देश विदेश घूमने के 60 फायदे (travel karne ke fayde)
इस खूबसूरत संसार को देखना, हर व्यक्ति का सपना होता हैं। हर आदमी जीवन में किसी न किसी उद्देश्य के लिए एक जगह से दूसरी जगह यात्रा करता हैं। और यह सिलसिला जीवनभर चलता रहता हैं। लेकिन दोस्तो दुःख की बात हैं, की भारत ही नही पूरी दुनिया के 90 प्रतिशत लोग अपने राज्य से बाहर ही नही निकल पाते हैं। इसका मुख्य कारण आर्थिक- स्थिति सही नही होना इसके अलावा कुछ सामाजिक एंव पारिवारिक कारण की वजह से भी ये सारे लोग अपने गाँव, शहर या सिर्फ अपने राज्य के अंदर सीमित रहकर अपना पूरा जीवन बिता देते हैं।

ट्रैवलिंग क्यों जरूरी हैं? (why travelling is important in life in hindi)
हमारा मानव शरीर एक जगह बंद कमरे में बैठने के लिए नही बना हैं। जिस प्रकार की किसी औजार या मशीन को लंबे समय तक उपयोग नही किया जाता हैं, तो उसमें जंक लग जाती हैं, वो काम करने लायक नही रहती। ठीक उसी प्रकार हम मानव भी अगर एक जगह कई सालों तक रहेंगे तो हमारा मानसिक एंव शाररिक स्वास्थ्य खराब होंगा। इसके अलावा दोस्तो यह चीज आपने नोटिस की होंगी जो लोग किसी काम के कारण या अन्य किसी कारण की वजह से हर दिन घूमते रहते हैं वे लोग अन्य लोगो के मुकाबले अधिक फिट और खुश हमें दिखाई देते हैं। तो यही मुख्य कारण हैं, हर दिन कुछ नया देखने का। जब हम एक ही स्थान (लोकेशन) पर अपना काम करते हैं या जीवन व्यापन करते हैं तो हमारे शरीर की सभी इंद्रिया मर जाती है। जिसके कारण आपको बुरी फिलिंग आती है। लेकिन जैसे ही एक दिन या दो दिनों के लिए आप कई न्यू लोकेशन पर यात्रा करते हैं तो आपकी सारी डेड इंद्रिया फिर से जीवित हो जाती है जिससे आपको एक फ्रेश फिलिंग आती है। आप अपने आपको पहले बेहतर और स्वस्थ महसूस करते हो। यूरोप के देशों में तो वहाँ की सरकारें और बिजनेस कंपनियां अपने देश के नागरिकों और कर्मचारियों को कुछ महीने तक देश-विदेश यात्रा करने का मौका देती है। हमारे देश भारत में लोग सबसे धार्मिक और सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने वाला शहर पुष्कर (Pushkar City) भी घर में कोई व्यक्ति मरेगा तो उसकी अस्थियां विसर्जन करने जायेंगे।या फिर कोई घर में विशेष धार्मिक कार्य होंगा tbhi घर से बाहर पैर देंगे।
अपने देश में घूमने के फायदे
अपना देश घूमने का मतलब है; आपका जन्म जिस भी देश में हुआ है उस देश को पूरा विजिट करे। उदाहरण के लिए आपका जन्म नेपाल में हुआ है तो आप पूरा नेपाल घूमे। अब करते ट्रेवलिंग बेनेफिट की बात; अपने देश को देखने से हमें वहाँ की संस्कृति, भाषा, वेशभूषा, परम्परा, लोक संगीत, स्थानीय भोजन और वहाँ के व्यापार के बारे में सीखने को और समझने को मिलता है। ये पूरा अनुभव आपको जीवनभर याद रहता है। मेरे देश भारत जिसको अंग्रेजो ने इंडिया नाम दिया उसका जितना गुणगान करू उतना कम है पहले बात करते हैं देश की- देखो अपने देश से बढ़कर दुनिया का कोई देश नही होता। उदाहरण- मेरा जन्म भारत देश में हुआ हैं, मेरे अनुसार भारत यात्रा करना मतलब 40 देशों की यात्रा करने के बराबर अनुभव या सुख प्राप्त करना है। बात करे, ट्रेवल खर्चे की तो अपने देश में थोड़ा मंहगा हैं, लेकिन कोई बात नही। आप अपना जीवन लक्ष्य बनाये, उसको प्राप्त कर खूब सारे पैसे कमाये और फिर निकल पड़े घर से यात्रा के लिए। सबसे अच्छी बात आप विदेश से पैसा भी कमा सकते हैं।
विदेश में घूमने के फायदे (international travel Karne Ke Benefits in Hindi)
आज से कुछ साल पहले में विदेश यात्रा को लेकर थोड़ा नकारात्मक विचार रखता था और foreign countries travelको असुरक्षित मानता था। लेकिन आज मैं, आपको जो विदेश यात्रा की अच्छी बात बताने जा रहा हूँ वो आपको खुश कर देंगी। मैंने भारत व दुनिया में घूमकर वीडियो बनाने वाले ट्रेवल यूटूबर को सुना और देखातो ये पता चला की दुनिया का हर देश सुरक्षित और सुंदर है। जैसा विदेशों के बारे में आपको टीवी में दिखाया जाता है वैसा असली दुनिया में नही होता है सभी विदेशी लोग आपकी मदद करते हैं, वे आपको अपने घर पर मुफ्त में रहने के लिए भी बोलते हैं। विदेश यात्रा (इंटरनेशनल ट्रेवल) के कई फायदे है;
