Table of Contents
भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 5 भाषाओं के नाम
भाषाएं किसी भी देश की एक पहचान होती हैं। भारत में ज्यादा भाषाओं का होना एक तरफ से विविधताओं को दर्शता हैं, तो दूसरी तरफ़ विदेशी और भारत के लोगो के लिए ही बातचीत में मुश्किल का रोडा बनती हैं। क्योंकी भारत में हर जिले और तहसील में अपनी एक क्षेत्रीय भाषा होती हैं। पूरे विश्व में सबसे अधिक language अपने देश भारत में बोली जाती है। जो हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है। खेर जो भी हो, आज आप जानेंगे भारत की पाँच सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं के नाम एंव उन भाषाओं को कितने लोग प्रतिदिन बोलते हैं।
#1 हिंदी भाषा Hindi Language
अगर आप मुझसे एक सवाल पूछे की भारत की सबसे लोकप्रिय वह सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कौनसी हैं? तो जवाब हैं- हिंदी भाषा। भारत में कुल 55 करोड़ लोग हिंदी भाषा का प्रयोग बोलचाल में प्रतिदिन करते हैं। हालांकि हिंदी आधिकारिक रूप से ऑफिसियल लेंग्वेज घोषित नही हुई हैं, परन्तु ज्यादातर हिन्दी भाषी राज्य के लोग हिंदी को अपनी राष्ट्रीय भाषा मानते है। क्योंकि आप हिन्दुस्तान के किसी भी प्रान्त / कस्बे / गाँव / तालुका / तहसील में चले जाओ, जहाँ की लोकल भाषा क्षेत्रीय होती हैं। वहाँ पर भी आपको हिंदी बोलने वाले भारी मात्रा में मिल जायेंगे। हिंदी भाषा की खास बात यह हैं- की इस भाषा में हर वस्तु/ व्यक्ति/ स्थान इत्यादि का नाम व उच्चारण अलग-अलग होता है। जबकि अन्य भाषाओ में ऐसा नही हैं। हिंदी में एक शब्द का एक ही अर्थ होता हैं। सबसे ज्यादा हिंदी राजस्थान, मध्यप्रदेश, छतीसगढ़, उत्तरप्रदेश के लोग बोलते हैं। आपको जानकार हैरानी होंगी- हमारी हिंदी भाषा पूरे विश्व में अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली लैंग्वेज हैं। यहाँ तक की पूरा मिलियन डॉलर का फ़िल्म-जगत का भी सारा काम हिन्दी में ही होता हैं। भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी भी अपने सभी भाषण हिंदी में ही करते हैं। इसके अलावा मोदी जी विदेशो में भी कही जाते हैं, तो शुद्ध हिंदी में भाषण देते हैं। आज दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल भी हिंदी भाषा का ही हैं, जिसका नाम हैं, टी-सीरीज। अगर आपको पूरे भारत के लोगो का दिल जीतना हैं, तो आपको हिंदी भाषा अवश्य सीख लेना चाहिये। अगर आप बिजनेसमैन हैं या सेलेब्रिटीज़ या कोई भी आपको भारत में अपना व्यापार को बड़ा करना है, तो हिंदी आवश्यक हैं।
#2. बंगाली भाषा Bengali language
हिंदी के बाद दूसरे नम्बर पर आती हैं- बंगाली लैंग्वेज। भारत में कुल 9 करोड़ लोग बंगाली भाषा बोलते हैं। बंगाली मुख्य रूप से भारत के वेस्ट बंगाल राज्य में बोली जाती हैं। बंगाली पश्चिम बंगाल की राज्य भाषा भी हैं। बंगाली बांग्लादेश की राष्ट्रीय भाषा हैं। और आपको जानकारी के लिए बता दू, लगभग दो करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठिये अपने वेस्ट बंगाल में चोरी-चुपके आकर रहते हैं। और अपना जीवन व्यापन करते हैं। बंगाल राज्य बांग्लादेश की सीमा से जुड़ा हुआ हैं, तो यह भी एक बड़ा कारण हो सकता हैं। की इस राज्य में बांग्ला बोलने वाले लोग अधिक है।
#3. मराठी भाषा Marathi language
नम्बर तीन सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हैं- मराठी लैंग्वेज । महाराष्ट्र में कुल 8 करोड़ लोग मराठी भाषा बोलते हैं। यह महाराष्ट्र राज्य की राज्य भाषा भी हैं। लेकिन दोस्तों अगर आप महाराष्ट्र के किसी भी शहर में जाते हो और 60-70% लोग आपको हिंदी बोलते दिखे, तो हैरान मत होना कयोंकी यह सारे लोग भारत के हिंदीभाषी राज्य के लोग हैं और महाराष्ट्र के शहरों में रोजी-रोटी के लिए नोकरी करते हैं। वैसे मराठी भाषा बहुत अच्छी हैं, इसके शब्दो में एक अलग ही मजा हैं। उदाहरण- अईला, भीडू ।
