Brahma Muhurta Secrets: ब्रह्म मुहूर्त के बारे में वो सबकुछ जो आपको जानना चाहिए

Brahma Muhurta For Success In Hindi 

आप सभी लोगो ने जीवन में कई बार अपने माता-पिता, घर के बड़े बुर्जुगो से वह पंडित लोगो के मुँह से  ‘ब्रह्ममुहूर्त’ का नाम जरूर सुना होंगा। यह सिर्फ समय नही हैं, यह एक जादू हैं, यह आकर्षण के सिद्धांत से भी बड़ा जादू हैं। ब्रह्म मुहूर्त  सिर्फ कोई विशेष कार्य करने के लिए नही बना है, यह तो जिंदगी का असली आनंद प्राप्त करने का एक नियम हैं, अगर आपके पास किसी चीज की कमी हैं? तो ब्रह्म मुहूर्त उस कमी को पूरा करेंगा, और आपके पास अगर कुछ भी नही हैं, या फिर जो कुछ भी हैं, उसके साथ ही खुश रहना चाहते हो, तो यह सिर्फ ब्रह्म मुहूर्त में उठने से ही संभव हो सकता हैं। अगर आज वास्तव में आपने पूरी पोस्ट ध्यान से, पूरी लगन से सब काम छोड़कर पढ़ ली, तो आपका पूरा जीवन सफल हो जायेगा। इस पोस्ट को पढ़ते समय इस बात का स्मरण रखे;- की यहाँ पर मैं अपना व्यक्तिगत अनुभव आपके साथ साझा कर रहा हूँ। और मुझे जो चमत्कारी लाभः हुए, ब्रह्म मुहूर्त में उठने से उन सभी फायदों का इस पोस्ट में मैंने जिक्र किया हैं। तो आइये जानते हैं; जिंदगी के सबसे बड़े रहस्य ‘ ब्रह्म मुहूर्त के फायदे , हिंदी भाषा में!

 

ब्रह्म मुहूर्त का समय क्या होता हैं? (brahma muhurta time today in india in hindi)

ब्रह्म मुहूर्त की बेला या ब्रह्ममुहूर्त का समय प्रातःकाल सुबह 3 बजे से सूर्योदय के पहले के समय को ‘ब्रह्ममुहूर्त’  माना जाता है। या फिर आप दूसरे शब्दों में ऐसे भी समझ सकते हो;- सूरज देवता ( सूर्य) के उगने के पहले वाले समय को ब्रह्म मुहूर्त  कहते हैं।  सूर्योदय (Sunrise) होते ही  ब्रह्म मुहूर्त  का समय खत्म हो जाता हैं। हमारे सारे ऋषि-मुनि, देवता, महापुरुष और सभी आध्यात्मिक जगत के साधु-संत सुबह ब्रह्म मुहूर्त  की बेला में उठते थे। इसी कारण उनमें इतनी उर्जा और ताकत थी।

ब्रह्म मुहूर्त में उठने का रहस्य (Brahma Muhurta Secrets)

ब्रह्मा मुहूर्त में उठने को आप जादू बोलो या रहस्य या फिर कोई चमत्कार ? आप इसे कुछ भी नाम दे सकते हैं। लेकिन मेरी बात करूं, तो यह समय ब्रहाण्ड (Universe) की उन शक्तियों को हासिल करने का समय हैं। मैं, यह बात दावे के साथ कह सकता हूँ, और आप कहो, तो लिखकर दे  सकता हूँ, अगर आप जीवन की किसी भी समस्या से परेशान हो, तो उस समस्या को एक पेपर पर लिख दे, और एक साल तक हर रोज सुबह  ब्रह्म मुहूर्त (3 बजे ) उठकर, नहा धोकर फ़्रेश होकर ये सोचे और उस पेपर को पढ़े, की मैं इसका समाधान (हल) कैसे निकाल सकता हूँ? आप 10 दिन सोचेंगे, आपको solution मिल जायेगा। अब उस समस्या के समाधान को, आपके पास जो विचार आया उसको भी एक रफ-पेपर पर लिख दे, अब पूरी योजना बना डाले की कैसे आप यह प्राप्त करेंगे, इसको सही करेंगे, अब आप लगातार एक साल ‘ब्रह्म मुहूर्त’ में उठकर सबसे पहले आपकी उस योजना का काम करे, मुझे पूरा विश्वास हैं, बहुत जल्दी आप उस काम को पूरा कर लेंगे। और इसी तरह आपको हर समस्या का समाधान सुबह ब्रह्मा मुहूर्त  में उठने से मिल जायेगा।
【नोट】:-  यह फॉर्मूला किसी भी लक्ष्य, सपने और समस्या पर लागू किया जा सकता हैं।