- अगर आप उस देश में काम करना चाहते हैं तो बहुत ज्यादा कमाई कर सकते हैं।
- आपको New Business Idea समझ में आता है।
- विदेशी भोजन और वहाँ के कल्चर के बारे में जानने को मिलता है।
- पार्टी, डिस्को, डांस और महिला/पुरूष मित्र बनाने का अवसर प्राप्त होता है।
- नया ट्रांसपोर्ट सिस्टम और New Technology को देखने का मौका मिलता है।
- ज्यादातर लोग विदेश में साफ सड़के, ऊंची-ऊँची बिल्डिंग्स, व वहाँ की खूबसूरती को देखने जाते हैं।
हर रोज घूमने के फायदे
1. जब भी आप नई जगह जाते हैं, तो वहाँ पर आप नये लोगो को देखते हैं, उनसे मिलकर आपको एक अलग ही खुशी मिलेंगी।
2. जब आप किसी अन्य जगह पर घूमने जाते हैं। तो आपको वहाँ पर स्थानीय भोजन पकवानों को खाने का मौका मिलता हैं। और हर गांव/ शहर या राज्य में वहां के लोकल फ़ूड बहुत ही स्वादिष्ट व सेहत के लिए अच्छे होते हैं।
3. नये टूटिस्ट प्लेस पर जाने के बाद, आपको वहाँ पर उनकी संस्कृति, रीति-रिवाजो को समझने का मौका मिलता हैं।
4. अगर आप चाहते हो की आपको मानसिक रोग जीवन में कभी न हो, तो आप सप्ताह में या महीने में एक बार कई भी घूमने जरूर जाये।
5. यात्रा से आपके दिमाग का पूरा विकास होता है। आपको अच्छा महसूस होता है। आप अगर किसी कारणवंश किसी अन्य घूमने वाली जगह पर जाने में असमर्थ हैं, तो आप अपने गांव/शहर में ही घूम लीजिये।
6. लम्बी और हर रोज यात्रा अगर आप करते हो, तो आपको जीवन में कभी भी रोग नही होंगा क्योंकि आप पर्यावरण के पंचतत्व के साथ रह रहे हो।
7. एक रिसर्च में यह बात सामने निकली हैं, की हर रोज यात्रा करना वाला व्यक्ति अन्य सामान्य व्यक्ति की तुलना में बीस साल ज्यादा जिंदगी जीता हैं। और इसका मुख्य कारण हैं- उसको प्रतिदिन पंचतत्व मिलना।
8. घूमने वाले व्यक्ति हमेशा सकारात्मक सोच वाले होते हैं। क्योंकि उन्होंने हर तरह के लोग देखे होते हैं। तो उनको पता होता हैं, की कैसे अपना जीवन जीना हैं।
9. अगर आपको घूमना अच्छा लगता हैं। तो आप ऑनलाइन-ऑफलाइन इसे प्रोफ़ेशन भी बना सकते हैं।
10. जीवन में एक बार अपने पूरे गांव-शहर, जिले व खुद के राज्य के सभी जिले जरूर घूमे।
विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों के नाम
नींचे उन indians के नाम बता रहा हूँ जिनके जीवन परिचय को पढ़कर आप भी फ्री में दुनिया घूम सकते हैं। सबसे अच्छी बात इनका जन्म भारत में हुआ है और मूल रूप से अभी भी इनकी नागरिकता भारतीय ही है।
- माउंटेन ट्रेकर ( ट्रैवेलिंग घूमने लिए नौकरी छोड़ दी )
- ट्रेवल यूटूबर साईकल बाबा
- ट्रेवल यूटूबर यात्री डॉक्टर भारत के No,1 ट्रेवल यूटूबर नोमेड शुभम
- महिला ट्रैवलर तान्या खानिजोव
- नोमेडिक इंडियन
आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो शेयर अवश्य करें। अगर आप चाहते हैं, मैं आपकी यात्रा की स्टोरी अपनी वेबसाइट पर पब्लिश करू, तो आप कॉन्टेक्ट पेज में जाकर अपनी ट्रेवल स्टोरी लिखकर मुझे ईमेल करें।
Happy traveling: Subh Yatra: Apne Desh Aur Beautiful Duniya Ghumte Raho
इन्हें भी पढ़े [ Related Articles ]
भारत की ऐसी जगहें जिसको मरने से पहले जरूर देखें
भारत में बन रहे मेगा प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी
भारत के 5 सबसे बड़े राष्ट्रीय राजमार्ग
भारत के 5 शहरों की मेट्रो रेल की सवारी (सफर) जरूर करें
भारत के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश
भारत के बारे में 150 रोचक तथ्य
राजस्थान के बारे में 5 रोचक तथ्य
राजस्थान के 5 सबसे प्रसिद्ध शहर

https://www.internetgyankosh.com
नमस्कार, मुझे इंटरनेट में 7 सालो का गहरा अनुभव है। इसी अनुभव के आधार पर मैने पाया की इंटरनेट पर जीवन की हर समस्या का समाधान उपलब्ध हैं। मेरी पूरी कोशिश रहेंगी, इंटरनेट- दुनिया की हर काम की जानकारी आपके हित में बेस्ट कंटेंट के साथ साझा करने की।