Bihar mein kitne jile [District] hai? बिहार के सभी जिलों के नाम

Bihar mein kitne jile hai?  

वर्तमान सन्  2023 में कुल 38 अड़तीस जिले हो गए हैं। आज आप बिहार  के सभी जिलो के नाम वह उनकी क्या विशेषता है, उसके बारे में संक्षिप्त विवरण पढ़ेंगे।

 1. अररिया  [ Araria ]

अररिया बिहार का एक पिछड़ा हुआ जिला है।  ऐतिहासिक रूप से इस जिले का वर्णन है परंतु पर्यटन, उद्योग में यह पिछड़ा हुआ है।

2. अरवल [ Arwal ]

अरवल बिहार राज्य का एक छोटा सा जिला हैं। अरवल जिला कृषि प्रदान होने के साथ यहाँ पर शुद्ध जल की भी कोई कमी नही हैं। इसलिए लोग मोटर की जगह हेडपंप का प्रयोग करते हैं। शुद्ध पानी के साथ इस जिले में पानी की कोई कमी नहीं है। मेहंदीया मधुशरवा मेला जहाँ पर भगवान शिव का मंदिर हैं इसका नाम महाभारत में भी आता हैं। इसके अलावा मखदुम शाह का मज़ार, मधुशरूवा आश्रम, फखरपुर मंदिर, गौतम बुद्ध मंदिर आदि पर्यटक स्थल मौजूद हैं।

3. औरंगाबाद [ Aurangabad ]

औरंगाबाद जिला अपने आप में अनूठा हैं। यहाँ के ज्यादातर लोगों का पेशा कृषि हैं और अपने सुंदर पर्यटन स्थलों के कारण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

4. बांका  [ Banka ]

बांका जिला के लोगो का पेशा भी कृषि हैं। जंगल, वन संपदा, मंदार पर्वत पर मंदारगिरि दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र का प्रसिद्ध मंदिर देखने योग्य हैं। बांका हिन्दू और जैनो का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है जिसमे लक्ष्मीनारायण मंदिर, माँ दुर्गा मंदिर व महालक्ष्मी मंदिर शामिल हैं। बौंसी कटोरिया वन परिक्षेत्र में आप विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों और जीव जंतुओं को देख सकते हैं।

5.  बेगूसराय [ Begusarai ]

बेगूसराय जिला बिहार का आर्थिक और औद्योगिक जिला कहलाता है। काबर झील पानी का एक प्राकृतिक सोर्स हैं। जय मंगला गढ़, हरिगिरि धाम मंदिर, सिमरिया धाम, राजेंद्र सेतु, नौलखा मंदिर और कंवरझील वन्यजीव अभयारण्य देखने लायक स्थल है।

6. भागलपुर  [ Bhagalpur ]

भागलपुर जिला रेशम के कपड़ो के लिए प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा मंदार की पहाड़ी, विक्रमशिला विश्वविद्यालय (प्राचीन गुरुकुल की विद्या)  श्री चम्पापुर दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र (जैन धर्म का पवित्र स्थान) विक्रमशिला गंगात्मक डॉल्फिन अभयारण्य जो एक राष्ट्रीय सुरक्षित क्षेत्र हैं, ऐसे अनेक भागलपुर में देखने लायक जगहें मौजूद हैं।

7. भोजपुर [ Bhojpur ]

भोजपुर जिले का नाम बिहार वह पूरे देश में शूरवीर  वीर कुवँर सिंह की वजह से लिया जाता है। इनके नाम का पार्क व स्टेचू भी बना हुआ है। अरह- छपरा ब्रिज व भोज मंदिर देखने लायक जगह है।

8. बक्सर [ Buxar ]

बक्सर जिला अपनी खेती के लिए जाना जाता है। यहाँ के लोगो का आय का प्राथमिक स्रोत कृषि ही है। बक्सर जिले के 97% लोग भोजपुरी भाषा बोलते हैं। इसके अलावा बक्सर जिला बिहार अपने  पौराणिक मान्यताओं, ऐतिहासिक महत्व और ऋषि – मुनियों के सानिध्य के कारण आज भी चर्चा में रहता है। बक्सर शहर वह जिले में कुछ प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी बनाये हुए हैं;- गंगा आरती रामरेखा घाट, राम जानकी मंदिर बाजार बक्सर, सीताराम उपाध्याय संग्रहालय, त्रिदंडी स्वामी मेमोरियल इत्यादि।

9.  दरभंगा  [ Darbhanga ]

दरभंगा जिला मछली, आम और मखाना (फॉक्स नट),  के व्यापार के लिए जाना जाता है।
दरभंगा टूटिस्ट गाइड पर्यटन स्थलो के नाम

