Gujrat me kitne jile [District] hai? गुजरात के सभी जिलों के नाम

Gujrat me kitne jile hai? 

वर्तमान सन् 2023 में गुजरात राज्य के कुल जिलों की संख्या तेंतीस 33 हैं। आज आप गुजरात के सभी जिले के नाम वह उनकी क्या विशेषता है, उसके बारे में संक्षिप्त परिचय पढ़ेंगे।

1. अहमदाबाद [ Ahmedabad ]

अहमदाबाद जिला गुजरात राज्य की शान है। यूनेस्को ने इसे ‘विश्व विरासत शहर’ का दर्जा दिया है। पर्यटन की नजर से, व्यापार की दृष्टि से, अपनी बोली से, अपने समृद्ध विरासत और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अहमदाबाद जिला एक विशेष महत्व रखता हैं। यह भारत का सातवां सबसे प्रसिद्ध जिला हैं। अहमदाबाद जिले में घूमने के स्थान:

● साबरमती आश्रम आश्रम रोड
● भद्रा फोर्ट कोर्ट रोड
● जामा मस्जिद मानेक चौक
● सरखेज रोजा सरखेज
● शाह-ए-आलम का रोज़ा
● रानी नो हाजीरो
● विश्रामपुर झील
● कंकरिया झील
● कंकरिया चिड़ियाघर
  इस्कॉन मंदिर 
● हुथीसिंग जैन मंदिर
● स्वामीनारायण मंदिर

 

2. अमरेली [ Amreli ]

अमरेली जिला साधु – संतों की नगरी के रूप में जाना जाता हैं। यहाँ पर बहुत सारे महान ऋषियों का जन्म हुआ था।

अमरेली जिला में घूमने लायक स्थान ;-

● नागनाथ मंदिर

● गिर शेर अभयारण्य

● भुरखिया ​​हनुमान मंदिर

● खोडियार मंदिर, बांध स्थल, धारी।

● राजमहल, भोजलधाम वह पिपावाव बंदरगाह।

 

3. आनंद [ Anand ]

आनंद जिला भारत और दुनिया की सबसे बड़ी दूध और दूध उत्पाद उत्पादन करने वाली ‘अमूल कंपनी’ का घर (मुख्यालय) है। यही से श्वेत सफेद क्रांति की शुरुआत हुई थी। आनंद को मिल्क सिटी भी कहते हैं। इसके अलावा केले की पैदावार भी यहाँ ज्यादा होती हैं। देखने लायक जगहों में – सरदार वल्लभ भाई पटेल का मूल स्थान करमसद, खंभात जो एक प्राचीन बन्दरगाह है जिसे विदेशों में माल आयात वह निर्यात के लिए उपयोग किया जाता हैं।

 

4. अरावली [ Aravalli ]

अरावली जिला प्रशासन का नाम राजस्थान- गुजरात राज्य सीमाओं से सटी या जुड़ी अरावली पर्वत श्रृंखलाओ के कारण यह नाम पड़ा। इस डिस्ट्रिक्ट में सेकेंडो हिन्दू मंदिर है।

● शामलिया मंदिर

● ककरई मंदिर दधलिया

● सकरिया हनुमान मंदिर

● मेशवो डैम शामलाजी

● श्यामल वन शामलाजी

 

5. बनासकांठा [ Banaskantha ]

बनासकांठा जिला मुख्य रूप से अम्बाजी मंदिर और बलराम मंदिर के लिए जाना जाता है, दोनों को देखने के लिए हर साल लाखो पर्यटक आते हैं। पर्यटन उद्योग के अलावा, कपड़ा और खनिज आधारित उद्योग भी जिले की अर्थव्यवस्था को संभालते हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह गुजरात का दूसरा सबसे बड़ा डिस्ट्रिक्ट हैं।

 

6. भरूच [ Bharuch ]

भरूच जिले की नर्मदा नदी और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार करने के लिए बंदरगाह इसकी पहचान है। पर्यटन की दृष्टि से भरूच;- स्वामीनारायण मंदिर, नीलकंठेश्वर महादेव और निनै झरना,जरवानी जलप्रपात और कड़िया डूंगर गुफाएं आदि पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

