डॉ विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय
डॉ विवेक बिंद्रा जी भारत के सबसे प्रभावशाली मोटिवेशनल स्पीकर व एशिया के सबसे बड़े बिजनेस कोच हैं
जन्म तिथि- 5 अप्रैल 1978
………………………………………………………………
जन्म स्थान – दिल्ली शहर, भारत
………………………………………………………………
आयु – 42 वर्ष।
………………………………………………………………
वर्तमान कार्य – मोटिवेशनल स्पीकर, बिजनेस कोच, सीईओ कोच, सफल यूटूबर ।
………………………………………………………………
धर्म – हिंदू
………………………………………………………………
भाषा ज्ञान – हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत
………………………………………………………………
लक्ष्य – भारत के गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार के युवाओं को सफल बनाना।
● हिन्दुस्तान के छोटे व्यापारी को बड़ा बिजनेसमैन बनाना।
● भारत को दुनिया के नक्शे में सबसे शक्तिशाली देश बनाना।
● जो लोग पैसो की कमी की वजह से एमबीए की पढ़ाई नही कर सके। उन्हें अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से मुफ्त ज्ञान देना।
डॉ विवेक बिंद्रा ने रचा इतिहास
विवेक बिंद्रा भारत के पहले मोटिवेशनल स्पीकर हैं। जिन्होंने यूट्यूब के अंदर 10 मिलियन सब्सक्राइबर पूरे किये। इसके अलावा इनका यूट्यूब चैनलदुनिया का नंबर 1 एंटरप्रेन्योरियल चैनल बन गया। बिन्द्रा जी के सोशल मीडिया के फोलोवर्स को भी हम अगर इसमें जोड़ दे तो यह आंकड़ा 12 मिलियन तक चला जायेंगा। अगर यूट्यूब चैनल की देखने वालो की संख्या बताऊ तो 80 करोड़ है 【12 जून, साल 2020】इसके अलावा विवेक बिंद्रा जी का अबतक का सबसे लोकप्रिय वीडियो का नाम हैं ” दुबई के पास इतना पैसा कहा से आया” । दोस्तो आप सब लोग सोच रहे होंगे, विवेक बिंद्रा जी इतने कम समय में इतना बड़ा कैसे कर दिया। तो उसके पीछे का मुख्य कारण यह हैं, की उन्होंने कई गरीब और मध्यमवर्गीय लोगो को सफल और अमीर बनाया हैं। उनके हर वीडियो में कुछ नया सीखने को मिलता हैं। उनके हर वीडियो में कुछ ऐसी बाते होती हैं, जो आम आदमी की बड़ी समस्या होती हैं। करोड़ो भारतीय लोगों को घर बैठे ही जीवन में बड़ा बिजनेस कैसे करे उसकी पूरी डिटेल्स में जानकारी फ्री में मिल जाती हैं। इसके अलावा मजे की बात यह हैं, उनके वीडियोज से नई बिजनेस स्किल व टेकनीक सीखकर 13-15 साल के लड़के भी करोड़ो का व्यापार कर रहे हैं। शुरुआत में वे अंग्रेजी वीडियो डालते थे। लेकिन अब उनके सारे वीडियो हिंदी भाषा में ही आते हैं। और उनके वीडीयो देखेने वाली 70 % जनता हिंदीभाषी ही हैं।
उपलब्धिया और अवार्ड्स
1. बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संस्थापक और सीईओ।
2. वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस और मार्शल गोल्डस्मिथ द्वारा “एशिया में सर्वश्रेष्ठ लीडरशिप ट्रेनर” के रूप में सम्मानित किया गये पहले भारतीय।
3. 1500 से अधिक कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए विश्वसनीय सलाहकार।
4. मोटिवेशनल स्पीकर और मुख्य वक्ता – दस लाख से अधिक लोग लाभांवित।
5. विवेक बिंद्रा जी को मारुति सुजुकी द्वारा “भारत में सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट ट्रेनर” के रूप में सम्मानित किया गया ।
6. द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायन क्लब द्वारा “भारत में सर्वश्रेष्ठ प्रेरक अध्यक्ष” के रूप में सम्मानित किया गया ।
7. “भगवद गीता के माध्यम से कॉर्पोरेट सफलता” का एक अनोखा फ्लैगशिप कार्यक्रम ।
8. भारत के सबसे बड़े ब्रांड्स और लीडर्स अवार्ड से सम्मानित, 2016 में”प्राइड ऑफ द नेशन” प्रोसेस समीक्षक “प्राइस वाटरहाउस कूपर्स” आवर्ड मिले।
9. दस हाई पावर मोटिवेशनल बुक्स के लेखक ।
