भारत के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश

Table of Contents

भारत के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश |All india States in Hindi

इस पोस्ट के अंतर्गत आपको भारत के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (union territories) के नाम सीखेंगे। केंद्रशासित प्रदेश को अंग्रेजी में सेंट्रल स्टेट भी कहते हैं। सभी राज्यो के नाम के साथ साथ मैं आपको हर स्टेट का थोड़ा परिचय भी दूंगा। जिससे आपको सभी राज्यों के नाम भी याद हो जायेगे और हर राज्य की क्या अलग विशेषता हैं, उसके बारे में भी जानकारी प्राप्त हो जायेगी। अगर आप भारत के सभी 29 राज्य और 8 केंद्र शासित राज्यों के बारे में Quick introduction चाहते हैं, तो आपको यह पूरी पोस्ट जरूर पढ़नी चाहिए।

Desh Ka NaamBharat
Kul janshankhya140 carore (2022)
RajdhaniDelhi
Total Jile District748
Total Village664,369
Total City4,000 cities
Total Megacity46 cities

 

1. राजस्थान [ Rajasthan ]

राजस्थान राज्य के बारे में ज्यादा आपको कुछ नही बताऊंगा क्योकी इस टॉपिक पर पहले से तीन आर्टिकल लिख चुका हूँ। आप नीचे दिये गए सभी लिंक्स पर क्लिक करके राजस्थान के बारे में सम्पूर्ण ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।

इन पोस्ट पर भी नजर डालो :-

राजस्थान के बारे में 5 रोचक तथ्य

राजस्थान के 5 सबसे प्रसिद्ध शहर

Rajasthan District Name – राजस्थान के सभी जिलों के नाम

 राजस्थान की जनसंख्या कितनी है? [2011-2021] की पूरी जानकारी

 

2. उत्तराखंड [ Uttrakhand ]

उत्तराखंड को देवभूमि, हिमालय की भूमि, और गंगा भूमि कहा जाता हैं। आप नीचे दिये गए सभी लिंक्स पर क्लिक करके उत्तराखंड के बारे में सम्पूर्ण ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।

 

इन उत्तराखंड पोस्ट पर भी नजर डालो :-

उत्तराखंड के बारे में 5 रोचक तथ्य

पतजंलि औषधीय उद्यान हरिद्वार 

हरिद्वार शहर के पर्यटन स्थल

 

3. जम्मू और कश्मीर [ jammu & Kashmir ]

जम्मू कश्मीर राज्य को भारत का ताज कहा जाता हैं। अपने प्राकृतिक सौन्दर्य से यह राज्य सबका मन वश में कर देता है। यहाँ की धरती को प्रकृति माता ने बेशुमार सुंदरता प्रदान की है। इसे आप इस्लाम धर्म की भाषा में जन्नत भी कह सकते हैं। फल और सूखा मेवा यहाँ पर बहुत ज्यादा सस्ते दाम पर आप खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें – जम्मू एंव कश्मीर के सभी जिलों के नाम

 

4. हिमाचल प्रदेश [ Himachal Pradesh ]

हिमालय की चोटियों के बीच में मौजूद यह राज्य जियोग्राफी की दृष्टि से दो भागों में बांटा गया है। एक और यहाँ का दक्षिण क्षेत्र गर्म टेम्परेचर वाला है। वही दूसरी ओर इसका उत्तरी भाग सर्दियों में अपने हिमपात के कारण जाना जाता है। पर्यटन की दृष्टि से चम्बा में स्थित ‘ खजियार ‘ को छोटा स्विचरलेण्ड कहा गया है। मनाली में शादी-शुदा जोड़े हनीमून मनाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 

5. पंजाब [ Punjab ]

भारत का ‘पंजाब’ दो शब्दों के मेल ‘ पंज और “आब” से बना है। पंज मतलब पाँच और आब यानि पानी/ नदिया। पंजाब के सिख समुदाय ने मुगलों का डटकर कर सामना किया। गुरुनानक देव जी और सिख धर्म के सभी 9 नौ गुरुओं का जन्म स्थान पंजाब ही है। भारत के विभाजन के समय यह दो भागों (पूर्व में भारत और पश्चिम में पाकिस्तान के बीच बंट गया )। अमृतसर सिखो का पवित्र शहर हैं। वह स्वर्ण मंदिर पूरे विश्व में सुप्रसिद्ध है। पंजाब में ज्यादातर लोग चावल की खेती करते हैं।