 

7. भावनगर [ Bhavnagar ]

भावनगर गुजरात राज्य का एक महत्वपूर्ण जिला हैं। अपने सांस्कृतिक, ऐतिहासिक महत्व की वजह से यह पूरे हिन्दुस्तान में प्रसिद्ध हैं। भावनगर दर्शनीय स्थल इस प्रकार है;-

● गोपनाथ मंदिर

● मलनाथ में पवन फार्म

● बार्टन म्यूजियम और गांधी स्मृति

● काला हिरण नेशनल पार्क

● टेम्पल्स निलंबाग

● पैलेसगोपनाथ सागर

● शोरेनेली रेलवे स्टेशन गुजरात में जहां महिला कूली माल उठने का काम करती हैं।

 

8. बोटाद [ Botad ]

बोटाद जिले का गठन 15 अगस्त, 2013 को हुआ। सलांगपुर हनुमानजी मंदिर, महाभारत ग्रंथ में वर्णित भीमनाथ महादेव मंदिर वह गढ़डा का स्वामिनारायण मन्दिर प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस है।

 

9. छोटा उदयपुर [ Chhota Udepur ]

छोटा उदयपुर जिला मध्यप्रदेश राज्य से लगा हुआ है। इसके साथ ही यहाँ पर डेयरी उद्योग भी ज्यादा है। यहाँ पर आदिवासी जनजाति का निवास ज्यादा है। हर शनिवार को यहाँ के स्थानीय जनजातीय समुदाय द्वारा लोकल पेंटिंग्स और वस्तुओं का बाजार लगता हैं। घूमने के स्थान के नाम ;-

● प्रेम भवन, काली निकेतन ।

● कुसुम विलास पैलेस

● प्राचीन जैन मंदिर वह हिन्दू मंदिर ।

 

10. दाहोद [ Dahod ]

दाहोद जिला में आधिकारिक भाषा गुजराती, हिंदी व अंग्रेजी हैं। इस जिले की आधी से ज्यादा जनसंख्या ग्रामीण हैं और बाकी अनुसूचित जनजाति के लोग। 2 अक्टूम्बर 1997 को दाहोद जिले का गठन हुआ है। रतन महल वन्यजीव अभयारण्य एक बहुत शांति देने वाली और घूमने की जगह है, जिसमें आपको बहुत सारे जंगली जानवर और झरने देखने को मिलेंगे। इसे लोग रतनमहल स्लॉथ भालू अभयारण्य के नाम से भी जानते हैं। अन्य टूरिस्ट स्पॉट;- शिव मंदिर, बावका मानगढ़ पहाड़ी।

11. डांग जिला [ Dangs ]

डांग जिले में 82 प्रतिशत लोग आदिवासी है। डांग जिला गुजरात में घूमने की जगहों में ; शबरीधाम, सापुतारा हिल स्टेशन, महल, डोन, पंपा सरोवर, पूर्णा वन्यजीव अभयारण्य, गिरधर जलप्रपात, महल कैंपसाइट आदि जगहें हैं।
डांग जिला गुजरात में बहने वाली मुख्य नदियों के नाम :

● पूर्णा नदी

● अंबिका नदी

● जीरा नदी

● खपरी नदी

● धोद नदी

 

12. देवभूमि द्वारका [ Devbhoomi Dwarka ]

पंद्रह अगस्त 2013 को देवभूमि द्वारका जिले का गठन हुआ जामनगर जिले से अलग करके। जिले में चार तालुका (तहसील) हैं। देवभूमि द्वारका जिले में स्थित द्वारकाधीश मंदिर विश्वविख्यात हैं।
देवभूमि द्वारका में पर्यटक स्थलो का नाम:

● कल्याणपुर में पवन फार्म

● नागेश्वर ज्योतिर्लिंग

● मोदपर भंवद

● द्वारका दिवा डांडी

● द्वारका सिटी

● सुदामा सेतु

● नवलखो महाल भनवद

 