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने के 25+ फायदे (Brahma Muhurta Time Benefits In Hindi)

1.}  जब पूरी दुनिया नींद लेकर उठती है, तबतक आप ब्रह्ममुहूर्त में उठकर अपना सबसे महत्वपूर्ण काम पूरा कर सकते हो। एक बार करके देखो, और जो मैंने लिखा, वह बात सच हो जाये, तो नीचे ब्लॉग कमेंट बॉक्स में टिप्पणी कर देना।

2.}  ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाला इंसान ही मानव जीवन का सर्वश्रेष्ठ उपयोग कर पाता है।

3.}  आपने अपने जीवन में जो कुछ भी सोचा हैं, और उसको कॉपी पर लिखा है, अगर उसको प्राप्त करना हैं, तो जीवत समय तक सुबह ब्रह्मा मुहूर्त  ( 3 से 5 ) बजे के बीच में उठना ही पड़ेंगा।

4.} सुबह ‘ब्रह्मा मुहरत  की बेला’ में जब आप उठते है, तो यह पूरा ब्राह्ण्ड (यूनिवर्स) आपके अनुसार काम करता है। और इस समय उठकर कोई भी काम आप करते हैं, तो उसका सबसे अधिक लाभ आपको मिलता हैं।

5.} ब्रह्म मुहूर्त में उठने के लिए शाम 9 बजे सो जाओ।  हमारी भारतीय संस्कृति में ब्रह्ममुहूर्त  में उठने के विशेष निर्देश दिये हैं। यह समय ” नींद को खत्म करने का सवोर्त्तम समय है।

6.} मानसिक तप, शाररिक निरोगता, वह अच्छी सेहत के लिए  ब्रह्म मुहूर्त में उठना अनिवार्य है।

7.} एक प्रसिद्ध जैनमुनि के अनुसार ;  कोई भी व्यक्ति चाहें महिला हो या पुरूष अगर वह  ब्रह्म मुहूर्त में उठता है, तो उसे प्रकृति के एक खास रसायन का लाभ मिलता हैं, जिससे उसमें ऊर्जा और स्फूर्ति आ जाती हैं।

8.} हम प्रकृति के साथ चलेंगे तो लंबा औऱ स्वस्थ जीवन जी पायेंगे।

9.} देर रात तक काम करने वाला भोगी या रोगी होता हैं। शाम का 9 से 12 बजे तक काम सुबह ब्रह्मा मूर्हत में उठकर आप चालीस मिनट में खत्म कर सकते हो, और बहुत सारी समस्याओं से बचा जा सकता हैं।

10.} कई सारी समस्या और और बीमारियो का मुख्य कारण ‘ब्रह्म मुहूर्त के नियम को तोड़ना हैं। और यह बात 90% लोगो को पता नही हैं। ब्रह्ममूर्हत का नियम तोड़ने से प्रकृति हमें सजा देती हैं। और इसका मैंने हजारो बार अनुभव किया हैं।

11.} दुनिया के सभी सफल, महान और अमीर लोग ब्रह्मूहत में उठते हैं।

12.} संसार के सभी लोगो को कुछ दैवीय शक्तिया या ब्रहाण्ड कह लो, सुबह तीन से पाँच बजे के बीच में बार-बार उठने का संकेत देती हैं। ‘ की उठो और कुछ करो।

13.} सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने से आपका दिन बड़ा हो जाता हैं। इस समय को आप अपने दिनभर के कामो को पूरा करने में लगाये, और जब आप यह महसूस करेंगे, की मेरे सब काम समय पर पूरे हो रहे हैं। तो आपको एक तृप्ति और संतुष्टि का अहसास होंगा, जो मन की शांति के लिए बहुत जरूरी हैं।

14.} सुबह  ब्रह्म मुहूर्त में उठकर आप जो करना चाहते हैं, वो काम ज्यादा कर पायेंगे और बढ़िया तरीके से कर पायेंगे।

15.} सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठोगें तो शाम को नींद भी जल्दी आयेगी और अच्छी आयेगी।

16.} सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाले लोग शांत स्वभाव के होते हैं, और सकारात्मक रवैये के होते हैं।

17.} सोचो अगर तुम सुबह ब्रह्म मुहूर्त में नही उठ सकते हो, तो जीवन में बड़ा बदलाव कैसे लाओगे?