यह भी पढ़ें –  पंजाब के सभी जिलों के नाम

 

6. हरियाणा [ Hariyana ]

हरियाणा राज्य का इतिहास बहुत प्राचीन है क्योकी इस स्थान का उल्लेख वैदिक एंव पौराणिक साहित्य में मिलता हैं। हरियाणा ‘भरत वंश’ के राजाओं की राजधानी थी। जिसके कारण हमारे देश का नाम “भारत” पड़ा। हरियाणा का उल्लेख महाभारत में भी मिलता है। हरियाणा के पानीपत, अम्बाला फरीदाबाद, रोहतक यह प्रमुख शहर हैं।

यह भी पढ़ें – हरियाणा के सभी जिलों के नाम

 

7. उत्तरप्रदेश [ Uttarpradesh ]

जनसंख्या की नजर से भारत वर्ष का सबसे बड़ा वह क्षेत्रफल के अनुसार भारत का पांचवां बड़ा राज्य हैं। इस प्रदेश में सभी धर्मों के लोग निवास करते हैं। भारत के दो बड़े आदर्श भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की जन्मभूमि भी उत्तरप्रदेश राज्य में ही है। यहाँ का ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में शामिल हैं। आगरा, प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा, झांसी, वृंदावन, लखनऊ यहाँ के प्रमुख औद्योगिक वह पर्यटन शहर हैं।

यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम

8. बिहार [ Bihar ]

बिहार राज्य अपने गौरवशाली इतिहास जिसमें चन्द्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक एंव विक्रमादित्य जैसे महान राजाओं के जन्मभूमि के कारण प्रसिद्ध हैं। सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी वह भगवान बुद्ध का जन्म स्थान भी यही है। भारत की गुरूकुलीय शिक्षा में सर्वश्रेष्ठ और विश्व का सबसे अच्छा एजुकेशन देने वाला यूनिवर्सिटी नालंदा और तक्षशिला भी बिहार राज्य में ही मौजूद है।

यह भी पढ़ें –  बिहार के सभी जिलों के नाम

 

9. झारखण्ड [ Jharkhand ]

झारखण्ड राज्य की स्थापना 15 नवम्बर, सन 2000 को बिहार के 18 दक्षिणी जिलों को लेकर किया गया। झारखण्ड में ज़्यादातर आदिवासी जनजातियों के लोग निवास करते हैं। खनिज संपदा और वन संपदा भरपूर है। भारत की पहली लौह इस्पात मिल जमशेद जी टाटा ( रतन टाटा जी के पिताजी) द्वारा स्थापित यही पर की गई थी।

यह भी पढ़ें – झारखंड के सभी जिलों के नाम

 

10. पश्चिम बंगाल [ West Bengal ]

इस राज्य में राजा राम मोहन राय, रामाकृष्ण, ईश्वरचन्द्र विद्यासागर और स्वामी विवेकानंद जैसे महान लोगो ने जन्म लिया। जिनके विचारों और धर्मपारायण की प्रवृत्तियों ने बंगाल को एक नया और आधुनिक रूप दिया। इसके साथ ही बंगला लोग गायकी और साहित्य में बहुत रूचि रखते हैं। प. बंगाल राज्य के हर घर में नृत्य, गायकी, वाद्य यंत्र बजाना अनिवार्य है। कोलकाता, बेलूर मठ आदि प्रमुख स्थान है।

यह भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल के सभी जिलों के नाम

11. सिक्किम [ Sikkim ]

सिक्किम राज्य के निवासी बहुत ही शांत और सरल जीवन यापन करते हैं। यहाँ पर विश्व की तीसरी सबसे ऊँची चोटी (कंचन जंगा) के कारण प्रसिद्ध हैं। यहाँ के लोक संगीत, सुंदर जीवनशैली वह प्रकृति की सुंदरता इस राज्य को एक अच्छा स्टेट बनाती हैं। गंगटोक एक प्रसिद्ध शहर हैं।

यह भी पढ़ें – सिक्किम के सभी जिलों के नाम

12. असम [ Assam ]

असम को आसाम भी कहते हैं। यह राज्य चाय की खेती के लिए विश्वप्रसिद्ध हैं। मानस, गुवाहाटी, दिसपुर मुख्य जगह है।

यह भी पढ़ें – असम के सभी जिलों के नाम

 

13. अरुणाचल प्रदेश [ Arunachal Pradesh ]