13. गांधीनगर [ GandhiNagar ]

गांधीनगर जिला गुजरात की राजधानी भी हैं। यह एक सुनियोजित शहर हैं। अक्षरधाम मंदिर पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं, इसी कारण प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।

गांधीनगर जिले में टूरिज्म ( पर्यटन स्थलों के नाम ):

● सरिता उदयन, राजधानी परिसर

● हनुमानजी का मंदिर, चिल्ड्रन पार्क

● इंद्रोदय डायनासोर और जीवाश्म पार्क

● महात्मा मंदिर

● रानी रूपमती मस्जिद

 

14. गिर सोमनाथ [ Gir Somnath ]

गिर सोमनाथ जिला अपनी गिर गाय और सोमनाथ मंदिर के लिए भारत ही नही पूरे संसार में प्रसिद्ध हैं। वही गिर वन (गिर फारेस्ट) शेर, हिरण और बंदरों सहित कई वन्यजीव प्राणियों का घर है। एशियाई शेर केवल गिर वन जंगल में ही पाए जा सकते हैं। केसर आम की पैदावार भी यहाँ ज्यादा होती हैं। इसके अलावा आप इसे यात्रा नगरी, पर्यटकों की नगरी, धार्मिक नगरी भी कह सकते हैं, क्योंकी यहाँ पर एक से बढ़कर एक देखने लायक जगह है।

● भालका तीर्थ, त्रिवेणी संगम, ,

● सिदि धमाल – पारम्परिक नृत्य,

● तुलसीश्याम व जमजिर पानी का झरना,

● सुना बौद्ध गुफाएं और अहमदपुर मंडावी बीच

 

15. जामनगर [ Jamnagar ]

जामनगर जिला भारत की बहुत सी बड़ी-बड़ी कंपनियों का उत्पादन डिस्ट्रिक्ट है। जामनगर पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण जिला हैं।

● मरीन नेशनल पार्क और पक्षी अभयारण्य जिसे खेजडिया पक्षी अभयारण्य के रूप में जाना जाता हैं।

● लखोटा पैलेस

● बाला हनुमान मंदिरलक्षता

● लेकसैफी टॉवरलखा झील

16. जूनागढ़ [ Junagadh ]

जूनागढ़ जिले में एक पर्वत श्रृंखला है जिसे गिरनार कहा जाता है जो हिंदू धर्म और जैन धर्म के लिए महत्वपूर्ण तीर्थ स्थान है।

17. कच्छ [ Kutch ]

कच्छ जिला से पाकिस्तान बॉर्डर लगता है। साथ ही यह भारतीय सेना और वायुसेना के लिए प्रमुख जिला हैं। वही इस जिले का धोलावीरा शहर, सिंधु घाटी सभ्यता के सबसे बड़े शहरों में से एक एक है। जहाँ पर हाथ से बनाए हुए जलाशय मौजूद हैं कच्छ का रण वह सफेद कच्छ रण देखने योग्य है।

 

18. खेड़ा [ Kheda ]

खेड़ा जिला का पुराना नाम खेरा था। इसे 1997 में आनंद डिस्ट्रिक्ट से अलग करके बनाया गया। यह जिला ‘ खेड़ा सत्याग्रह ‘ के लिए भी प्रसिद्ध हैं। पर्यटक स्थलों की सूची :

● महादेव मंदिर गलतेश्वर,

● रोजा रोटी दरगाह – मुबारक शहीद दरगाह

● रणछोड़सारी मंदिर औऱ संतराम टेम्पल

 

यह भी पढे –  पर्यटन व पर्यटक क्या होता है इसका मतलब क्या होता है?

