Table of Contents
उत्तराखंड के बारे में 5 रोचक तथ्य | Uttarakhand facts in Hindi
जैसे ही हम देवनगरी और वर्तमान के महान संतो के राज्य उत्तराखंड में प्रवेश करते हैं, हमें ऐसा लगता हैं, की ये स्वर्ग तो यही पर हैं। यहाँ की खूबसूरत पहाड़िया, घने जंगल और आध्यात्मिक शक्ति इस प्रदेश को बहुत खास बनाती हैं। आइये जानते है, उत्तराखंड राज्य के बारे में कुछ रौचक तथ्य जो आपको बहुत पसंद आयेंगे।
#1. भारत का एकमात्र आध्यात्मिक राज्य
इस बात में कोई झूठ नही हैं। उत्तराखंड राज्य को आध्यात्मिक शहर इसलिए कहा जाता हैं, की सभी महामंडलेश्वर साधू, संतो की तपोभूमि हरिद्वार और ऋषिकेश ही हैं, भारत की सबसे पवित्र नदी गंगा भी इसी राज्य में हैं। तो इस दिव्य प्राकृतिक वातावरण में रहने वाला हर इंसान अपने आप को धन्य महसूस करता हैं। उत्तराखंड में जाओ और हरिकीर्तन आप बाजार में ना सुनो, ऐसी बात हो ही नही सकती। 24 घण्टे शिवजी भगवान, माता रानी और भगवान विष्णु के भजन और कीर्तन चलते रहते हैं। इस राज्य की आध्यात्मिकता की पहचान उत्तराखंड के हर शहरो के बाजार में स्पीरिचूल बुक्स की दुकाने, शुद्ध प्राकृतिक प्रसाद की दुकाने, वह भारतीय संगीत यंत्र की दुकाने देखकर ही लगायी जा सकती हैं। आप से मेरा निवेदन हैं, आप उत्तराखंड के किसी भी आध्यात्मिक शहर जाओ, यात्रा करने, वापस आओ तब वहाँ का सस्ता प्रसाद लेकर जरूर आना, बहुत ज्यादा स्वादिष्ट औऱ सस्ते सूखामेवा अन्य प्रसाद मिलता हैं, मैंने वहाँ के दुकानदार को इतना सस्ते का कारण पूछा तो जवाब मिला की यहां पर इन सब चीजो की पैदावार ज्यादा होती हैं। अगर कीमत की तुलना करे तो जो प्रसाद 200 ग्राम राजस्थान में 300 में मिलता हैं, वो आपको उत्तराखंड के किसी भी शहर में 60 – 70 रूपये में मिल जायेंगा। उत्तराखंड में गंगा नदी के तट पर दुनिया कोई भी तनापूर्ण, डिप्रेषड व्यक्ति आ जाये, तो उसका सारा दुख दूर हो जाता हैं। अगर आप किसी भी शारिरिक या मानसिक समस्या से ग्रस्त हो, तो हरिद्वार के किसी भी प्रसिद्ध गंगा घाट पर कुछ घण्टे जरूर बिताये।
#2. साधू संतो का राज्य
हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण साधू-संत, महामंडलेश्वर, योगी, महान लोग सब उत्तराखंड में ही रहते हैं।
मेरा ऐसा मानना हैं, की अगर भारत में सबसे ज्यादा आश्रम कही पर हैं, तो वह राज्य हैं-
उत्तराखंड। आपको हरिद्वार और ऋषिकेश में हर गली में हर मोहल्ले में एक छोटा-बड़ा आश्रम दिखेंगा। और वहाँ पर प्रतिदिन सत्संग होती हैं।
भारत के दो बड़े योगी और आयुर्वेद मनीषी आचार्य बालकृष्ण और स्वामी रामदेव जी महाराज की कर्मभूमि राज्य उत्तराखंड ही हैं। इसके अलावा महान अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज का मुख्यालय भी यही हैं- जिसका निर्माण युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने करवाया था। भारत की आन-बान और शान
सप्तऋषि को आश्रम भी उत्तराखंड राज्य में ही हैं। जब मेने पहली बार उत्तराखंड में श्रीमद्भगवद्गीता का मंदिर और बड़ा आश्रम देखा तो मेरी बुद्धि चकरा गई।
#3. पहाड़ीयो की भरमार और सुंदरता