18.} मेरा व्यक्तिगत अनुभव ( 5 saal ka anubhav) :- जीवन की सारी समस्याओ का समाधान सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना हैं। क्योकी इस समय उठकर आप उस हर काम को खत्म कर सकते हो, जो बहुत मुश्किल या नामुमकिन है। साथ कुछ ऐसे विचार भी आते हैं, जिससे पूरा जीवन बदल जाता हैं।

19.} किसी भी व्यक्ति, दोस्त, परिवार के भरोसे मत रहो, की ये फलाना आदमी मुझे सुबह उठाएंगा तभी मैं उठ सकता हूँ, आप खुद दृढ इच्छा से यह आदत बनाये और अपना जीवन बदले।

20.} सुबह ‘ब्रह्म मुहूर्त’ में यूनिवर्स विचारों की फ्रीक्वेंसी बहुत कम होती हैं, 90% लोग सो रहे होते हैं, उस समय  उठकर आप स्वाध्याय करते हो, अपने लक्ष्य के अनुसार काम करते हो, तो शत प्रतिशत आपके सारे गोल्स एंड ड्रीम बहुत जल्द पूरे हो जायेंगे।

21.} हमारे हिन्दू कालसमय विश्व शक्ति (Cosmic Energy) के अनुसार सुबह 3AM TO 6AM का समय मनोहर काल होता हैं। इस समय हर हालत में आप बिस्तर छोड़ देना चाहिए। इस समय ब्रह्मांड की ऊर्जा सबसे अधिक होती हैं। हिन्दू धर्म के वेदग्रन्थ मनुस्मृति में भी इसका उल्लेख देखने को मिलता हैं।

22.} सुबह ब्रह्मामूहर्त में सबसे शुद्ध वातावरण होता हैं। वह ध्वनि प्रदूषण शून्य होता है।

23.} बुरी से बुरी परिस्थिति में भी ब्रह्म मूहर्त की दिनचर्या का पालन करने से वह समस्या जल्द से जल्द दूर हो जाती हैं।

24.} कठोर शब्द, पर सफल बनना हैं, तो हर दिन सुनो ” मरने के बाद तो जीवनभर  सोना ही है, इसलिए हर दिन सुबह 3 बजे ब्रह्म मुहूर्त में उठकर अपने सभी जीवन के उद्देश्यो को प्राप्त करो।

25.}  जब मैं, ब्रह्म मुहूर्त में लगातार उठकर अपना जीवन का पहला व अंतिम लक्ष्य प्राप्त कर लूंगा, तब ‘ब्रह्म मुहूर्त ‘ पर एक हजार पृष्ठ (पेज) की किताब लिखूंगा। और इस किताब मैं, आपनी जिंदगी की सारी सुख- समृद्वि की हकीकत कहानियों को प्रकाशित करूँगा। वास्तव में, इस नियम को दुनिया के 1% प्रतिशत लोग ही फ़ॉलो करते हैं, यही कारण हैं, की आज पूरी दुनिया का 90% पैसा, धन- दौलत इन एक प्रतिशत लोगो के पास ही हैं। क्योकी ज्यादा दौलत कमाने के लिए दो चीजों की आवश्यकता होती हैं;- {1} शक्तिशाली दिमाग {2} समय ! और ये दोनों चीजें ब्रह्मूहत में उठकर हासिल की जा सकती हैं।

26.} छबीसवा कोई फायदा नही, आपको क्या फायदा मिला या फिर इस नियम का सिर्फ 7 दिन पालन करो और उस खुशी को हमारे साथ नींचे ब्लॉग के टिप्पणी बॉक्स में कमेंट करके जरूर साझा करें।