● दरभंगा राज किला

●  महाराजा लक्ष्मेश्वर सिंह संग्रहालय और चंद्रहारी संग्रहालय

●  श्यामा मंदिर और पवित्र रोजी चर्च

10.पूर्वी चंपारण [ East Champaran ]

पूर्वी चंपारण जिले को मोतिहारी भी कहते हैं। यह वही जिला हैं, जहाँ पर अंग्रेजों के खिलाफ चंपारण के लोगो ने जबरदस्त विद्रोह किया था, देश की आजादी के लिए।  इसका प्रमाण आप वहाँ पर बने
गाँधी जी का म्यूजियम, चंपारण सत्याग्रह स्मारक, चरखा पार्क में देख सकते हो। यहाँ पर दुनिया का सबसे लंबा 104 फिट बुद्ध स्तूप बना हुआ है

11. गया [ Gaya ]

गया जिला बिहार का दूसरा बड़ा शहर हैं, क्षेत्रफल की दृष्टि से। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार भगवान राम और देवी सीता यहाँ पर रामजी के पिता दशरथ के पिंडदान करने आये थे।

● भगवान बुद्ध – महाबोधि मंदिर व बुद्ध प्रतिमा
(विश्व ऐतिहासिक धरोहर )

● विष्णुपद  ( भगवान विष्णु के पदचिह्न और मंदिर)

● गौतम बुद्ध वन्यजीव अभयारण्य ( चिंकारा, भालू, हिरण और जंगली कुते आदि देख सकते हैं। )

12. गोपालगंज [ Gopalganj ] गोपालगंज जिला में मुख्य रूप से हिंदी, भोजपुरी और उर्दू ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।

मांझा किला,गोपाल मंदिर और थावे मंदिर दर्शनीय स्थल है।

 

13. जमुई   [ Jamui ]

जमुई जिला बिहार में अपने जबरदस्त टूरिस्ट प्लेस के कारण प्रसिद्ध हैं, जिसमें;-
● काली मंदिर मलयपुर ।
● नालडांगा पैलेस, लट्टू पहाड़ी, सिमुलतला।
● लछुवर जैन मंदिर, गिधेश्वर मंदिर ।
● झुमराज स्थान, बटिया
● मिंटो टावर गिधौर
● भीम बांध, माँ नेतुला मंदिर ।

14. जहानाबाद [ Jehanabad ]

जहानाबाद जिला अपने अनाज और सब्जियों की खेती के लिए समृद्ध है हजरत बीबी कमाल का मकबरा जो की भारत में  पहली महिला सूफी मुस्लिम संत की दरगाह है। बराबर की गुफाएं के अंदर हिन्दू तीर्थ स्थल देखने को मिलेंगे।

15. कैमूर  [ Kaimur ]

कैमूर जिले को भभुआ भी कहते है। लेकिन अभी इसका आधिकारिक नाम ‘कैमूर’ ही हैं। माँ मुंडेश्वरी का प्रसिद्ध मंदिर, तेलहर जलप्रपात और कैमूर वन्यजीव अभ्यारण्य घूमने की जगह है। इसके अलावा कृषि में चावल, तिलहन, गेंहूँ, दलहन की खेती की जाती हैं।

16. कटिहार [ Katihar ]

कटिहार जिले का रेलवे स्टेशन बिहार का सबसे बड़ा ट्रेन स्टेशन हैं। गोगाबिल झील  व मणिहारी गंगा घाट कटिहार जिले की सबसे प्रसिद्ध और पर्यटकों को आकर्षित करने वाला टूटिस्ट स्पॉट हैं।

17.  खगड़िया   [ Khagaria ]

खगड़िया भारत के बिहार राज्य का एक जिला हैं। खगड़िया में देखने लायक जगह मां कात्यायनी अस्थान, भरतखंड किला और जेएनकेटी स्टेडियम हैं।

18. किशनगंज [ Kishanganj ]

किशनगंज जिला बिहार वाला है। वैसे किशनगंज नाम के भारत में हजारो शहर और गाँव हैं इसलिए उलझन में मत पड़ना। किशनगंज में अन्नानास पाइनेपल ज्यादा होते है, चायपत्ती के गार्डन भी है  वह शहीद कारगिल उद्यान भी युवाओं को आकर्षित करता है।

19. लखीसराय [ Lakhisarai ]

लखीसराय जिला मुख्य रूप से धार्मिक दृष्टिकोण पर आधारित हैं। यहाँ पर आप हिन्दू और बौद्ध धर्म के बहुत सारी चीजें देखेंगे। जैसे ;- इंद्रादेश्वर अशोकधाम मंदिर, अभयपुर में भगवती स्थान मंदिर, अभयपुर गाँव के पास पहाड़ियों पर अभयनाथ मंदिर, बरहिया में महारानी मंदिर इत्यादि।