यह राज्य भी उत्तर पूर्वी राज्यों में एक कमाल का छोटा लेकिन सुंदर राज्य है। अलोंग, भीष्मक नगर, बोमडिला, ईटानगर, परशुराम कुंड, पाशीघाट और विजयनगर आदि अरुणाचल प्रदेश में घूमने की जगह है।

यह भी पढ़ें –  अरुणाचल प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 

14. मणिपुर [ Manipur ]

मणिपुर राज्य मुख्य रूप से मणिपुरी डांस, वह ‘पोलो’ खेल के लिए प्रसिद्ध हैं। इसे ‘मंदिरों’ की धरती भी कहा जाता हैं। इम्फाल मुख्य शहर हैं।

यह भी पढ़ें – मणिपुर के सभी जिलों के नाम

15. मेघालय [ Meghalaya ]

यहाँ पर आदिवासी लोग ज्यादा रहते हैं। मेघालय खासी, जोंतिया तथा गारों जन-जातियों का घर हैं। यहाँ पर मौजूद ‘ चेरापूंजी’ में, विश्व में सबसे अधिक वर्षा होती है। मुख्य शहर शिलोंग हैं।

यह भी पढ़ें –  मेघालय के सभी जिलों के नाम

16. मिजोरम [ Mizoram ]

मिजोरम राज्य ‘पहाड़ी लोगों’ की धरती, प्राकृतिक सौंदर्य, मन को प्रसन्न करने वाले दृश्य, वह वन सम्पदाओं का भंडार है।

यह भी पढ़ें –  मिजोरम के सभी जिलों के नाम

17. नागालैंड [ Nagaland ]

नागालैंड राज्य एक छोटा भूखण्ड का नाम है। जो की ब्रह्मापुत्र की घाटी व म्यामार के मध्य में मौजूद हैं। यहाँ के रहने वाले लोग अधिकतर आदिवासी हैं। यहाँ की भूमि घने जंगलों, जंगली फल-फूलों, वह अनेक जंगली जीव जंतुओं से भरी है।

यह भी पढ़ें – नागालैंड के सभी जिलों के नाम

 

18. त्रिपुरा [ Tripura ]

त्रिपुरा भी एक छोटा राज्य हैं। अगरतला, डुबुंर, जमपाई, रूद्रसागर, सिपाहिजाला, तीर्थमुख आदि पर्यटन स्थल है। जहाँ पर आप महल, मंदिर, झील, नोका विहार, उद्यान आदि घूमने की जगह है।

यह भी पढ़ें – त्रिपुरा के सभी जिलों के नाम

19. गुजरात [ Gujarat ]

गुजरात राज्य ने भारत देश की अर्थव्यवस्था को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यहाँ पर बिजनेस करना तो लोगो के खून में है। एक गुजराती के मुंह से मैंने यह कहावत सुनी थी ; – “गुजराती लोग सिंधी से सामान खरीदते हैं, और मारवाड़ी को सामान बेचते हैं। गुजरात पर्यटन, संस्कृति और खान- पान के कारण भी काफी प्रसिद्ध हैं।

यह भी पढ़ें –  गुजरात के सभी जिलों के नाम

 

20. महाराष्ट्र [ Maharashtra ]

महाराष्ट्र हिंदुस्तान का तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं।
वह जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। इसी राज्य के अंदर फिल्मसिटी, आर्थिक सिटी मुंबई विराजमान हैं। यहाँ की चकाचौंध वह गति भारत के आम आदमी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होंगी। सबकुछ यहाँ पर रफ्तार से काम होता हैं।

यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र के सभी जिलों के नाम

21. मध्यप्रदेश [ Madhyapradesh ]

क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। यह कृषि प्रदान राज्य है। शहर हो या गाँव आप कही पर भी जाओ, हर जगह खेत ही खेत दिखेंगे। यहाँ के मंदिर, शिल्पकला, नर्मदा वह ताप्ती नदी दर्शनीय है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर शहर उधोग, पर्यटन और छोटे-मोटे व्यापार की दृष्टि से प्रमुख हैं।

यह भी पढ़ें –   मध्यप्रदेश राज्य के सभी जिलों के नाम

 

22. छत्तीसगढ़ [ Chattisgarh ]