ब्रह्मा मुहूर्त में उठकर लाइफ कैसे चेंज करे? (ब्रह्म मुहूर्त में उठने से क्या लाभ होता है)

brahma muhurta for success in hindi, brahma muhurta ne mera jivan badal diya,
           

लाइफ कैसे चेंज करें? यह सवाल हर उस इंसान के दिमाग में आता हैं, जो अपने जीवन में सफलता चाहता हैं। जिसको आम आदमी वाली जिंदगी नही जीनी। और यही विचार मेरे को भी आया सन 2017 में जब मेरी उम्र 17 वर्ष थी। फिर मैंने सफलता के रहस्यों को खोजना शुरू किया, तो सबसे पहला रहस्य मुझे मिला ” सुबह जल्दी उठना। उस समय मुझे  ब्रह्म मुहूर्त के बारे में बिल्कुल ज्ञान नही था, की  ब्रह्म मुहूर्त क्या होता हैं?  ब्रह्म मुहूर्त से क्या फायदा होता हैं?  मैं, तो बस सुबह 5 बजे उठ जाता था। और जब मैं,  सिर्फ 5 बजे उठने लगा तो बहुत आश्चर्यजनक लाभः मुझे दिखने लगे, मैं पूरे दिन खुश रहने लगा। फिर मुझे मिला :ब्रह्मूहत ‘ का सीक्रेट और फिर देखते – देखते  मैंने सन 2020 तक सिर्फ तीन सालों में अपने जीवन के 50% सपने वह लक्ष्य (Goals & Dreams) पूरे कर दिये। आइये जानते हैं, मेरी उपलब्धियो के बारे में जिसका विचार मुझे सुबह 3 बजे ब्रह्म मुहूर्त में उठकर आया, और मैने उस पर काम किया और वो चीज मुझे मिल गई।

● मुझे 4 भयंकर बीमारियां थी, और उसमें मुख्य रूप से आँखों की समस्या, शरीर में कमजोरी,  हकलाहट की समस्या, गठिया रोग  तथा  त्वचा रोग था। दुःख की बात थी, यह सारी प्रॉब्लम एक साथ थी। और मैंने भी ठान लिया था, की इन सब बीमारियों को एक साथ ही ख़त्म करना है। अब मुझे कुल दो लाख 2,00000/- रूपये की जरूरत थी। मेरे पास उस समय दो हजार रूपये भी नही थे। फिर मैंने सुबह 3 बजे उठकर लगातार 10-20 दिनों तक यह सोचा कि बिना पैसों के इन सब बीमारियों को कैसे खत्म किया जाये। और स्वास्थ्य कैसे प्राप्त किया जाये। तो फिर मुझे जवाब मिल गया और मैने मात्र पाँच महीने (5 month) के अंदर अपनी सभी बीमारियों को खत्म किया।

● मुझे अपने घर में एक ड्रीम ऑफिस बनाना था। और उसके लिए मुझे 10 हजार रुपये की जरूरत थी। और यह विचार भी मुझे ब्रह्मूहत में उठकर आया, और फिर मुझे जिस फ्रीलांसिंग से एक भी आर्डर नही मिल रहा था, वही पर एक दिन बड़ा YouTube script writing का एक प्रोजेक्ट मिल गया। और उसको मैंने पाँच दिन में खत्म करके वह 10k रकम हासिल कर ली।

● { निष्कर्ष} और भी ऐसे बहुत सारे सपने हैं, जो हो सकता हैं, आपके लिए बहुत छोटे हो, लेकिन मेरे लिए वो बहुत बड़ी बात थी। जिसको मैंने ब्रह्म मुहूर्त के नियम का पालन करके प्राप्त किया। और मेरा ऐसा मानना हैं, अब तक मेरी जीवन की सारी समस्याओं के समाधान का काम और अपनी योजनाओं को क्रियान्वयन का काम भी मैने ब्रह्मा मुहूर्त में उठकर ही पूरा किया हैं। दोपहर को या शाम को यह काम कर करना असंभव या बहुत ज्यादा मुश्किल होता हैं।

FAQ Questions Answers

क्या हर देश में ब्रह्ममुहूर्त का समय अलग अलग होता है?

जी बिल्कुल! दुनिया के देश में ब्रह्मा मूहुर्त का समय अलग अलग होता है इसका कारण टाइम जोन है। भारत में जिस समय सुबह होती है उसी समय यूरोप के पश्चिमी देशों में रात होती है। ऐसे में आपको यह समझना चाहिए की विदेशो में यह समय अलग है।

ब्रह्म मुहूर्त का समय कब से कब तक होता है?

