गूगल ट्रांसलेट कैसे चलाएं? Google Translate Useful features in Hindi

Google translate app kaise use kare?

हम भारतीयों के लिए अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद करना हर दिन का कार्य रहता हैं। इसमें भले, हमें धाराप्रवाह इंग्लिश बोलनी आती हो या नही आती हो, इससे कोई फर्क नही पड़ता। क्योंकी हर दिन अँग्रेजी के नये शब्दो की माला आती रहती हैं। ऐसे में हम hindi to english व english to hindi Free app के माध्यम से इस बहुभाषा अनुवाद का हल निकाल सकते हैं।

google translate app kaise use kare, google translate app english to hindi,

गूगल ट्रांसलेट के बारे में जानकारी (google translate app in hindi)

जैसा कि मैंने प्रस्तावना में बताया, अगर हम सभी वाक्य या शब्दो को बार-बार ऑनलाइन ब्राउज़र में जाकर अनुवाद करें, तो हमारा बहुत समय खर्च होंगा। लेकिन हमारे पास ऐसा ऐप्प हो जो फ्री और ऑफलाइन चलता हो, मतलब हम बिना इंटरनेट की मदद से भी ट्रान्सलेशन कर पाएं, तो कितना मजा आएगा? इसी के लिए गूगल ने अपना ट्रांसलेट ऐप्प बनाया हैं, जिसका नाम हैं, “गूगल ट्रांसलेट ऐप”  इसको आप प्ले स्टोर में जाकर Download या install कर सकते हो।

 

[नोट] – ऐप्प इंस्टॉल करने के बाद सबसे पहले किया जाने वाला काम google translate settings android in hindi 

ऐप्प खोले> मेनू पर क्लिक करें  > यहाँ पर Offline translation लिखा हुआ होंगा, इस पर क्लिक करें > उसके बाद वहां पर लिखा होंगा “All available languages” > अब आपको यहाँ पर वो सारी भाषाए दिख जाएंगी, जिसको आप बिना इंटरनेट के इस्तेमाल करना चाहते हो, या कह लो, ऑफलाइन ट्रांसलेशन करना चाहते हो। > अभी कोई दो या उससे अधिक लेंग्वेज आप डाऊनलोड कर दे, जिसमें पहले तो आप इंग्लिश कर दीजिए, उसके बाद आपकी वो भाषा जिस पर आप अनुवाद  करना चाहते है।

गूगल ट्रांसलेट में “Camera” का उपयोग कैसे करें? (how to use camera in google translate)

google translate setting in hindi, how to use camera in google translate,

सचमुच यह फीचर मुझे कमाल का लगा, इसकी मदद से आप अपनी हिंदी या इंग्लिश बुक के किसी भी पेज को सिर्फ इस कैमरे की मदद से किसी भी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हो। यह फीचर उन लोगो के लिए बहुत ज्यादा Helpful होने वाला हैं, जिनको अंग्रेजी पढ़ने नही आती या फिर कम आती हैं। ऐसे में घर या ऑफिस में किसी बिजनेस  का पत्र या बिल आता हैं या फिर घर पर नोटिस आता हैं, तो आप इस “TAP TO ENTER TEXT”  के Just नीचे Camera का ऑप्शन दिखेंगा, उस पर क्लिक कर, उस पेज को स्कैन कर, आप उसे हिंदी या अपनी लोकल लैंग्वेज में आसानी से पढ़ सकते हैं। ऊपर आप इमेज के माध्यम से समझ सकते हैं। इस कैमरे में भी तीन विकल्प आपको देखने को मिलेंगे;-

Instant : इस पर क्लिक करते ही आपको एक चित्र दिखेंगा, जिसमें लिखा हुआ होंगा “Aim at text” अब इसको,आपको किसी कॉपी या पेज पर रखकर  देखना हैं, मतलब इस कैमरे को हिंदी या अंग्रेजी शब्दों पर ले जाकर स्कैन करना हैं। इस बात का ध्यान रहे स्कैन करने से पहले, अपनी भाषा इसी विकल्प में ऊपर देखकर सेट कर दे। इससे तुरन्त वो वाक्य / शब्द आपकी लेंग्वेज में ट्रांसलेट हो जायेगा।

 

● Scan : इसके अंदर भी आपको सेम ऊपर वाली प्रकिया करनी हैं, बस इसमें वह पेज ट्रांसलेट होने में थोड़ा समय लेंगा।

 

●Import : इस फीचर की बात करें, तो आपके पास अगर फोन में कोई फोटो हैं, जिस पर कुछ अंग्रेजी में या कोई ऐसी भाषा में लिखा हुआ हैं। जो भाषा आप नही जानते, तो इस इम्पोर्ट पर क्लिक करके, आप वह फोटो इस एप्प पर अपलोड करें, आपका अनुवाद हो जायेगा।

गूगल ट्रांसलेट में “Conversation” का उपयोग कैसे करें?

google translate kaise karte hain, google translate download kaise kare,

सबसे पहले अपनी दो विपरीत भाषाओं का चयन कीजिए, जैसे की ‘हिंदी टू इंग्लिश” आप उदहारण ऊपर इमेज में देखिए। अब आपको उस ब्लू माइक के बटन को दबाकर बोलना, जो भी आप ट्रांसलेट करना चाहते हो। जैसे ही आप बोलेंगें ऑटोमेटिक  वह बातचीत दूसरी लेंग्वेज में translate हो जाएंगी। ध्यान रहे; कभी-कभी माइक सही से नही दबता हैं,  आप जो भी बोलते हो, वह  रिकॉर्ड नहीं हो पाता। इसलिए एकबार माइक चेक कर लेवे।

 “Transcribe” का उपयोग कैसे करें? 