 

19. महीसागर [ Mahisagar ]

छब्बीस जनवरी, 2013 को महीसागर जिला का गठन हुआ। मानगढ़ पहाड़ी पर राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात के आदिवासी लोग अपने गुरु की पूजा करते हैं। कालेश्वरी मंदिर, बालासिनोर डायनासोर जीवाश्म पार्क और लूणेश्वर मंदिर पर्यटन स्थल है।

 

20. मेहसाणा [ Mehsana ]

मेहसाणा जिला व्यापार की दृष्टि से भारत का एक महत्वपूर्ण जिला है। मेहसाणा में टूरिस्ट अट्रैक्शन डेस्टिनेशन:-

● सूर्य मंदिर, मोढेरा ।

● दूध सागर डेयरी और वॉटर पार्क ।

● उमिया माता मंदिर, ऊंझा ।

● तोरणवाली माता मंदिर

● श्री तरंगा तीर्थ – जैन धार्मिक स्थल

 

21. मोरबी [ Morbi ]

मोरबी जिले का नाम भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोरबी के नाम पर पड़ा। जिले में पांच तहसील हैं, साक्षरता बयासी प्रतिशत है। मोरबी का मणिमंदिर बहुत ऐतिहासिक है। मोरबी का रेलवे स्टेशन, यहाँ के बांध और गौरवशाली अतीत सबका मन मोह लेता है। मोरबी में घूमने का स्थान;-

● दरियालाल वॉटर रिजॉर्ट

● दरबारगढ़

● मनि मंदिर

● विलिंगडन सचिवालय

● लटका हुआ पुल

● आर्ट डैको महल

 

22. नर्मदा जिला [ Narmada ]

नर्मदा जिला गुजरात का एक जिला हैं। इस जिले की 70 प्रतिशत आबादी अपनी क्षेत्रीय भाषा गुजराती बोलती हैं। ज़िले का मुख्यालय राजपीपला है। नर्मदा में देखने लायक स्थल:

● विशालखाली ईको टूरिज्म साइट

● सरदार सरोवर बांध

● राजवंत पैलेस

● झरवानी झरना

 

23. नवसारी [ Navsari ]

नवसारी जिला में ‘पारसी धर्म’ के लोग ज्यादा रहते हैं। जिले की अड़सठ प्रतिशत आबादी गांवो में निवास करती हैं। इस जिले में पर्यटकों के आकर्षण के लिए प्रसिद्ध स्थान सयाजी वैभव पब्लिक लाइब्रेरी, क्लॉक टावर, आमालेश्वर में अंदेश्वर मंदिर, कचौली में गंगेश्वर मंदिर, गदट के पास कामेश्वर महादेव, मजीगम के पास मल्लिकार्जुन महादेव, अनावल के पास शुक्लेश्वर महादेव इत्यादि ।

 

24. पंचमहाल [ Panchmahal ]

सोलह लाख की जनसंख्या वाला पंचमहाल जिला अपनी संघर्ष की लड़ाई के लिए जाना जाता है। इस जिले पर कई मुगल शाषको ने शाषन किया। पंचमहाल की हिस्टोरिकल घूमने की जगहों के नाम:

● चंपानेर

● चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क

● पावागढ़ किला और साट कामां

 

25. पाटन [ Patan ]

2 अक्टूम्बर, 2002 में पाटन जिला का गठन हुआ । ‘रानी की वाव’ एक ऐतिहासिक पुरातात्विक जगह है। जिसमे कई रहस्यमय चीजे हैं, जिसे विज्ञान भी नही समझ पाया। पाटन जिले में भी हजारों हिन्दू व जैन मंदिर उपस्थित है। यहाँ पर एक बड़ा सोलर पार्क भी है, वह कुल 9 तहसील हैं। श्री पार्श्वनाथ मंदिर शाखेश्वर प्रसिद्ध जैन मंदिर हैं। यहाँ की पटोला ‘साड़ी’ भी पूरे देश में प्रसिद्ध हैं।

 

26. पोरबन्दर [ Porbandar ]

पोरबंदर जिला राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म स्थान और महाभारत में भगवान कृष्ण के बचपन के दोस्त सुदामा का जन्मस्थान हैं। इसलिए इसको ‘सुदामापुरी’ भी कहते हैं। पोरबंदर जिले की अर्थव्यवस्था कपास, मूंगफली, बाजरा, चना, गेहूं, ताल और ज्वार की फसलों से चलती हैं। रोड, रेलवे और हवाई जहाज की सुविधा उपलब्ध हैं।