छत्तीसगढ़ राज्य अपने खनिज संपदा – कोयला, लोहा, लाईमस्टोन और डोलोमाइट के कारण चर्चा में आता हैं। इस राज्य में हीरे की खाने भी है। यहाँ पर ही भारत का सबसे बड़ा स्टील प्लांट मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नाम

 

23. उड़ीसा [ Odisha ]

उड़ीसा राज्य में भारतवर्ष के महानतम सम्राट अशोक ने कलिंग की लड़ाई लड़ी थी। जगन्नाथ पुरी भगवान की रथयात्रा तो पूरे संसार में फेमस है। और कोर्णाक का सूर्य मंदिर भी अपनी शिल्पकला के करण दर्शनीय है। इसके अलावा चांदीपुर में मिसाइल परीक्षण और राउकरेला स्टील प्लांट भी उड़ीसा में ही है।

यह भी पढ़ें – उड़ीसा के सभी जिलों के नाम

24. गोआ [ Goa ]

गोआ क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनो की दृष्टि से छोटा है। लेकिन अपने पर्यटन के कारण पूरे विश्व के लोग यहाँ पर छुटिया मनाने आते हैं। गोआ राज्य के समुद्री तट, चर्च, मंदिर, पुराने किले, सस्ते पेय पदार्थ आदि लोगो को आकर्षित करते हैं।

यह भी पढ़ें –  गोवा में कितने जिले है

 

25. कर्नाटक [ Karnataka ]

इसी कर्नाटक राज्य में अशोक, वोडियार, चालुक्यास, जैसे शक्तिशाली साम्राज्य हुआ करता था। अपने प्राकृतिक सौंदर्य, सुंदर बाग-बगीचे, गगन चुम्बी इमारते, जीवनशैली के कारण पूरे देश में प्रसिद्ध हैं।

यह भी पढ़ें –  कर्नाटक के सभी जिलों के नाम

 

26 . आंधप्रदेश [ Andhrapradesh]

चारमीनार, मुगल साम्राज्य, कुशल कारीगिरी, यहाँ की जीती जागती मिसाल है। अमरावती, हैदराबाद, विशाखापट्टनम मुख्य शहर हैं।

यह भी पढ़ें –  आंध्र प्रदेश के सभी जिलों के नाम

 

27. केरल [ Kerla ]

केरल राज्य में चाय, कॉफी, काजू, जूट, रबर जैसी फसले ज्यादा बोई जाती हैं। केरल के सभी लोग पढे- लिखे हैं। यहाँ पर बीच, समुद्र और नारियल के पेड़ ज्यादा है।

यह भी पढ़ें –  केरल के सभी जिलों के नाम

28. तमिलनाडु [ Tamilanadu ]

जब भी दक्षिण भारत की बात आती है, तो तमिलनाडु राज्य का नाम सबसे ऊपर आता हैं। यहाँ की तमिल भाषा संसार की सबसे पुरानी भाषा है। मशीन/ मोटर/ और तकनीकी में नम्बर एक राज्य हैं। चेन्नई, कोयम्बटूर मुख्य शहर हैं।

यह भी पढ़ें – तमिलनाडु के सभी जिलों के नाम

 

29. तेलंगाना [ Telangana ]

तेलंगाना भारत देश का नवनिर्वाचित राज्य हैं। इस राज्य में आधे गांव आंधप्रदेश से लिये गए हैं। और इसकी राजधानी भी हैदराबाद ही है।

यह भी पढ़ें – तेलगांना के सभी जिलों के नाम

 

भारत के केंद्र शासित प्रदेश के नाम

केंद्रशासित प्रदेश में कोई राज्य का मुख्यमंत्री नही होता। केंद्रशासित राज्यो को इंग्लिश में ‘ Union Territories व Central State ‘ भी कहते हैं।  यहाँ पर सारा कामकाज केंद्र सरकार के द्वारा किया जाता हैं। सेंट्रल स्टेट राज्य की किसी वस्तु की कीमत, लेन-देन सब सेंट्रल गवर्मेंट संभालती हैं। अभी आप थोड़ा बहुत तो समझ ही गए होंगे।

 

1.लदाख [ Ladakh ]

लदाख का वर्तमान में आधा हिस्सा अवैध रूप से चीन और पाकिस्तान के कब्जे में हैं। इसके पीछे भी एक बहुत बड़ा खेल हैं, जो यहाँ पर नही समझाया जा सकता। यह प्रदेश नेपाल, चीन और पाकिस्तान की सीमाओं से लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें –  लद्दाख के सभी जिलों के नाम