10. भारत में 100 से अधिक शीर्ष सीईओ के लिए प्रशंसित कार्यकारी कोच।
11. पिछले 3 वर्षों में 100 से अधिक पुरस्कार और मान्यता प्राप्त की
12. वर्ल्ड लीडरशिप फेडरेशन दुबई द्वारा “थिंक टैंक ऑफ़ कॉर्पोरेट एशिया” के रूप में मान्यता प्राप्त की।
13. 25 से अधिक देशों में यात्रा और प्रशिक्षण दिया।
मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिन्द्रा के बारे में 10 रौचक तथ्य
● डॉ. विवेक बिंद्रा ‘2020’ भारत के सर्वश्रेष्ठ नंबर 1 मोटिवेशनल स्पीकर हैं।
● विवेक बिन्द्रा जी के प्रेरणादायक सुविचारों को सुनकर कई डूबे हुए स्टार्टप कंपनिया फिर से खड़ी हो गई। बर्बाद हुए लोग आबाद हो गये।
● विवेक बिंद्रा जी ने ठान लिया हैं। की भारत को व्यापार के क्षेत्र में दुनिया के नक्शे में सबसे ताकतवर देश के रूप में देखना चाहता हूँ।
● अपने यूट्यूब चैनल पर बिंद्रा जी ने भारत के बहुत सारे घोटाले और कुप्रथा को लोगो दिखाया हैं। जिससे उनको काफी परेशानी भी हुई। पर जीत विवेक सर की ही हुई।
● जिस गाड़ी के आप मालिक हैं। या फिर जितने भी भारत के बड़े ब्रांड्स हैं। वे सब इनके ग्राहक हैं।
● विवेक बिन्द्रा जी भारत के सबसे रईस मोटिवेशनल स्पीकर व बिजनेस कोच हैं। उनकी एक महीने की कमाई करोड़ो में हैं।
● उनका अब तक का सबसे पावरफुल वीडियो का नाम हैं ” आँसू रोक नही पाओंगे” छत्रपति शम्भाजी महाराज।
● आज विवेक बिंद्रा की पहचान और लोकप्रियता भारतीय बॉलीवुड के सितारों से भी ज्यादा हैं। बहुत सारे लोग उनको अपना आदर्श मानते हैं।
● भारत की युवा पीढ़ी को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकालने में नेटवर्क मार्केटिंग का बड़ा हाथ हैं।
असफलताएं
कहते हैं, जितनी बडा संघर्ष उतनी बड़ी सफलता। यह बात सत्य हैं दोस्तो। आप डॉ. विवेक बिंद्रा के जीवन संघर्ष की यह बाते पढ़कर हिल जाएंगे।
● शुरुआत में अपनी टीम को बनाये रखने के लिए, खुद शौचालय साफ किया।
● फुटपाथ पर किताबे बेची ।
● अपने कर्मचारियों को सैलेरी देने के लिए घर भी बेचा। यह बात उनके कर्मचारियों को बहुत सालो बाद पता चली। इसी कारण बहुत सारे लोग पिछले 10 सालो से उनके साथ जुड़े हुये हैं।
● तीन साल तक उन्होंने बह्मचारी सन्यासी का जीवन बिताया। जैसे;- भिक्षा मांगकर भोजन करना, जमीन पर सोना, सिर पर शिखा रखना। मै, जब दिल्ली इस्कॉन के उदगार फेस्टिवल में गया, तब विवेक बिंद्रा जी मुख्य वक्ता थे। उन्होंने कहा, हर आदमी को जीवन में एक बार आश्रम में कुछ समय जरूर गुजारे। क्योंकि वहाँ से जो आपको त्याग, सेवा और समर्पण सीखने को मिलेंगा वो जीवन भर काम आयेंगा।
● विवेक जी ने अपने एक वीडियो में कहा, आप ही सोचो। जिस 5 वर्ष की उम्र के बच्चे के माता- पिता का देहात हो जाये। स्वाभाविक है, उसका जीवन कष्टदायक बीता होंगा।
● उनकी सोच समाज के लिए कुछ करना था। तो आज सबकुछ हासिल कर दिया। बिन्द्रा जी कहते है। हर सफल व्यक्ति पीछे पाँच साल का संघर्ष होता हैं।
● विवेक बिंद्रा जी अपनी पूरी सफलता का राज श्रीमद भगवदगीता को देते हैं। वो कहते हैं इस किताब में दुनिया और मनुष्य की सभी समस्याओं का समाधान हैं।उन्होंने कहा मेरे माता-पिता यह गीता ही हैं। इसने मुझे चलना सिखाया। जब में बहुत ज्यादा तनाव में था तब इस ग्रंथ ने ही मुझे बाहर निकाला। मेने बिजनेस के सारे फंडे, प्रिंसिपल्स भगवद्गीता से ही सीखे।
● बिंद्रा जी का मेरा सबसे पसंदीदा वीडियो हैं। इतिहास रटना नही, इतिहास रचना हैं। आप ऊपर देख सकते हैं। यह एक वीडियो ही आपको अंदर से पूरा हिला देंगा। इस वीडियो की मुख्य बाते अपनी नोटबुक में लिखकर प्रतिदिन पढ़े। बहुत ज्यादा फायदा मिलेंगा। मुझे मिला इसलिए आपको भी इस का सुझाव दिया।