● हरि मंदिर और कीर्ति मंदिर

● पक्षी अभयारण्य वह समुद्री तट

● भारत मंदिर, हूलेश्वर शिव मंदिर

● हूजूर पैलेस और तीन से अधिक समुद्री तट (Beach)

 

27. राजकोट [ Rajkot ]

राजकोट जिला उधोग की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण जिला हैं। भारत में मशीन पार्ट्स दुकानों के ज्यादातर समान जैसे;-बिलोना मशीन, घरेलू आटा चक्की इत्यादि समान। वही यात्रा और पर्यटन से यह शहर अद्भुत हैं। पूरे शहर में घूमने के 20 से ज्यादा प्रसिद्ध, रमणीय मन और मन को शांत करने वाले टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं।

● काबा गांधी नो डेलो, रोटरी डॉल्स म्यूज़ियम
● वाटसन संग्रहालय, प्रेम मंदिर ।
● खंभालिदा गुफाएं, जुबली गार्डन
● लाल परी झील
● महात्मा गांधी संग्रहालय
● गोंडल में नौलखा महल

 

28. साबरकांठा [ Sabarkantha ]

साबरकांठा जिला का मुख्यालय हिम्मतनगर है।
पर्यटन स्थलों के नाम ;-

● शरनेश्वर मंदिर अभापुर,

● इदरियो गढ़

● विजय विला विजयनगर

● दरबारगढ़

● पोलो वन

 

29. सूरत [ Surat ]

‘सूरत तो आज भी सोने की मूरत हैं” सूरत जिले को डायमंड डिस्ट्रिक्ट भी कहा जाता हैं। यहाँ पर पूरे देश के व्यापारी होलसेल साड़ियां खरीदते हैं और पूरे विश्व में बेचते हैं। आपको जानकर हैरानी होंगी, ब्रिटिश काल में सूरत दुनिया का सबसे अमीर शहर था। लेकिन अंग्रेजों ने सूरत का सारा खजाना, डायमण्ड और धन लूट दिया। सूरत जिला अपने ऐतिहासिक और समृद्ध इतिहास के कारण पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं।

● डच गार्डन: सुंदर खंडहर

● डुमस बीच, तीथल बीच और दांडी बीच
( समुद्र तट पर एक मनमोहक दर्शनीय दृश्य )

● सरदार पटेल संग्रहालय

● सरथाना नेचर पार्क

● अमाज़िया वाटर पार्क, विज्ञान केंद्र

● वंसदा नेशनल पार्क

 

30. सुरेंद्रनगर [ Surendranagar ]

सुरेंद्रनगर जिला गुजरात का एक डिस्ट्रिक्ट हैं।
यहाँ पर टाइल्स, टेक्सटाइल वह छोटे- मोटा व्यापार होता हैं। पूरे भारत का पच्चीस प्रतिशत नमक उत्पादन और सप्लाई अकेला सुरेंद्रनगर जिले से ही होती हैं।

● तरनतार मेले, सुरेन्द्रनगर का हवामहल।

● राजेश्वरी राज मंदिर, राज पैलेस धनगधारा।

● “गंगावो” के नाम से प्रसिद्ध कुंड डेडडारा गाँव में स्थित है। इसे 11 वीं शताब्दी में बनाया गया था।

 

31. तापी [ Tapi ]

तापी जिला गुजरात में अनुसूचित जनजाति के 84 प्रतिशत लोग रहते हैं। पूर्णा वन्यजीव अभयारण्य और नदी दोनो टूरिस्ट अट्रैक्शन केंद्र हैं। सन् 2007 में सूरत से अलग करके तापी जिला का गठन किया गया। लिंगानुपात 1004 हैं। इससे पता चलता है, यहाँ पर लड़कियों की कद्र की जाती हैं।