#4. तेलगू भाषा Telugu Language
नम्बर चार पर सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हैं तेलगू लैंग्वेज। तेलंगाना व एपी. में कुल 8 करोड़ 10 लाख लोग तेलगू भाषा बोलते हैं। तेलगू भाषा इंडिया में आंध्रप्रदेश और तेलंगाना राज्य में बोली जाती है। तेलगू का मेरा अनुभव बहुत शानदार रहा। मैं 2 महीने जॉब करने गया था, तब मैंने तेलगू के कुछ मूल शब्द सीखने की कोशिश की, और मुझे हर शब्द को सीखने में बड़ा मजा आता था। ज्यादातर तेलगू भाषा बोलने वाले व्यक्ति आपको अंग्रेजी बोलते दिखेंगे, वह अगर कोई रिक्शावाला, मेकेनिक या गरीब आपको धाराप्रवाह इंग्लिश बोलता दिख जाये, तो हैरान मत होना, क्योंकी यहाँ पर स्कूल में अध्ययन तेलगू व अंग्रेजी भाषा में ही होता हैं। भाई को तेलगू में अना बोलते हैं, बोलिये या बोलो को तेलगू में बोलते हैं-” चपो” बोलते है। तेलगू में 1 से 10 गिनती इस प्रकार हैं;– एकोटि, रन्डू, मूडू, नालगू, आईदू, आरु, ऐडू, एमिन्दी, इमिन्दी, पधेधि वास्तव में दोस्तो तेलगू एक बहुत रौचक भाषा हैं, इसको बोलने का आंनद आता हैं
#5. तमिल भाषा Tamil Language
नम्बर चार पर सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हैं तमिल लैंग्वेज। तमिलनाडु में कुल 6 करोड़ 90 लाख लोग तमिल भाषा बोलते हैं। तमिल भाषा भारत की सबसे पुरानी वह विश्व की सबसे पुरानी भाषा हैं। यह तमिनाडु राज्य की राज्य भाषा हैं। लेकिन वहाँ पर सरकारी लिखित काम सारे अंग्रेजी भाषा में होते हैं। कुछ तमिल शब्द उदाहरण- नही का मतलब तमिल में ‘ इले ‘ होता है, बहन को अक्का बोलते हैं। एक और काम की बात यह हैं- की पूरे दक्षिण भारत में भाई को अना ही बोलते हैं। और यह शब्द तो आपको साउथ इंडिया में पहुँचते ही सबसे पहले जिस भी आदमी से मिलोंगे वहाँ यह बोलना ही पड़ेंगा। वह तमिलनाडु के किसी भी शहर में रहने की आप योजना बना रहे हो या फिर घूमने की दृष्टि से जा रहे हो। तो आपको तेलगू या अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक हैं, क्योंकि निन्यानवें प्रतिशत लोग वहाँ पर हिंदी नही पहचानते, तो आपको बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। वह पैसे भी ज्यादा लग सकते हैं, इसलिए आप पूरी तैयारी के साथ जाये या फिर मैं आपको एक बढ़िया सुझाव देता हूँ, आप अपने फोन में गूगल ट्रांसलेट करके एक मोबाइल एप्पलीकेशन आता हैं, इसके जरिये आप अगले वाली की आवाज को रिकॉर्ड कर अपनी भाषा में सुन सकते हैं। और वापस अपना जवाब रिकॉर्ड करके उसको उसी की लेंग्वेज में सुना सकते हैं तो हैं ना कमाल की चीज? पोस्ट पसन्द आये तो शेयर करें, हमारी ईमेल सदस्यता भी ले लीजिए, ताकि आगे आने वाली ऐसी ही रौचक पोस्ट आपसे ना छूटे।
हिंदी भाषा सीखने के फायदे जानकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करें
English सीखने के 5 बड़े कारण जान लो
अंग्रेजी भाषा सीखकर करोड़पति बनने वाले लोगों के नाम
हिंग्लिश भाषा Hinglish language सीखना हर भारतीय के लिए जरूरी है
अंग्रेजी ग्रामर सीखना बच्चो का खेल (English Grammar important chapter)
हर रोज बोले जाने वाले 300 अंग्रेजी वाक्य (Daily use english Sentences)
रोज बोले जाने वाले अंग्रेजी भाषा के शब्द (Daily use english Words)

https://www.internetgyankosh.com
नमस्कार, मुझे इंटरनेट में 7 सालो का गहरा अनुभव है। इसी अनुभव के आधार पर मैने पाया की इंटरनेट पर जीवन की हर समस्या का समाधान उपलब्ध हैं। मेरी पूरी कोशिश रहेंगी, इंटरनेट- दुनिया की हर काम की जानकारी आपके हित में बेस्ट कंटेंट के साथ साझा करने की।