उत्तराखंड राज्य में सबसे लोकप्रिय एक पहाड़ हैं, जिसका नाम है- हिमालय। जहाँ पर हर वर्ष लाखों की संख्या में साधू-संत यहाँ ध्यान-साधना करने आते हैं। यह बात भी शत प्रतिशत सच हैं, की भारत के हर ऋषि-मुनी और महान लोगो ने इस हिमालय पर तपस्या की हैं। और यह बात भी सच हैं, की इस पर शाक्षत भगवान शिव विराजमान हैं। यही कारण हैं, की यहाँ पर कोई व्यक्ति ध्यान-साधना कर ले तो उसको एक दिव्य अनुदान प्राप्त होता हैं, जिसको वह अपने कर्मो में लगाकर एक बडे लक्ष्य को प्राप्त कर सकता हैं। हिमालय के अलावा बदरीनाथ, केदारनाथ तीर्थ स्थल जाने से पहले आपको कई लम्बी-छोडी पहाड़ियों से गुजरना पड़ता है। इसके अलावा उत्तराखंड ट्रेकिंग के लिए भी प्रसिद्ध हैं, देश- विदेश से लाखो की संख्या में पर्यटक यहाँ पर पहाडी की बर्फ पर खेलो का आनंद उठती हैं। यहां की राज्य सरकार भी उत्तराखंड को पर्यटन और खेल में लगातार विकसित कर रही हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग आकर्षित हो।
#4. जड़ी-बूटियों वाला राज्य
अगर आपको आयुर्वेद से लगाव हैं, या आयुर्वेद के डॉक्टर बनना चाहते हैं, या फिर अपनी पहचान आचार्य बालकृष्ण जी के रूप में बनाना चाहते, तो आपको उत्तराखंड एकबार अवश्य आना चाहिए।
जड़ी-बूटियों के विज्ञान को समझने उस पर शोध करने और उस पर एक्सपिरेमेंट करने के लिए यह राज्य सबसे उत्तम जगह हैं। यहाँ हिमालय की पहाड़ियों और अन्य शहरो की पहाड़ी श्रृंखलाओ पर आपको दुलर्भ जड़ी-बूटियों प्राप्त होँगी। जड़ी- बूटिया आयुर्वेद का मुख्य घटक हैं, बहुत सारी जड़ी- बूटियां तो आज भी इस देश में उपलब्ध हैं, जहाँ पर मरे हुये इंसान को जीवित किया जा सकता हैं।
#5. हिन्दुओं के लिए सबसे पवित्र राज्य
भारत में हिन्दू धर्म का शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होंगा जिसने उत्तराखंड राज्य नही देखा होंगा। छोटा हो या बड़ा अमीर हो या गरीब हर हिन्दू व्यक्ति को एक बार जीवन में उत्तराखंड आना ही पड़ता हैं, यह सबसे बड़ी विशेषता हैं, इस राज्य की। क्योंकि हिन्दू धर्म में मान्यता हैं, घर में किसी परिवार जन की मृत्यु के बाद उसकी अस्थियां हरिद्वार की पवित्र गंगा नदी में विसर्जित करनी होती हैं। और जो- जो लोग हरिद्वार आये उनको गंगा नदी में स्नान करना आवश्यक हे। आपको जानकारी के लिए बता दू, हरिद्वार हिन्दुओ का सबसे पवित्र शहर हैं।
राजस्थान के बारे में 5 रोचक तथ्य | Facts about Rajasthan in hindi
इन्हें भी पढ़ें;
राजस्थान के 5 सबसे प्रसिद्ध शहर
How to join iskcon in hindi | iskcon se kese jude
भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 5 भाषाओं के नाम
Desh videsh ghumne ke fayde | traveling benefits hindi mein
गूगल मैप के 15 गजब फीचर जो आप नही जानते
Pali city rajasthan top 12 tourist places in hindi
पतजंलि औषधीय उद्यान हरिद्वार | Patanjali herbal park [best tourist place in uttrakhand]
भारत का सबसे बड़ा आश्रम शांन्तिकुन्ज हरिद्वार की सम्पूर्ण यात्रा
Tags;-
उत्तराखंड फैक्ट्स इन हिंदी,
उत्तराखंड रोचक तथ्य,

https://www.internetgyankosh.com
नमस्कार, मुझे इंटरनेट में 7 सालो का गहरा अनुभव है। इसी अनुभव के आधार पर मैने पाया की इंटरनेट पर जीवन की हर समस्या का समाधान उपलब्ध हैं। मेरी पूरी कोशिश रहेंगी, इंटरनेट- दुनिया की हर काम की जानकारी आपके हित में बेस्ट कंटेंट के साथ साझा करने की।