Answer – सुबह तीन बजे से सूर्योदय से पहले।

ब्रह्म मुहूर्त में नहाने के फायदे

सनातन हिन्दू धर्म के शास्त्रों के अनुसार नहाने के चार समयकाल बताए गए हैं जिसमे सुबह 3 बजे से 4 बजे के समय को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है।

ब्रह्म मुहूर्त के श्लोक बताइए

वर्णं कीर्तिं मतिं लक्ष्मीं स्वास्थ्यमायुश्च विदन्ति। ब्राह्मे मुहूर्ते संजाग्रच्छि वा पंकज यथा॥

ब्रह्म मुहूर्त में पूजा कैसे करें और किस भगवान की पूजा करे?

ब्रह्ममुहूर्त में उठकर शौच आदि नित्यकर्म करके घण्टी बजाकर गायत्री मंत्र और महालक्ष्मी मंत्र का उच्चारण करे। भगवान विष्णु सनातन धर्म के मुख्य देवता है बाकी सब देवी देवता उनके अंग है इसलिए ब्रह्ममुहूर्त में उठकर भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए।

ब्रह्म मुहूर्त में किस मंत्र का जाप करना चाहिए?

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गायत्री मंत्र और माता लक्ष्मी का मंत्र “कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती, करमूल तू गोविंदम” प्रभाते कर दर्शनम” इन दो मंत्रो का जाप करे।

ब्रह्म मुहूर्त में ध्यान कैसे करें

ब्रह्म मुहूर्त में ध्यान मेडिटेशन करने के लिए आपको हमारे ब्लॉग की यह डेडिकेटेड पोस्ट पढ़नी चाहिए जो सिर्फ ध्यान विषय पर केंद्रित है।

ब्रह्म मुहूर्त के भजन बताओ

  • उठो सोने वालों सवेरा हुआ है
  • आर्य समाज के भजन

ब्रह्म मुहूर्त का विशेष महत्व हिन्दू धर्म में (significance of 3am in hinduism)

सनातन धर्म के वेद- शास्त्रो में ब्रह्म मुहूर्त की महिमा का काफी गुणगान किया है। मनु स्मृति ग्रंथ में इस टॉपिक पूरा एक चेप्टर है। बस ध्यान रखने वाली बात यह है की मनु स्मृति ग्रंथ किसी आर्य समाज के संगठन से खरीदे। क्योंकी बाजार में जो मनु स्मृति ग्रंथ मिल रहा है उसमें अंग्रेजों ने छेड़छाड़ कर दी है।

Brahma muhurta time in Usa, Uk, Australia, Canada.

आपके मन में यह सवाल चल रहा होंगा की अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जेसे विकसित देशों में ब्रह्म मुहूर्त का क्या समय होता होंगा।

  1.  अमेरिका में between 3.30 a.m. and 5.30 a.m
  2. यूके ब्रिटेन इंग्लैंड में 96 minutes before sunrise,
  3. ऑस्ट्रेलिया में 4:24am to 5:12 am.
  4. कनाडा में 5:27 Am.

भारत की राजधानी दिल्ली में क्या समय होता है? (brahma muhurta time in delhi in hindi)

दिल्ली में समय सुबह ब्रह्म मुहूर्त का समय 3:30 AM से सुबह 5:30 AM तक का है

brahma muhurta meaning in english and hindi

हिंदी मिनिग अर्थ है भगवान के उठने का समय। सभी देवतागण, ऋषि-मुनि और महापुरुष इसी ब्रह्म मुहूर्त में उठते थे। अंग्रेजी में इसका अर्थ होता है  ‘Wee Hours

आपने इस पोस्ट में समझा जिंदगी का सबसे बड़ा रहस्य  ब्रह्म मुहूर्त के बारे में। आपको अपने जीवन लक्ष्य की कसम हैं, इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपकी थोड़ी बहुत भी निराशा दूर हुई हो, तो नीचे ब्लॉग कॉमेंट्स सेक्शन में कॉमेट करें। एक बात ध्यान रखने वाली यह है की हर जगह brahma muhurta time अलग अलग होता है।

RELATED POST इनको भी पढ़कर जाए

ब्रह्मांड के 25 ऐसे रहस्य और शक्तियां जिनको सिर्फ 1% लोग ही जानते हैं 

बलशाली पराक्रमी शरीर बनाने के लिए प्राचीन भारत के 15 स्वास्थ्य रहस्य

1 thought on “Brahma Muhurta Secrets: ब्रह्म मुहूर्त के बारे में वो सबकुछ जो आपको जानना चाहिए”

Leave a Comment