32. Vadodara [ वडोदरा ]

पूर्वी गुजरात में वडोदरा जिला को ‘ बड़ौदा ‘ नाम से भी उच्चारण करते हैं। यह गुजरात राज्य का तीसरा सर्वाधिक लोकप्रिय जिला हैं। vadodara ghumne ki jagah;-

● मकरपुरा पैलेस सयाजी गार्डन

● ईएमई मंदिर वडोदरा संग्रहालय और चित्र गैलरी

● सूर्य नारायण मंदिर सूर सागर झील

● श्री अरबिंदो आश्रम लक्ष्मी विलास पैलेस

● न्याय मंदिर श्री स्वामीनारायण मंदिर

● खंडेराव मार्केट महाराजा

● कीर्ति मंदिर महाराजा फतेहसिंह संग्रहालय

● मांडवी गेट नांदले इत्यादि सेकड़ो टूटिस्ट प्लेस वडोदरा डिस्ट्रिक्ट में है।

 

33. वलसाड [ Valsad ]

वलसाड जिला गुजरात राज्य का एक डिस्ट्रिक्ट है।
(दो बार zila नही लिख सकता इसलिए डिस्ट्रिक्ट लिखा, कृपया भावनाओं को और अर्थ को समझे)
वलसाड जिले का सबसे बड़ा शहर वापी हैं। जिले में पैदा होने वाली प्रमुख बागवानी फसलें हैं; आम, पपीता, अमरूद, ककड़ी, चीकू, केला और गन्ना। वलसाड जिले में घूमने के टूरिस्ट प्लेस;

● विल्सन हिल्स, धरमपुर

● सिमरंधर स्वामी जैन देरासर, नंदीग्राम

● परनाला का किला

●उद्वदा अष्ट बेहराम, उदवाडा

FAQ

गुजरात क्यों प्रसिद्ध है?

गुजराती लोग और गुजरात अपनी अमीरी और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। गुजरात का नम्बर भारत के सबसे विकसित राज्य में आता है। अहमदाबाद, सूरत और वड़ोदरा पर्यटन व सभी क्षेत्रों में आगे है। गुजराती स्वादिष्ट खाना तो पूरे भारत में प्रसिद्ध है।

 

मुझे उम्मीद हैं, आपको गुजरात राज्य के बारे में वह उसके सभी जिलों के बारे में दी गईं जानकारी  काम आयेगी। सभी गुजरातवासियों व भारत के लोगो के साथ यह पोस्ट साझा जरूर करें।

 

इन्हें भी पढ़ें [ Related Articles ]

भारत के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशो के नाम हिंदी व अंग्रेजी भाषा में।

दादर एंव नागर हवेली के सभी जिलों के नाम

चंडीगढ़ के सभी जिलों के नाम

अंडमान एंव निकोबार के सभी जिलों के नाम

तेलगांना के सभी जिलों के नाम

पश्चिम बंगाल के सभी जिलों के नाम

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 उत्तराखंड के सभी जिलों के नाम

त्रिपुरा के सभी जिलों के नाम

तमिलनाडु के सभी जिलों के नाम

सिक्किम के सभी जिलों के नाम

पंजाब के सभी जिलों के नाम

उड़ीसा के सभी जिलों के नाम

नागालैंड के सभी जिलों के नाम

मिजोरम के सभी जिलों के नाम

मेघालय के सभी जिलों के नाम

मणिपुर के सभी जिलों के नाम

महाराष्ट्र के सभी जिलों के नाम

मध्यप्रदेश राज्य के सभी जिलों के नाम

झारखंड के सभी जिलों के नाम

जम्मू एंव कश्मीर के सभी जिलों के नाम

हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के नाम

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नाम

राजस्थान के सभी जिलों के नाम

अरुणाचल प्रदेश  के सभी जिलों के नाम

आंध्र प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 बिहार के सभी जिलों के नाम

गोआ गोवा में कितने जिले है

असम के सभी जिलों के नाम

 कर्नाटक के सभी जिलों के नाम

केरल के सभी जिलों के नाम

हरियाणा के सभी जिलों के नाम

Leave a Comment