20. मधेपुरा  [ Madhepura ]

मधेपुरा जिला में  इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव फैक्टरी, शिव टेम्पल व सिंगेश्वर मंदिर आदि के लिए प्रसिद्ध हैं । सिंगेश्वर मंदिर  का एक वर्णन हिन्दू धर्म के वराह पुराण में भी आता है।

21. मधुबनी [ Madhubani ]

मधुबनी  जिला में मधुबनी पेंटिंग और मिथिला पेंटिंग यहाँ की स्थानीय महिलाएं अपने पारम्परिक रूप से बनाती हैं। कपिलेश्वरस्थान कामाख्या और काली मां का मंदिर आदि धार्मिक स्थल आप देख सकते है।

22. मुंगेर [ Munger ]

मुंगेर जिला अपनी ऐतिहासिक विरासत धरोहर, आश्रम और शक्तिपीठ के कारण प्रसिद्ध हैं। जमालपुर में पर्वत श्रृंखला और भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

यह भी पढे –  पर्यटन व पर्यटक क्या होता है इसका मतलब क्या होता है?

23.  मुजफ्फरपुर   [ Muzaffarpur ]

मुजफ्फरपुर जिला में विदेशी फल लीची के कारण बहुत ही प्रसिद्ध हैं, क्योंकी इसकी खेती यही पर की जाती हैं। इसे ‘लिची फल ‘ की धरती भी कहा जाता है। अशोक स्तंभ को यहाँ पर आप देख सकते हो, जो  100-300 साल पुराना दिखता है।

24.  नालंदा  [Nalanda]

नालंदा जिला सिर्फ बिहार में ही नही भारत में ही नही अपितु पूरे संसार में भारतीय गुरूकुलीय शिक्षा पद्ति के कारण विश्व विख्यात था। लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है, की ब्रिटिश सरकार का मंत्री लार्ड मैकाले और अंग्रेजों ने नालन्दा विश्वविद्यालय के अंदर पड़े सारे भारतीय ज्ञान (पुस्तकों) को जलाकर राख कर दिया।

25.  नवादा  [Nawada]

नवादा जिला में फुलवरिया जलाशय देखने लायक हैं। मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र हैं। रोड व रेल सेवा अच्छी हैं। हिन्दू धर्म की कथाओं में भी नवादा का वर्णन है।

26. पटना  [ Patna ]

पटना जिला सिर्फ नाम से ही नही काम से भी जाना जाता है। क्योकी पटना दुनिया के सबसे पुराने लगातार बसे हुए स्थानों में से एक है।
महात्मा गांधी सेतु वह पटना शरीफ दरगाह देखने लायक है।

27. पूर्णिया [ Purnia ]

पूर्णिया जिला का समृद्ध हिंदू इतिहास और गौरवशाली अतीत रहा है वही पूर्णिया एकमात्र ऐसा  जिला हैं, जो हर साल रात को 12 बजे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा झंडा फहराता हैं। इसके अलावा हिन्दू, मुस्लिम धार्मिक स्थल और जलालगढ़ फोर्ट भी दर्शनीय स्थल मौजूद हैं।

28. रोहतास [ Rohtas ]

रोहतास जिला में आओ तो नीचे दी गई पर्यटन स्थलों की सूची को जरूर विजिट करे, एक से बढ़कर एक मन को शांति देने वाली जगहें हैं।
● पिलोट बाबा मंदिर

● इंद्रपुरी बांध और ब्रिज

● काइमुर हिल्स वह रोहतासगढ़ किला

● ड्रैगन हिल्स, करामचट हिल्स

● धुवा कुंड ( प्राकृतिक झरना )

● मंजर कुंड

●  मुगल शासक शेर शाह सूरी का मकबरा

29.  सहरसा  [ Saharsa ]

सहरसा जिला मिथिला क्षेत्र में स्थित है, जो भारत में ब्राह्मणवादी सभ्यता के शुरुआती केंद्रों में से एक है। सहरसा जिला भारत में  उच्च गुणवत्ता के मक्के के बीज ( भुट्टे) और मखाना बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं।  कुछ दर्शनीय स्थल;-

● श्री उग्रतारा शक्तिपीठ, महिषी

● बाबाजी कुटी, बंगाण

● रक्त काली  मंदिर, मातसीगंधा

30. समस्तीपुर [ Samastipur ]

समस्तीपुर बिहार राज्य का एक जिला है। जिसकी जनसंख्या 42 लाख के करीब हैं। वह जिले की नब्बे प्रतिशत आबादी हिन्दू और 9 प्रतिशत मुस्लिम और शेष एक प्रतिशत में अन्य धर्म सम्मिलित हैं।