 

2. अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह [ Andaman and Nicobar ]

यह भी एक पुराना, ऐतिहासिक केंद्रशासित प्रदेश हैं। अंग्रेजों ने इस प्रदेश पर खूब अत्याचार किये, पर आज भी यह अपनी भव्यता, स्वच्छ जल, पुराने दर्शनीय स्थलों के कारण मशहूर हैं।

यह भी पढ़ें – अंडमान एंव निकोबार के सभी जिलों के नाम

 

3. चण्डीगढ़ [ Chandigarh ]

आपको बता दूं, चण्डीगढ़ पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है। और एक यूनियन टेरिटरिज भी है सुखना झील, सुखना वन्यजीव अभयारण्य, पार्क, गार्डन और अनेक देखने योग्य चीजे है।

यह भी पढ़ें – चंडीगढ़ के सभी जिलों के नाम

 

4. दादरा और नगर हवेली [ Dadara & Nagar Haveli ]

इस राज्य पर पुर्तगालियों और मराठाओ का शाषन था। यह गुजरात और महाराष्ट्र के मध्य में आता हैं।
पुर्तगालियों और राजपूत राजाओं पर विजय प्राप्त करके इस प्रदेश पर मराठाओ ने राज किया।

यह भी पढ़ें –  दादर एंव नागर हवेली के सभी जिलों के नाम

 

5. दमन और दीव [ Daman & Diu ]

इस प्रदेश पर भी अतीत में पुर्तगालियों का कब्जा था। दमन दीव गुजरात से जुड़ा हुआ है। यहाँ की नदियां, समुद्र तट, बीच और भोजन लोगो को अपनी और आकर्षित करते हैं

यह भी पढ़ें –  दमन और दीव के सभी जिलों के नाम

 

6. लक्षद्वीप [ Lakshadweep ]

लक्षद्वीप सबसे छोटा यूनियन टेरिट्रिज हैं, जो 27 छोटे-छोटे टापुओं से मिलकर बना है। इनमें से भी केवल 10 टापू पर ही मनुष्यों का निवास हैं। अगाटी, अन्द्रोथ, बंगाराम, कादमाट व कावरती आदी घूमने फिरने की जगह है।

यह भी पढ़ें –  लक्षद्वीप के सभी जिलों के नाम

 

7. पुदुच्चेरी [ Puducherry ]

कुछ लोग इसे पांडुचेरी भी कहते है। यह प्रदेश तीन सौ सालों तक फ्रांसीसीयो के अधीन रहा। यहाँ पर चार भाषाएँ बोली जाती हैं- फ्रेंच, मलयालम, तमिल और तेलगु। आज भी यह आध्यात्मिक, पर्यटन और सांस्कृतिक दृष्टि से एक विशेष स्थान रखता है।

यह भी पढ़ें –  पांडुचेरी के सभी जिलों के नाम

 

8. दिल्ली [ Delhi ]

नई दिल्ली वह पुरानी दिल्ली दोनो दोनो इसी के अंतर्गत आती हैं। यहाँ से ही नेता पूरे देश को चलाते हैं। सारे गलत और सही फैसले इसी दिल्ली सल्तनत से लिये जाते हैं। मेट्रो, एयरपोर्ट, हाईवे और बेहतर रेल सुविधाएं यहाँ पर उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें –  दिल्ली के सभी जिलों के नाम

 

Bharat Ke Baare Me FAQ

2022 me Bharat ki kul janshkhya kitni hai?

140 करोड़

Bharat me kul jile kitne hai?

748 जिले

Bharat me kul sahar city kitni hai?

4,000 शहर

Bharat me kul gaav village kitni hai?

664,369 गांव

Bharat me mahanagar sahar kitne hai?

40 महानगर

 

तो दोस्तो कैसी लगी ये पोस्ट? भारत  से प्यार करने वाले लोग इस पोस्ट को जरूर शेयर करें व अपने भारत के बारे में लोगो को बताये।

 

इन्हें भी पढ़ें [ Related Articles ]

गाँव के बारे में जानकारी व गांव के लोग कैसे रहते हैं?  indian village life in Hindi 

शहर में रहने के फायदे | Benefits of Living in City

Rail [Train] Mein Free Yatra (Travel) Kaise kare? मुफ्त रेल यात्रा का अनुभव

Tourism in Hindi – पर्यटन क्या है?

Leave a Comment