google translate app kaise use kare, google translate app kya hai,

इस ट्रांसस्क्राइब की मदद से आप लगातार अपनी मनपसंद भाषा में बोलते जाइए,  गूगल ट्रांसस्क्राइब तेजी से वह शब्द आपने जो दूसरी भाषा सिलेक्ट  की होंगी, उसमें लिखता जायेगा। जिस प्रकार आपने सरकारी कार्योलयों या तहसील में लोगो को आवाज वाले कीबोर्ड में टाइप करते देखा होंगा। इसका उदाहरण आप ऊपर इमेज में देखे। हकीकत में, मुझे यह फीचर बहुत ज्यादा पसंद आया। खास बात यह हैं, की इस टेक्स्ट को कॉपी कर आप कई भी अपनी फ़ाइल या नोट्स में सेव कर सकते हैं।

 

गूगल ट्रांसलेट के अन्य सेटिंग्स और नए फीचर्स के बारे में जानकारी google translate app features

ऊपर आपने मुख्य फीचर के बारे में समझ लिया, अब बात करते हैं। समस्त अन्य काम के सेटिंग्स और विशेषताओं के बारे में;

● Tape to enter the text- इसके अंदर आप कोई भी वाक्य/ या सिर्फ एक शब्द को ट्रांसलेट कर सकते हो।

● Handwriting pen- जिस प्रकार पेन से आप कॉपी में कुछ लिखते हो, उसी प्रकार इसमें में भी, आप अंगूली से लिख सकते हो।

● phrasebook-  इसमें कुछ बड़े वाक्य कभी आपने ट्रांसलेट किये होंगे, वो दिखेंगे।

● Saved transcripts- इसके अंदर जो आप ट्रांसस्क्राइब रिकॉर्ड करोगे, वो सेव हो जायेंगी।

दुनिया का बेस्ट ट्रांसलेटर एप्प की विशेषता google translate app features

1. यह बिल्कुल निःशुल्क हैं। जबकी अन्य ट्रांसलेट Apps में आपको पैसा देना पड़ता हैं।

2. इसे हर उम्र का आदमी चला सकता हैं

3. इसकी मदद से आप दुनिया के किसी भी व्यक्ति से अपनी मातृभाषा में बात कर सकते हैं।

4. मान लो, आप भारत के किसी ऐसे राज्य में रहते हैं, जहाँ पर हिंदी या अंग्रेजी नही बोली जाती तो ऐसे में आपको बहुत परेशानी होती हैं, स्थानीय भाषा सीखने में, ऐसी परिस्थिति में ‘गूगल ट्रांसलेट ऐप्प’ आपकी मदद करेगा।

5.  भारत की सभी मुख्य लोकल भाषा इस एप्प पर उपलब्ध हैं। जिनमें मुख्यतः हिंदी, उड़िया, बंगाली, मराठी, गुजराती, कन्नड़, आसामी इत्यादि शामिल हैं।

6. इसके निर्माता खुद गूगल कंपनी हैं, इसलिए इसमें बार-बार नए फ़ीचर्स और अपडेट आते रहते हैं, जिससे आपका अनुभव और काम भी अच्छा होता जाता हैं।

7. इस एप्प की मदद से आप लिखकर, बोलकर, तथा पेन राइटिंग करके भी अनुवादन  कर सकते है। जो इसे दुनिया का बेस्ट फ्री ट्रांसलेट ऐप्प बनाता हैं

8. अब तक इस एप्प को 500 मिलियन ( 50 करोड़) लोग प्ले स्टोर से डाऊनलोड कर चुके हैं। जो एक बहुत बड़ा आंकड़ा हैं।

FAQ आपके मन के सवाल मेरे अनुभव के जवाब

गूगल ट्रांसलेट से पैसा कैसे कमाए?

सबसे अच्छा तरीका मेरे हिसाब से गूगल ट्रांसलेट ऐप्प से पैसा कमाने का यही है की आप इसकी मदद से अंग्रेजी भाषा में महारत हासिल कर लीजिए। फिर इसके बाद आप सोच भी नही सकते हैं की आप कितना पैसा कमा सकते हैं। मैने इंग्लिश सीखना क्यों जरूरी है तथा अंग्रेजी सीखकर करोड़पति बनने वाले लोगो के नाम दोनों विषयो पर पोस्ट लिखी है उनको पढ़े। बाकी गूगल ट्रांसलेट ऐप्प से कॉपी पेस्ट करके पैसा कमाना ये सब शार्टकट समय बर्बादी के काम है।

google translate official website (ट्रांसलेट गूगल कॉम हिंदी तो इंग्लिश)

Visithttps://translate.google.co.in/

google translate launch date  कब शुरू हुआ था?

28 अप्रैल 2006

google translate is free?

जी हाँ, ये बिल्कुल निशुल्क है और आप जितनी भाषा में चाहे अनलिमिटेड पूरे दिन अनुवाद कर सकते हैं।

google translate ko offline kaise kare in Hindi?

गूगल ट्रांसलेट को ऑफलाइन चलाने के लिए आपको जिस भी भाषा को अंग्रेजी के साथ अनुवाद करना है या अन्य किसी भाषा के साथ ट्रांसलेट करना है तो पहले अपने नेट कनेक्शन के साथ उस लेंग्वेज को डाऊनलोड कर देवे उसके बाद आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के ऑफलाइन पूरे दिन अनुवाद कर सकते हैं।

गूगल ट्रांसलेट को डाउनलोड कैसे करें?

Here is linkgoogle translate app free download for android 

आज आपने गूगल ट्रांसलेट का उपयोग कैसे करे, इसकी सेटिंग और फीचर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की।

1 thought on “गूगल ट्रांसलेट कैसे चलाएं? Google Translate Useful features in Hindi”

Leave a Comment