31. सारण [ Saran ]

सारण जिला एक कृषि प्रदान होने के साथ साथ बिहार का विकासशील जिला भी है। भारत का सबसे बड़ा डबल डेकर फ्लाईओवर  सारण के छपरा में बनाया जा रहा है

32. शेखपुरा [ Sheikhpura ]

शेखपुरा एक छोटा सा जिला है। जिसकी जनसंख्या 2 लाख के करीब हैं।  समास में मौजूद विष्णु धाम बहुत प्रसिद्ध धार्मिक जगह है। गिरिहिंडा पहाडी भी अपनी सुंदरता बिखेरती नजर आयेगी।

33. शिवहर [ Sheohar ]

भगवान शिव के नाम पर इस जिले का नाम ‘शिवहर’ पड़ा। कृषि भी ज्यादा होती हैं। बाबा भवनेश्वर नाथ मंदिर व Dekuli पवित्र स्थान है।

34. सिवान [ Siwan ]

सिवान जिला ने 1857 के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। इसके अलावा महेन्दनाथ मंदिर मेहदार, सोहागरा धाम सूफी संत शेख मकदूम सयाद हसन चिश्ती आदि धार्मिक स्थल है

35. सीतामढ़ी [ Sitamarhi ]

सीतामढ़ी जिला नेपाल बॉर्डर से लगा हुआ है। यह भगवान श्रीराम की की धर्मपत्नी सीता का जन्मस्थान है। दर्शनीय स्थलो कि सूची;
● हलेश्वर स्थान, पंथ पाकड़।
● माँ जानकी मंदिर, जानकी कुंड।

36. सुपौल [ Supaul ]

सुपौल जिला कृषि, कोशी बैराज, संस्कृति,  वह ने अपनी ऐतिहासिकता के कारण जाना जाता हैं ।

37. वैशाली [ Vaishali ]

वैशाली जिला भगवान बुद्ध के कारण चर्चा में आता है। भगवान बुद्ध यहाँ पर कई साल रहे हैं। वैशाली का नाम राजा विशाल से लिया गया है।  बौद्ध और जैन धर्म के आगमन से पहले भी वैशाली था। अली जुब्बा सहनी वन्यजीव अभयारण्य जरूर देखने जाये।

38. पश्चिम चंपारण   [West Champaran]

पश्चिम चंपारण  जिला बिहार एक बहुत ही खूबसूरत जिला हैं। यहाँ पर आप भारत नेपाल का बैराज भी देख सकते हो। वाल्मीकि नगर नेशनल पार्क व टाईगर रिज़र्व, वाल्मीकि नगर हाइडल प्रोजेक्ट बहुत सुंदर देखने लायक लोकेशन है

मुझे उम्मीद हैं, आपको बिहार राज्य के बारे में वह उसके सभी जिलों के बारे में दी गईं जानकारी अच्छी लगी होंगी। सभी बिहारवासीयों व भारत के लोगो के साथ यह पोस्ट साझा जरूर करें।

 

इन्हें भी पढ़ें [ Related Articles ]

भारत के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशो के नाम हिंदी व अंग्रेजी भाषा में।

दादर एंव नागर हवेली के सभी जिलों के नाम

चंडीगढ़ के सभी जिलों के नाम

अंडमान एंव निकोबार के सभी जिलों के नाम

तेलगांना के सभी जिलों के नाम

पश्चिम बंगाल के सभी जिलों के नाम

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 उत्तराखंड के सभी जिलों के नाम

त्रिपुरा के सभी जिलों के नाम

तमिलनाडु के सभी जिलों के नाम

सिक्किम के सभी जिलों के नाम

पंजाब के सभी जिलों के नाम

उड़ीसा के सभी जिलों के नाम

नागालैंड के सभी जिलों के नाम

मिजोरम के सभी जिलों के नाम

मेघालय के सभी जिलों के नाम

मणिपुर के सभी जिलों के नाम

महाराष्ट्र के सभी जिलों के नाम

मध्यप्रदेश राज्य के सभी जिलों के नाम

झारखंड के सभी जिलों के नाम

जम्मू एंव कश्मीर के सभी जिलों के नाम

हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के नाम

गुजरात के सभी जिलों के नाम

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नाम

राजस्थान के सभी जिलों के नाम

अरुणाचल प्रदेश  के सभी जिलों के नाम

आंध्र प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 बिहार के सभी जिलों के नाम

गोआ गोवा में कितने जिले है

असम के सभी जिलों के नाम

 कर्नाटक के सभी जिलों के नाम

केरल के सभी जिलों के नाम

हरियाणा के सभी जिलों के नाम

Leave a Comment