]

पंचकुला जिला का एक सुनियोजित शहर है। पंचकुला शहर, 1995 के वर्ष में जिले के रूप में स्थापित किया गया था। पंचकुला शब्द दो शब्दों पंच (स्थानीय) + कुल (संस्कृत: कुला) (नहर) के संयोजन से लिया गया है जिसका अर्थ है पाँच नहरों का शहर। पंचकूला जिले के टूटिस्ट डेस्टिनेशन;-

● बीर शिकारगढ वन्य जीव अभ्यारण ।

● कैक्टस गार्डन और चटबीर चिड़ियाघर।

● मनसा देवी मंदिर और पिंजौर।

● गुरुद्वारा नाडा साहिब।

 

17. पानीपत [ Panipat ]

पानीपत जिला ‘ पानीपत के युद्ध ‘ के कारण भारत में हर व्यक्ति के जुबान पर यह नाम रहता हैं। पानीपत जिला धार्मिक, ऐतिहासिक, प्राचीनता के लिए भी जाना जाता है।

पानीपत डिस्ट्रिक्ट में घूमने की जगह;-

● काला अंब पार्क और देवी मंदिर

● पानीपत संग्रहालय और

● कबूली बाग मोस्क्यू

 

18. रेवाड़ी [ Rewari ]

रेवाड़ी जिला एक प्राचीन नगर हैं। महाभारत में भी इसका वर्णन मिलता हैं। यहाँ पर सबसे ज्यादा हिंदी भाषा बोली जाती हैं। राजस्थान का जिला अलवर दक्षिण-पूर्व में रेवाड़ी से जुड़ा है। रेवाड़ी के पर्यटन स्थानों का नाम भी देखें;-

● रेवाड़ी स्टीम लोकोमोटिव शेड और रेल संग्रहालय।

● मोगली एडवेंचर और पिकप फन जॉन।

19. रोहतक [ Rohtak ]

रोहतक जिला में एशिया का सबसे बड़ा कपड़ा बाजार है, जिसे शोरी बाजार के नाम से जाना जाता है। रोहतक में अनाज और कपास की खेतीबाड़ी ज्यादा की जाती हैं। रोहतक जिला में घूमने फिरने की जगहों का नाम ;-
● मेहम ऐतिहासिक स्थल और चिलआउट जोन।
● तिलयर झील और स्पलैश वाटर पार्क।

20. सिरसा [ Sirsa ]

कहते है, सिरसा जिला हरियाणा का पहला जिला बना। पंजाब के भटिंडा और राजस्थान के गंगानगर हनुमानगढ़ की सीमाओं से जुड़ा हुआ है।सिरसा जिला पर्यटक स्थल;-

● चोरमार खेरा व गुरूद्वारा गुरू गोविंद सिंह जी।

● राधा स्‍वामी सत्‍संग घर, घगर घाटी और गुरुद्वारा चिल्ला साहिब और टाउन पार्क

 

21. सोनीपत [ Sonipat ]

सोनीपत जिले का वर्णन महाभारत में भी है। और सोनीपत पर कई मुगल शासको ने राज किया है, इसका प्रमाण वहाँ पर बने मस्जिद और मकबरे के रूप में आपको मिल जायेगा। सोनीपत में बहुत सारे साइकिल बनाने के कारखाने हैं। सोनीपत में घूमने की जगहो का नाम ;-

● ख्वाजा खिज्र का मकबरा।

● चोखी ढाणी और मामा भांजा दरगाह।

● बड़खालसा मेमोरियल और मुरथल।

● मोजोलेण्ड और जुरासिक पार्क इन।

 

22. यमुनानगर [ Yamunanagar ]

यमुनानगर जिला हरियाणा राज्य का एक मुख्य और प्रमुख डिस्ट्रीक हैं। धार्मिक महत्व से यह एक विशेष जिला हैं। यमुनानगर के पर्यटन स्थलों के नाम जहाँ जरूर जाये।

● कलेसर राष्ट्रीय उद्यान

● शिवालिक की पर्वतमालाएँ

● मन्त्रा देवी मंदिर

● चौधरी देवीलाल हर्बल प्रकृति पार्क।

● पंचतीर्थी धाम, हरनौल गाँव।

● चिट्टा मंदिर, गुरुद्वारा थडा साहिब, संतपुरा गुरुद्वारा और जंगला वाली माता जी का मंदिर अति प्रसिद्ध है।

 

FAQ

हरियाणा क्यों प्रसिद्ध है?

हरियाणा खेलो के लिए जाना जाता है। हरियाणा में खेलो का कल्चर बहुत अच्छा है  तभी तो सबसे ज्यादा पहलवान, कब्बडी के खिलाड़ी और रेसलर हरियाणा से है। हरियाणा अपने हाई टेक शहर गुरुग्राम के लिए भी प्रसिद्ध है। गुड़गांव में भारत की बडी बडी आईटी कंपनियो के मुख्यालय बने हुए हैं।

 

मुझे उम्मीद हैं, आपको हरियाणा राज्य के बारे में वह सभी जिलों के बारे में दी गईं जानकारी काम आयेगी।  सभी हरियाणा वासियो व भारत के लोगो के साथ यह पोस्ट साझा जरूर करें।

 

इन्हें भी पढ़ें [ Related Articles ]

भारत के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशो के नाम हिंदी व अंग्रेजी भाषा में।

दादर एंव नागर हवेली के सभी जिलों के नाम

चंडीगढ़ के सभी जिलों के नाम

अंडमान एंव निकोबार के सभी जिलों के नाम

तेलगांना के सभी जिलों के नाम

पश्चिम बंगाल के सभी जिलों के नाम

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 उत्तराखंड के सभी जिलों के नाम

त्रिपुरा के सभी जिलों के नाम

तमिलनाडु के सभी जिलों के नाम

सिक्किम के सभी जिलों के नाम

पंजाब के सभी जिलों के नाम

उड़ीसा के सभी जिलों के नाम

नागालैंड के सभी जिलों के नाम

मिजोरम के सभी जिलों के नाम

मेघालय के सभी जिलों के नाम

मणिपुर के सभी जिलों के नाम

महाराष्ट्र के सभी जिलों के नाम

मध्यप्रदेश राज्य के सभी जिलों के नाम

झारखंड के सभी जिलों के नाम

जम्मू एंव कश्मीर के सभी जिलों के नाम

हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के नाम

गुजरात के सभी जिलों के नाम

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नाम

राजस्थान के सभी जिलों के नाम

अरुणाचल प्रदेश  के सभी जिलों के नाम

आंध्र प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 बिहार के सभी जिलों के नाम

गोआ गोवा में कितने जिले है

असम के सभी जिलों के नाम

 कर्नाटक के सभी जिलों के नाम

केरल के सभी जिलों के नाम

 

Leave a Comment